Uttarakhand
21वीं सदी में भी सड़क का इंतज़ार: बीमार बुजुर्ग को डोली में लादकर अस्पताल ले जाते हैं ग्रामीण, देखिए तस्वीरे..

उत्तरकाशी: एक ओर उत्तराखंड को आध्यात्मिक और साहसिक पर्यटन के लिए ग्लोबल हब बनाने की कोशिशें हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर राज्य के ही कुछ गांव बुनियादी सुविधाओं से कोसों दूर हैं। ऐसी ही एक चौंकाने वाली तस्वीर यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के नकोड़ा और कपोला गांव से सामने आई है, जहां 70 वर्षीय एक बुजुर्ग को ग्रामीण डोली में लादकर सड़क मार्ग तक ला रहे हैं ताकि उसे अस्पताल पहुंचाया जा सके।

यह दृश्य 21वीं सदी के भारत की उस हकीकत को उजागर करता है, जहां सड़क न होने की वजह से लोग आज भी ‘कंडी-डोली’ के सहारे जीवन और मौत के बीच झूलते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इस क्षेत्र में अब तक दर्जनों लोग इलाज के अभाव और सड़क न होने के कारण दम तोड़ चुके हैं। खासकर बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक हो जाती है। डिलीवरी केस होने पर परिवार महीनों पहले गांव छोड़ शहरों में किराए पर कमरा लेने को मजबूर हो जाते हैं।

चौंकाने वाली बात यह है कि ये दोनों गांव यमुनोत्री धाम के बेहद करीब स्थित हैं, लेकिन आज तक सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं। तमाम चुनावी वादों के बावजूद यहां के लोग आज भी कंधों पर मरीज ढोने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने इस उपेक्षा के विरोध में चुनाव बहिष्कार भी किया, लेकिन उसका भी कोई असर नहीं पड़ा।
प्रशासन और सरकार ने इन गांवों के विकास की बात तो की, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं बदला। यह स्थिति सवाल खड़े करती है कि क्या उत्तराखंड के पहाड़ी गांवों की वास्तविक समस्याएं कभी प्राथमिकता बनेंगी ?
#Yamunotrivillage #Noroadaccess #Dolitransportation #Hospitalstruggle #Ruralhardship
Breakingnews
बड़ी खबर: सिक्किम में उत्तराखंड का लाल शहीद, विकास कुमार की शहादत की खबर से शोक की लहर

Pithoragarh News : हिमस्खलन की चपेट में आने से पिथौरागढ़ का लाल शहीद, प्रदेश में दौड़ी शोक की लहर
Pithoragarh News : सिक्किम में हिमस्खलन की चपेट में आने से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले निवासी लांस नायक विकास कुमार शहदी हो गए। इस खबर से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।
Table of Contents
हिमस्खलन की चपेट में आने से उत्तराखंड का लाल शहीद
पिथौरागढ़ जिले से एक दुखद खबर (Pithoragarh News) सामने आई है। जिला मुख्यालय के पास स्थित गणकोट क्षेत्र के सुकोली गांव निवासी जवान सिक्किम में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि गश्त के समय वह हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। इस हादसे में उसके साथ मौजूद दो अन्य जवान सुरक्षित बच निकले। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
हिमस्खलन की चपेट में आने से लांस नायक विकास कुमार शहीद
मिली जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ जिले के सुकोली निवासी लांस नायक विकास कुमार 19 कुमाऊं में थे। जो कि वर्तमान में सिक्किम में तैनात थे। 29 मार्च को ड्यूटी के दौरान वो दो साथियों के साथ हिमस्खलन की चपेट में आ गए। उनके दो साथी तो बच गए लेकिन वो शहीद हो गए।

विकास कुमार की शहादत की खबर से प्रदेश में शोक की लहर
शहीद जवान अपने पीछे पत्नी प्रीति, 8 माह का बेटा, पिता गणेश राम, माता मंजू देवी और बड़े भाई को छोड़ गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक उनका पार्थिव शरीर जम्मू-कश्मीर से हवाई मार्ग के जरिए दिल्ली लाया जा रहा है। इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें उनके पैतृक गांव पहुंचाया जाएगा। जवान के शहीद होने की खबर मिलते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।
Dehradun
चारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने पर मंथन, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

Char Dham Yatra 2026 : बुधवार को लोक भवन में हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय द्वारा ‘चार धाम यात्रा के दौरान चिकित्सा समस्याएं और सड़क दुर्घटना सुरक्षा उपाय’ विषय पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमिनार में विषय विशेषज्ञों द्वारा ऊंचाई पर होने वाली बीमारी (हाई एल्टीट्यूड सिकनेस) से बचाव एवं पूर्व तैयारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।
Table of Contents
चारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने पर मंथन
सेमिनार में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा कि चार धाम यात्रा से जुड़े लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और जीवन की रक्षा हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगोष्ठी आस्था और सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए मानव जीवन की रक्षा का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने इस आयोजन के लिए विश्वविद्यालय को बधाई दी।
राज्यपाल ने कहा श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता
राज्यपाल ने कहा कि “आस्था के साथ सावधानी” चार धाम यात्रा का मूलमंत्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों को चाहिए कि वे यात्रा से पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराएं, विशेष रूप से बुजुर्ग व्यक्ति चिकित्सकीय सलाह लेकर ही यात्रा करने के लिए आएं इसके लिए जागरूक और प्रेरित किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के पर्वतीय मार्ग जितने सुंदर हैं, उतने ही संवेदनशील भी जो दुर्घटनाओं के जोखिम को बढ़ाते हैं, इस हेतु भी लोगों को जागरूक किया जाना आवश्यक है।

राज्यपाल ने “गोल्डन आवर” के महत्व को किया रेखांकित
राज्यपाल ने सड़क दुर्घटनाओं में “गोल्डन आवर” के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि समय पर चिकित्सा सहायता मिलने से अनेक जीवन बचाए जा सकते हैं। उन्होंने आपातकालीन चिकित्सा तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने और ट्रॉमा केयर पर विशेष ध्यान केन्द्रित करने का आह्वान किया।
सेमिनार में प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ पद्मश्री प्रो. (डॉ.) एस. सी. मनचंदा ने यात्रियों के लिए उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कुछ महत्वपूर्ण सावधानियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि यात्रा से पहले स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं। ऊंचाई पर धीरे-धीरे चढ़ाई करें और प्रारंभ में 1-2 दिन मध्यम ऊंचाई पर रुककर शरीर को अनुकूल होने का समय दें। डॉ. मनचंदा ने मानसिक शांति के लिए योग एवं ध्यान को भी बेहद उपयोगी बताया।
big news
देहरादून में खंडशिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, नेपाली फार्म के पास विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ दबोचा

Dehradun Bribe Case : राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून के डोईवाला विकासखंड में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी को विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
देहरादून में खंडशिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
Dehradun में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। विजिलेंस की टीम ने डोईवाला विकासखंड में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने आरोपी को नेपाली फार्म के पास रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा है।

आरटीई के तहत मिलने वाली धनराशि के नाम पर मांगी थी रिश्वत
मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार हुए खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट ने ऋषिकेश क्षेत्र के एक निजी स्कूल को आरटीई के तहत मिलने वाली धनराशि के नाम पर मांगी एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। इन्हीं रूपयो को लेते हुए विजिलेंस की टीम ने उसे गिरफ्तार किया है।

शिकायत मिलने पर की गई कार्रवाई
बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को रिश्वत मांगे जाने की पूरी जानकारी दी थी। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया था। मिली जानकरी के अनुसार आरोपी खंड शिक्षा अधिकारी नेपाली फार्म में अपनी निजी गाड़ी से रिश्वत लेने पहुंचा था। इसी दौरान विजिलेंस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कर आरोपी को रायवाला कोतवाली ले जाकर पूछताछ की जा रही है।
Cricket18 hours agoLSG vs DC Dream11 Team Match 5 IPL 2026
Rudraprayag18 hours agoRUDRAPRAYAG NEWS: गधेरे में डूबने से गुप्तकाशी के एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Cricket18 hours agoMUL vs HTK Dream11 Team Match 8 PSL 11 : Prediction, Pitch Report & Playing 11
big news13 hours agoदेहरादून में खंडशिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, नेपाली फार्म के पास विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ दबोचा
big news16 hours agoउत्तराखंड में आज से पानी हुआ मंहगा, पानी के बिलों में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी, जानें कितना आएगा बिल
Breakingnews15 hours agoदेहरादून में युवक ने पत्नी और 3 महीने की बच्ची को कमरे में किया बंद, फिर फांसी लगाकर दे दी जान…
big news18 hours agoरामनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौत, तीन घायल
Dehradun11 hours agoचारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने पर मंथन, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता







































