Crime
Roorkee: स्कूल में हुई टिप्पणी से उपजा विवाद बना खून का खेल, गला दबाकर कारोबारी की हत्या

Roorkee – रुड़की के सुभाषनगर में एक मामूली विवाद ने इतनी भयावह शक्ल ले ली कि दो परिवारों के बीच का तनाव एक व्यक्ति की जान ले बैठा। मंगलवार देर रात 46 वर्षीय कारोबारी अजय माहेश्वरी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुभाषनगर निवासी अजय माहेश्वरी अपने परिवार के साथ रहते थे। पड़ोस में रहने वाले अमित शर्मा एक कंपनी में प्रोडक्शन मैनेजर के पद पर तैनात हैं। दोनों परिवारों के बेटे एक ही स्कूल की 10वीं कक्षा में पढ़ते हैं।
मामला स्कूल की एक टिप्पणी से शुरू हुआ
कुछ दिन पहले स्कूल में अमित शर्मा की पत्नी को लेकर बच्चों ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इतना ही नहीं….किसी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर उस पर भी भद्दे कमेंट किए….जिससे अमित का बेटा आहत हुआ और दो दिन तक स्कूल नहीं गया।
परिजनों से बातचीत में जब यह बात सामने आई…तो अमित शर्मा को शक हुआ कि पड़ोसी अजय माहेश्वरी का बेटा भी इसमें शामिल है।
विवाद से हत्या तक
मंगलवार देर रात गुस्से में अमित शर्मा अपनी पत्नी दीपा और नाबालिग बेटे के साथ अजय के घर पहुंचे। वहां गाली-गलौज शुरू हुई। बाहर आए अजय माहेश्वरी उनकी पत्नी और बेटा जब विरोध करने लगे…तो देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
इस दौरान आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों को रोकने की कोशिश की….लेकिन अमित शर्मा ने अजय माहेश्वरी का गला अपनी बाजू से इस कदर दबा दिया कि अजय बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद अमित शर्मा अपनी पत्नी और बेटे के साथ वहां से भाग निकला।
अस्पताल में मृत घोषित
परिजन अजय को तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हत्या का मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी
कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि मृतक अजय माहेश्वरी के बेटे की तहरीर पर अमित शर्मा, उसकी पत्नी दीपा और नाबालिग बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने अमित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि गुस्से में उठाया गया कदम न सिर्फ कानून को तोड़ता है….बल्कि दो परिवारों की जिंदगी को भी बर्बाद कर देता है।
यह भी पढ़े….फर्जी बाबाओं पर पुलिस का कहर! ऑपरेशन कालनेमि में एक ही झटके में 44 ढोंगी हुए गिरफ्तार
big news
यूनिवर्सिटी के कैंपस में घुस दंबंगों ने छात्र को पीटा, मूकदर्शक बने रहे सुरक्षा गार्ड, वीडियो वायरल

Roorkee News : उत्तराखंड के रूड़की से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित कोर यूनिवर्सिटी का कैंपस में कुछ दंबंगों ने घुसकर एक छात्र की पिटाई कर दी। हैरानी की बात तो ये है कि इस दौरान कैंपस के सुरक्षा गार्ड बस मूकदर्शक बने रहे। उन्होंने छात्र को बचाने तक की कोशिश नहीं की।
Table of Contents
कोर यूनिवर्सिटी के कैंपस में घुस दंबंगों ने छात्र को पीटा
रुड़की के बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित कोर यूनिवर्सिटी का कैंपस उस वक्त रणभूमि में तब्दील हो गया, जब आधा दर्जन से ज्यादा दबंगों ने एक छात्र को घेरकर उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। बेल्ट, लात-घूंसों और बेरहमी की हद पार करती ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

मूकदर्शक बने रहे सुरक्षा गार्ड
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दबंग युवक बेखौफ होकर एक निहत्थे छात्र को पीट रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मौके पर मौजूद कोर यूनिवर्सिटी के सुरक्षा गार्ड भी इस पूरी घटना के सामने लाचार नजर आए और छात्र को बचाने में नाकाम रहे।
आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
बताया जा रहा है कि घायल छात्र सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के जबरदस्तपुर गांव का रहने वाला है। पिटाई के कारण छात्र के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने बहादराबाद थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं यूनिवर्सिटी के छात्रों में भी भारी आक्रोश है और वे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
Ramnagar
रामनगर में बदमाशों ने लूटा महिला का मंगलसूत्र, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप

Ramnagar News : रामनगर में खुलेआम घूम रहे बददमाश, घर में क्यारी में पानी दे रही महिला का मंगसूत्र लूटा
Ramnagar News : रामनगर में महिला से मंगलसूत्र लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, बाइक सवार तीन बदमाशों ने महिला को निशाना बनाते हुए गले से मंगलसूत्र झपट लिया और फरार हो गए। पूरी घटना CCTV में कैद बताई जा रही है।
Table of Contents
रामनगर में बदमाशों ने लूटा महिला का मंगलसूत्र
रामनगर के पिरूमदारा क्षेत्र में गुरूवार देर शाम बदमाशों ने एक महिला का मंगलसूत्र लूट लिया। मिली जानकारी के मुताबिक पिरूमदारा स्थित शांति कुंज रोड निवासी दुर्गा देवी, पत्नी बिशन सिंह बिष्ट, शाम करीब 6 बजे के आसपास की है। पीड़िता दुर्गा देवी अपने घर के पास खेत की क्यारी में पानी दे रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और मौका देखकर झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र लूट लिया।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी लूट की पूरी वारदात
घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला और आरोपी मौके से फरार हो गए।
वारदात के बाद पीड़िता ने तुरंत पड़ोस में रहने वाली वार्ड सदस्य रेखा देवी को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस को फोन कर सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि आसपास लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है, जिससे आरोपियों की पहचान में मदद मिल सकती है।
पीड़िता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने तहरीर लेने में आनाकानी की और कहा कि वे खुद ही आरोपियों को पकड़ लेंगे। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है।
उनका कहना है कि पिरूमदारा क्षेत्र में लगातार चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं लेकिन कई मामलों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। पूरे मामले में सीओ सुमित पांडे का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले युवकों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
big news
मंदिर में हुई पुजारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, 48 घंटे के अंदर हत्यारे को किया गिरफ्तार

Haridwar Crime : दो दिन पहले हरिद्वार के लक्सर स्थित मंदिर में हुई पुजारी की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है।
Table of Contents
मंदिर में हुई पुजारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के भोगपुर स्थित मंदिर में पुजारी की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने बेहद कम समय में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्यारे को दबोच लिया है। बता दें कि 12 अप्रैल को अज्ञात हमलावर द्वारा बुजुर्ग सेवादार राजवीर की हथौड़े से वार कर हत्या कर दी गई थी, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी।
चोरी करने का विरोध करने पर पुजारी को उतारा मौत के घाट
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने तकनीकी और मैनुअल जांच के जरिए घटनास्थल के साक्ष्यों को खंगाला और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विशाल चौधरी चोरी की नीयत से मंदिर में घुसा था। लेकिन बुजुर्ग के विरोध करने पर उसने हथौड़े से वार कर हत्या कर दी।
चोरी का सामान लेने लौटने पर पकड़ा गया
वारदात के बाद आरोपी ने मंदिर से इन्वर्टर और एम्पलीफायर चोरी कर मौके के आसपास छुपा दिया और फरार हो गया। 14 अप्रैल को जब वे चोरी का सामान लेने लौटा, तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा, पेचकस और चोरी किया गया सामान बरामद किया गया है।
big news7 hours agoअचानक छा जाएगा अंधेरा, बजने लगेंगे सायरन, आज रात होगा देहरादून में ब्लैक आउट
Cricket8 hours agoDC vs PBKS Dream11 Team Match 35 IPL 2026: दिल्ली बनाम पंजाब – फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और प्रो टिप्स..
CHAR DHAM YATRA8 hours agoचारधाम यात्रा की गरिमा से खिलवाड़ पर एक्शन, भ्रामक खबर फैलाने पर 3 पर FIR दर्ज
Tehri Garhwal9 hours agoटिहरी हादसे पर राष्ट्रपति और PM मोदी ने जताया गहरा दुख, पीएमएनएफ से आर्थिक सहायता की घोषणा
big news5 hours agoहिमाचल के उद्योगपति ने बद्री-केदार में सुविधाओं के लिए दान किए 1 करोड़, डॉक्टर महिंद्र शर्मा पहले भी कर चुके हैं दान
Cricket7 hours agoRR vs SRH Dream11 Team Prediction Match 36 IPL 2026: जयपुर के मैदान पर कौन मारेगा बाजी? जानें बेस्ट प्लेइंग XI और फैंटेसी टिप्स
big news3 hours agoहरिद्वार के श्यामपुर में बोरवेल के गड्ढे में गिरा मजदूर, रेस्क्यू अभियान युद्धस्तर पर जारी
big news6 hours agoपौड़ी में दो गुलदारों ने बनाया था सीता देवी को निवाला, घसीटकर झाड़ियों में ले गए फिर किया शिकार…







































