Uttarakhand
“हिल से हाइटेक” की ओर बढ़ता उत्तराखंड: एआई मिशन, डेटा सेंटर और ड्रोन एप्लीकेशन सेंटर की सीएम ने की घोषणाएं

उत्तराखंड में डिजिटल युग की नई शुरुआत: मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च कीं 5 डिजिटल सेवाएं, “हिल से हाइटेक” के विज़न को मिल रही गति

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डिजिटल उत्तराखंड एप, S3Waas प्लेटफॉर्म पर आधारित 66 नई वेबसाइटें, जीआईएस आधारित कूड़ा उठान मॉनिटरिंग एप, अतिक्रमण की निगरानी हेतु वेब एप्लिकेशन, तथा 1905 सीएम हेल्पलाइन में एआई नवाचार जैसी 5 प्रमुख डिजिटल पहलों का लोकार्पण किया गया।
मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं:
नेक्स्ट-जनरेशन डेटा सेंटर की स्थापना – डिजास्टर रिकवरी मैकेनिज्म के साथ।
राज्य में एआई मिशन प्रारंभ किया जाएगा, जिसे एक्सीलेंस सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा।
नेक्स्ट-जनरेशन रिमोट सेंसिंग एवं ड्रोन एप्लीकेशन सेंटर की स्थापना।
आईटी कैडर की स्थापना हेतु सरकार प्रयासरत।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को तकनीकी रूप से दक्ष राज्य बनाने के लिए “हिल से हाइटेक” के मंत्र पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये सभी नवाचार शासन को और पारदर्शी, तेज़ और जनसुलभ बनाएंगे।
डिजिटल पहलें:
डिजिटल उत्तराखंड एप से अब लोग घर बैठे अनेक सरकारी सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे।
S3Waas आधारित 66 वेबसाइटें जनता तक सुरक्षित और त्वरित जानकारी पहुंचाएंगी।
जीआईएस वेब एप से शहरी क्षेत्रों में कूड़ा उठाने वाले वाहनों की रियल टाइम ट्रैकिंग संभव होगी।
अतिक्रमण मॉनिटरिंग एप से नागरिक फोटो/वीडियो अपलोड कर प्रशासन को सूचना दे सकेंगे।
1905 सीएम हेल्पलाइन में एआई आधारित समाधान प्रणाली से शिकायतों का तेजी से समाधान होगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य में ऑनलाइन शिक्षा, ई-स्वास्थ्य सेवा, भूलेख डिजिटलीकरण, स्मार्ट क्लासरूम, ई-संजीवनी, और “अपणी सरकार” पोर्टल के माध्यम से 886 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
इस अवसर पर विधायक श्री खजानदास, प्रमुख सचिव श्री एल. फैनई, सचिव श्री नितेश झा, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, श्री नीरज खेरवाल, डॉ. वी. षणमुगम, श्री श्रीधर बाबू अदांकी, महानिदेशक यू-कॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत, निदेशक आईटी श्री गौरव कुमार (वर्चुअल माध्यम), नगर आयुक्त देहरादून श्रीमती नमामि बंसल, संबंधित विभागों के अपर सचिव एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।
Breakingnews
देहरादून में बदमाशों के हौसले बुलंद, सरेराह स्कूटी सवार बैंककर्मी को मारी गोली

Dehradun News : देहरादून में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। पटेल नगर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार बैंककर्मी पर फायरिंग कर दी। गोली पेट को छूकर निकल गई, जिससे युवक घायल हो गया। वारदात के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
Table of Contents
देहरादून में बदमाशों ने बैंककर्मी को मारी गोली
देहरादून में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़ोवाला स्थित ग्रास फार्म, शिमला बाईपास रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार बैंककर्मी पर फायरिंग कर दी। गोली युवक के पेट को छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गया।
घटना में युवक बुरी तरह जख्मी
मिली जानकारी के मुताबिक घायल युवक की पहचान सत्यम के रूप में हुई है। जो कि उज्जीवन बैंक में काम करता है। बताया जा रहा है कि सत्यम अपनी कजिन के साथ स्कूटी से जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। घटना के बाद घायल सत्यम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसपी सिटी प्रमोद कुमार के मुताबिक, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश की जा रही है। फायरिंग के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
Haldwani
हल्द्वानी में भाजपा का महामंथन, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू

Haldwani News : उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज हल्द्वानी में शुरू हो गई है। बैठक से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिलों के अध्यक्ष और महामंत्री समेत मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण किया।
Table of Contents
हल्द्वानी में भाजपा का महामंथन
प्रदेश कार्यसमिति की इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर पार्टी संगठन में खासा उत्साह है। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए इस बैठक को संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर 2:20 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत करेंगे। इसके बाद वह दोपहर 3:10 बजे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे।

इसके बाद शाम 5 बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक और रात 7 बजे कोर कमेटी की बैठक प्रस्तावित है। ये सभी बैठकें हल्द्वानी में ही आयोजित होंगी।
आगामी चुनावी तैयारियों पर होगी चर्चा
बैठक के दौरान संगठन की मौजूदा स्थिति, आगामी चुनावी तैयारियों और जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में होने वाले इस महामंथन को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।
Breakingnews
देहरादून पुलिस में बड़ा उलटफेर, 53 इंस्पेक्टर-दरोगा बदले, देखें पूरी लिस्ट

Dehradun Police Transfer : देहरादून कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। निरीक्षक, उप निरीक्षक और अपर उप निरीक्षक स्तर के कुल 53 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है।
Table of Contents
देहरादून पुलिस में बड़ा उलटफेर, 53 इंस्पेक्टर-दरोगा बदले
देहरादून पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। निरीक्षक, उप निरीक्षक और अपर उप निरीक्षक स्तर के कुल 53 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर किए गए हैं। जारी आदेश के तहत जिले के कई अहम थानों की कमान भी बदली गई है। लंबे समय से महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे कई पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
आदेश के मुताबिक निरीक्षक विनोद गुसाईं को पटेल नगर थाना प्रभारी के पद से हटाकर डालनवाला थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक नरेश राठौर को प्रेमनगर थाना प्रभारी से पटेल नगर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
कई पुलिसकर्मियों को किया गया इधर से उधर
निरीक्षक संतोष कुंवर को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ, पुलिस कार्यालय से हटाकर कैंट थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक नरेंद्र गहलावत को डालनवाला से स्थानांतरित कर मसूरी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं निरीक्षक देवेंद्र चौहान को मसूरी थाना प्रभारी के पद से हटाकर नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा निरीक्षक प्रदीप रावत को सहसपुर थाना प्रभारी के पद से हटाकर प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ, पुलिस कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।
uttarakhand weather3 hours agoउत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, 10 से 12 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट
Breakingnews21 hours agoदेहरादून पुलिस में बड़ा उलटफेर, 53 इंस्पेक्टर-दरोगा बदले, देखें पूरी लिस्ट
Haldwani2 hours agoहल्द्वानी में भाजपा का महामंथन, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू
Rudraprayag21 hours agoरूद्रप्रयाग के मथ्यागांव में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, 2 की मौत
Breakingnews2 hours agoदेहरादून में बदमाशों के हौसले बुलंद, सरेराह स्कूटी सवार बैंककर्मी को मारी गोली






































