Dehradun
उत्तराखंड में ओलंपिक स्तर की तैयारी के लिए विदेशी कोच की नियुक्ति, खिलाड़ियों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण…

देहरादून: उत्तराखंड के खिलाड़ी अब राष्ट्रीय खेलों में अपनी सफलता को ओलंपिक तक पहुंचाने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे। राज्य सरकार ने खेलों में और अधिक सफलता पाने के लिए कई नई योजनाओं की घोषणा की है। इन योजनाओं के तहत विदेशी कोच, खेल विश्वविद्यालय, महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और खेल विज्ञान केंद्र जैसे अहम कदम शामिल हैं।
आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में राज्य सरकार ने इन योजनाओं का विस्तार से जिक्र किया है। इसके तहत एक खेल विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा, जिसका विधेयक हाल ही में विधानसभा से पास हो चुका है। इसके अलावा, ऊधमसिंह नगर में एक महिला स्पोर्ट्स कॉलेज भी बनाया जाएगा, जिससे महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
इसके साथ ही, राज्य खेल विकास संस्थान और खेल विज्ञान केंद्र की स्थापना की जाएगी, जहां खिलाड़ियों को तकनीकी, वैज्ञानिक, और मनोवैज्ञानिक प्रशिक्षण मिलेगा। इन केंद्रों में शोध कार्य भी होंगे, जो राज्य के खिलाड़ियों को उनके कौशल में सुधार करने में मदद करेंगे।
राज्य सरकार ने यह भी तय किया है कि उदीयमान खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए विदेशी कोच अनुबंध के आधार पर तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा, राज्य के खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में शामिल होने और प्रशिक्षण के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा भी दी जाएगी। सरकार महाविद्यालयों और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पांच प्रतिशत खेल कोटा भी देगी।
युवा कल्याण के लिए योजनाएं:
युवाओं के लिए यूआईडीएफ योजना के तहत नाबार्ड के माध्यम से 116 स्थानों पर ओपन जिम स्थापित किए जाएंगे।
ग्राम पंचायत और ब्लॉक स्तर पर मिलन केंद्र बनाए जाएंगे, जहां युवाओं को विभिन्न जानकारी एक स्थान पर मिल सकेगी।
पीआरडी जवानों के लिए आपदा राहत दल तैयार किया जाएगा, जो प्रत्येक जिले, तहसील और गांव में आपदा राहत कार्य करेंगे।
राज्य में युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए नई युवा नीति और मंगल दलों के लिए युवा मंगल दल आयोग गठित करने की योजना है।
big news
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS, PCS अफसरों के हुए बंपर तबादले, देखें लिस्ट

IAS PCS Transfer : उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), पीसीएस और सचिवालय सेवा के कुल छह अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है। हालांकि लंबे समय से चर्चाओं में चल रही बड़ी तबादला सूची का अभी इंतजार है, लेकिन शासन ने देर रात एक छोटी सूची जारी कर कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड में IAS, PCS अफसरों के हुए बंपर तबादले
देर रात उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। इस फेरबदल में सबसे अहम बदलाव आईएएस अधिकारी आनंद श्रीवास्तव को लेकर हुआ है। उन्हें महानिदेशक कृषि एवं उद्यान की जिम्मेदारी दी गई है। यह पद कृषि और उद्यान से जुड़े विभागीय कार्यों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है।
वाले दिनों में शासन स्तर पर हो सकते हैं बड़े बदलाव
शासन की ओर से किए गए इस बदलाव के बाद अब इन अधिकारियों की नई जिम्मेदारियों के तहत कामकाज आगे बढ़ेगा। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में शासन स्तर पर और भी प्रशासनिक फेरबदल हो सकते हैं। फिलहाल सभी की नजरें बहुप्रतीक्षित बड़ी तबादला सूची पर टिकी हुई हैं।

Dehradun
उत्तराखंड ने प्रदेश प्रवक्ता टोली का किया विस्तार, विश्वजीत नेगी समेत 8 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

Uttarakhand Politics : भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड ने प्रदेश प्रवक्ता टोली का विस्तार करते हुए 8 नेताओं को नई जिम्मेदारी दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद प्रदेश प्रवक्ता टोली में इन नामों की घोषणा की गई है।
Table of Contents
उत्तराखंड ने प्रदेश प्रवक्ता टोली का किया विस्तार
उत्तराखंड ने प्रदेश प्रवक्ता टोली का विस्तार किया है। जारी सूची के अनुसार रविंद्र जुगरान को देहरादून महानगर, राजेश चुफाल को ऊधमसिंह नगर, सुरेश तिवारी को नैनीताल और शादाब शम्स को देहरादून महानगर से प्रदेश प्रवक्ता टोली में शामिल किया गया है।

विश्वजीत नेगी समेत 8 नेताओं को मिली जिम्मेदारी
अनुकृति गुसाईं को कोटद्वार, विश्वजीत नेगी को कोटद्वार, सत्यवीर चौहान को देहरादून ग्रामीण और मनोज जखमोला को ऋषिकेश से जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री और कार्यालय प्रभारी कुंदन परिहार की ओर से 25 अगस्त 2026 को जारी पत्र में इन नियुक्तियों की घोषणा की गई। पार्टी की ओर से माना जा रहा है कि नए विस्तार से प्रदेश में पार्टी की मीडिया और जनसंपर्क गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी
Uttarakhand
धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, सहकारिता नीति समेत 17 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Dhami Cabinet Decisions : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में कुल 17 प्रस्ताव रखे गए। जिनमें सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और शहरी विकास समेत कई विभागों से जुड़े फैसले शामिल रहे।
Table of Contents
धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त
आज हुई धामी कैबिनेट की बैठक में 17 प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक के बाद अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने उत्तराखंड राज्य सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी दी है। इस नीति के तहत सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने के लिए सात प्रमुख मिशन तय किए गए हैं।
सहकारिता नीति समेत 17 प्रस्तावों पर लगी मुहर
परिवहन क्षेत्र में उत्तराखंड मोटरयान कराधान सुधार अधिनियम को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के फैसले के अनुसार सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिलने वाली छूट आगे भी जारी रहेगी। वहीं, हाइब्रिड वाहनों को दी जा रही राहत को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।
मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए बड़े फैसले
कैबिनेट ने अलग-अलग राज्यों की इलेक्ट्रिक वाहन नीतियों का अध्ययन करने के बाद उत्तराखंड के लिए नई ईवी पॉलिसी तैयार करने के निर्देश भी दिए हैं। इसका उद्देश्य राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर प्रभावी और व्यावहारिक नीति तैयार करना है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्तराखंड चिकित्सा एवं परिवार कल्याण सांख्यिक संवर्ग को मंजूरी दी गई। इसके अलावा ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने से जुड़े अंत्योदय फाउंडेशन के प्रस्ताव को भी कैबिनेट की मंजूरी मिली है।
कैबिनेट के अन्य अहम फैसले
- उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम-2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 को मंजूरी।
- उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को स्वीकृति।
- उत्तराखंड सीड्स एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित करने का निर्णय।
- इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जनपदों में भेजने की व्यवस्था की जाएगी।
- रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में 116 आवासों से जुड़ी मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी।
- शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज से जुड़े कार्यों के लिए मंजूरी।
- ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट के प्रस्ताव को मंजूरी।
- उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत प्रस्ताव को स्वीकृति।
- उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को मंजूरी।
कैबिनेट के इन फैसलों से सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, शहरी विकास और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई क्षेत्रों में नीतिगत बदलाव का रास्ता साफ हुआ है।
Champawat18 hours agoनेपाल में जलप्रलय के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट, शारदा नदी उफान पर, प्रशासन अलर्ट मोड में
Breakingnews16 hours agoADS vs HYD My11 Circle Prediction Match 23 2026 : Top End T20 Series
Chamoli17 hours agoबद्रीनाथ हाईवे पर हाथी पहाड़ के पास गिरे भारी बोल्डर, एहतियातन रोकी गई हेमकुंड साहिब यात्रा
Chamoli10 hours agoफूलों की घाटी में टूटा पर्यटकों की संख्या का रिकॉर्ड, अब तक पहुंचे 22,745 सैलानी
Cricket9 hours agoADF vs ECR Dream11 Prediction Match 4 ETPL 2026: Playing XI, Pitch Report & Fantasy Tips
Udham Singh Nagar15 hours agoराखी से पहले मिठाई की दुकानों पर छापा, मिलावटी मावा-मिठाई का भंडाफोड़
Festival12 hours agoRakhi shubh muhurat : 28 अगस्त को इन समयों में न बांधें राखी, जानिए रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त
Cricket9 hours agoNAM vs SA Dream11 Prediction 1st T20I: Playing 11, Pitch Report & Fantasy Tips in Hindi










































