Haridwar
उत्तराखंड की झोली में आया दूसरा पदक , कलारीपयट्टू खेल में सिद्धी बड़ोनी ने जीता रजत पदक…..

हरिद्वार : रिजर्व पुलिस लाइन रोशनाबाद में आयोजित नेशनल गेम्स के दौरान कलारीपयट्टू खेल का आयोजन हुआ, जिसमें उत्तराखंड की सिद्धी बड़ोनी ने चुवाडुकल महिला वर्ग में रजत पदक जीता। सिद्धी बड़ोनी, जो उत्तराखंड सचिवालय में संयुक्त सचिव संतोष बड़ोनी की बेटी हैं, ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश का नाम रोशन किया।
कलारीपयट्टू, दक्षिण भारत के केरल का एक पारंपरिक खेल है, जो युद्ध कला प्रदर्शन की श्रेणी में आता है। इसे लगभग तीन हजार साल पुराना माना जाता है और इसकी उत्पत्ति भगवान परशुराम से जुड़ी हुई बताई जाती है। इस खेल की प्रमुखता केरल में है, लेकिन यह अन्य राज्यों में भी धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रहा है। हालांकि, यह खेल बेहद जोखिम भरा माना जाता है और इसके विवादों के कारण इसे राष्ट्रीय खेलों में औपचारिक रूप से शामिल नहीं किया गया है।
इस बारे में कलारीपयट्टू एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष संतोष बड़ोनी ने बताया कि यह खेल न केवल युद्ध कला है, बल्कि आत्मरक्षा का भी महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने कहा, “बेटियों के लिए यह खेल बहुत ही लाभकारी है। इसे खेलने के लिए अधिक बड़े मैदान की आवश्यकता नहीं होती, यह छोटे स्थानों पर भी खेला जा सकता है।” इसके अलावा, उन्होंने प्रदेश के हर स्कूल तक इस खेल को पहुंचाने का लक्ष्य भी रखा है, ताकि युवाओं को इस प्राचीन कला से अवगत कराया जा सके।
Haridwar
बाइक चोरों पर सिडकुल पुलिस का शिकंजा, 3 चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

Haridwar News : हरिद्वार की थाना सिडकुल पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। आरोपी का एक साथी पहले ही जेल की हवा खा रहा है, जबकि पकड़ा गया संदिग्ध भी कई मामलों में वांछित चल रहा था।
Table of Contents
हरिद्वार में 3 चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
बीते दिनों सिडकुल क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ गई थीं। 6 जुलाई को नवोदय नगर निवासी मनोज चौधरी की पैशन प्रो और 7 जुलाई को सुजीत कुमार राय की सुपर स्प्लेंडर फैक्ट्री के बाहर से चोरी हो गई थी। इन मामलों में थाना सिडकुल में धारा 303 (2) BNS के तहत मुकदमे दर्ज किए गए थे।
चेकिंग के दौरान पकड़ा गया शातिर चोर
मामले के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने 7 जुलाई को सिडकुल के ‘टैप इंडिया’ कंपनी तिराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान राजा बिस्कुट चौक की ओर से आ रहे एक बाइक सवार ने पुलिस को देख भागने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह बाइक समेत गिर गया। पुलिस ने उसे तुरंत दबोच लिया।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
पकड़े गए आरोपी की पहचान रजत उर्फ कार्तिक, निवासी एटा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में रोशनाबाद में रह रहा था। पूछताछ में रजत ने बताया कि उसने अपने साथी सहवाज के साथ मिलकर इन बाइक को चोरी किया था। उल्लेखनीय है कि सहवाज को पुलिस पहले ही एक अन्य चोरी के मामले (मुकदमा संख्या 270/26) में 4 जुलाई को जेल भेज चुकी है।
Haridwar
हरिद्वार आने वाले दें ध्यान वरना हो जाएंगे परेशान, 8 जुलाई से 11 जुलाई तक बंद रहेगा मनसा देवी रोपवे

Haridwar News : हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सूचना है। प्रसिद्ध मनसा देवी और चंडी देवी मंदिरों के रोपवे का संचालन कुछ दिनों के लिए बंद रहेगा।
Table of Contents
हरिद्वार में 8 जुलाई से 11 जुलाई तक बंद रहेगा मनसा देवी रोपवे
8 जुलाई से 11 जुलाई तक मनसा देवी रोपवे बंद रहेगा। कंपनी के अनुसार, 8 जुलाई से 11 जुलाई तक मनसा देवी मंदिर का रोपवे बंद रहेगा। वहीं 13 जुलाई से 16 जुलाई तक चंडी देवी मंदिर के रोपवे का संचालन पूरी तरह स्थगित रहेगा। इस अवधि में श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने के लिए पैदल मार्ग का ही उपयोग करना होगा।
मेंटेनेंस के काम के चलते लिया गया है फैसला
मेंटेनेंस के दौरान रोपवे की तकनीकी जांच, मशीनरी की सर्विसिंग और पुलों का निरीक्षण किया जाएगा। इस प्रक्रिया में सरकारी एजेंसी ब्रिडकुल द्वारा नामित अधिकारी भी निरीक्षण करेंगे, ताकि संचालन शुरू होने से पहले सभी सुरक्षा मानकों की पुष्टि की जा सके।
नए रोपवे की योजना पर भी होगा काम
कंपनी ने बताया कि मेंटेनेंस अवधि के दौरान नए रोपवे की संभावनाओं पर भी काम आगे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए विस्तृत सर्वे कराया जाएगा, जिसे ब्रिडकुल के अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ मिलकर पूरा करेंगे।

यदि सर्वे और तकनीकी रिपोर्ट संतोषजनक रहती है, तो भविष्य में मौजूदा रोपवे के स्थान पर नया रोपवे विकसित करने की दिशा में प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। हालांकि, परियोजना को पूरा करने की समयसीमा अभी तय नहीं की गई है।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से की अपील
रोपवे बंद रहने के दौरान मंदिर प्रशासन और संचालन कंपनी ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है। श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि यात्रा की योजना बनाते समय इन तिथियों का ध्यान रखें और आवश्यकतानुसार पैदल मार्ग का उपयोग करें। इससे मेंटेनेंस कार्य समय पर पूरा हो सकेगा और भविष्य में रोपवे की सेवाएं अधिक सुरक्षित एवं बेहतर तरीके से उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
Breakingnews
हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और पिकअप की हुई भिड़ंत, तीन की मौत, 4 घायल

Haridwar Accident : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
हरिद्वार में रोडवेज बस और पिकअप की हुई भिड़ंत
हरिद्वार में बीती रात रोडवेज बस और पिकअप वाहन में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टनकपुर डिपो की रोडवेज बस नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर आ रही थी।
वहीं पिकअप वाहन हरिद्वार से बिजनौर की दिशा में जा रहा था। श्यामपुर क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर के मोड़ पर दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो लोग फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे।
दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौके पर ही मौत
बताया जा रहा है कि हादसे के समय पिकअप वाहन में कुल 10 लोग मौजूद थे। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय हरिद्वार भेजा। चिकित्सकों के अनुसार, कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है।
यातायात हुआ प्रभावित, क्रेन से हटाए गए वाहन
हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त बस और पिकअप को सड़क से हटाया, जिसके बाद यातायात को सामान्य किया गया।
Business24 hours agoKusumgar IPO GMP Today: कुसुमगढ़ आईपीओ आज से खुला, निवेश से पहले जानें ग्रे मार्केट प्रीमियम, प्राइस बैंड और पूरी डिटेल्स
Chamoli24 hours agoबद्रीनाथ चढ़ावा चोरी में बड़ा एक्शन!, BKTC कर्मी प्रमोद नौटियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Dehradun18 hours agoउत्तराखंड बना पूर्णत साक्षर राज्य, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रस्ताव को दी मंजूरी
Haridwar22 hours agoहरिद्वार आने वाले दें ध्यान वरना हो जाएंगे परेशान, 8 जुलाई से 11 जुलाई तक बंद रहेगा मनसा देवी रोपवे
Haridwar20 hours agoबाइक चोरों पर सिडकुल पुलिस का शिकंजा, 3 चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
Cricket4 hours agoZIM vs BAN 2nd ODI Dream11 Team Today: आज के मैच की बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और कप्तान विकल्प
uttarakhand weather49 minutes agoWeather Alert : उत्तराखंड पर अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने आज और कल के लिए किया अलर्ट जारी
Cricket18 minutes agoENG vs IND 4th T20i Dream11 Team Today: Bristol में होने वाले महामुकाबले की Perfect Fantasy Team




































