Crime
अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई पर भड़के माफिया, वन विभाग की टीम पर किया हमला, गोलियां चलाकर रोके डंपर…

रामनगर: राज्य में अवैध खनन पर लगाम कसने की कोशिश में जुटे वन विभाग की टीम पर उस समय माफियाओं की हिंसा का शिकार होना पड़ा, जब उन्होंने गैरकानूनी तरीके से चल रहे डंपरों को पकड़ने की कोशिश की। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में गश्त कर रही वन विभाग की टीम पर खनन माफियाओं ने हमला बोल दिया और जब्त किए गए डंपरों को छुड़ाने का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ती देख टीम को डंपर के टायरों पर फायरिंग कर उन्हें रोकना पड़ा।

वन विभाग की टीम में एसडीओ, रेंजर और वन सुरक्षा बल के जवान शामिल थे। शनिवार को गश्त के दौरान दो डंपर— UK18 CA 6449 और UK08 CA 6345—को रोका गया। जांच में दोनों ही डंपरों के पास न खनन की रॉयल्टी थी, न ही कोई वैध कागजात। दोनों वाहनों को जब्त कर एक को बन्नाखेड़ा रेंज और दूसरे को पट्टी चौकी ले जाया जा रहा था।

लेकिन जब टीम रतनपुरा गांव के पास पहुंची, तभी अचानक स्कॉर्पियो, थार और बाइकों में सवार लोगों ने रास्ता रोक लिया। ये लोग डंपर मालिकों और उनके समर्थकों के थे। उन्होंने टीम को घेर लिया और जबरन डंपरों को छुड़ाने की कोशिश की।
तराई पश्चिमी के डीएफओ प्रकाश आर्या ने बताया कि टीम ने आरोपियों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन वे हमलावर हो गए। टीम से धक्का-मुक्की हुई और जबरन डंपर को भागाने की कोशिश की गई। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख एसडीओ ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से डंपरों के टायरों पर फायर कर दिए, जिससे वे वहीं रुक गए और माफियाओं की साजिश नाकाम हो गई।
घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर देकर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और दोनों डंपरों को संबंधित थानों में सुरक्षित सुपुर्द करवा दिया। इस पूरे घटनाक्रम में वन दरोगा चंदन सिंह बिष्ट, अजय कुमार, मनमोहन सिंह, मुराद अली और सुंदर बिष्ट शामिल थे, जिन्होंने जान की बाज़ी लगाकर विभागीय संपत्ति की रक्षा की।
वन विभाग ने माफियाओं के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करवा दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वाहनों के नंबरों के आधार पर हमलावरों की पहचान में जुटी है।
यह घटना एक बार फिर से दिखाती है कि अवैध खनन में संलिप्त माफियाओं की हिम्मत किस हद तक बढ़ चुकी है। अब सवाल यह उठता है कि क्या ऐसी घटनाओं पर सख्त और तेज कार्रवाई नहीं की जाएगी तो क्या वन विभाग और कानून व्यवस्था पर सीधा खतरा नहीं बना रहेगा?
#IllegalMining #ForestDepartmentAttack #MiningMafia #UttarakhandIncident #FiringonDumpers
Breakingnews
देहरादून में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, देर रात हुए एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर, थानाध्यक्ष को भी लगी गोली

Dehradun News : प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। दो अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया को टीम पर भी फायरिंग की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष को गोली लग गई। जबकि एनकाउटंर में एक बदमाश ढेर हो गया।
Table of Contents
देहरादून में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़
प्रेमनगर में लूट की वारदात के बाद पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक दो अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। घटना की सूचना मिलते ही प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया। भाग रहे बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें थाना प्रभारी घायल हो गए।

देर रात हुए एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिससे एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।घायल थाना प्रभारी और बदमाश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान घायल बदमाश ने दम तोड़ दिया।
अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश हुआ फरार
जहां गोली लगने के कारण एक बदमाश घायल हो गया तो वहीं दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। भागे हुए बदमाशों की तलाश हेतु सर्च ऑपरेशन जारी है। घटना की सूचना पर तत्काल एसएसपी देहरादून, व एसपी सिटी देहरादून घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया।

जिले में सभी नाकों व बैरियर पर नाकाबंदी करके सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के सभी बॉर्डर पर निगरानी, सघन चेकिंग की जा रही है। एसएसपी देहरादून द्वारा घायल थानाप्रभारी प्रेम नगर व पीड़ित के बारे में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी ली।
big news
शादीशुदा बेटी के प्यार में पिता बन रहा था रोड़ा, बेटी के प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर उतार दिया मौत के घाट

Haridwar News : इश्क बना कत्ल की वजह: बेटी के प्रेमी ने रची साजिश, पिता को उतारा मौत के घाट
Haridwar News : हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में हुए सनसनीखेज राजवीर हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। यहां प्रेमी ने प्रेमिका के पिता को मौत के घाट उतार दिया।
Table of Contents
बेटी के प्रेमी ने पिता को उतारा मौत के घाट
हरिद्वार में हुए ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस ब्लाइंड मर्डर के पीछे पारिवारिक विरोध और अवैध प्रेम संबंध की कहानी छिपी थी।
मृतक राजवीर सिंह अपनी शादीशुदा बेटी के प्रेम संबंधों के खिलाफ थे, जो उनकी हत्या की बड़ी वजह बन गया। बेटी का प्रेमी पंकज कुमार उससे शादी करना चाहता था, लेकिन राजवीर के विरोध ने इस रिश्ते को खून-खराबे में बदल दिया।
सिर पर वार कर की गई थी राजवीर की हत्या
पुलिस के मुताबिक 27 अप्रैल को बिजनौर निवासी राजवीर सिंह की सिर पर वार कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के बेटे प्रियांशु की तहरीर पर बहादराबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी पंकज कुमार को कलियर रोड स्थित एक अस्पताल के बाहर से दबोच लिया।

पुलिस ने हत्यारोपी को किया गिरफ्तार
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अपने साथी छोटे लाल के साथ मिलकर 26 अप्रैल की शाम राजवीर को शराब पिलाने के बहाने बोंगला अंडरपास के पास खेत में बुलाया और हथौड़े से वार कर हत्या कर दी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा, स्प्लेंडर बाइक, मृतक का मोबाइल, पर्स और एटीएम कार्ड समेत अन्य सामान बरामद कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Udham Singh Nagar
काशीपुर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Kashipur News : काशीपुर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं।
Table of Contents
काशीपुर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म
काशीपुर में नाबालिग बच्ची से रेप मामले का उधम सिंह नगर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक 10 अप्रैल को पीड़िता की मां ने आईटीआई कोतवाली में बच्ची के साथ दुष्कर्म की तहरीरी दी थी।
महिला ने तहरीर में बताया कि उसकी बच्ची 3 अप्रैल को चैती मेला देखने के लिए गई थी। इस दौरान दो युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। दोनों नाबालिग को बांसखेड़ा के पास एक ओवरब्रिज के नीचे ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार
तहरीर मिलते ही पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने चैती मेले में लगे करीब 120 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसके साथ ही आसपास के 150 से ज्यादा सीसीटीवी के साथ ही सैकड़ों मोबाइल नंबरों की जांच की।
जिसके बाद पुलिस ने कज कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी ग्राम बोहरनपुर कला, थाना भगतपुर, जिला मुरादाबाद (हाल निवासी कृष्णा कॉलोनी, पैगा चौकी, कोतवाली आईटीआई) और अरविंद पुत्र महिपाल निवासी ग्राम बोहरनपुर कला, थाना भगतपुर, जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार किया है।
Cricket18 hours agoRR vs DC Dream11 Team Match 43 IPL 2026: फैंटेसी टीम गाइड, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11..
uttarakhand weather14 hours agoउत्तराखंड में बदला मौसम, अगले तीन घंटों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
big news17 hours agoधामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, उत्तराखंड मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी
Ramnagar15 hours agoगर्जिया मंदिर में दर्शनों पर लगी रोक, अगले एक महीने तक श्रद्धालु नहीं कर पाएंगे दर्शन
Breakingnews19 hours agoदेहरादून में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, देर रात हुए एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर, थानाध्यक्ष को भी लगी गोली
Haridwar19 hours agoHaridwar News : बाबा विश्वनाथ जगदीशीला डोली पहुंची हरिद्वार, हरकी पौड़ी पर किया गंगा स्नान
Haridwar12 hours agoबुद्ध पूर्णिमा स्नान को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम और रूट डायवर्जन लागू
Dehradun12 hours agoवीकेंड के चलते कल देहरादून में ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, बिना ट्रैफिक प्लान देखें घर से ना निकलें बाहर












































