Udham Singh Nagar
सीएम धामी ने रुद्रपुर में नवीन खेल अवस्थापनाओं का पूजन कर प्रतियोगिता की शुरुआत की !

रुद्रपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुद्रपुर में प्रस्तावित ट्रेप शूटिंग प्रतियोगिता की तैयारियों और व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नवोदय खेल अवसंरचनाओं और सुविधाओं का पूजन कर शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल के क्षेत्र में अवस्थापना सुविधाओं का तेजी से विकास कर रही है। यह प्रयास राज्य के नवोदित खिलाड़ियों को अपने खेल कौशल को निखारने के नए अवसर प्रदान करने के लिए किया जा रहा है। धामी ने कहा कि इस प्रकार की सुविधाओं से राज्य में खेलों को बढ़ावा मिलेगा और युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे।
सीएम ने आगामी ट्रेप शूटिंग प्रतियोगिता के लिए की जा रही तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया और आयोजन की सफलता के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस खेल प्रतियोगिता के जरिए रुद्रपुर समेत पूरे प्रदेश में खेलों का माहौल और अधिक प्रगति करेगा, साथ ही खिलाड़ियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण मंच होगा।
#CMDhami, #Rudrapur, #TrapShootingCompetition, #NewInfrastructure, #SportsDevelopment
Udham Singh Nagar
गैंगरेप के आरोपियों ने की पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश, भीड़ ने पकड़कर की पिटाई

Rudrapur News : सामूहिक दुष्कर्म मामले में मंगलवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब पुलिस हिरासत में मौजूद दो आरोपियों ने भागने की कोशिश की। हालांकि पुलिस की सतर्कता के चलते दोनों को कुछ ही दूरी पर दोबारा पकड़ लिया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा और आरोपियों के साथ मारपीट की गई।
Table of Contents
गैंगरेप के आरोपियों ने की पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश
रूद्रपुर गैंगरेप मामले में पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट कराने के बाद वापस कोतवाली लेकर लौट रही थी।
इसी दौरान रास्ते में मौजूद भीड़ और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर दोनों आरोपियों ने पुलिस की गिरफ्त से निकलने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत उनका पीछा किया और कुछ ही देर में दोनों को दोबारा हिरासत में ले लिया।

भीड़ ने पकड़कर की पिटाई
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपियों के दोबारा पकड़े जाने के बाद वहां मौजूद लोगों का आक्रोश भड़क उठा। लोगों ने आरोपियों को घेर लिया और उनके साथ धक्का-मुक्की व मारपीट की। भीड़ आरोपियों के खिलाफ नारेबाजी कर रही थी और मामले में कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रही थी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और आरोपियों की अभिरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। ये चर्चा का विषय बन गया है कि पुलिस हिरासत में होने के बावजूद आरोपी भागने की कोशिश कैसे कर पाए। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई और जांच जारी है।
big news
सिडकुल में युवती के साथ गैंगरेप !, अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप, पुलिस जांच में जुटी

US Nagar News : उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में सिडकुल क्षेत्र में कार्यरत एक युवती ने तीन युवकों पर कथित रूप से अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
सिडकुल में युवती के साथ गैंगरेप !
सिडकुल से युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती ने तीन युवकों पर अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक शनिवार रात वो अपनी एक सहेली और दो परिचित युवकों के साथ भूरारानी रोड क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान बाइक पर आए तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि तीनों ने धमकाते हुए चारों को उनकी ही बाइक पर बैठाकर गदरपुर की ओर ले जाना शुरू कर दिया।
युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप
शिकायत में बताया गया है कि रास्ते में मौका मिलने पर एक युवक और एक युवती चलती बाइक से कूदकर किसी तरह भागने में सफल रहे। हालांकि दूसरी युवती और उसके साथ मौजूद युवक आरोपियों के कब्जे में ही रहे। आरोप है कि बाद में युवक को रास्ते में छोड़ दिया गया, जबकि युवती को आरोपी अपने साथ ले गए।
युवती को अंडरपास के पास छोड़कर फरार हुए बदमाश
पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और पूरी रात उसे अपने कब्जे में रखा। रविवार सुबह उसे मेट्रोपोलिस अंडरपास के पास छोड़कर तीनों फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिचितों और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को सुरक्षित अपने साथ लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया और बयान दर्ज किए गए।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सीओ सिटी रुद्रपुर विभव सैनी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Udham Singh Nagar
रुद्रपुर की ऑटो फैक्टरी में दर्दनाक हादसा, कर्मचारी की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Rudrapur News : उधम सिंह नगर के रुद्रपुर स्थित सिडकुल सेक्टर-11 की एक ऑटोमोबाइल कंपनी में शनिवार शाम कार्य के दौरान हुए हादसे में एक कर्मचारी की जान चली गई।
Table of Contents
रुद्रपुर की ऑटो फैक्टरी में दर्दनाक हादसा
रूद्रपुर में ड्यूटी के दौरान अचानक भारी सामान उसके सिर पर गिर गया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। सहकर्मियों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद फैक्टरी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हादसे के कारणों और फैक्टरी में सुरक्षा मानकों के पालन की जांच शुरू कर दी गई है।
काम के दौरान कर्मचारी की दर्दनाक मौत
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 35 वर्षीय सुशील कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के कटरा क्षेत्र का निवासी था। वर्तमान में वो रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में रहकर सिडकुल सेक्टर-11 स्थित ऑटो कंपनी में कार्यरत था।
भारी सामान अचानक असंतुलित होकर गिरने से हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम सुशील कुमार उत्पादन इकाई में अपनी नियमित ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर रखा या उठाया जा रहा भारी सामान अचानक असंतुलित होकर उनके सिर पर आ गिरा। गंभीर चोट लगने के कारण वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।
हादसा होते ही फैक्टरी के अन्य कर्मचारियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और कंपनी प्रबंधन को सूचना दी। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय रुद्रपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Cricket22 hours agoSUL vs MSG Dream11 Team Prediction Match 10 | Pitch Report & Playing XI
uttarakhand weather19 hours agoउत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट, मैदानी जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी, 5 जिलों में स्कूल बंद
Dehradun11 hours agoदेहरादून में BSNL कर्मचारियों का प्रदर्शन, सरकार और प्रबंधन से की बड़ी मांगें, तीन दिन तक चलेगा धरना
Haridwar19 hours agoकांवड़ मेले से पहले बड़ा खुलासा! केमिकल से बन रहा था मिलावटी पनीर, 50 किलो जब्त
Breakingnews16 hours agoउत्तराखंड में भारी से भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रा को दो दिन के लिए किया स्थगित
Cricket17 hours agoकौन हैं Saransh Jain? जाने करियर, आंकड़े और उनके ऑलराउंड सफर की पूरी कहानी..
Haldwani17 hours agoहल्द्वानी में खौफनाक मंजर! उफनती भाखड़ा नदी में फंसे दो लोग, बाल-बाल बची जान
Cricket8 hours agoGM vs KFL Dream 11 Team Match 16: Prediction, Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips












































