Bageshwar
बागेश्वर में रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई…

बागेश्वर: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। हल्द्वानी विजिलेंस टीम ने शनिवार को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, बागेश्वर को 50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों के अनुसार, अधिकारी पर पूर्व सैनिक से लाभ दिलाने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही अधिकारी ने 50 हजार रुपये लिए, उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उत्तराखंड में ईमानदारी और पारदर्शिता हमारी सरकार की प्राथमिकता है। कोई भी अधिकारी या कर्मचारी कानून से ऊपर नहीं है।
#Corruption #VigilanceRaid #BriberyArrest #UttarakhandGovernment #BageshwarOfficer
Bageshwar
बागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, हादसे में तीन साल की मासूम की मौत

Bageshwar Accident : बागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार नीलेश्वर मंदिर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में तीन साल की मासूम की मौत हो गई।
Table of Contents
बागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा
बागेश्वर के आरे-द्यांगण बाईपास पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आरे से द्यांगण की ओर जा रही एक कार नीलेश्वर मंदिर के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
खाई में गिरी कार, हादसे में तीन साल की मासूम की मौत
दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल अनिल उपाध्याय और प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक के नेतृत्व में पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की सहायता से तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया और घायलों को खाई से बाहर निकाला गया।

मूल रूप से पिथौरागढ़ के रहने वाले थे सभी
बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी लोग मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के निवासी हैं और वर्तमान में बागेश्वर के माजियाखेत क्षेत्र में रह रहे थे। हादसे में वन आरक्षी संदीप कुमार (30) और राहुल कुमार (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं संदीप कुमार की तीन वर्षीय बेटी पूजा को भी रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।
सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मासूम पूजा को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस के अनुसार दोनों घायलों का इलाज जारी है।
- Breaking News : पौड़ी के सतपुली में कार के ऊपर गिरा बोल्डर, 1की मौत 2 घायल, देखें वीडियो
- पिरूल लाओ – पैसे पाओ योजना से जीवन हुआ आसान, आग से बच रहे जंगल, ग्रामीणों को भी मिला काम
- सीएम धामी पहुंचे रूड़की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना
- पौड़ी में गुलदार ने घास काटने गई महिला को बनाया निवाला, घसीटते हुए ले गया जंगल की ओर…
- उत्तरकाशी के बलाड़ी गांव में सांप के काटने से महिला की मौत, 6 महीने पहले ही हुआ था पति का निधन
big news
कपकोट में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हादसे में 11 बाराती घायल, 3 की हालत गंभीर

Bageshwar News : बागेश्वर के कपकोट में बड़ा हादसा, 11 बाराती घायल
Bageshwar News : बागेश्वर के कपकोट में बड़ा हादसा हो गया। यहां शामा भनार के पास बारात की एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में 11 बाराती घायल हो गए।
Table of Contents
कपकोट में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो
कपकोट में बारात का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक बारात को लेकर जा रही एक बोलेरो शामा भानारी के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसा लाथी-माजखेत मोटर मार्ग पर हुआ। हादसे में 11 बाराती घायल हुए। जिसमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कीमू गांव से धरमघर जा रही थी बारात
मिली जानकारी के बारात कीमू गांव से धरमघर जा रही थे। बोलेरो भी कीमू गांव से निकली थी। जैसे ही वाहन शामा भनार के पास मोड़ पर पहुंची तो चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। इस से बारातियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में 11 बाराती घायल हो गए। जिसमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

3 घायलों को हल्द्वानी हायर सेंटर किया गया रेफर
हादसे के वक्त आस-पास मौजूद ग्रामीणों मे तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। इसी बीच पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से 3 को हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
big news
उत्तराखंड में लगातार आ रहे भूकंप से हड़कंप, पौड़ी और बागेश्वर में फिर महसूस किए गए भूंकप के झटके

Uttarakhand Earthquake : उत्तराखंड में बीते एक हफ्ते से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। बागेश्वर और पौड़ी में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Table of Contents
बागेश्वर में फिर महसूस किए गए भूंकप के झटके
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में भूकंप के हल्के झटकों का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार शाम एक बार फिर धरती कांपी और लोगों ने कंपन महसूस किया। इस बार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई, जो हल्की श्रेणी में आती है, लेकिन लगातार आ रहे झटकों ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

पौड़ी गढ़वाल में देर शाम आया भूकंप
बागेश्वर की तरह ही पौड़ी गढ़वाल में भी भूकंप के झटकों का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार देर शाम पौड़ी में भूकंप आया। मिली जानकारी के मुताबिक पौड़ी जिले के बनास मल्ला क्षेत्र के पास भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टरक स्केल पर इसकी तीव्रता 3 मैग्नीट्यूड रही।

किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं
पौड़ी में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ समय के लिए स्थानीय लोगों में घबराहट फैल गई। लोग एहतियातन घरों और इमारतों से बाहर निकल आए।
राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। बागेश्वर में भूकंप के कारण लोग डर गए थे। हालांकि किसी प्रकार के नुकसान की अब तक कोई खबर नहीं है।
uttarakhand weather8 hours agoदेहरादून समेत कई जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल
big news6 hours agoपौड़ी में गुलदार ने घास काटने गई महिला को बनाया निवाला, घसीटते हुए ले गया जंगल की ओर…
Uttarkashi6 hours agoउत्तरकाशी के बलाड़ी गांव में सांप के काटने से महिला की मौत, 6 महीने पहले ही हुआ था पति का निधन
Chamoli7 hours agoकर्णप्रयाग निहंग विवाद में गिरफ्तार लोगों को मिली जमानत, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील
Roorkee2 hours agoसीएम धामी पहुंचे रूड़की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना
Uttarakhand1 hour agoपिरूल लाओ – पैसे पाओ योजना से जीवन हुआ आसान, आग से बच रहे जंगल, ग्रामीणों को भी मिला काम
Breakingnews44 minutes agoBreaking News : पौड़ी के सतपुली में कार के ऊपर गिरा बोल्डर, 1की मौत 2 घायल, देखें वीडियो













































