Uttarakhand
सितारगंज में डिवाइडर पर जंगली पौधे और मिट्टी की जमी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने उठाए सवाल |

सितारगंज, उत्तराखंड: सितारगंज में नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान की अनदेखी की जा रही है। शहर के मुख्य मार्गों के डिवाइडर पर सफाई न होने के कारण जंगली पौधे और मिट्टी का ढेर जमा हो गया है। किच्छा और खटीमा मार्ग पर भी यह स्थिति देखी जा रही है, जहां जंगली घास और मिट्टी बाइक सवारों के लिए समस्या पैदा कर रही है।

गर्मी के इस मौसम में तेज हवाओं के चलते यह मिट्टी सवारों की आंखों में भी जा रही है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे ने इस स्थिति पर गहरी चिंता जताते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। उनका आरोप है कि नगर पालिका अध्यक्ष एक बड़े किसान हैं और सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए उनके पास समय नहीं है।
उन्होंने कहा कि सफाई केवल तभी होती है जब सफाई कर्मियों को निर्देश मिलते हैं। साथ ही, हरीश दुबे ने जेल कैम्प रोड पर निर्माणाधीन नाले की ऊंचाई को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि नाले की ऊंचाई के कारण नीचे स्थित गलियां प्रभावित हो सकती हैं, जैसा कि हालिया बारिश के दौरान देखा गया, जब पानी भर गया था। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर नाला ऊंचा बना, तो बारिश के मौसम में भयानक स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज तेज तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने पांच जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के पांच जिलों में आज तेज तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज 5 जिलों में तेज तूफान की चेतावनी
प्रदेश में आज भी मौसम बदला रहेगा। पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ तेज तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश पांच जिलों पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं बिजली चमकने के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बात करें अन्य जिलों में मौसम की तो मौसम शुष्क बना रहेगा।

50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान की संभावना
आज प्रदेश पांच जिलों पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। बिजली चमकने के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान भी आ सकता है।
बारिश के साथ होगी अप्रैल महीने की शुरूआत
अप्रैल महीने की शुरूआत बारिश के साथ होगी। मौसम विभाग द्वारा एक अप्रैल को राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वर्षा और 3500m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
Uttarakhand
मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना 2025-26 को मंजूरी, 9 प्रस्तावों के लिए 37 लाख स्वीकृत
DEHRADUN NEWS: उत्तराखंड में उच्च शिक्षा में शोध के लिए 9 प्रस्तावों को मिली वित्तीय स्वीकृति
DEHRADUN NEWS: उत्तराखंड सरकार द्वारा उच्च शिक्षा में शोध गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित ‘मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना’ को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए मंजूरी मिल गई है। इस निर्णय के साथ ही राज्य में शोध कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
मुख्य बिंदु
उच्च शिक्षा में शोध के लिए 9 प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति
उच्च शिक्षा विभाग ने ‘मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना’ के अंतर्गत चयनित 9 नए शोध प्रस्तावों के लिए पहली किस्त जारी करने के लिए स्वीकृति दी है। इसके तहत 35,49,954 रुपये की राशि आवंटित की गई है। वहीं, शोध प्रस्तावों के मूल्यांकन में शामिल 40 विषय विशेषज्ञों को मानदेय देने के लिए अतिरिक्त 1,92,500 रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस प्रकार कुल मिलाकर 37,42,454 रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
केवल निर्धारित कार्यों पर ही व्यय के निर्देश
इसके अलावा, उच्च शिक्षा सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग केवल निर्धारित कार्यों के लिए ही किया जाएगा। यानी, किसी भी स्थिति में इस राशि को अन्य मदों में खर्च करने की अनुमति नहीं होगी।
ये भी पढ़ें_ DEHRADUN NEWS: उत्तराखंड गौरव सम्मान समारोह में पहुंचे CM धामी, रचनाकारों को दिया सम्मान
DBT के माध्यम से शोधार्थियों के खातों में ट्रान्सफर होगी राशि
दरअसल, ये योजना राज्य के राजकीय महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय परिसरों में कार्यरत नियमित प्राध्यापकों तथा संस्थागत रूप से अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शोध के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है। आगे की प्रक्रिया के तहत, निदेशक उच्च शिक्षा द्वारा धनराशि का आहरण किया जाएगा और चयन समिति की संस्तुति के अनुसार पात्र शोधार्थियों के खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से राशि हस्तांतरित की जाएगी।
शोधार्थियों को देनी होगी मासिक व्यय रिपोर्ट
साथ ही, विभाग ने वित्तीय अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया है। उदाहरण के तौर पर, स्वीकृत बजट से अधिक खर्च करने पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। इतना ही नहीं, मासिक व्यय विवरण भी निर्धारित प्रारूप में तैयार कर शासन को नियमित रूप से भेजना अनिवार्य किया गया है। इसके अतिरिक्त, विभागाध्यक्ष को महालेखाकार और वित्त विभाग को समय-समय पर खर्च का पूरा ब्यौरा उपलब्ध कराना होगा।
ये भी पढ़ें_ पिता की हो गई थी मृत्यु,पढाई पर आया संकट; डीएम सविन बंसल ने बी-कॉम आनर्स में दिलाया आज ही दाखिला
9 परियोजनाओं के लिए 37,42,454 रुपये की राशि स्वीकृत
- डॉ. सोनी तिलारा को गृह विज्ञान में 10 लाख रुपये
- डॉ. शिप्रा पंत को संगीत में 4,30,500 रुपये
- डॉ. तनुजा विष्ट को रसायन विज्ञान में 8,55,750 रुपये की परियोजना स्वीकृत
- डॉ. गिरीश बिष्ट को रसायन विज्ञान में 8 लाख रूपए
- डॉ. वर्षा रानी को भौतिक विज्ञान में 8 लाख रुपये
- प्रो. हरीश बिष्ट को जंतु विज्ञान में 9,16,783 रुपये
- डॉ. नीरजा सिंह को सामाजिक कार्य में 8 लाख रुपये
- डॉ. एलबा मंडरेला को अंग्रेजी विषय में 8,45,625 रुपये
- डॉ. करुणा शर्मा को मीडिया एंड कम्युनिकेशन स्टडीज में 6,51,250 रुपये की परियोजना स्वीकृत हुई है।
Uttarakhand
चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड बनने हुए शुरू, इसके बिना नहीं मिलेगी एंट्री, जानें कैसे बनेंगे Green Card

Char Dham Yatra Green Card : में बिना ग्रीन कार्ड के नहीं मिलेगी एंट्री, जानें कहां और कैसे बना सकते हैं इसे
Char Dham Yatra Green Card : चारधाम यात्रा 2026 के लिए ग्रीन कार्ड बनने शुरू हो गए हैं। बिना ग्रीन कार्ड के चारधाम यात्रा में एंट्री नहीं मिलेगी। ऋषिकेश में पूजा अर्चना के बाद ग्रीन कार्ड बनने शुरू हो गए हैं।
Table of Contents
Char Dham Yatra 2026 के लिए ग्रीन कार्ड बनने हुए शुरू
हरिद्वार और ऋषिकेश में आज से चारधाम यात्रा 2026 के लिए ग्रीन कार्ड बनने शुरू हो गए हैं। ऋषिकेश में पूजा के साथ ही कार्ड बनने की प्रक्रिया शुरू की गई। बता दें कि शांतिकुंज हरिद्वार से आए वेदपाठी ब्राह्मणों की टीम से भजन, कीर्तन और हवन कराया गया। ताकि सभी के लिए चारधाम यात्रा सुरक्षित हो।
पहले दिन 15 वाहनों को दिए गए ग्रीन कार्ड
उप परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह, शैलेश तिवारी और राजीव मेहरा सहित आरटीओ प्रवर्तन अनीता चमोला, आरटीओ संदीप सैनी, एआरटीओ रावत सिंह कटारिया और आरआई प्रदीप रौथान ने हवन में आहुति अर्पित की। इसके बाद ग्रीन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई, जिसमें पहले ही दिन 15 वाहनों को ग्रीन कार्ड प्रदान किए गए।

कैसे बनेंगे Green Card ?
Step 1: आवेदक https://greencard.uk.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
Step 2: ऑनलाइन यात्रा सर्विस मेनू के अंतर्गत ग्रीनकार्ड / वाहन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
Step 3: वाहन की संख्या एवं चेसिस के अंतिम पांच अंक/अक्षर अंकित करें तथा सबमिट बटन पर क्लिक करें। स्क्रीन पर वाहन की जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।
Step 4: आवेदक वाहन से संबंधित प्रपत्र (यदि स्क्रीन पर वैधता समाप्त दिख रही हो) को अपलोड करें।
Step 5: ग्रीनकार्ड हेतु निर्धारित फीस जमा करें एवं वाहन के प्रपत्रों के साथ भौतिक निरीक्षण हेतु परिवहन कार्यालय से संपर्क करें।

Step 6: परिवहन कार्यालय में तकनीकी अधिकारी द्वारा वाहन का भौतिक निरीक्षण किया जाएगा।
Step 7: भौतिक निरीक्षण में वाहन के उपयुक्त पाए जाने के उपरांत कार्यालय के सक्षम अधिकारी द्वारा ग्रीनकार्ड आवेदन का अनुमोदन किया जाएगा।
Step 8: अनुमोदन के उपरांत आवेदक ग्रीनकार्ड का प्रिंट आउट निकाल सकता है।
Step 9: ग्रीनकार्ड नंबर के आधार पर आवेदक द्वारा ट्रिपकार्ड के लिए आवेदन किया जाएगा और ट्रिपकार्ड का प्रिंट आउट यात्रा के लिए पयोग किया जाएगा।
FAQs – ग्रीन कार्ड (चारधाम यात्रा 2026)
Q1. ग्रीन कार्ड क्या है?
चारधाम यात्रा के लिए वाहनों की अनिवार्य अनुमति/रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र।
Q2. ग्रीन कार्ड कहां बनता है?
ऑनलाइन वेबसाइट https://greencard.uk.gov.in पर।
Q3. आवेदन के लिए क्या जरूरी है?
वाहन नंबर, चेसिस के अंतिम 5 अंक और जरूरी दस्तावेज।
Q4. क्या फीस देनी होती है?
हाँ, ग्रीन कार्ड के लिए निर्धारित शुल्क जमा करना होता है।
Q5. क्या वाहन का निरीक्षण होता है?
हाँ, परिवहन विभाग द्वारा फिजिकल निरीक्षण अनिवार्य है।
Q6. ग्रीन कार्ड कब मिलेगा?
निरीक्षण और मंजूरी के बाद तुरंत प्रिंट लिया जा सकता है।
Q7. क्या ग्रीन कार्ड के बाद कुछ और जरूरी है?
हाँ, यात्रा के लिए ट्रिप कार्ड बनाना जरूरी है।
Q8. पहले दिन कितने ग्रीन कार्ड जारी हुए?
पहले दिन 15 वाहनों को ग्रीन कार्ड दिए गए।
Dehradun21 hours agoरोड रेज में हुई गोलाबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी की मौत, मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे ब्रिगेडियर
Pithoragarh24 hours agoपिथौरागढ़ में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3500 रुपये में बनाते थे फेक आधार
Uttarakhand18 hours agoDEHRADUN NEWS: उत्तराखंड गौरव सम्मान समारोह में पहुंचे CM धामी, रचनाकारों को दिया सम्मान
Dehradun24 hours agoDEHRADUN NEWS: ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार
big news22 hours agoबड़ी खबर : हरदा ने किया राजनीति से ब्रेक का ऐलान !, क्या कांग्रेस में भीतरखाने चल रही खीचतान ?
big news19 hours agoक्राइम कैपिटल बनता जा रहा दून, कप्तान बदलने के बाद भी नहीं लग सकी अपराधों पर लगाम
Rishikesh23 hours agoRishikesh News: जल पुलिस की मुस्तैदी से गंगा में डूबते युवक की बची जान
Uttarakhand17 hours agoचारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड बनने हुए शुरू, इसके बिना नहीं मिलेगी एंट्री, जानें कैसे बनेंगे Green Card








































