Haridwar
रुड़की: पिरान कलियर क्षेत्र में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल, अन्य फरार |
रुड़की। हरिद्वार जनपद के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए। घायल बदमाश को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल बदमाश की पहचान नोशाद (35 वर्ष), पुत्र ईसाक निवासी सिकरौढ़ा, थाना भगवानपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, नोशाद के खिलाफ पूर्व में भी गौ तस्करी के कई मामले दर्ज हैं।
![]()
सूत्रों के अनुसार, पिरान कलियर थाना पुलिस को मंगलवार सुबह सूचना मिली थी कि रोलहेड़ी गांव के पास जंगल में कुछ संदिग्ध गौ तस्कर मौजूद हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी की। तलाशी के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में नोशाद के पैर में गोली लग गई, जिससे वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा। जबकि उसके साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में लगातार सघन अभियान चला रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। इसके अलावा, अधिकारियों ने अस्पताल जाकर घायल आरोपी से भी पूछताछ की।
पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
Breakingnews
हरिद्वार में पथरेश्वर महादेव मंदिर दो साधुओं की हत्या से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Haridwar News : हरिद्वार के लक्सर से बड़ी खबर सामने आ रही है। लक्सर के पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की हत्या के बाद शवों को दफनाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
Table of Contents
हरिद्वार में पथरेश्वर महादेव मंदिर दो साधुओं की हत्या से सनसनी
हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र स्थित पथरेश्वर महादेव मंदिर से दो साधुओं की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मंदिर के पास जंगल में गड्ढे से दोनों साधुओं के शव बरामद किए हैं।
शुरुआती जांच में मंदिर के मुख्य पुजारी पर संदेह जताया जा रहा है। जो घटना के बाद से लापता बताया जा रहा है। उसकी तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।
सेवादार की सूचना से हुआ मामले का खुलासा
पुलिस के अनुसार, मंदिर के एक सेवादार ने दो साधुओं के कई दिनों से दिखाई न देने और किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पथरी थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रविंद्र सिंह पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचे।

जंगल में खुदाई के दौरान मिले दोनों शव
जांच के दौरान मंदिर के समीप स्थित जंगल में संदिग्ध स्थान पर खुदाई कराई गई। खुदाई में दोनों साधुओं के शव बरामद हुए। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद सबूत मिटाने की नीयत से शवों को गड्ढे में दबाया गया था।
एसपी देहात ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
घटना की जानकारी मिलने पर एसपी देहात शेखर सुयाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की प्रगति की समीक्षा की। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं।
मुख्य पुजारी की तलाश में जुटी पुलिस
प्रारंभिक जांच में मंदिर के मुख्य पुजारी की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। घटना सामने आने के बाद से वह फरार है। पुलिस की कई टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।
Haridwar
हरिद्वार में ICICI बैंक के 50 लाख ट्रांजेक्शन फ्रॉड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Haridwar News : हरिद्वार पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये की संदिग्ध बैंक निकासी के मामले का सफल खुलासा करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
ICICI बैंक के 50 लाख ट्रांजेक्शन फ्रॉड का खुलासा
हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में ICICI बैंक खाते से करीब 50 लाख रुपये की संदिग्ध निकासी के मामले का खुलासा करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बैंक मैनेजर की शिकायत पर दर्ज मुकदमे की जांच में पुलिस ने भगवानपुर क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा।
पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से 13 लाख रुपये नकद, एक स्कूटी, 12 लाख रुपये की प्लॉट रजिस्ट्री, फर्जी आधार कार्ड, डेबिट कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए खाताधारक के नाम पर डेबिट कार्ड हासिल किया और फोन बैंकिंग से नया एटीएम कार्ड जारी करवाकर नकदी निकाली। इसी रकम से ज्वेलरी खरीदने, जमीन खरीदने और अन्य खर्च किए गए।

बड़ी कंपनियों के खातों को निशाना बनाता था गैंग
पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ कि गिरोह बड़ी कंपनियों के खातों को निशाना बनाता था और बैंकिंग प्रणाली की खामियों का फायदा उठाकर धोखाधड़ी करता था।
पुलिस के अनुसार मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों का पहले भी एटीएम फ्रॉड और अन्य गंभीर मामलों में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
- BPH-W vs TRT-W Dream11 Prediction Today: Playing XI, Pitch Report & Fantasy Tips (24-07-2026)
- BPH vs TRT Dream11 Team Match 4 | Playing 11 & Fantasy Tips (24-07-2026)
- UTU Paper Leak मामले में बड़ी कार्रवाई, पेपर लीक करने वाला सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार
- रानीखेत में जंगल में महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
- पेपर लीक विरोध पर बोले सीएम धामी, कहा- छात्रों की आड़ में हो रही राजनीति
Haridwar
खेत में कर रहे थे काम, तभी गिरी आकाशीय बिजली… हरिद्वार में दो मौसेरे भाइयों की मौत

Haridwar News : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां शनिवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो मौसेरे भाईयों की मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
Table of Contents
आकाशीय बिजली गिरने से दो मौसेरे भाइयों की मौत
सिडकुल थाना क्षेत्र के डालूवाला मज़बता गांव में शनिवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे दो मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। अचानक मौसम खराब होने और तेज गर्जना के बीच हुई इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
खेत में करने के दौरान हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि मृतकों की पहचान नरेंद्र सिंह उर्फ नगीन (55), निवासी डालूवाला मज़बता, और रणधीर सिंह (38), निवासी खालाटीरा गांव, के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में मौसेरे भाई थे। रणधीर की शादी डालूवाला मज़बता गांव में हुई थी, जिसके कारण दोनों परिवारों के बीच लगातार आना-जाना रहता था।
बताया जा रहा है कि शनिवार शाम दोनों खेत में कृषि कार्य में जुटे हुए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली खेत में गिर गई। बिजली की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही गिर पड़े।

हादसे के बाद से परिजनों में मचा कोहराम
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस व परिजनों को सूचना दी। सिडकुल थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हरिद्वार भेज दिया है। इस हादसे के बाद दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
Cricket13 hours agoLNS vs MSG Dream11 Prediction Today: Match 3, The Hundred Men’s 2026
Breakingnews11 hours agoउत्तराखंड में फिर से पेपर लीक !, UTU ने रद्द किए दो एग्जाम, व्हाट्सएप और पोर्टल पर प्रश्नपत्र शेयर करने के आरोप
Cricket18 hours agoLNS-W vs MO-W Dream11 Team Today: Pitch Report, Playing 11, Fantasy Tips | The Hundred 2026
uttarakhand weather10 hours agoउत्तराखंड में अगले कुछ दिन भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम मार्गों पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें, देखें लेटेस्ट अपडेट
Cricket5 hours agoBPH vs TRT Dream11 Team Match 4 | Playing 11 & Fantasy Tips (24-07-2026)
Nainital10 hours agoनैनीताल से लौट रहे पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा! कार खाई में गिरी, मची चीख-पुकार
Dehradun8 hours agoडेंगू से निपटने के लिए नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, सभी 100 वार्डों में हो रही फॉगिंग
Dehradun7 hours agoपेपर लीक विरोध पर बोले सीएम धामी, कहा- छात्रों की आड़ में हो रही राजनीति






































