Udham Singh Nagar
उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेज़बानी की तैयारी, वॉल पेंटिंग्स से देवभूमि की संस्कृति से खिलाडी होंगे रूबरू….

रुद्रपुर : उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होने जा रहा है, और प्रदेश इसकी मेज़बानी के लिए पूरी तरह तैयार है। रुद्रपुर का मनोज सरकार स्टेडियम खिलाड़ियों के स्वागत के लिए सजने लगा है। प्रशासन ने ग्रीन थीम पर आधारित वॉल पेंटिंग्स तैयार कराई जा रही हैं, जिनमें उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है।
खेलों की मेज़बानी के लिए प्रदेश के विभिन्न स्टेडियम तैयार हो चुके हैं, और उधम सिंह नगर जनपद में भी पांच खेलों का आयोजन होगा। इन खेलों में भाग लेने के लिए देशभर से खिलाड़ी प्रदेश में आ रहे हैं। जिला प्रशासन ने खिलाड़ियों को आकर्षित करने के लिए शहर की दीवारों पर वॉल पेंटिंग्स कराई हैं, जो उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर और पर्यावरण सुरक्षा के महत्व को दर्शाती हैं।
जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने बताया कि इन पेंटिंग्स से जहां शहर का सौंदर्य बढ़ेगा, वहीं खेल प्रेमियों को यह आकर्षित भी करेगा। पेंटिंग्स में उन पांच खेलों की भी झलक दी जा रही है, जो जनपद में आयोजित होंगे। इसके अलावा, ग्रीन गेम्स की थीम पर आधारित यह पेंटिंग्स पर्यावरण के संरक्षण का संदेश भी दे रही हैं।
Breakingnews
उत्तराखंड में यहां 2 महिला पुलिसकर्मियों को लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने कर दिया सस्पेंड

Rudrapur News : रूद्रपुर में एसएसपी का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। एसएसपी ने लापरवाही बरतने पर दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
Table of Contents
2 महिला पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने किया सस्पेंड
नाबालिग से जुड़े एक गंभीर मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिला पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। महिला अपराधों के मामलों में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने ये कदम उठाया।
लापरवाही पर एसएसपी ने लिया एक्शन
जानकारी के अनुसार, 6 मई को एक महिला पुलिस कार्यालय पहुंची और अपनी नाबालिग बेटी के साथ हुई घटना की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की मां का आरोप है कि 17 अप्रैल को यश प्रताप सिंह नामक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि इस दौरान नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई।

क्षेत्राधिकारी पंतनगर डीआर वर्मा को सौंपी जांच
पीड़िता की मां ने बताया कि उसने मामले में कार्रवाई के लिए कई बार रूद्रपुर कोतवाली, पंतनगर कोतवाली और महिला हेल्प डेस्क में शिकायत देने का प्रयास किया। लेकिन समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल जांच के आदेश दिए।
जांच में सामने आया कि महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला हेड कांस्टेबल पायल आर्या और महिला कांस्टेबल मंजू आर्या ने अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरती। इसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी पंतनगर डीआर वर्मा को सौंपी गई है।
Udham Singh Nagar
प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, शराब के प्याले में जहर मिलाकर उतारा मौत के घाट…

Kashipur News : काशीपुर के थाना आईटीआई पुलिस ने रिश्तों का कत्ल के रूप में सामने आई सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी।
Table of Contents
प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या
काशीपुर में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस और एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाकर मृतक कुलवंत का शव नहर से बरामद किया है।
दांपत्य जीवन में लंबे समय से चल रहा था तनाव
आपको बता दें कि यूपी के रामपुर जिले के कुलवंत सिंह का विवाह लगभग दस वर्ष पहले भोजपुर थाना क्षेत्र की गुड्डी से हुआ था। दंपती के तीन बच्चे बताए जा रहा हैं। कुलवंत को शराब की लत थी, जिससे दांपत्य जीवन में लंबे समय से तनाव चल रहा था। इसी दौरान गुड्डी का संपर्क मसवासी क्षेत्र के मोबाइल कारोबारी कपिल मौर्या उर्फ राहुल से हुआ और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।

जांच में सामने आया कि गुड्डी ने पहले पति की गांव की जमीन करीब तीन लाख रुपये में बिकवा दी और उसमें से ढाई लाख रुपये लेकर काशीपुर के पैगा चौकी क्षेत्र स्थित ग्राम धीमरखेड़ा में करीब 800 वर्ग फीट का प्लॉट खरीदा।
शराब के प्याले में जहर मिलाकर उतारा मौत के घाट
घटना से एक सप्ताह पहले वो वहीं झोपड़ी बनाकर रहने लगी। 25 अप्रैल को गुड्डी ने अपने पति को प्लॉट दिखाने के बहाने बुलाया। पहले से तय योजना के तहत उसके प्रेमी कपिल मौर्या ने शराब और सल्फास की व्यवस्था की। मौके पर पहुंचने पर कुलवंत को शराब में सल्फास मिलाकर पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
इसके बाद दोनों आरोपियों ने शव को कार में रखकर तुमड़िया डैम से निकलने वाली बड़ी नहर में एनएच-74 बाईपास पुल से नीचे फेंक दिया। ताकि सबूत मिटाए जा सकें। घटना के बाद गुड्डी ससुराल पहुंचकर पति के बारे में पूछताछ करने लगी, जिससे परिवार को शक हुआ।
परिवार को शक होने पर हुआ मामले का खुलासा
कुलवंत की मां चंद्रवती ने एक मई को पुलिस में बेटे के लापता होने की तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू की और संदेह के आधार पर गुड्डी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान गुड्डी और उसके प्रेमी कपिल मौर्या ने पूरी साजिश कबूल कर ली जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एसडीआरएफ की मदद से नहर से शव बरामद कर लिया।
big news
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे कर्मचारी, कलेक्ट्रेट के गेट पर ताला जड़कर किया प्रदर्शन

Udham Singh Nagar : उत्तराखंड में एक बार फिर से पुरानी पेंशन बहाली की मांग तेजी से उठने लगी है। इसे लेकर आज उधम सिंह नगर में कर्मचारी और विभिन्न संगठनों के लोगों ने प्रदर्शन किया।
Table of Contents
रानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग
उधम सिंह नगर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक, कर्मचारी और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग सड़कों पर उतर (OPS Protest) आए। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
NMOPS के बैनर तले कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
उधम सिंह नगर में आज बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और विभिन्न विभागों के लोग एकत्र हुए, जहां पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आंदोलन तेज होता नजर आया।

नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (NMOPS) के बैनर तले कर्मचारियों ने प्रदर्शन (OPS Protest) करते हुए सरकार के सामने अपनी मांगों को दोहराया और पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की अपील की।
एक कर्मचारी ने साइकिल चलाकर दिया खास संदेश
इस दौरान एक अलग पहल भी देखने को मिली, जहां एक कर्मचारी ने साइकिल चलाकर अपनी मांग को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया। सितारगंज से रुद्रपुर तक मोहित तिवारी ने साइकिल यात्रा कर लोगों और प्रशासन का ध्यान इस मुद्दे की ओर खींचने का प्रयास किया।
Cricket22 hours agoRR vs GT Dream11 Team IPL 2026 Match 52 : राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच के लिए बेस्ट फैंटेसी टिप्स..
Uttarakhand23 hours agoयमकेश्वर में विकास और अध्यात्म का संगम: सीएम योगी और सीएम धामी ने किया विकास योजनाओं का शिलान्यास, एआई बॉट से किया संवाद
Uttarakhand20 hours agoचम्पावत : नाबालिग दुष्कर्म मामले में सनसनीखेज मोड़, पीड़िता ने कबूला- “दोस्त के कहने पर रचा था षड्यंत्र”..
Uttarakhand21 hours agoकेदारनाथ धाम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया BPCL अस्पताल का लोकार्पण..
Cricket22 hours agoPAK-W vs ZIM-W Dream11 Team 3rd ODI 2026: ड्रीम 11 टीम, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स…
Haridwar19 hours agoHaridwar News : लक्सर में 9 शिक्षकों की सेवा समाप्त, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप
Uttarakhand19 hours agoDoiwala News : एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध एक्शन मोड पर दून पुलिस , सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार….
Uttarakhand18 hours agoDehradun News: देहरादून पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार






































