Rishikesh
ऋषिकेश एम्स में बिना चीरफाड़ के गंभीर बीमारियों का हो रहा सफल इलाज , आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त न्यूरो इंटरवेंशन उपचार उपलब्ध….

ऋषिकेश : उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मरीजों को उच्च तकनीकी उपचार मिल रहा है। एम्स के इंटरवेंशन रेडियोलॉजी विभाग में न्यूरो इंटरवेंशन जैसी जटिल बीमारियों का बिना चीरफाड़ के इलाज किया जा रहा है। इनमें कैरोटिड स्टेंटिंग (खून की नस में सिकुड़न), एवीएम और एवीएफ (खून की नसों का गुच्छा), स्ट्रोक (लकवा), एन्यूरिज्म (खून की नसों का गुब्बारा व नसों का फटना) जैसी गंभीर समस्याओं का इलाज शामिल है।
यह उपचार एम्स ऋषिकेश में पिछले आठ महीने से आयुष्मान भारत योजना के तहत निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे मरीजों को आर्थिक राहत मिल रही है। संस्थान में यह उपचार डॉ. बीडी चारण, सहायक आचार्य (डीएम न्यूरो इंटरवेंशन) द्वारा किया जा रहा है, जो दिल्ली एम्स से प्रशिक्षित हैं।
क्या है उपचार की विधि?
डॉ. बीडी चारण ने बताया कि इस उपचार में जांघ की खून की नस में 2 एमएम का पाइप डाला जाता है, जिसके माध्यम से ब्रेन तक पहुंच बनाई जाती है। इसके बाद बिना किसी चीरफाड़ के बीमारी का इलाज किया जाता है। चूंकि इस प्रक्रिया में चीरफाड़ नहीं किया जाता है, मरीज को अस्पताल या आईसीयू में कम समय तक रुकना पड़ता है, जिससे उनका जल्दी इलाज हो जाता है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाती है।
दूसरे विभागों का सहयोग
डॉ. चारण ने कहा कि इस प्रक्रिया को एनेस्थीसिया विभाग के सहयोग से किया जाता है और इसमें जेरियाट्रिक मेडिसिन, ईएनटी, नेत्र विभाग, न्यूरोसाइंस और मेडिसिन जैसे अन्य विभागों का भी योगदान रहता है।
एम्स के चिकित्सकों का बयान
रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अंजुम सय्यद, डॉ. पंकज शर्मा और डॉ. उदित चौहान ने कहा, “हमारा विभाग ब्रेन और पूरे शरीर की खून की नसों से संबंधित बीमारियों का गुणवत्तापरक इलाज प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। एम्स ऋषिकेश अस्पताल मरीजों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, और हम लगातार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर काम कर रहे हैं, ताकि उत्तराखंड और आसपास के राज्यों के मरीजों को गंभीर उपचार के लिए बाहर न जाना पड़े।”
यह नई तकनीक और मरीजों के लिए सुविधाजनक इलाज का तरीका एम्स ऋषिकेश को एक प्रमुख चिकित्सा केंद्र बना रहा है, जहां अब मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं उपलब्ध हैं, और वे बिना किसी भौतिक परेशानी के तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं।
#AIIMS #Rishikesh #InterventionRadiology #StrokeTreatment #NeuroIntervention #AyushmanBharat #HealthcareInIndia #MedicalInnovation #CarotidStenting #AVM #AVF #BrainTreatment #NonInvasiveTreatment #MedicalCare #UttarakhandHealthcare #HealthForAll #FastRecovery
big news
ऋषिकेश में अवैध कैसीनो और शराब पार्टी का भंडाफोड़, पुलिस की छापेमारी में दस महिलाओं सहित 40 गिरफ्तार

Rishikesh News : देहरादून जिले के ऋषिकेश में पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। यहां पुलसि ने एक होटल में चल रहे अवैध कैसीनो और शराब पार्टी का भंडाफोड़ किया है। मौके से 10 महिलाओं समेत 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Table of Contents
ऋषिकेश में अवैध कैसीनो और शराब पार्टी का भंडाफोड़
ऋषिकेश में दून पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल में चल रही जुआ पार्टी का भंडाफोड़ किया है। हरिद्वार रोड स्थित होटल नवरंग पर छापेमारी के दौरान 40 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की छापेमारी में दस महिलाओं सहित 40 गिरफ्तार
छापेमारी में दस महिलाओं सहित 40 गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में कैसिनो क्वाइन, नकदी, ताश की गड्डियां और शराब की बोतलें बरामद की हैं। कार्रवाई के बाद होटल को सील कर दिया गया है, जबकि होटल मालिक फरार बताया जा रहा है। वहीं मामले में लापरवाही पाए जाने पर आईडीपीएल चौकी के पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया गया है।

लापरवाही पर IDPL चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित
अवैध गतिविधियों के संचालन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही नहीं करने और चेकिंग अभियान में शिथिलता बरतने पर दून पुलिस कप्तान का कड़ा एक्शन देखने को मिला है।ऋषिकेश में अवैध कैसीनो और शराब पार्टी का भंडाफोड़ मामले में लापरवाही बरते पर चौकी प्रभारी सहित 12 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। सभी को तत्काल प्ररभाव से स्सपेंड कर दिया गया है।
big news
ऋषिकेश में जंगल किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Rishikesh News : ऋषिकेश में एक स्कूल के पास जंगल किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। इस खबर के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
ऋषिकेश में जंगल किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी
ऋषिकेश हरिपुर कलां में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश हरिपुर कलां में एक स्कूल के पास जंगल के किनाारे एक युवक का शव पड़ा मिला। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान के लिए पूछताछ कर रही है।
Rishikesh
Rishikesh: स्कूटी विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक पर चापड़ से हमला
स्कूटी को लेकर विवाद, बीच सड़क युवक पर धारदार हथियार से हमला
ऋषिकेश (Rishikesh) : उत्तराखंड के देहरादून जिले के ऋषिकेश से मारपीट की एक चिंताजनक खबर सामने आई. जहाँ पर दिनदहाड़े स्कूटी के विवाद ने खुनी संघर्ष का रूप ले लिया. इस घटना में एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं, उसे तत्काल एम्स अस्पताल भेजा गया. साथ ही पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मुख्य बिंदु
स्कूटी को लेकर विवाद बदला खूनी संघर्ष में
दरअसल, ये पूरा मामला कल गुरुवार की शाम का है. पुलिस के मुताबिक, गुरुवार शाम ऋषिकेश के व्यस्त परशुराम चौक पर एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. जहां आमतौर पर श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है, वहीं इस बार भक्ति के माहौल की जगह अफरा-तफरी और हिंसा का दृश्य देखने को मिला. बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत स्कूटी को लेकर हुई कहासुनी से हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया.
ये भी पढ़ें_ ऋषिकेश में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, चार लोगों की मौत
ऋषिकेश में स्कूटी विवाद से बढ़ा तनाव
जानकारी के मुताबिक, बनखंडी और गंगानगर क्षेत्र के कुछ युवकों के बीच स्कूटी मांगने और देने को लेकर बहस शुरू हुई थी. शुरुआत में मामूली कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने धारदार हथियार निकाल लिया. इससे पहले कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, झगड़ा हिंसक हो चुका था.
ये भी पढ़ें_ गुंजन हत्याकांड में एसआईटी का हुआ गठन, आरोपी को कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल
युवक पर धारदार हथियार से हमला
इस दौरान सार्थक नाम के युवक पर चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया. हमले में युवक के हाथ की उंगलियां गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर खून फैल गया. घटना के बाद चौक पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया और बाद में गंभीर हालत को देखते हुए AIIMS Rishikesh रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
ये भी पढ़ें_ पिता के नाम पर कलंक, बेटी के साथ कई बार कर चुका था दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
सीओ नीरज सेमवाल के मुतबिक, एम्स में भर्ती घायल के मित्र की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. साथ ही, हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए जांच और दबिश की कार्रवाई जारी है.
घटना से लोगों में दहशत
इस वारदात के बाद परशुराम चौक और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों में डर का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटी-छोटी बातों पर बढ़ती हिंसा चिंता का विषय बनती जा रही है.
Uttarakhand19 hours agoDEHRADUN TRAFFIC PLAN: कल देहरादून में ये रूट रहेंगे डाइवर्ट, देखें ट्रैफिक प्लान
Breakingnews20 hours agoबड़ी खबर : देहरादून के कुंआवाला में पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी, नहीं हो पाई शिनाख्त
uttarakhand weather22 hours agoउत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, जानें कल कैसा रहेगा मौसम ?
Dehradun23 hours agoदेहरादून: पुलिस कस्टडी में PRD जवान की मौत से हड़कंप, मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
big news23 hours agoअल्मोड़ा के जागेश्वर में वन दरोगा घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगे थे 25 हजार रूपए
Breakingnews20 hours agoUttarakhand Politics: महेंद्र भट्ट के ‘बेकार माल’ बयान से सियासत गरम, कांग्रेस का पलटवार
Uttarakhand19 hours agoHARIDWAR POLICE TRANSFER: हरिद्वार पुलिस में बम्पर तबादले, 11 अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र, देखें लिस्ट
big news18 hours agoकांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का बड़ा बयान, दल-बदल के डर से किया गया धामी कैबिनेट का विस्तार











































