Haridwar
देव संस्कृति विश्वविद्यालय में UCC पर कार्यशाला, सीएम धामी ने दिया स्पष्ट संदेश, भ्रम किया समाप्त !

देहरादून: देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार के ऑडिटोरियम में शनिवार को समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर उत्तराखंड सरकार और विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री धामी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जिसने समान नागरिक संहिता को लागू कर एक ऐतिहासिक पहल की है। उन्होंने कहा कि, “UCC लागू कर हमने समाज में फैली कई कुरीतियों को खत्म करने का रास्ता खोला है, विशेषकर महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में यह एक मील का पत्थर साबित होगा। न्याय प्रक्रिया अब सरल और समयबद्ध होगी।
सीएम धामी ने यह भी स्पष्ट किया कि कुछ लोग UCC को लेकर यह भ्रम फैला रहे हैं कि इसके तहत मूल निवास प्रमाणपत्र आसानी से मिल जाएगा, लेकिन यह पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि यह कानून न्याय और समानता के सिद्धांत पर आधारित है, न कि किसी अव्यवस्थित लाभ वितरण के लिए।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना कराने के निर्णय को भी “ऐतिहासिक” बताते हुए स्वागत किया और कहा कि इससे योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने मोहम्मद यूनुस के करीबी द्वारा पूर्वोत्तर भारत पर चीन के कब्जे संबंधी दिए गए बयान को देशद्रोही मानसिकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि, “आज का भारत शक्तिशाली भारत है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को वैश्विक समर्थन मिल रहा है। कोई भी देश अब भारत के खिलाफ दुस्साहस नहीं कर सकता।”
देवभूमि में गैर-मुसलमानों के प्रवेश पर रोक संबंधी बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में वेरिफिकेशन अभियान पहले की तरह ही जारी रहेगा ताकि किसी भी संदिग्ध की समय पर पहचान की जा सके और राज्य की धार्मिक-सांस्कृतिक मर्यादा को बनाए रखा जा सके।
हाल ही में पहलगाम में हुई आतंकी घटना को लेकर जब मुख्यमंत्री से सवाल किया गया कि इसका असर चारधाम यात्रा पर पड़ेगा या नहीं, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रा पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ जारी है। उन्होंने कहा, “30 अप्रैल से यात्रा प्रारंभ हो चुकी है, 2 मई को बाबा केदार के कपाट खुले और पहले ही दिन 30,000 से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। 4 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट भी खुल रहे हैं। इस बार यात्रा पहले से कहीं अधिक भव्य और बड़ी होगी।”
मुख्यमंत्री ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा चुकी हैं और लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
#UCCImplementation #SocialEquality #Empowerment #JusticeSystem #ChiefMinisterDhami
Haridwar
हरिद्वार में पुलिया पर खेल रही थीं दो बच्चियां, अचानक नाले में गिरीं, एक बची, दूसरी लापता

Haridwar News : हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में सोमवार शाम बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कृपाल स्कूल के पास पुलिया पर खेल रहीं दो बच्चियां अचानक उफनते नाले में जा गिरीं। हादसे में सात वर्षीय बच्ची को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि छह वर्षीय बच्ची तेज पानी के बहाव में बह गई।
Table of Contents
पुलिया पर खेलते वक्त अचानक नाले में गिरीं दो बच्चियां
हरिद्वार में दो बच्चियां पुलिया पर खेलती हुई नाले में बह गईं। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सिडकुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। इसके बाद नाले में बच्ची की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
बारिश के कारण नाले का बढ़ गया था जलस्तर
जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम रावली महदूद क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। बारिश के कारण नाले का जलस्तर और बहाव अचानक बढ़ गया था। इसी दौरान पुलिया के पास खेल रही हिमानी (7) और विधिका (6) पानी की चपेट में आकर नाले में गिर गईं। स्थानीय लोगों ने हिमानी को बाहर निकाल लिया, लेकिन विधिका तेज बहाव में बह गई।
विधिका बिजनौर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर मान उर्फ पपड़ावली की रहने वाली थी और वर्तमान में कृपाल नगर, रावली महदूद में रह रही थी।

लापता बच्ची की तलाश जारी
सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष अजय शाह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीआरएफ के जवानों ने नाले के अलग-अलग हिस्सों में बच्ची की खोज शुरू की। बारिश और तेज बहाव के बावजूद टीम ने देर शाम तक सर्च अभियान जारी रखा।
बच्ची के संभावित बहाव क्षेत्र और आसपास के नालों में भी तलाश की जा रही है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक छह वर्षीय बच्ची का कोई पता नहीं चल पाया था।
Haridwar
हरिद्वार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 160 चालान से मचा हड़कंप

Haridwar News : हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा के नेतृत्व में 27 अगस्त को जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
Table of Contents
हरिद्वार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई
हरिद्वार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। परिवहन विभाग ने बड़ा अभियान चलाया। जिसके तहत अभियान के दौरान कुल 160 चालान काटे गए और करीब 3 लाख 91 हजार 600 रुपये की शमन राशि आरोपित की गई।
दोपहिया वाहन चालकों पर हुई सबसे ज्यादा कार्रवाई
अभियान के दौरान सबसे ज्यादा कार्रवाई दोपहिया वाहन चालकों पर हुई। बिना हेलमेट के 76 मामले सामने आए। इसके अलावा बिना वैध परमिट, कर रसीद, सीट बेल्ट का इस्तेमाल न करने, ओवरलोडिंग और अन्य नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई।

नियमों के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई
चेकिंग के दौरान 37 वाहनों की आरसी कब्जे में ली गई, जबकि 3 वाहनों को एआरटीओ कार्यालय लाया गया। बाहरी राज्यों, खासकर उत्तर प्रदेश के पर्यटक और व्यावसायिक वाहनों की भी विशेष जांच हुई। परिवहन विभाग ने साफ किया है कि सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों के उल्लंघन पर आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
Haridwar
लक्सर में चोरों का बड़ा खेल…फौजी के घर से 28 लाख रुपये के गहने लेकर हुए फरार

Haridwar News : जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक फौजी के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
फौजी के घर से 28 लाख रुपये के गहने लेकर चोर फरार
रविवार रात हुई इस वारदात में बदमाश कथित तौर पर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और अलमारी का ताला तोड़कर करीब 28 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 90 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
घटना का खुलासा होने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है।

वर्तमान में केरल में पोस्टेड हैं नवीन
मिली जानकारी के अनुसार लक्सर क्षेत्र के मुंडाखेड़ा कला निवासी नवीन सेना में सेवारत हैं और वर्तमान में केरल में तैनात हैं। घर पर उनके पिता प्रेम सिंह मौजूद थे बताया गया कि 30 अगस्त की रात प्रेम सिंह करीब 11 बजे सो गए थे। देर रात लगभग डेढ़ बजे उनकी नींद खुली तो घर के कमरों में लाइट जल रही थी। उन्हें कुछ अनहोनी की आशंका हुई और जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था।
कमरे में बिखरा मिला सामान
अलमारी और कमरे का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण और करीब 90 हजार रुपये की नकदी गायब थी। चोरी का पता चलते ही प्रेम सिंह ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चोर घर की छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए थे। पुलिस पूरे मामले की जाचं में जुट गई है।
uttarakhand weather7 hours agoउत्तराखंड में विदाई से पहले और बरसेगा मानसून, अगले तीन दिनों के लिए बारिश का अलर्ट
Uttarakhand23 hours agoविधानसभा सत्र को लेकर बड़ा अपडेट, सत्र का काउंटडाउन शुरू! डेट और जगह जल्द होगी फाइनल
Dehradun6 hours agoउत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के हुए ट्रांसफर
Pithoragarh3 hours agoआदि कैलाश यात्रा पर लगी अस्थाई रोक, 20 सितंबर तक टाला गया यात्रा का दूसरा फेज
Dehradun6 hours agoउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, 24 घंटे में सामने आए 31 नए केस, आंकड़ा 484 पार





































