Connect with us

Crime

बछिया के साथ हैवानियत, आरोपी वसीम गिरफ्तार; पुलिस सत्यापन प्रणाली पर उठे सवाल !

Published

on

रामनगर: उत्तराखंड के रामनगर से एक शर्मनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है,जहां एक युवक ने न केवल इंसानियत को शर्मसार किया, बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं,ये घटना सामने आई है रामनगर के काशीपुर रोड के पास ग्राम चिलकिया के एक बगीचे से, जहां एक बछिया के साथ अमानवीय कृत्य किया गया,आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,लेकिन सवाल ये उठ रहा है कि क्या पुलिस की सत्यापन प्रक्रिया इतनी ढीली हो गई है कि ऐसे लोग खुलेआम घूम रहे हैं?”

गुरुवार की देर शाम, मीना देवी नाम की एक महिला अपने जानवरों को देखने जब बगीचे पहुंची, तो वहां की खामोशी किसी तूफान से कम नहीं थी,उसकी गाय और बछिया मौके से गायब थी। जब उसने अपने पति के साथ खोजबीन की तो बगीचे के एक खंडहरनुमा कमरे में ढूढने गए तो वहां का मंजर देखकर दोनों के होश उड़ गए.
गाय स्वामी ने बताया कि मैंने देखा कि एक युवक बछिया को मारे जा रहा था और उसके साथ गलत हरकत कर रहा था,जब मैंने टोका, तो मुझे गाली दी और जान से मारने की धमकी दी. इस मामले में रामनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर लिया है,वसीम उत्तर प्रदेश के शामली ज़िले के कैराना का रहने वाला है और वह यहां आम-लीची के बगीचे में मजदूरी करने आया था.
मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि महिला की तहरीर पर हमने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 ,बीएनएस 115,351(2)के तहत मामला दर्ज कर लिया है,आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा चुका है और पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा जांच के लिए सैंपल भी लिए गए हैं.
लेकिन इस शर्मनाक घटना ने एक और बड़ी खामी को उजागर किया है – और वह है मजदूरों का पुलिस सत्यापन न होना,ग्राम चिलकिया जैसे इलाकों में आम और लीची की फसल का सीजन चल रहा है,ऐसे में बड़ी संख्या में यूपी और बिहार से मजदूर आते हैं, लेकिन उनका कोई रिकॉर्ड नहीं रखा जा रहा. स्थानीय पंकज धस्माना जिला अध्यक्ष भारतीय बजरंग दल ने कहां कि इतने मजदूर आ रहे हैं लेकिन न सत्यापन होता है, न ही पुलिस पूछती है कि ये लोग कौन हैं,यही वजह है कि ऐसे अपराधी यहां पनपते हैं.
जनता के आक्रोश और सवालों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अब सत्यापन अभियान चलाने का फैसला लिया है,कोतवाल सैनी के अनुसार, मजदूरों की पूरी जानकारी इकट्ठा कर उनका रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा. कोतवाल सैनी का कहना है कि बगीचों में काम करने वाले हर मजदूर का सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए अलग टीम गठित कर दी गई है.

#Animalcruelty #RamNagarincident #Policeverification #UttarPradeshmigrantworker #Shockingcrime

Breakingnews

उत्तराखंड में नाबालिग को अगवा कर देह व्यापार कराने का खुलासा, दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

Published

on

Kashipur News : उत्तराखंड के काशीपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग को अगवा कर देह व्यापार कराने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में दो महिलाओं समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

उत्तराखंड में नाबालिग को अगवा कर देह व्यापार कराने का खुलासा

काशीपुर से नाबालिग को अगवा कर देह व्यापार में धकेलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक करीब 10 महीने पहले ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर से एक नाबालिग अचानक लापता हो गई थी। तब से लेकर अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था।

अब इस मामले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर लिया है और दो महिलाओं समेत चार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

10 महीने पहले घर से संदिग्ध परिस्थियों में हो गई थी लापता

बता दें कि बीती तीन मार्च को आईटीआई कोतवाली पुलिस को एक व्यक्ति ने तहरीर सौंपी। जिसमें उसने कहा कि उसकी बेटी 17 मई 2025 से संदिग्ध हालात में गायब हो गई है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया है। व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि दो मार्च को उसे किसी अज्ञात नंबर से फोन आया।

फोन पर किसी व्यक्ति ने उसे बताया कि उसकी बेटी हरियावाला में जाहिद के मकान में एक हिंदू महिला के साथ रह रही है। जहां उसे बंधक बनाकर रखा गया है और उस से देह व्यापार करवाया जा रहा है। इसके साथ ही उसके साथ गैंगरेप भी हुआ है।

Kashipur News

छापेमारी के बाद दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

फोन पर अनजान शख्स के द्वारा बताए गए पते पर पुलिस ने छापा मारा तो नाबालिग को वहीं से बरामद किया गया। इसके साथ ही मकान से जाहिद निवासी ग्राम इस्लामनगर हरियावाला व मूल निवासी सरदारनगर जनपद मुरादाबाद (यूपी), शिवम निवासी महुआखेड़ा गंज व मूल निवासी ग्राम मानपुर गजरौला थाना भगतपुर (यूपी), सोमा उर्फ जानवी निवासी हरियावाला थाना कुंडा मूल निवासी शरीफनगर ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद और शोभा रानी निवासी ग्राम महुआखेड़ा गंज मूल निवासी ग्राम मानपुर गजरौला भगतपुर (यूपी) को गिरफ्तार किया गया।

मेडिकल जांच में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि

मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग को वहां लंबे समय से बंधक बनाकर रखा गया था। नाबालिग के साथ मेडिकल जांच में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। जिसके बाद पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले के अन्य आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

Continue Reading

Almora

ALMORA FIRING NEWS: आपसी विवाद में पड़ोसी ने चलाई गोली, तीन घायल

Published

on

ALMORA FIRING NEWS

आपसी विवाद में पड़ोसी ने चलाई गोली, एक ही परिवार के तीन लोग घायल

ALMORA FIRING NEWS: अल्मोड़ा जिले के धौलछीना क्षेत्र के मंगलता गांव में आपसी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जब एक व्यक्ति ने पड़ोसी परिवार पर बंदूक से फायरिंग कर दी। इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोग—पति, पत्नी और बेटा—छर्रे लगने से घायल हो गए। घायलों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसियाछाना ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

छत का काम देखने गए थे, शुरू हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, अल्मोड़ा जिले के मंगलता गांव निवासी सुरेश सिंह चम्याल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव के ही राजेंद्र सिंह नेगी उर्फ राजू ने उनके भाई अर्जुन सिंह, बहू दीपा देवी और भतीजे मनजीत सिंह के साथ गाली-गलौज की। बताया जा रहा है कि अर्जुन सिंह पड़ोसी के मकान की छत का काम देखने बाहर निकले थे, तभी आरोपी से कहासुनी शुरू हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ता चला गया।

ये भी पढ़ें_ Rudrapur: किच्छा में कार पार्किंग को लेकर विवाद, युवक से मारपीट का आरोप

लाइसेंसी बंदूक से की फायरिंग

इसी दौरान आरोपी अपने घर से लाइसेंसी बंदूक लेकर आया और फायरिंग कर दी, जिससे तीनों लोग घायल हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें_ Rudraprayag; पथरी की शिकायत लेकर हॉस्पिटल पहुंची 16 वर्षीय छात्रा बनी मां, दुष्कर्म की आशंका

हथियार बरामद, लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से डीबीबीएल 12 बोर लाइसेंसी बंदूक, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तनाव और गुस्से में था, जिस कारण उसने फायरिंग कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें_ Dehradun: कांग्रेस पार्षद पर महिला सफाई कर्मी से मारपीट का आरोप, कर्मचारी हड़ताल पर

Continue Reading

Udham Singh Nagar

Rudrapur: किच्छा में कार पार्किंग को लेकर विवाद, युवक से मारपीट का आरोप

Published

on

rudrapur news kichha

कार पार्किंग को लेकर विवाद, युवक पर हमला का आरोप

रुद्रपुर (Rudrapur) : उधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र में कार पार्किंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि एक युवक को ऑफिस से बाहर बुलाकर 15 से 20 लोगों ने लात-घूंसों से मारपीट की। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना देने के साथ ही कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात भी सामने आई है।

पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद

किच्छा नगर के वार्ड नंबर 11, एसएस नगर निवासी अरुण शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वो किच्छा स्थित एक कार्यालय में कार्यरत हैं। 26 फरवरी की दोपहर वह अपने मालिक की कार को आवास विकास गेट के पास पार्क करने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद एक युवक फरद ने कार पार्किंग को लेकर आपत्ति जताई।

ये भी पढ़ें _ हल्द्वानी में सीएम धामी के कार्यक्रम स्थल के पास कार में शव मिलने से हड़ंकप, जांच में जुटी पुलिस

पीड़ित के मुताबिक, फरद ने बिना किसी कारण गाली-गलौज शुरू कर दी और अभद्र व्यवहार किया। अरुण शर्मा ने विवाद से बचने के लिए कार पार्क कर दी और वापस अपने कार्यालय लौट आए।

ऑफिस के बाहर बुलाकर मारपीट का आरोप

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि कुछ समय बाद फरद ने अपने भाई फैसल और अन्य साथियों — जिनमें सारिन तुर्क, शकील तुर्क, मोनू, रहीस मौलाना, बिलाल समेत 15 से 20 लोग शामिल थे सभी को मौके पर बुला लिया।

बताया गया कि सभी लोग ऑफिस के बाहर इकट्ठा होकर गाली-गलौज करने लगे और अरुण शर्मा को बाहर आने के लिए उकसाया। जैसे ही वो बाहर आए, आरोपियों ने उनके बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसों से मारपीट की।

ये भी पढ़ें _ उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, डामटा के पास नदी में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत

बीच-बचाव करने वालों से भी हाथापाई

घटना के दौरान ऑफिस के अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी हाथापाई की। पीड़ित का कहना है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

मेडिकल में चोटों की पुष्टि

घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा में मेडिकल परीक्षण कराया। चिकित्सकीय जांच में सिर और शरीर पर चोटों की पुष्टि हुई है।

पीड़ित का कहना है कि पूरी घटना ऑफिस के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जो पुलिस जांच में अहम साक्ष्य साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ें _ Rudraprayag; पथरी की शिकायत लेकर हॉस्पिटल पहुंची 16 वर्षीय छात्रा बनी मां, दुष्कर्म की आशंका

पुलिस ने शुरू की जांच

किच्छा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने और आरोपियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Chardham Yatra 2026
Dehradun27 minutes ago

चारधाम यात्रा 2026 के लिए हेली सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जानें किस दिन शुरू होगी हेली सेवा के लिए बुकिंग ?

India vs New Zealand ICC T20 World Cup 2026 Final
Cricket1 hour ago

India vs New Zealand ICC T20 World Cup 2026 Final : अहमदाबाद में होगा महामुकाबला, कौन बनेगा टी20 का नया बादशाह?

lohaghat news
Champawat2 hours ago

उत्तराखंड की बेटी अनुप्रिया राय का यूपीएससी में कमाल, तीसरे प्रयास में हासिल की 258वीं रैंक

upsc topper fairuz fatima
Trending2 hours ago

ट्रक चालक की बेटी ने किया कमाल! रुड़की की फैरूज फातिमा ने UPSC में पाई 708वीं रैंक

Dehradun News
Dehradun3 hours ago

Dehradun : अमित शाह के दौरे के मद्देनजर हरिद्वार देहरादून एनएच रहेगा टोल फ्री, नहीं देना होगा कोई शुल्क

NWD बनाम ROC ड्रीम 11 भविष्यवाणी
Cricket4 hours ago

NWD बनाम ROC ड्रीम 11 भविष्यवाणी | पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और फैंटेसी टिप्स

amit shah haridwar visit
Breakingnews4 hours ago

🔴LIVE: Amit Shah Haridwar Visit- गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज, विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

Uttarakhand Politics
big news4 hours ago

आज एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, हरिद्वार में बीजेपी नेताओं के साथ करेंगे सीक्रेट बैठक

Champawat News
big news5 hours ago

चम्पावत के लाल अनुज पंत ने UPSC में हासिल की ऑल इंडिया 69वीं रैंक, सीएम धामी ने दी बधाई

dhami cabinet
Breakingnews19 hours ago

बड़ी खबर : धामी कैबिनेट की अहम बैठक समाप्त, 5 प्रस्तावों पर लगी मंत्रिमंडल की मुहर

Dehradun News
big news20 hours ago

जरूरी खबर : आठ मार्च को देहरादून में रूट रहेंगे डायवर्ट, ट्रैफिक प्लान देखकर ही निकलें घर से बाहर

Haridwar News
Haridwar20 hours ago

अमित शाह के दौरे से पहले हरिद्वार में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री धामी ने बैरागी कैंप पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा

Uttarakhand21 hours ago

Dehradun: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम, राज्यपाल ने महिलाओं को किया सम्मानित

tehri garhwal
Tehri Garhwal21 hours ago

”टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ, टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम

Uttarakhand Politics
big news21 hours ago

दिवाली बीती होली भी गई लेकिन नहीं हो सका मंत्रिमंडल विस्तार, यशपाल आर्य बोले- BJP सरकार में सब कुछ ठीक नहीं…

dhami cabinet
Breakingnews19 hours ago

बड़ी खबर : धामी कैबिनेट की अहम बैठक समाप्त, 5 प्रस्तावों पर लगी मंत्रिमंडल की मुहर

ANUJ AGNIHOTRI UPSC TOPPER
National23 hours ago

UPSC 2026 में AIR-1 लाने वाले ‘अनुज अग्निहोत्री’ की कहानी जानकर चौंक जाएंगे

Dehradun News
big news20 hours ago

जरूरी खबर : आठ मार्च को देहरादून में रूट रहेंगे डायवर्ट, ट्रैफिक प्लान देखकर ही निकलें घर से बाहर

amit shah haridwar visit
Breakingnews4 hours ago

🔴LIVE: Amit Shah Haridwar Visit- गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज, विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

Uttarakhand21 hours ago

Dehradun: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम, राज्यपाल ने महिलाओं को किया सम्मानित

tehri garhwal
Tehri Garhwal21 hours ago

”टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ, टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम

DEHRADUN NEWS
Dehradun23 hours ago

SARA की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक सम्पन्न, पारंपरिक नौलों-धारों के संरक्षण पर हुई चर्चा

Haridwar News
Haridwar20 hours ago

अमित शाह के दौरे से पहले हरिद्वार में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री धामी ने बैरागी कैंप पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा

Uttarakhand Politics
big news4 hours ago

आज एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, हरिद्वार में बीजेपी नेताओं के साथ करेंगे सीक्रेट बैठक

Uttarakhand Politics
big news21 hours ago

दिवाली बीती होली भी गई लेकिन नहीं हो सका मंत्रिमंडल विस्तार, यशपाल आर्य बोले- BJP सरकार में सब कुछ ठीक नहीं…

Dehradun News
Dehradun3 hours ago

Dehradun : अमित शाह के दौरे के मद्देनजर हरिद्वार देहरादून एनएच रहेगा टोल फ्री, नहीं देना होगा कोई शुल्क

Champawat News
big news5 hours ago

चम्पावत के लाल अनुज पंत ने UPSC में हासिल की ऑल इंडिया 69वीं रैंक, सीएम धामी ने दी बधाई

NWD बनाम ROC ड्रीम 11 भविष्यवाणी
Cricket4 hours ago

NWD बनाम ROC ड्रीम 11 भविष्यवाणी | पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और फैंटेसी टिप्स

lohaghat news
Champawat2 hours ago

उत्तराखंड की बेटी अनुप्रिया राय का यूपीएससी में कमाल, तीसरे प्रयास में हासिल की 258वीं रैंक

upsc topper fairuz fatima
Trending2 hours ago

ट्रक चालक की बेटी ने किया कमाल! रुड़की की फैरूज फातिमा ने UPSC में पाई 708वीं रैंक

Breakingnews9 months ago

रामनगर: क़ब्रिस्तान की ज़मीन को लेकर विवाद, दफनाने से पहले उठा बवाल |

Breakingnews9 months ago

हरिद्वार: गंगा घाट किनारे पेड़ पर लिपटा मिला अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Breakingnews9 months ago

हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई कैमरे में कैद, अफसर पर बरसे अपशब्द, चुप्पी पर उठे सवाल

Breakingnews9 months ago

“सासाराम की मुस्लिम महिलाओं ने रचाया मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा एकता का संदेश|

Breakingnews9 months ago

भदोही में खाकी शर्मसार: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल |

Breakingnews9 months ago

“चकराता के टाइगर फॉल में प्रकृति का कहर — भारी पेड़ और पत्थरों के गिरने से 2 की मौके पर मौत, कई घायल |

Breakingnews9 months ago

मेरठ में महिला के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाला युवक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में |

Breakingnews9 months ago

वायरल-होने-का-शौक-पड़ा-भारी-—-देहरादून-पुलिस-ने-स्टंटबाज़-युवती-पर-की-चालानी-कार्रवाई |

Breakingnews10 months ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हापला बाजार में उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Nainital10 months ago

नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां नैना देवी के दर्शन, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की….

Crime1 year ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun1 year ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun1 year ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh2 years ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime2 years ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Dehradun9 months ago

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े का किया भव्य स्वागत…

Breakingnews9 months ago

ब्रेकिंग न्यूज़ देहरादून: आईपीएस रचिता जुयाल ने निजी कारणों से दिया इस्तीफा…

Crime9 months ago

हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, एक हिरासत में…

Dehradun9 months ago

देहरादून में स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य अंतिम चरण में, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत…

Chamoli9 months ago

श्रद्धालुओं को ठगने बद्रीनाथ पहुंचा मोबाइल माफिया गैंग , पुलिस ने 6 को रंगे हाथों पकड़ा…

Crime9 months ago

कारोबारी को सेल्समैन ने लगाया 9 लाख से ज्यादा का चूना, फर्जी पेमेंट बुक से की ठगी, मुकदमा दर्ज…

Rudraprayag9 months ago

रुद्रप्रयाग: जखोली में फिर गुलदार का कहर, महिला की मौत से दहशत, वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश….

Dehradun9 months ago

देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज भी बारिश, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी….

Dehradun9 months ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड में इंसाफ की जीत, धामी सरकार की सख्ती से टूटा रसूखदारों का गुरूर…

Dehradun9 months ago

ऋषिकेश रेंज के जंगल में पत्ते लेने गए युवकों पर बाघ का हमला, एक की मौत, दूसरा घायल….

Dehradun9 months ago

राजभवन नैनीताल में मनाया गया गोवा स्थापना दिवस, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत का दिया संदेश….

Dehradun9 months ago

उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों के लिए बनेगा विशेष ट्रेनिंग सेंटर: मुख्यमंत्री धामी

Rudraprayag9 months ago

केदारनाथ धाम यात्रा: सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद केदारनाथ यात्रा मार्ग पर नहीं होगा घोड़े-खच्चरों का संचालन….

Nainital9 months ago

20वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया उद्घाटन, पहले दिन 70 गोल्फरों ने लिया भाग…

Crime9 months ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला…

Trending