Uttarakhand
उत्तरकाशी: घरेलू परेशानी के कारण युवक ने झूला पुल से भागीरथी नदी में लगाई छलांग, आपदा प्रबंधन टीम ने बचाया…

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। घरेलू समस्याओं के कारण एक युवक ने झूला पुल से भागीरथी नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत आपदा प्रबंधन विभाग को सूचना दी…जिसके बाद विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला।

युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। यह युवक भट्टवाड़ी विकास खंड के बाड़ा गड्डी क्षेत्र का निवासी है।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया।
#Uttarkashi, #Youthjumpsintoriver, #BhagirathiRiver, #DisasterManagementTeam, #Domesticissues
Rudraprayag
केदारनाथ यात्रा मार्ग खाई में गिरने से शख्स की मौत, उत्तर प्रदेश निवासी के रूप में हुई है मृतक की पहचान

Rudraprayag News : केदारनाथ यात्रा मार्ग में एक शख्स की खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी आकाश के रूप में हुई है।
Table of Contents
केदारनाथ यात्रा मार्ग खाई में गिरने से शख्स की मौत
केदारनाथ यात्रा मार्ग स्थित बड़ी लिनचोली ग्लेशियर क्षेत्र में एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में होने की सूचना पर एसडीआरएफ और संबंधित टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सूचना मिलते ही टीम मौके के लिए रवाना हुई।
उत्तर प्रदेश निवासी के रूप में हुई है मृतक की पहचान
संयुक्त रूप से राहत और बचाव कार्य करते हुए संबंधित व्यक्ति को एमआरपी बड़ी लिनचोली लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान आकाश (42 वर्ष), निवासी नवाबगंज, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

एक युवक को सुरक्षित किया रेस्क्यू
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक बार फिर एसडीआरएफ टीम ने तत्परता और साहस का परिचय देते हुए पहाड़ी पर फंसे एक युवक को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला।
मामला केदार पोस्ट क्षेत्र का है, जहां गरुड़ चट्टी के समीप रुद्रा पॉइंट के नीचे नदी के ऊपर पहाड़ी पर एक युवक के फंसे होने की सूचना स्थानीय व्यक्ति द्वारा एसडीआरएफ को दी गई। जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंच कर उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया।
Udham Singh Nagar
काशीपुर में पकड़ी गई करोड़ों की GST चोरी, छापेमारी में बड़ा खुलासा, मौके पर जमा कराई गई 70 लाख की पेनल्टी

Kashipur News : काशीपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जिस वक्त अचानक जीएसटी विभाग की टीम ने काशीपुर के प्रतिष्ठित कुक्कू टायर्स हाउस पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। जिसमें राज्य कर की रुद्रपुर और काशीपुर की चार टीमो ने डिप्टी कमिश्नर विनय आहूजा के नेतृत्व में छापेमारी की कार्रवाई की गई।
Table of Contents
काशीपुर में पकड़ी गई करोड़ों की GST चोरी
गुरूवार सुबह 11:00 बजे से प्रतिष्ठान के कारोबार से जुड़े दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की गहनता से जांच की गई इसमें बताया गया कि विगत 3 वर्षों से सेल का रिकॉर्ड खंगाला गया जिसमें पता लगा कि 10 करोड़ की बिक्री पर जीएसटी की चोरी की गई है इसमें अभी 70 लाख की पेनल्टी जमा कराई जा रही है और अभी ये कार्रवाई जारी रहेगी सारे दस्तावेज जप्त कर लिए गए हैं।

जीएसटी विभाग की छापेमारी में बड़ा खुलासा
आपको बता दें कि काशीपुर के मुरादाबाद रोड ढेला पुल के समीप प्रतिष्ठित जतिन कुमार अरोरा पुत्र अजय कुमार अरोरा के प्रतिष्ठान कुक्कू टायर्स पर जीएसटी विभाग की टीम अचानक पहुंची। जहां पर रुद्रपुर तथा काशीपुर कि राज्य कर टीम जॉइंट कमिश्नर के नेतृत्व में छापेमारी की गई। जिसमें आज सुबह 11:00 बजे से लेकर देर शाम तक कार्रवाई लगातार जारी रही जिसमें विभाग की टीमों द्वारा सभी दस्तावेजों को जप्त कर लिया गया है और गहनता से जांच की जा रही है।
मौके पर जमा कराई गई 70 लाख की पेनल्टी
विभाग के द्वारा कारोबार से जुड़े बिलिंग टैक्स भुगतान और करो कारोबार से जुड़े कई अहम दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में पता लगा कि विगत 3 वर्षों से अभी तक 10 करोड़ का सेल टर्नओवर में टैक्स नहीं भरा गया है। अभी तक जो जांच में आया है उसमें 70 लख रुपए की पेनल्टी के रूप में जमा कराए जा रही है।

छापेमारी में पकड़ी गई 10 करोड़ की हेराफेरी
जीएसटी विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर श्याम सुंदर टीरुवा ने बताया कि आज 4 टीमें काशीपुर जांच करने पहुँची थी। काफी समय से शिकायत मिल रही थी की इनके द्वारा जो बिक्री की जा रही है उसका टैक्स जमा नहीं किया जा रहा है। उसके लिए जांच की जा रही थी और सभी 4 टीमों ने जिसका नेतृत्व डिप्टी कमिश्नर विनय औझा कर रहे थे कुछ दस्तावेज भी जप्त किए गए हैं। लगभग 10 करोड़ रुपए की हेराफेरी प्रकाश में आई है।
Dehradun
उत्तराखण्ड सहित 19 राज्यों में 29 मई से शुरु होगा SIR, 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक BLO करेंगे घर-घर सर्वे

Dehradun News : भारत निर्वाचन आयोग ने तीसरे चरण में 19 राज्यों के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की घोषणा कर दी है। उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर एसआईआर प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।
Table of Contents
उत्तराखण्ड सहित 19 राज्यों में 29 मई से शुरु होगा SIR
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि आयोग द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड में 29 मई से 7 जून 2026 तक गणना प्रपत्र के प्रिंटिग,कर्मचारियों के प्रशिक्षण सम्बंधी कार्य सम्पादित किए जाएंगे। 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण एवं संकलन करेंगे।
8 जून से 7 जुलाई 2026 तक BLO करेंगे घर-घर सर्वे
उत्तराखण्ड में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन किया जाएगा। इसी क्रम में 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 के बीच दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय दिया गया है। इसी बीच 10 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक सभी नोटिस जारी कर दावे आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।

15 सितंबर 2026 को जारी की जाएगी अंतिम मतदाता सूची
आयोग के निर्देशानुसार 15 सितंबर 2026 अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में उत्तराखण्ड में 11733 पोलिंग बूथ के सापेक्ष वर्तमान में प्रदेश में राजनैतिक दलों द्वारा 21 हजार 808 बीएलए की तैनाती कर दी गई है।
Cricket22 hours agoLSG vs CSK Dream11 Team IPL 2026 Match 59: बेस्ट प्रेडिक्शन और पिच रिपोर्ट..
Ramnagar22 hours agoरामनगर में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी कार, मौके पर मची चीख-पुकार
Breakingnews20 hours agoटंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करने वालों पर मुकदमा दर्ज, ज्योति रौतेला के खिलाफ भी हुआ केस
Dehradun19 hours agoमसूरी में दो समुदायों के विवाद के बाद तनाव, जाम लगाकर की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Dehradun17 hours agoउत्तराखण्ड सहित 19 राज्यों में 29 मई से शुरु होगा SIR, 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक BLO करेंगे घर-घर सर्वे
Champawat22 hours agoस्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डीएम का बड़ा एक्शन, बैठक में अधिकारियों की लगाई क्लास
CHAR DHAM YATRA24 hours agoनए रिकॉर्ड बनाने को तैयार चारधाम यात्रा, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख के पार
Udham Singh Nagar1 hour agoकाशीपुर में पकड़ी गई करोड़ों की GST चोरी, छापेमारी में बड़ा खुलासा, मौके पर जमा कराई गई 70 लाख की पेनल्टी












































