Uttarakhand
UTTARAKHAND: वनकर्मियों की हड़ताल और फायर सीजन-क्या होगा जंगलों की आग का समाधान ?

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के वन कर्मी 13 फरवरी से अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि उनकी पहली मांग उत्तराखंड अधीनस्थ वन सेवा नियमावली 2016 को पुनः लागू किया जाए, जबकि दूसरी मांग वर्दी नियमावली में संशोधन किया जाए।
वनकर्मियों ने यह भी कहा कि इस समय राज्य में फायर सीजन शुरू हो चुका है, और ऐसे समय में उनका हड़ताल पर जाना वन महकमे के लिए गंभीर संकट उत्पन्न कर सकता है। हड़ताल में बैठे वन कर्मियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो वे उग्र आंदोलन की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। उत्तरकाशी वन विभाग परिसर कोट बंगला में चल रही इस हड़ताल से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर असर पड़ने की संभावना है, खासकर जब जंगलों में आग के मामले बढ़ रहे हैं।
#Forestworkersstrike, #Fireseasonchallenge, #Wildfirecontrolissues, #Uncertainforestfiremanagement, #Strikeimpactsfirefightingefforts
uttarakhand weather
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, अगले तीन दिन बारिश के साथ ही बर्फबारी के आसार

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट लेना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 15 और 16 अक्टूबर को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम में इस बदलाव का असर पहाड़ों के साथ मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, अल्मोड़ा, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और ओलावृष्टि होने की आशंका भी जताई गई है।
ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, 3500 से 3800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इसका असर खासतौर पर गढ़वाल और कुमाऊं के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में दिखाई देने की संभावना है। चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बारिश के साथ तापमान में गिरावट आ सकती है।
16 अक्टूबर को ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
16 अक्टूबर को भी नैनीताल, अल्मोड़ा, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चम्पावत, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना भी बनी हुई है।

देहरादून समेत मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड
बारिश और ठंडी हवाओं के चलते मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट महसूस हो सकती है। देहरादून में मौसम बदलने से सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने के आसार हैं। वहीं, हरिद्वार, हल्द्वानी और ऊधम सिंह नगर के मैदानी इलाकों में भी बादल छाने और बारिश के बाद मौसम ठंडा होने की संभावना है।
पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब होने के कारण ऊंचाई वाले रास्तों पर सफर करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बारिश और बर्फबारी से कुछ स्थानों पर फिसलन बढ़ सकती है। ऐसे में यात्रियों और पर्यटकों को मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान तथा स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों पर नजर रखनी चाहिए।
19 अक्टूबर से मौसम शुष्क होने की उम्मीद
पूर्वानुमान के अनुसार, 17 और 18 अक्टूबर को चमोली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना बनी रह सकती है। इसके बाद 19 और 20 अक्टूबर से प्रदेश में मौसम शुष्क होने के आसार हैं। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच लोगों को सुबह और शाम के समय ठंड से बचाव के लिए जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
Rudraprayag
देवप्रयाग में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, चालक समेत दो की मौत, तीन घायल

Devprayag News : उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला देवप्रयाग का है, जहां एक वैगनआर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
Table of Contents
देवप्रयाग में खाई में गिरी कार, चालक समेत दो की मौत
देवप्रयाग में दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, कार चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही थी। देवप्रयाग से करीब चार किलोमीटर श्रीनगर की ओर ग्राम पाली में रिवर व्यू कैफे एंड रेस्टोरेंट के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। कार में चालक सहित पांच लोग सवार थे।
पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान
हादसे की सूचना मिलने पर देवप्रयाग पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में फंसे लोगों को बाहर निकाला। तीन घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी, देवप्रयाग पहुंचाया गया। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस हादसे के कारणों का लगा रही पता
पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। हादसे में सत्येश्वरी देवी (72), पत्नी हुकम सिंह चौहान, निवासी किमखाल, थाना कर्णप्रयाग, जिला चमोली और अनिल, पुत्र सुदर्शन, निवासी किमोली, जिला चमोली की मौत हो गई।
हादसे में चार तीन लोग घायल
- उत्तम सिंह (33), पुत्र मोहन सिंह, निवासी लाडोली, रुद्रप्रयाग।
- टीशा रावत (18), पुत्री लक्ष्मण सिंह रावत, निवासी बीना, थाना रुद्रप्रयाग।
- सुनीता देवी (45), पत्नी लक्ष्मण सिंह रावत, निवासी बीना, थाना रुद्रप्रयाग।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज बदलेगा मौसम, 16 अक्टूबर तक कई जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है।मानसून की विदाई के बाद उत्तराखंड में अब ठंड का असर बढ़ने लगा है। इसी बीच प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, 14 से 16 अक्टूबर के बीच कई जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। वहीं, ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है। आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार हैं।
15 अक्टूबर को आंधी और ओलावृष्टि के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, 15 अक्टूबर को देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, अल्मोड़ा, हरिद्वार, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं मौसम खराब रह सकता है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

16 अक्टूबर को इन जिलों के लिए अलर्ट
16 अक्टूबर को कुमाऊं मंडल में मौसम का असर अधिक देखने को मिल सकता है। नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 15 अक्टूबर को गढ़वाल और मैदानी इलाकों में मौसमी गतिविधियां अधिक सक्रिय रह सकती हैं, जबकि अगले दिन कुमाऊं क्षेत्र में इनका प्रभाव बढ़ने की संभावना है।
14 अक्टूबर को 3,800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं, 15 और 16 अक्टूबर को 3,500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात के आसार हैं।
17 और 18 अक्टूबर को हल्की बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, 16 अक्टूबर के बाद प्रदेश में मौसमी गतिविधियों में कमी आने लगेगी। हालांकि, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के दूरस्थ उत्तरी क्षेत्रों में 17 और 18 अक्टूबर को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश और 3,800 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी हो सकती है। 19 अक्टूबर से प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
Rudraprayag1 hour agoदेवप्रयाग में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, चालक समेत दो की मौत, तीन घायल
uttarakhand weather38 minutes agoउत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, अगले तीन दिन बारिश के साथ ही बर्फबारी के आसार
National7 minutes agoअष्टमी और नवमी की तारीख को लेकर कंफ्यूजन, जानें कब करें कन्या पूजन, क्या है शुभ मुहूर्त ?







































