Chamoli
उमटा के पास फिर बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे, हिमनी-बलाण सड़क भी एक हफ्ते से ठप

कर्णप्रयाग/ देवाल/चमोली (उत्तराखंड): पहाड़ों में आफत की बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। कर्णप्रयाग और आसपास के इलाकों में सुबह से लगातार हो रही तेज बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के चलते बदरीनाथ नेशनल हाईवे एक बार फिर उमटा के पास मलबा आने से बंद हो गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है।
सिवाई क्षेत्र में भी हालात गंभीर हैं, जहां रेलवे टनल के पास गदेरे का जलस्तर बढ़ने से अस्थायी सड़क बह गई। कर्णप्रयाग-सिवाई संपर्क टूट गया है, जिससे लोगों को आवाजाही में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गौचर रानो मोटर मार्ग भी गंगानगर रानो के पास पहाड़ी से आए भारी मलबे के कारण अवरुद्ध हो गया है। कई जगहों पर छोटे-छोटे बोल्डर और मलबा सड़कों पर बिखर गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।
विकासखंड की हिमनी-बलाण सड़क पर भी मलबा हटाने का काम अब तक शुरू नहीं हो पाया है। कालीताल से आगे का रास्ता पूरी तरह बंद है, और ग्रामीणों को रोजाना करीब 5 किलोमीटर पैदल चलकर जरूरी कार्यों के लिए जाना पड़ रहा है।
बलाण गांव के गोविंद सिंह और विक्की कुमार ने बताया कि सड़क के पुनः खुलवाने के लिए बार-बार विभाग से संपर्क किया गया, लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने स्थायी रूप से जेसीबी मशीन की तैनाती की मांग करते हुए जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की अपील की है। इस बीच पीएमजीएसवाई विभाग के एई डीएस भंडारी ने कहा है कि मशीन मौके पर भेज दी गई है और जल्द ही मार्ग को खोलने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
नारायणबगड़ क्षेत्र का झिंझौंणी गांव भी बारिश की मार से अछूता नहीं है। भारी भूस्खलन की वजह से गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाला एकमात्र पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक को पत्र भेज कर बताया कि बच्चों को स्कूल और आंगनबाड़ी पहुंचने में भारी दिक्कत हो रही है। बुजुर्गों की आवाजाही भी ठप हो गई है। ग्रामीणों ने विधायक निधि से धन आवंटन कर रास्ते के शीघ्र पुनर्निर्माण की मांग की है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी और बढ़ गई है कि वह प्रभावित क्षेत्रों में जल्द राहत पहुंचाए।
#KarnaprayagRainDisaster #RoadBlockedDuetoLandslide #VillagersStruggleforConnectivity
Uttarakhand
चमोली में Niti Extreme Ultra Run का भव्य आगाज , कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने दिखाई हरी झंडी..

नीति घाटी में ‘Niti Extreme Ultra Run’ का भव्य आगाज, देशभर से पहुंचे 933 प्रतिभागी
चमोली। चमोली जनपद की सुरम्य एवं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नीति घाटी में रविवार को ‘Niti Extreme Ultra Run’ का भव्य शुभारंभ हुआ। पर्यटन विभाग द्वारा भारतीय सेना एवं आईटीबीपी (ITBP) के सहयोग से आयोजित इस अनूठे आयोजन में देश के 28 राज्यों से आए 933 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
तीन दिवसीय इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना, स्थानीय संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाना तथा युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
कैबिनेट मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
कार्यक्रम का शुभारंभ काबीना मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने फ्लैग ऑफ कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा:
“राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास और पर्यटन संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘फिट इंडिया’ मुहिम को सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बना है।”
उन्होंने आगे जोड़ा कि सीमांत गांवों में पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और द्वितीय रक्षा पंक्ति के गांव और अधिक मजबूत होंगे।
प्रतियोगिता का पूरा शेड्यूल और विवरण
जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का आयोजन 31 मई से 2 जून तक किया जाएगा। प्रतियोगिता को विभिन्न श्रेणियों में बांटा गया है:
| तिथि | प्रतियोगिता श्रेणी | दूरी / मार्ग | प्रतिभागियों की संख्या |
| 31 मई (पहला दिन) | अल्ट्रा रन प्रतियोगिता | 75 किमी (रिमखिम-नीति-मलारी) | 117 |
| 31 मई (पहला दिन) | अल्ट्रा रन प्रतियोगिता | 42 किमी (मलारी-नीति-मलारी) | 118 |
| आगामी दिन | हाफ मैराथन स्पर्धाएं | 5, 10 एवं 21 किलोमीटर | गतिमान |
| समापन अवसर | MTB चैलेंज प्रतियोगिता | 30 किमी (गमसाली से मलारी) | निर्धारित |
सांस्कृतिक संध्या में झूमे लोग
इससे पूर्व शनिवार रात्रि को मलारी गांव में पर्यटन विभाग द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध लोकगायक किशन महिपाल ने अपने लोकप्रिय उत्तराखंडी गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश-विदेश से आए प्रतिभागियों और स्थानीय ग्रामीणों ने देर रात तक उत्साहपूर्वक झूमते हुए सहभागिता की।

ये वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
इस ऐतिहासिक आयोजन के अवसर पर:
- माननीय अतिथि: दर्जा राज्य मंत्री हरक सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, बीकेटीसी (BKTC) उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल।
- प्रशासनिक अधिकारी: गृह सचिव शैलेश बगोली, सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी।
- अन्य: महामंत्री अरुण मैठाणी, विनोद कनवासी सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी, भारतीय सेना एवं आईटीबीपी के अधिकारी-जवान, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Breakingnews
चमोली में शनिवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल

Chamoli Accident : चमोली में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ल्वाणी के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।
Table of Contents
चमोली में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार
उत्तराखंड के चमोली जिले के देवाल ब्लॉक में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देवाल क्षेत्र के ल्वाणी गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में तीन लोगों की मौत, तीन घायल
मिली जानकारी के अनुसार, ये दुर्घटना शनिवार सुबह करीब 3:30 बजे हुई। कार में सवार सभी लोग देहरादून से देवाल के वाक गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ल्वाणी गांव के पास वाहन चालक का नियंत्रण कार से हट गया और वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, डीडीआरएफ (DDRF) की टीम और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
वाहन के अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
प्रशासन द्वारा मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन के अनियंत्रित होने से ये हादसा हुआ।
स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र की सड़कें कई स्थानों पर संकरी और जोखिमभरी हैं, जिसके कारण अक्सर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।
big news
गौचर ग्राउंड के पास दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बस ने महिला तीर्थयात्री को कुचला, मौके पर ही मौत

Chamoli News : चमोली जिले से दुखद खबर सामने आ रही है। गौचर ग्राउंड के पास दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक अनियंत्रित बस की चपेट में आने से महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई।
Table of Contents
गौचर ग्राउंड के अनियंत्रित बस ने महिला तीर्थयात्री को कुचला
चमोली जिले में चारधाम यात्रा मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक गौचर ग्राउंड के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक तीर्थयात्री महिला की जान चली गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
परिवार के साथ चारधाम यात्रा पर जा रही थी मृतका
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के पचोखरा गांव की रहने वाली 67 वर्षीय राजकुमारी अपने परिजनों के साथ 15 मई को चारधाम यात्रा पर निकली थीं। वो ऋषिकेश से बस के जरिए बद्रीनाथ की ओर जा रही थीं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
बताया जा रहा है कि गौचर ग्राउंड के पास विपरीत दिशा से आ रही एक बस की चपेट में आने से वो गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद उन्हें तुरंत प्राथमिक चिकित्सालय गौचर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
- देवप्रयाग में नदी में गिरी इनोवा कार, 3 शव बरामद, 4 लोग लापता, SDRF का रेस्क्यू अभियान अब भी जारी
- अजय कुमार को मिली राजस्थान की जिम्मेदारी, संगठन महामंत्री का प्रमोशन या डिमोशन?, चर्चाओं के बाजार गर्म
- WI vs SL Dream11 Team 1st Odi 2026: फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट, इंजरी अपडेट्स और ग्रैंड लीग टीम
- हल्द्वानी की ब्लॉगर दीक्षा पांडेय ने खाया जहर, फौजियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के बाद हुई थी ट्रोल, जानें पूरा मामला
- SSC CGL Recruitment 2026: 12,000+ पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन…
Cricket7 hours agoWI vs SL Dream11 Team 1st Odi 2026: फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट, इंजरी अपडेट्स और ग्रैंड लीग टीम
आस्था11 hours agoकब है Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2026 ? जानें शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का सटीक समय और पूजा विधि..
uttarakhand weather12 hours agoउत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना, देखें रिपोर्ट
Haldwani8 hours agoहल्द्वानी की ब्लॉगर दीक्षा पांडेय ने खाया जहर, फौजियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के बाद हुई थी ट्रोल, जानें पूरा मामला
Job9 hours agoSSC CGL Recruitment 2026: 12,000+ पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन…
Uttarkashi10 hours agoउत्तरकाशी में गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय चालक की मौत
Breakingnews9 hours agoदेवप्रयाग के पास अनियंत्रित कार गंगा नदी में समाई, दो के शव बरामद, कई अब भी लापता, तलाश जारी
Business11 hours agoCMR Green Technologies Ltd IPO: निवेशकों के लिए बड़ा मौका, जानें प्राइस बैंड, डेट्स और पूरी डिटेल






































