Dehradun
स्वच्छता सर्वेक्षण में दून की रैंकिंग सुधारने के लिए नगर निगम ने की तैयारियां , शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर लिया जारी…

देहरादून : नगर निगम ने इस बार शहर की स्वच्छता रैंकिंग सुधारने के लिए पूरी तरह से तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत दून को 50वां स्थान दिलाने का दावा किया जा रहा है, जिसके लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। इस बार दूनवासियों से भी सक्रिय सहयोग की अपील की जा रही है।
स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत भारत सरकार ने हाल ही में नगर निकायों में सफाई व्यवस्था के बारे में लोगों से फीडबैक लेना शुरू किया है। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, जितनी अधिक संख्या में लोग अपने फीडबैक देंगे, उतनी ही ज्यादा मदद मिलेगी और रैंकिंग बेहतर हो सकेगी। मार्च में केंद्रीय टीम के देहरादून आने की संभावना है, जो शहर की सफाई व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेगी और इसके बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान 12,500 अंकों के आधार पर अलग-अलग पहलुओं पर शहरों का मूल्यांकन किया जाता है। 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में देहरादून की रैंकिंग सुधारने के लिए नगर निगम ने एक कार्ययोजना तैयार की है। निगम ने अनुबंधित कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि वे नियमित रूप से कूड़ा वाहनों के जरिए घर-घर कूड़ा उठाने के साथ-साथ कूड़ा सेग्रीगेशन पर भी जोर दें।
पहले चरण में शहर के 10 वार्डों में सेग्रीगेशन का अभियान शुरू किया गया था, जिसे अब पूरे 100 वार्डों में लागू किया जाएगा। पिछले साल सेग्रीगेशन के क्षेत्र में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने के बाद इस बार नगर निगम की टीमें घर-घर जाकर गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग करने की मुहिम चला रही हैं।
नगर निगम ने एक स्वच्छता वॉर रूम भी स्थापित किया है, जहां से शहर की सफाई की निगरानी की जाएगी। अब तक देहरादून को पांच जोन में बांटा गया था, लेकिन अब पूरे शहर को जोन के साथ-साथ सब-जोन में भी बांटा जाएगा, जिससे सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग में आसानी होगी। सभी वार्डों का निरीक्षण नगर निगम के उच्च अधिकारियों द्वारा किया जाएगा और सफाई निरीक्षकों की टीम सफाई कार्यक्रम की निगरानी करेगी। इसके अलावा, शहरवासी किसी भी गंदगी की शिकायत टोल फ्री नंबर 18001804571 पर कर सकते हैं।
वहीं, सरकार ने शहरवासियों से फीडबैक लेने के लिए ऑनलाइन पोर्टल और क्यूआर कोड का भी इंतजाम किया है। मेयर सौरभ थपरियाल और नगर आयुक्त नमामि बंसल ने लोगों से अपील की है कि वे सफाई व्यवस्था पर अपनी राय जरूर दें, ताकि नगर निगम को बेहतर रैंक प्राप्त करने में मदद मिल सके।
नगर आयुक्त नमामि बंसल ने बताया कि दूनवासियों की सक्रिय भागीदारी स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग करके ही डोर टू डोर गाड़ियों को दिया जाना चाहिए, कूड़ा सड़क पर नहीं फेंकना चाहिए, नदियों को साफ रखना चाहिए, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए, और सभी प्रतिष्ठानों को भी साफ रखना चाहिए।
big news
देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर मौत

Dehradun Accident : देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राफिक एरा तिराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर यातायात प्रभावित रहा।
Table of Contents
देहरादून में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तिब्बती कॉलोनी निवासी 56 वर्षीय कर्मा स्कूटी से आईएसबीटी की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने ग्राफिक एरा तिराहे के निकट उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि बुजुर्ग ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
बुजुर्ग की मौके पर ही मौत
घटना की सूचना मिलते ही क्लेमेनटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। साथ ही सड़क पर लगे जाम को हटाकर यातायात को सामान्य कराया गया।

पुलिस ने ट्रक चालक को लिया हिरासत में
पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
क्लेमेनटाउन थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि चालक को मौके से हिरासत में लेकर थाने लाया गया है। फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Breakingnews
धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, मंत्रिमंडल की बैठक में 12 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें यहां..

Dhami Cabinet Decisions : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी और पद्मश्री निशानेबाज जसपाल राणा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर की गई।
Table of Contents
धामी कैबिनेट की बैठक में 12 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी
बैठक में शिक्षा, उपनल कर्मचारियों, चारधाम यात्रा, पर्यटन, कृषि, पशुपालन और कारागार विभाग समेत कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। जिसके बारे में उपर सचिव मुख्यमंत्री बंसीधर तिवारी ने जानकारी दी कैबिनेट बैठक में सही अहम मुद्दों पर सहमति बनी और कैबिनेट में मंजूरी की जिसमें 12 प्रस्ताव पर कैबिनेट की मंजूरी मिली।

कैबिनेट के प्रमुख फैसले
- 1. उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी।
- 2. उपनल कर्मचारियों के समान कार्य-समान वेतन की कटऑफ तिथि 12 नवंबर 2018 से बढ़ाकर 15 अगस्त 2024 की गई।
- 3. मिडिल ईस्ट संकट के चलते बढ़ी बिटुमेन कीमतों को लेकर पीडब्ल्यूडी के लिए व्यवस्था बनाने का फैसला।
- 4. उत्तराखंड को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित करने का निर्णय, साक्षरता दर 98 प्रतिशत से अधिक।
- 5. आबकारी विभाग में होलोग्राम दोहराव की स्थिति में दोहरा कर नहीं लगेगा।
- 6. सेलाकुई स्थित सगंध एवं हर्बल केंद्र में मिलावट जांच सुविधा विकसित होगी, पांच पद स्वीकृत।
- 7. अंतरराष्ट्रीय हिमालयन कार रैली आयोजन को मंजूरी।
- 8. उत्तराखंड कारागार नियमावली में संशोधन को स्वीकृति।
- 9. कारागार अधीनस्थ सेवा नियमावली को मंजूरी।
- 10. राज्य आंदोलनकारियों एवं आश्रितों को भर्ती प्रक्रिया में दस्तावेज सत्यापन के लिए एक बार राहत।
- 11. चारधाम यात्रा में संचालित घोड़ा-खच्चरों के लिए 5 प्रतिशत बीमा सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
- 12. एम्ब्रियो ट्रांसफर तकनीक के माध्यम से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने हेतु गौवंश आधारित पायलट परियोजना को मंजूरी।
Breakingnews
बड़ी खबर : धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर….

Dhami Cabinet : धामी कैबिनेट की आज अहम बैठक होने जा रही है। आज होने वाली बैठक में वर राफ्टिंग एवं क्याकिंग नियमावली को मंजूरी मिल सकती है। इसके साथ ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
Table of Contents
धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज
धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार पर्यटन विभाग की प्रस्तावित रिवर राफ्टिंग एवं क्याकिंग नियमावली को मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया जा सकता है।

कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में ऊर्जा, शहरी विकास, आवास और पेयजल विभागों से संबंधित प्रस्ताव भी कैबिनेट के समक्ष रखे जाने की उम्मीद है। बैठक में राज्य के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं, जिन पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
Cricket22 hours agoWI-W vs SCO-W Dream11 Team Match 12 Group B: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और टॉप पिक्स
Breakingnews22 hours agoबड़ी खबर : धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर….
Breakingnews19 hours agoउत्तरकाशी में 13 साल के किशोर पर चौथी की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, खून से सने कपड़ों में घर पहुंची मासूम
Cricket21 hours agoBAN vs AUS Dream11 Team 2nd T20I 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट विनिंग टीम
big news20 hours agoहरिद्वार में सिडकुल में टैक्स चोरी का बड़ा मामला आया सामने, पकड़ी गई करोड़ों की चोरी
Uttarkashi20 hours agoउत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा, आग बुझाते समय फॉरेस्ट गार्ड की चट्टान से गिरकर मौत
Breakingnews18 hours agoधामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, मंत्रिमंडल की बैठक में 12 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें यहां..
Udham Singh Nagar15 hours agoउत्तराखंड में राष्ट्रविरोधी साजिश का पर्दाफाश !, STF की बड़ी कार्रवाई एक संदिग्ध गिरफ्तार




































