Haldwani
हल्द्वानी: निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिरने से मचा हड़कंप

हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र के फतेहपुर में मंगलवार को एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत अचानक गिरने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए…जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि बिल्डिंग की छत गिरने के वक्त अन्य मजदूर बिल्डिंग के दूसरे हिस्से में काम कर रहे थे जिससे बड़ा हादसा टल गया। शुरुआती जांच में ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है…क्योंकि छत की सपोर्ट के लिए लोहे की जगह लकड़ी और बांस का इस्तेमाल किया जा रहा था। इस कारण छत का ढांचा कमजोर होकर गिर गया।
एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि हादसा तीन मंजिल पर लिंटर के काम के दौरान हुआ। रेस्क्यू ऑपरेशन कर घायल मजदूरों जाहिद और इकराम को बाहर निकाला गया…जो उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच जिला प्रशासन को सौंपी गई है और काम फिलहाल रोक दिया गया है।
#BuildingCollapse #ConstructionAccident #LaborersInjured #haldwaninews #RescueOperation
Haldwani
चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को लेकर परिवहन विभाग अलर्ट, जगह-जगह चलाए जा रहे चेकिंग अभियान

Haldwani News : चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को देखते हुए परिवहन विभाग अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। विभाग यात्रा मार्ग के साथ ही कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चला रहा है।
Table of Contents
चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को लेकर परिवहन विभाग अलर्ट
चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन की शुरु आत के साथ ही परिवहन विभाग भी पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। आरटीओ गुरदेव सिंह ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग अपने वाहनों के जरूरी कागजात पूरे रखें, क्योंकि विभाग द्वारा जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यातायात उद्देश्य
आरटीओ गुरदेव सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ये कार्रवाई की जा रही है चेकिंग के दौरान ड्राइवरों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन परमिट, फिटनेस, इंश्योरेंस समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
नियमों के उल्लंघन पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई
आरटीओ ने स्पष्ट कहा कि चाहे वाहन प्राइवेट हो या कमर्शियल, यदि कोई भी वाहन नियमों के विरुद्ध संचालित होता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपील भी की।
Haldwani
लालकुआं में जंगली हाथियों का आतंक, तीन दिन में तीन लोगों की मौत के बाद जागा विभाग

Lalkuan News : लालकुआं में जंगली हाथी ने एक और महिला को मौत के घाट उतार दिया। तीन दिनों के भीतर तीन लोगों की मौत के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। तीन मौतों के बाद अब वन विभाग की नींद खुली है और विभाग ने लोगों सावधानी बरतने की अपील की है।
Table of Contents
लालकुआं में जंगली हाथी ने एक महिला को उतारा मौत के घाट
लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र के टांडा रेंज में मानव वन्य जीव की घटनाए लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते दिनों पूर्व जंगली हाथी के हमले में दो पुरुषों की मौत के 72 घंटों के बाद जंगली हाथी के हमले में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
लालकुआँ आ रहे टेम्पो पर भी हाथी ने किया हमला
महिला की मौत के अगले दिन फिर शाह पठानी खत्ते से टेम्पो में गेहूँ लादकर लालकुआँ आ रहे टेम्पो पर हाथी ने हमला कर दिय। गनीमत रही की टेम्पो में सवार तीन लोग टेम्पो छोड़कर भाग गए। जिसके बाद हाथी ने गेहूं की बोरियां बर्बाद कर दी।

तीन दिन में तीन लोगों की मौत के बाद जागा विभाग
ऐसे में लगातार हो रही मानव वन्य जीव की घटनाओं के बाद आखिरकार तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज के अधिकारी अपनी गहरी नींद से जागे है जिसके बाद आज वन विभाग ने शाह पठानी खत्ते में लोगों को जागरूक करते हुए जंगलो के नजदीक नही जाने की अपील करते हुए गश्त बढ़ा दी है।
इस दौरान टांडा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम ने बताया कि हाथियों के लिये यह समय सहवास का है जिस कारण हाथी आक्रामक रहते है जनता से अपील है कि वो बिना वजह जंगल में न जाएं। अगर जरूरी है तो समूह के रूप में जाएं।
Haldwani
हल्द्वानी में पिज़्ज़ा स्टोर्स पर खाद्य विभाग का छापा, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Haldwani News : हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी के सीजन से पहले सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। हल्द्वानी में आज खाद्य विभाग ने पिज़्ज़ा स्टोर्स पर छापा मारा। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया।
Table of Contents
हल्द्वानी में पिज़्ज़ा स्टोर्स पर खाद्य विभाग का छापा
आज हल्द्वानी के तमाम पिज़्ज़ा स्टोर्स पर अचानक छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए इस दौरान अधिकारियों ने स्टोर्स की साफ-सफाई, किचन की स्थिति और इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता का भी जायजा लिया।
ग्राहकों को परोसा जाए ताजा और स्वच्छ भोजन
खाद्य पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि येअभियान लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति बासी या अनहाइजीनिक खाना खाकर बीमार न पड़े अधिकारियों ने सभी फूड स्टोर्स को सख्त हिदायत दी है कि ग्राहकों को सिर्फ ताजा और स्वच्छ भोजन ही परोसा जाए।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
फूड स्टोर्स को चेतावनी दी गई है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी खाद्य विभाग का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
पूरे शहर में ऐसे औचक निरीक्षण किए जाते रहेंगे हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की यह कार्रवाई साफ संकेत दे रही है कि अब खाने-पीने की गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Cricket20 hours agoPBKS vs RCB Dream11 Team IPL 2026 Match 61: मैच पूर्वानुमान, पिच रिपोर्ट, और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स…
Breakingnews22 hours agoदून पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, वाहनों की चेकिंग अभियान के अंतर्गत मिले 1.5 करोड़ रूपए नगद….
Uttarakhand18 hours agoपिथौरागढ़ समाचार: थल–मुनस्यारी मोटर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत
Dehradun18 hours agoNO VEHICLE DAY: DG सूचना बंशीधर तिवारी साइकिल से पहुंचे दफ्तर, संयुक्त निदशक ने 16 किमी की दूरी पैदल चलकर की तय
Cricket20 hours agoDC vs RR Dream11 Prediction IPL 2026 Match 62: फैंटेसी टीम गाइड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Uttarakhand20 hours agoDehradun news : कैंसर पीड़ित परिवार को मिला DM सविन बंसल का सहारा; ₹71 हजार का कर्ज माफ, ₹50 हजार की दी मदद..
Uttarakhand15 hours agoनानकमत्ता में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…






































