Haridwar
उत्तराखंड की झोली में आया दूसरा पदक , कलारीपयट्टू खेल में सिद्धी बड़ोनी ने जीता रजत पदक…..

हरिद्वार : रिजर्व पुलिस लाइन रोशनाबाद में आयोजित नेशनल गेम्स के दौरान कलारीपयट्टू खेल का आयोजन हुआ, जिसमें उत्तराखंड की सिद्धी बड़ोनी ने चुवाडुकल महिला वर्ग में रजत पदक जीता। सिद्धी बड़ोनी, जो उत्तराखंड सचिवालय में संयुक्त सचिव संतोष बड़ोनी की बेटी हैं, ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश का नाम रोशन किया।
कलारीपयट्टू, दक्षिण भारत के केरल का एक पारंपरिक खेल है, जो युद्ध कला प्रदर्शन की श्रेणी में आता है। इसे लगभग तीन हजार साल पुराना माना जाता है और इसकी उत्पत्ति भगवान परशुराम से जुड़ी हुई बताई जाती है। इस खेल की प्रमुखता केरल में है, लेकिन यह अन्य राज्यों में भी धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रहा है। हालांकि, यह खेल बेहद जोखिम भरा माना जाता है और इसके विवादों के कारण इसे राष्ट्रीय खेलों में औपचारिक रूप से शामिल नहीं किया गया है।
इस बारे में कलारीपयट्टू एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष संतोष बड़ोनी ने बताया कि यह खेल न केवल युद्ध कला है, बल्कि आत्मरक्षा का भी महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने कहा, “बेटियों के लिए यह खेल बहुत ही लाभकारी है। इसे खेलने के लिए अधिक बड़े मैदान की आवश्यकता नहीं होती, यह छोटे स्थानों पर भी खेला जा सकता है।” इसके अलावा, उन्होंने प्रदेश के हर स्कूल तक इस खेल को पहुंचाने का लक्ष्य भी रखा है, ताकि युवाओं को इस प्राचीन कला से अवगत कराया जा सके।
Haridwar
लक्सर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू के आटे और सेंधा नमक के सैंपल जांच को भेजे

Haridwar News : त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों में मिलावट और खराब सामग्री की बिक्री रोकने के लिए लक्सर में अभियान चलाया। विभाग की टीम ने नगर के अलग-अलग इलाकों में स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों, गोदामों और दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुट्टू के आटे के दो और सेंधा नमक का एक नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
Table of Contents
लक्सर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी
शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो रही है। इसके बाद दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस और दीपावली समेत कई प्रमुख त्योहार आने वाले हैं। ऐसे समय में खाद्य सामग्री की मांग बढ़ जाती है, जिसके चलते मिलावटी या एक्सपायरी सामान की बिक्री की आशंका भी रहती है। इसी को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने लक्सर में औचक निरीक्षण किया।
कई दुकानों और गोदामों की हुई जांच
खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखंड विनय शंकर पांडे और हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के तहत तहसीलदार लक्सर दीवान सिंह राणा और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।
अभियान के दौरान गोवर्धनपुर रोड, रुड़की तिराहा, सोसायटी रोड, पुरकाजी रोड और बसेड़ी रोड पर स्थित आटा सप्लायरों, थोक विक्रेताओं और प्रोविजन स्टोरों की जांच की गई। टीम ने दुकानों और गोदामों में रखी खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और स्थिति का निरीक्षण किया।

कुट्टू के आटे और सेंधा नमक के सैंपल जांच को भेजे
नवरात्रि के दौरान इस्तेमाल होने वाले कुट्टू के आटे को लेकर भी विशेष जांच की गई। टीम ने कुट्टू के आटे के दो नमूने और सेंधा नमक का एक सैंपल लिया, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक और फंगस लगा आटा मिला
छापेमारी के दौरान दो प्रतिष्ठानों पर गंभीर अनियमितताएं भी सामने आईं। बसेड़ी रोड स्थित एक खाद्य प्रतिष्ठान में कोल्ड ड्रिंक की 55 बोतलें एक्सपायरी डेट की मिलीं। विभागीय टीम ने इन बोतलों को मौके पर ही हटवाकर नष्ट करा दिया।
वहीं, गोवर्धनपुर रोड स्थित एक प्रोविजन स्टोर में मल्टीग्रेन आटे की स्थिति खराब मिली। जांच के दौरान आटे में फंगस और कीड़े पाए गए। विभाग ने इस आटे को भी मौके पर ही नष्ट करा दिया।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, दोनों मामलों में संबंधित दुकानदारों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत न्यायालय में मुकदमा दायर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Haridwar
पिरान कलियर में इंसानियत को शर्मसार, रैन बसेरे में रह रही बच्ची के साथ दुष्कर्म

Haridwar News : हरिद्वार के पिरान कलियर में मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म की घटना से सनसनी फैल गई। घटना के वक्त बच्ची की मां लंगर लेने गई थी, जबकि पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के जरिए अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी है।
Table of Contents
पिरान कलियर में इंसानियत को शर्मसार
हरिद्वार जिले के पिरान कलियर से मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने परिवार के साथ रैन बसेरे के पास रह रही थी। घटना के वक्त उसकी मां लंगर लेने गई हुई थी और बच्ची वहां अकेली थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर बच्ची को अपना निशाना बनाया।
रैन बसेरे में रह रही बच्ची के साथ दुष्कर्म
घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नवनियुक्त सीओ देवदत्त जोशी और कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से घटना को लेकर जानकारी जुटाई।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज में नजर आने वाले संदिग्ध लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस ने जांच के लिए कई टीमें गठित कर अलग-अलग पहलुओं पर पड़ताल शुरू की है। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ के साथ ही क्षेत्र में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
Haridwar
हरिद्वार में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दिल्ली का शातिर चेन स्नेचर गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Haridwar News : हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र में चेन स्नेचिंग के एक आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बिल्केश्वर रोड के पास हुई इस कार्रवाई में आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस की गोली आरोपी के दाएं पैर में लगी, जिसके बाद उसे घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहीं, मौके का फायदा उठाकर उसका एक साथी अंधेरे में फरार हो गया।
Table of Contents
हरिद्वार में पुलिस-बदमाश मुठभेड़
पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह खड़खड़ी इलाके में बाइक सवार बदमाश ने एक महिला के गले से चेन झपट ली थी। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इसी दौरान नगर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा की टीम को बिल्केश्वर रोड के आसपास संदिग्ध बदमाशों के मौजूद होने की सूचना मिली।
दिल्ली का शातिर चेन स्नेचर गोली लगने के बाद गिरफ्तार
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्धों को रोकने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि बदमाश फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान बदमाशों की ओर से दोबारा गोली चलाए जाने पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की।
फायरिंग के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया, जबकि घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

आरोपी के पास से सोने की चेन और एक बाइक बरामद
पुलिस ने आरोपी के पास से सोने की चेन और एक बाइक बरामद होने की बात कही है। प्रारंभिक जांच में उसके चेन स्नेचिंग की अन्य वारदातों में शामिल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड और उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह पुलिसकर्मियों से माफी मांगता दिखाई दे रहा है। आरोपी कथित तौर पर पुलिस से माफी की गुहार लगाते हुए अपनी गलती स्वीकार करता नजर आया। पुलिस उससे चेन स्नेचिंग की अन्य घटनाओं और फरार साथी के संबंध में पूछताछ कर रही है।
Dehradun13 hours ago9 तारीख को 11 बजे संभल जाना, उत्तराखंड में बजेगा भूकंप चेतावनी सायरन, जानें क्यों ?
uttarakhand weather15 hours agoउत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट, 13 तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
Haridwar14 hours agoलक्सर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू के आटे और सेंधा नमक के सैंपल जांच को भेजे
Uttarakhand12 hours agoबिजली कनेक्शन के लिए अब नहीं लगानी होगी दौड़, उत्तराखंड में 1 नवंबर से बदल जाएगा पूरा सिस्टम
Nainital8 hours agoनैनीताल में DFO ऑफिस में लगी आग, कई फाइलें और दस्तावेज जलकर खाक







































