Haldwani
उत्तराखंड रोडवेज को मिलेंगी नई बसें, ड्राइवर-कंडक्टर की जल्द होगी भर्ती

हल्द्वानी: हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड रोडवेज अब अपनी पुरानी और जर्जर हो चुकी बसों को हटाने जा रहा है। इनकी जगह पर अब नई और आरामदायक बसें चलेंगी। उत्तराखंड परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन बसों की हालत अब इतनी खराब हो चुकी है कि वो सड़कों पर नहीं चल सकतीं उन्हें हटाकर नई बसें लाई जाएंगी।
रीना जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद इस मामले में गंभीर हैं और उन्होंने पुरानी बसों को हटाने और नई बसें लाने के निर्देश दिए हैं। सीएम के निर्देश पर पहले ही 130 बसें खरीदी जा चुकी हैं…और अब फिर से 100 नई बसों की खरीद की जा रही है। ये बसें अगले दो-तीन महीने में आ जाएंगी।
साल 2016 और 2019 के मॉडल की पुरानी बसों को फेज आउट कर दिया जाएगा। इसके अलावा रोडवेज में स्टाफ की कमी को लेकर भी काम किया जा रहा है। रीना जोशी ने बताया कि हाल ही में कुछ कंडक्टर आउटसोर्सिंग के जरिए लिए गए हैं और जल्द ही ड्राइवर-कंडक्टर की नई भर्ती भी की जाएगी।
प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने हल्द्वानी बस अड्डे का निरीक्षण भी किया और यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश दिए।
Uttarakhand
🔴 𝐋𝐈𝐕𝐄- Rajnath Singh Uttarakhand Visit: रक्षा मंत्री का उत्तराखंड दौरा आज, इन कर्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Rajnath Singh का उत्तराखंड दौरा आज, हल्द्वानी में जनसभा को करेंगे संबोधित
Rajnath Singh Uttarakhand Visit: केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे. धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर हल्द्वानी स्थित एमबी इंटर कॉलेज मैदान में कार्यक्ल्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राजनाथ सिंह बतौर मुख्य अथिति शामिल होंगे. इस कार्यक्रम के दौरान वो एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे.
हल्द्वानी में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित
राजनाथ सिंह का उत्तराखंड दौरा बेहद अहम माना जा रहा है. बता दें कि उनके दौरे से पहले कल लम्बे समय से उत्तराखंड में चल रही सियासी अटकलों पर विराम लग गया है. शुक्रवार को धामी कैबिनेट में 5 नए मंत्रियों की एंट्री हुई है. ऐसे में माना जा रहा है कि राजनाथ सिंह के हल्द्वानी दौरे के बाद दयित्वधारियों को भी जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है. रक्षा मंत्री के इस दौरे से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार शाम को कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण कर अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय पर और चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए.
big news
हल्द्वानी में सरेआम युवती से छेड़छाड़, बाइक सवार मनचलों ने काफी देर तक किया पीछा, वीडियो वायरल

Haldwani News : उत्तराखंड में क्राइम का ग्राफ दिनों-दिन बढ़ता ही चला जा रहा है। आए दिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और हत्या की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला हल्द्वानी से सामने आया है। जहां अपने भाई के साथ स्कूटी पर जा रही युवती के साथ दो मनचलों ने छेड़छाड़ की और काफी दूर तक पीछा किया।
Table of Contents
हल्द्वानी में सरेआम युवती से बाइक सवार मनचलों ने की छेड़छाड़
हल्द्वानी से महिला सुरक्षा के दावों पर सवाल खड़ी करती खबर सामने आ रही है। यहां शहर के व्यस्त और पॉश माने जाने वाले इलाके स्टेडियम क्षेत्र से रामपुर रोड तक एक युवती और उसके भाई का दो मनचले पीछा करते हैं और उस से छेड़छाड़ करते हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
युवती के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवती और उसका भाई स्कूटी से जा रहे हैं इसी दौरान बाइक सवार दो मनचले उनका पीछा करते हैं। दोनों युवक उस पर अशोभनीय टिप्पणियां करते हैं।
बताया जा रहा है कि युवती अपने भाई के साथी थी। दोनों भयभीत होकर सड़कों पर मदद के लिए आवाज लगाते हुए खुद को सुरक्षित रखने की कोशिश करते रहे। वीडियो में युवती की घबराहट साफ दिखाई दे रही है। आरोपियों की हिम्मत इतनी बढ़ी हुई थी कि उन्होंने सार्वजनिक स्थान पर भी युवती का पीछा करना जारी रखा।
वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी सिटी मनोज कत्याल के अनुसार, सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया है और फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है।
big news
बड़ी खबर : हल्द्वानी में आंधी-तूफान का कहर, स्कूल की दीवार गिरने से मलबे में दबे आठ लोग

Haldwani News : उत्तराखंड में रविवार को मौसम ने करवट ली और जोरदार आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। बारिश और आंधी तूफान के कारण भारी नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। हल्द्वानी में आंधी के कारण एक स्कूल की दीवार गिर गई। जिसके मलबे में आठ लोग दब गए।
Table of Contents
हल्द्वानी में आंधी-तूफान से गिरी स्कूल की दीवार
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में रविवार रात आंधी के कारण सेंट स्कूल की दीवार गिर गई। दिवार गिरने के कारण बगल में रह रहे आठ लोग मलबे में दब गए। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और सभी को मलबे से निकालकर आस्पताल पहुंचाया।
स्कूल की दीवार गिरने से मलबे में दबे आठ लोग
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब डेढ़ बजे भीषण तूफान के कारण हल्द्वानी के सेंट स्कूल की दीवार गिर गई। जिसके मलबे में आठ लोग दब गए। गनीमत रही कि पड़ोसियों ने सभी तुरंत मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया जिस से बड़ी घटना टल गई।

देर रात आंधी-तूफान ने नैनीताल में मचाया तांडव
बताया जा रहा है कि देर रात आए आंधी-तूफान के कारण नैनीताल जिले में भारी नुकसान हुआ है। भीषण तूफान के कारण शहर और आसपास के क्षेत्रों में कई जगह पर पेड़ गिरने से नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर बिजली की लाइनें भी टूट गई हैं। यहां तक कि कुछ स्थानों पर घरों की छतें उड़ने की खबरें भी आ रही हैं।
पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग भी उखड़ी
तेज हवाओं के कारण हल्द्वानी में सड़कों पर पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग भी उखड़ गई। जिस कारण कई जगहों पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई। अचानक आए इस तूफान के कारण लोगों में हड़कंप मच गया। तूफान के कारण पेड़ गिरने से काफी देर तक आज सुबह यातायात भी प्रभावित रहा।
Cricket20 hours agoNAM vs UGA Dream11 Prediction in Hindi, 2nd ODI 2026: फैंटेसी टिप्स, संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट
Dehradun19 hours ago23 मार्च को देहरादून धामी सरकार का “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम, ये रूट रहेंगे डायवर्ट, देखें ट्रैफिक प्लान
big news23 hours agoबड़ी खबर : गंगोत्री धाम के पास केदारताल क्षेत्र में आया एवलांच, कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
Breakingnews20 hours agoबड़ी खबर : सीएम धामी ने किया विभागों का बंटवारा, जानें किसके हिस्से आया कौन सा विभाग ?
big news20 hours agoदेहरादून में Pet Dog Policy 2025 लागू, नियमों का पालन ना करने पर पहुंच सकते हैं जेल, भारी जुर्माने का भी प्रावधान
big news23 hours agoबेटी पैदा होने से नाराज हुआ पिता, 15 दिन की नवजात बच्ची को जहर देकर उतारा मौत के घाट
big news18 hours agoउत्तराखंड BJP में कांग्रेसियों का बोलबाला, धामी कैबिनेट में आधे से ज्यादा मंत्री पूर्व कांग्रेसी, कार्यकर्ताओं की बढ़ेगी नाराजगी ?
big news2 hours agoबड़ी खबर : देहरादून में डंपर चालक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी













































