Chamoli
CM धामी ने दी बधाई, मानसी नेगी ने FISU खेलों में देश को दिलाया कांस्य

देहरादून: उत्तराखंड की होनहार एथलीट मानसी नेगी ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। चमोली जिले के मजोठी गांव की रहने वाली मानसी ने जर्मनी के राइन-रूहर में आयोजित FISU विश्व विश्वविद्यालय खेल 2025 में वॉक रेस टीम स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया।
इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 100 से ज्यादा देशों के करीब 8,500 एथलीट्स ने 18 खेलों में भाग लिया। इसी कड़ी में मानसी नेगी ने कठिन चुनौतियों और सीमित संसाधनों के बावजूद अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया।
मानसी की इस उपलब्धि पर प्रदेशभर से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। उन्हें उत्तराखंड सरकार द्वारा तीलू रौतेली पुरस्कार 2022-23 से भी सम्मानित किया जा चुका है। इस बार कांस्य पदक जीतने पर उन्हें फिर से विशेष बधाई और सराहना मिल रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मानसी नेगी को बधाई देते हुए कहा कि राइन-रूहर, जर्मनी में आयोजित FISU विश्व विश्वविद्यालय खेल 2025 में वॉक रेस टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर उत्तराखण्ड की बेटी मानसी नेगी जी को हार्दिक बधाई! आपकी यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप अपने उत्कृष्ट खेल कौशल से भविष्य में भी देश और प्रदेश का नाम इसी तरह रोशन करती रहेंगी। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं!
मानसी की इस कामयाबी के पीछे लंबा संघर्ष भी रहा है। पहाड़ की कठिन परिस्थितियों, सीमित संसाधनों और पारिवारिक चुनौतियों के बावजूद मानसी ने हार नहीं मानी। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने खेल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हालांकि इस दौरान पिता के निधन की वजह से उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से गहरा झटका भी लगा…पर मानसी ने हौसला बनाए रखा और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ती रहीं।
अब तक मानसी नेगी 17 से ज्यादा मेडल अपने नाम कर चुकी हैं। उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड 20 किमी वॉक रेस में एक घंटा 36 मिनट का रहा है। मानसी की इस मेहनत और जज्बे ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सच्ची लगन और दृढ़ संकल्प से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
प्रदेश की इस बेटी की कामयाबी से आज हर उत्तराखंडी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। मानसी ने दिखा दिया कि पहाड़ की बेटियां भी अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमक सकती हैं। उनके हौसले और उपलब्धि से कई अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
Chamoli
इस दिन खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट… वसंत पंचमी पर की गई घोषणा

Badrinath Opening Date 2026: वसंत पंचमी के दिन हुई कपाट खुलने की तिथि की आधिकारिक घोषणा
मुख्य बिंदु
Badrinath Opening Date 2026: साल 2026 में चारधाम यात्रा की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। वसंत पंचमी के पावन अवसर पर गाडू घड़ा पूजन संपन्न होने के बाद बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की आधिकारिक तिथि की घोषणा कर दी गई है। ये घोषणा हर वर्ष की तरह पारंपरिक धार्मिक विधियों के तहत की गई, जिससे यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
परंपरा के अनुसार हुई तिथि की घोषणा
इससे पहले डिम्मर गांव से डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के सदस्य गाडू घड़ा लेकर ऋषिकेश के लिए रवाना हुए थे। इसके बाद वसंत पंचमी के दिन पुजारी गाडू घड़ा के साथ नरेंद्रनगर स्थित राजदरबार पहुंचे। यहां परंपरागत पंचांग पूजा के बाद विधि-विधान से भगवान बदरीविशाल धाम के कपाटोद्घाटन की तिथि घोषित की गई।
ये भी पढ़ें – श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, नंदा राजजात यात्रा 2026 पर बड़ा फैसला, जानिए क्या कहा…
23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
घोषणा के मुताबिक, भगवान बदरीविशाल के कपाट 23 अप्रैल 2026 को ब्रह्म काल मुहूर्त में सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। वहीं, गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा की शुरुआत 7 अप्रैल से होगी, जो बदरीनाथ धाम की धार्मिक परंपरा का अहम हिस्सा मानी जाती है।
डिम्मर गांव से शुरू हुई गाडू घड़ा यात्रा
इससे पहले डिम्मर गांव स्थित श्री लक्ष्मी-नारायण मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। गांव के पुजारी और आचार्यों ने भगवान का महाभिषेक कर बाल भोग अर्पित किया। इसके बाद गाडू घड़ा को मंदिर की परिक्रमा कराई गई और भगवान बदरीविशाल के जयघोष के साथ यात्रा ऋषिकेश के लिए रवाना हुई। इसी धार्मिक क्रम में आगे चलकर कपाट खुलने की तिथि की औपचारिक घोषणा संपन्न हुई।
ये भी पढ़ें – Border 2 में किस किरदार मे नज़र आए दिलजीत दोसांझ जाने उस परमवीर चक्र विजेता की विजय गाथा…
big news
चमोली में अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर नीचे गिरी कार, दर्दनाक हादसे में चालक की मौत

Chamoli News : उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलिसला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिनों-दिन सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता ही जा रही है। चमोली में एक कार अनियंत्रित होकर 150 मीटर नीचे गिर गई। हादसे में चालक की मौत हो गई।
Table of Contents
चमोली में अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर नीचे गिरी कार
चमोली जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में चालक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा थराली ब्लॉक के कुलसारी-ढालु-मालबज्वाड़ मोटर मार्ग पर हुआ है।
जहां नैल ढालु के पास देवाल के उलंग्रा गांव निवासी प्राणी दत्त कुनियाल अपनी कार को मोड़ रहे थे। लेकिन इसी दौरान वो अनियंत्रित होकर गिर गई।
हादसे में चालक की दर्दनाक मौत कार संख्या UK 11 A 3154 को
बताया जा रहा है कि कार संख्या UK 11 A 3154 अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर नीचे गिर गई। इस हादसे में कार चालक प्राणी दत्त कुनियाल गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया।
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद से गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
Chamoli
चमोली में सेरा गांव के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौके पर ही मौत

Chamoli News : चमोली में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेरा गांव के पास एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
सेरा गांव के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार
Chamoli में नंदप्रयाग–नंदानगर मोटर मार्ग पर सेरा गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। रविवार देर शाम एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक के शव को खाई से बाहर निकाला।

Chamoli के नंदानगर बाजार से अपने घर लौट रहा था चालक
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान सेरा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र हिम्मत सिंह के रूप में हुई है। जो कि बाजार से सामान लेकर सेरा गांव स्थित अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे की खबर के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।
Cricket13 hours agoमहिला प्रीमियर लीग में आज RCB बनाम MI के बीच होगा दिलचस्प मुकाबला…
Uttarakhand13 hours agoदेहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास पर फहराया तिरंगा, संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई
Dehradun12 hours agoचकराता में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन और स्कूटी की टक्कर में दो की मौत
uttarakhand weather11 hours agoउत्तराखंड में इस दिन..से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज , इन जिलों में बर्फ़बारी का अलर्ट
Accident12 hours agoरुड़की में ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में महिला का सिर कुचलने से मौत
Uttarakhand8 hours agoदेहरादून गणतंत्र दिवस 2026: अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सम्मान, सूचना विभाग की झांकी प्रथम





































