Udham Singh Nagar
हिन्दू छात्राओं को बुर्के में घुमाने से विवाद, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया मुकदमा
रुद्रपुर: उधम सिंह नगर के नानकमत्ता नानक सागर डैम क्षेत्र में दो नाबालिग हिन्दू छात्राओं को बुर्का पहना कर मुस्लिम युवक घुमा रहे थे। जिससे पूरे इलाके में हंगामा मच गया। दोनों छात्राएं सगी बहनें हैं, जो स्कूल ड्रेस के ऊपर बुर्का पहन दो अज्ञात मुस्लिम युवकों के साथ घूम रहीं थी, शक होने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया।
हिन्दू छात्राओं को बुर्के में घुमाने से विवाद
घटना से उपजे विवाद के बाद एक युवक भागने में कामियाब रहा, मगर दूसरे को स्थनीयों ने पकड़ कर नानकमत्ता पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने सितारगंज निवासी दोनों नाबालिग हिन्दू छात्राओं के परिजनों को उक्त मामले की सूचना दी। जिसके बाद लड़कियों के पिता ने थाने पहुंचकर उनकी बेटियों को बहला फुसला कर बदनीयती से सितारगंज के ही रहने वाले दोनों मुस्लिम युवकों पर नानकमत्ता ले जाने का आरोप लगा उनके खिलाफ तहरीर सौंपी।
शक होने पर स्थानीयों ने की पूछताछ
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सितारगंज थाना क्षेत्र की दो हिन्दू बालिकाएं सुबह अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी। बालिकाओं के परिजनों का आरोप है कि सितारगंज का ही एक युवक अरबाज जो अपने दूसरे साथी के साथ मिलकर दोनों नाबालिगों को बदनीयती से बुर्का पहनकर नानकमत्ता ले कर गया। नानक सागर के पास कुछ लोगों ने संदिग्ध अवस्था में उनको घूमते देखा। जिसके बाद लोगों ने पूछताछ की तो एक युवक मौके से भाग गया।
पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया मुकदमा
नाबालिग बालिकाओं के पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि आरोपी उनकी बेटियों को बहला फुसला कर नानकमत्ता ले गए। घटना के बाद नानकमत्ता पुलिस ने दोनों आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
big news
खटीमा में सुजिया नाले के किनारे पड़ा मिला प्रतिष्ठित व्यापारी का शव, कनपटी पर लगी थी गोली

Khatima News: सुजिया नाले के किनारे प्रतिष्ठित व्यापारी का शव मिलने से हड़कंप
Khatima News : ऊधम सिंह नगर के खटीमा के एक प्रतिष्ठित व्यापारी का शव सुजिया नाले के किनारे मिलने से सनसनी मच गई। व्यापारी के कनपटी पर गोली लगी हुई थी।
Table of Contents
सुजिया नाले के किनारे पड़ा मिला प्रतिष्ठित व्यापारी का शव
उधम सिंह नगर के सीमांत Khatima इलाके में प्रतिष्ठित व्यवसायी और प्रॉपर्टी डीलर का शव सुजिया नाले के किनारे पड़ा हुआ मिला। जिसकी कनपटी पर गोली लगी हुई थी। शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक जशोधर भट्ट ने आत्महत्या की है। Khatima के पहनियां टोल प्लाजा से चकरपुर बाईपास की तरफ पांच सौ मीटर आगे सुनसान क्षेत्र में उनका शव बरामद हुआ है।
लाइसेंसी पिस्टल और एक नोट भी बरामद
पुलिस को मौके से लाइसेंसी पिस्टल और एक नोट भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि नोट में अपनी मर्जी से मौत को गले लगाने की बात कही गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
व्यापारी की मौत की सूचना के बाद घटनास्थल पर जमावड़ा लग गया। क्षेत्रीय विधायक भुवन कापड़ी और नगर पालिका अध्यक्ष खटीमा रमेश चंद्र भी मौके पर पहुंचे। उनके अलावा कई अन्य जनप्रतिनिधियों ने जशोधर भट्ट की मौत पर दुख व्यक्त किया है।
Udham Singh Nagar
एक ही गांव में गुलदार ने तीसरी बार किया हमला, कुत्ते को बनाया निवाला, ग्रामीणों ने की पकड़ने की मांग

Jaspur News: उत्तराखंड में जंगली जानवरों के हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में भी जंगली जानवरों के हमले की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। ऐसी ही खबर Jaspur से भी सामने आई है। जहां एक ही गांव में गुलदार ने तीसरी बार हमला किया है और एक कुत्ते को निवाला बना लिया।
Table of Contents
Jaspur में एक ही गांव में गुलदार ने तीसरी बार किया हमला
उधम सिंह नगर की जसपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पढ़ने वाले गांव मंडुवाखेड़ा में गुलदार ने तीसरी बार हमला किया है। यहां रविवार रात करीब 12 बजे गुलदार ने शांति देवी के घर में अचानक हमला कर दिया और महिला के पशुओं के पास सो रहे उसके पालतू कुत्ते को अपना निवाला बना लिया।

कुत्ते को निवाला बनाने की पूरी घटना CCTV में हुई कैद
गुलदार द्वारा कुत्ते को निवाला बनाने की घटना रास्ते में पड़े मोहल्ला निवासी अमर सिंह के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जिसमें साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि हमला करने से पहले गुलदार किस तरह विचलन करता हुआ आता दिखाई दे रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद कुत्ते को अपने मुंह में भरकर उठा कर ले जाते भी दिखाई दे रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ग्रामीणों ने की गुलदार को पकड़ने की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में गुलदार के हमले की ये पहली घटना नहीं है। बल्कि तीसरी बार गुलदार ने जानवरों को हमला निवाला बनाया है। जिस कारण से पूरे गांव में डर का माहौल है। गुलदार के डर के कारण ग्रामीणों का भी घर से बाहर निकलना दुर्लभ हो गया है। ग्रामीणों ने सरकार से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
big news
दर्दनाक हादसा : खनन वाहन की टक्कर से ITBP जवान की मौत, जिंदगी-मौत से जूझ रहे पिता

Sitarganj News : सितारगंज में छुट्रटी पर आए आईटीबीपी जवान की सड़़क हादसे में मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद से गांव में मातम पसर गया है और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
Table of Contents
Sitarganj में खनन वाहन की टक्कर से ITBP जवान की मौत
खटीमा से Sitarganj घर लौट रहे आईटीबीपी जवान की एक सड़क हादसे में माैत हो गई। जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक सितारगंज के कैलाशपुरी गांव निवासी ओमप्रकाश अपने बेटे त्रिलोक कुमार के साथ खटीमा से वापस घर लौट रहे थे। तभी किच्छा हाइवे पर बघाैरा गांव के पास एक रेस्टोरेंट के समीप डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी।

जिंदगी और मौत से जूझ रहे जवान के पिता
टक्कर के कारण दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उप जिला अस्पताल, सितारगंज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने त्रिलोक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसके पिता के गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर आया था जवान
परिजनों ने बताया कि त्रिलोक आइटीबीपी का जवान था और इस समय वो लद्दाख में पोस्टेड था। कुछ दिनों पहले ही छुट्टियों पर घर आया था। बताया कि वो अपने पिता के साथ खटीमा में किसी रिश्तेदार से मिलने गया था।

मृतक जवान की शादी हो चुकी है और उसके दो दो छोटे बच्चे हैं। जवान की मौत की खबर से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस ने बताया कि शव का पंचनामा कर मोर्चरी में रखवा दिया है। शनिवार को उसे पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा जाएगा।
Pauri10 hours agoउत्तराखंड का ये गांव हो गया वीरान, भालू के हमलों से परेशान होकर मज़बूरी में लिया फैसला
Cricket10 hours agoभारत बनाम न्यूज़ीलैंड के बीच पहला टी20 मुक़ाबला आज , जानिए बेस्ट फैंटेसी टीम और प्रेडिक्टशन..
big news11 hours agoसिडकुल में निर्माणाधीन मकान के सैप्टिक टैंक में शव मिलने से सनसनी, नहीं हो पाई शिनाख्त
Cricket9 hours agoAFG बनाम WI के बीच दूसरा टी20 मुक़ाबला आज , जाने पिच रिपोर्ट और प्रेडिक्टशन…
big news9 hours agoखटीमा में सुजिया नाले के किनारे पड़ा मिला प्रतिष्ठित व्यापारी का शव, कनपटी पर लगी थी गोली
big news5 hours agoअतिक्रमण के खिलाफ धाकड़ धामी का बड़ा एक्शन, विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ की कार्रवाई
big news3 hours agoचमोली में अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर नीचे गिरी कार, दर्दनाक हादसे में चालक की मौत
Cricket8 hours agoSEC vs PC Dream11 Prediction Today : Qualifier 1 में कौन मारेगा बाज़ी?











































