Dehradun
उत्तराखंड में मौसम का बिगड़ा मिजाज: देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश, कल स्कूल बंद रहने के आदेश

देहरादून | उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी सच साबित होती नजर आ रही है। प्रदेश के कई जिलों में सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन कई जिलों में स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं, रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी ने डेंजर लेवल पार कर लिया है, जिससे हालात गंभीर होते जा रहे हैं।
स्कूलों में छुट्टी, अलर्ट मोड पर प्रशासन
मौसम विभाग की रेड और ऑरेंज अलर्ट के बाद देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में आंगनबाड़ी से लेकर इंटर तक के सभी स्कूल आज बंद रखे गए हैं। देहरादून के डीएम ने भी भारी बारिश की चेतावनी के चलते स्कूलों की छुट्टी का आदेश जारी किया है। हरिद्वार, टिहरी और उधम सिंह नगर के जिलाधिकारियों ने भी एहतियातन स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है।
रुद्रप्रयाग में उफनाई अलकनंदा, घाट जलमग्न
रुद्रप्रयाग में हालात सबसे ज्यादा चिंताजनक बने हुए हैं। अलकनंदा नदी ने खतरे का निशान पार कर लिया है। नदी किनारे के सभी घाट और पैदल मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं, जिससे नदी किनारे जाने पर रोक लगा दी गई है। वहीं, प्रसिद्ध कोटेश्वर गुफा तक नदी का पानी पहुंचने से भक्त सावन सोमवार के अवसर पर भगवान शंकर का जलाभिषेक नहीं कर पाए।
राज्य भर में अलर्ट, रेस्क्यू टीमें तैनात
आपदा प्रबंधन और पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने राज्य की स्थिति का जायजा लेते हुए सभी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से सभी जिलों को पत्र जारी कर 24 घंटे अलर्ट पर रहने को कहा गया है।
मौसम विभाग ने टिहरी, देहरादून, पौड़ी और बागेश्वर के लिए रेड अलर्ट, जबकि हरिद्वार, नैनीताल और चंपावत के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है।
निगरानी तेज, राहत व्यवस्था सुदृढ़
प्रदेश भर में नदियों के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। जलप्रवाह में बाधा डालने वाली सभी अस्थायी संरचनाओं को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि आमजन को भोजन, दवाइयों, पेयजल और अन्य आवश्यक सेवाओं की कोई कमी न हो।
big news
देहरादून में सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग न होने से लोग परेशान, कांग्रेस का दावा – कई रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर

Dehradun News : मध्य एशिया तनाव का असर अब भारत समेत पूरे विश्व में देखने को मिल रहा है। देशभर में सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब LPG, CNG गैसों की आपूर्ति पर जनता में भय का माहौल है। समय पर सिलेंडर न मिलने और ऑनलाइन बुकिंग न होने से स्थिति और गड़बड़ा गई है।
Table of Contents
देहरादून में सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग न होने से लोग परेशान
देहरादून में सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग न होने से लोग परेशान हो गए हैं। सिलेंडर की किल्लत के बीच लोगों में इस बात का डर है कि कहीं उन्हें सिलेंडर ना मिले। जिस कारण लोग लंबी-लंबी कतारों में लगकर सिलेंडर भरवाने का इंतजार कर रहे हैं।
कांग्रेस का दावा सिलेंडर की किल्लत से लोग में भय
कांग्रेस का आरोप है कि सरकार की विफल विदेश नीति का असर अब आम जनता पर दिखाई दे रहा है। पार्टी का कहना है कि कई स्थानों पर गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कतें आ रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है।
इसके साथ ही सिलेंडर बुकिंग की समय-सीमा 14 दिन से बढ़ाकर 25 दिन किए जाने से मध्यमवर्गीय परिवारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कांग्रेस का दावा है कि कई छोटे रेस्टोरेंट भी बंद होने की कगार पर हैं और देशभर में स्थिति चिंताजनक बनती जा रही है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने कांग्रेस के दावों को किया खारिज
राजधानी देहरादून में जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि विभाग ने इन आरोपों को खारिज किया है। विभाग का कहना है कि राज्य में LPG, PNG और CNG की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और पर्याप्त है। जिला पूर्ति अधिकारी के मुताबिक वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए गैस आपूर्ति की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और तेल कंपनियों के साथ नियमित समीक्षा बैठकें हो रही हैं।

देहरादून में गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि राजधानी देहरादून में गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। इस समय पर अफवाहों से बचें और अनावश्यक चिंता न करें। उन्होंने बताया कि घरेलू गैस की आपूर्ति 25 दिनों के अंदर समान्य रूप से है, वहीं कमर्शियल कनेक्शन में सरकार ने प्राथमिकताएं तय की हैं जिसमे हॉस्पिटल और स्कूलों को प्राथमिकता दी जा रही है।
वहीं ऑनलाइन बुकिंग पर उन्होंने बताया कि इन पोर्टल की मॉनिटरिंग भारत सरकार के द्वारा कि जाती है अगर इनमें किसी प्रकार कि तकनीकी दिक्कतें हैं तो सरकार के संज्ञान में ये बातें लाई जाएंगी।
Breakingnews
देहरादून के मांडूवाला में युवती की हत्या से सनसनी, जंगल से कट्टे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Dehradun News : देहरादून में क्राइम रेट तेजी से बढ़ता जा रहा है। दिनदहाड़े हत्याएं और लूटपाट की खबरें आए दिन सामने आ रही हैं। ऐसी ही खबर प्रेमनगर से सामने आ रही है। जहां मांडूवाला के जंगलों से एक युवती की लाश कट्टे में बंद मिली है। जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
देहरादून के मांडूवाला में युवती की हत्या से सनसनी
देहरादून के प्रेमनगदर थाना क्षेत्र के मांडूवाला में युवती की हत्या से हड़ंकप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मांडूवाला के जंगलों से एक कट्टे से युवती का शव बरामद हुआ है। जो कि करीब छह से सात दिन पुराना बताया जा रहा है।
शव की अब तक नहीं हो पाई है पहचान
मांडूवाला के जंगल से बरामद शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि शव करीब 30-35 साल की महिला का है, जो कि बुरी हालत में है। मिली जानकारी के मुताबिक सड़क किनारे जंगल से बहुत बदबू आ रही थी।
देखने पर पता चला कि ये बदबू एक कट्टे से आ रही थी। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कट्टे को खोला तो उसमें से एक महिला की लाश थी। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटा लिए हैं।
शव मिलने से इलाके में मची सनसनी
इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है। पुलिस शव की पहचान करने में जुट गई है। आस-पास के थानों के साथ ही पूरे जिले के थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में शव करीब एक हफ्ते पुराना लग रहा है। शव को घुटने मोड़कर शव को कट्टे में भरा गया था।
Breakingnews
Dehradun Accident: हर्रावाला में तेज रफ्तार कार ने मासूम को रौंदा, CCTV में कैद पूरी घटना

Dehradun Accident: सड़क किनारे खड़े मासूम को कार ने मारी टक्कर, आरोपी चालक फरार
Dehradun Accident : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के हर्रावाला क्षेत्र से सड़क हादसे की एक रूह कंपकंपा देने वाली खबर सामने आई है. जहाँ पर एक तेज़ रफ़्तार वाहन ने मासूम को सड़क पर रौंद दिया है, जिससे मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया था, जो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से फ़ैल रहा है.
Table of Contents
सीसीटीवी में कैद घटना, मासूम की दर्दनाक मौत
देहरादून के हर्रावाला में नाक्रोंदा क्षेत्र में एक तेज़ रफ़्तार कार ने सड़क पर एक मासूम को रौंद दिया. इस हादसे में मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. हादसे के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है. इस पूरी घटना का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए.
कार चालक मौके से फरार
वायरल वीडियो साफ़ देखा जा सकता है कि मासूम बच्चा सड़क के किनारे पर था. मासूम सड़क पर अकेला था, तभी एक अनियंत्रित वाहन (कार) उसे अपनी चपेट में लेते हुए बेरहमी से रौंद डाला. चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस के मुताबिक चालक ही बच्ची को अस्पताल ले गया था.

स्थानीय लोगों में आक्रोश, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
इस दर्दनाक घटना के बाद नकरौंदा क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. गुस्साए स्थानीय निवासियों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया. लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाकों में तेज रफ्तार से दौड़ने वाले वाहनों के कारण आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं और रिहायशी क्षेत्रों में वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए.
Cricket6 hours agoरॉयल राइडर पंजाब बनाम इंडिया टाईगर्स : बेस्ट टीम, पिच रिपोर्ट और ड्रीम 11 टिप्स…
Haridwar5 hours agoहरिद्वार में 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरा गुलदार, वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू
big news7 hours agoUttarakhand Budget Session LIVE : बजट सत्र का चौथा दिन आज, सीएम धामी ने दिए सत्र की अवधि बढ़ाने के संकेत
Cricket7 hours agoTIT vs KZL Dream11 Prediction 16वां मैच , CSA Provincial One-Day Challenge 2026..
big news6 hours agoअच्छी खबर : उत्तराखंड के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, बजट में धामी सरकार ने किया है प्रावधान
Chamoli5 hours agoप्रदेश में गैस आपूर्ति को लेकर बोले सीएम धामी, प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में अफवाहों पर ध्यान ना दें लोग
big news2 hours agoकुपोषण शब्द को लेकर अमर्यादित भाषा विवाद ने पकड़ा जोर, विधायक काजी निजामुद्दीन ने आंकड़ों के साथ सरकार को घेरा
big news35 minutes agoउत्तराखंड में अब मिलावटखोरों की खैर नहीं, हर महीने एक हफ्ते का चलेगा विशेष अभियान






































