Udham Singh Nagar
कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक में हंगामा: रुद्रपुर सिटी क्लब बना अखाड़ा, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट

कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक में हंगामा
रुद्रपुर (उधम सिंह नगर): कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रुद्रपुर में बुलाई गई नगर इकाई की बैठक उस वक्त बुरी तरह हंगामे की भेंट चढ़ गई, जब पार्टी कार्यकर्ताओं के दो गुट आपस में भिड़ गए। घटना गुरुवार, 4 सितंबर को सिटी क्लब में हुई, जहां रायशुमारी के दौरान बैठक अचानक लात-घूंसों और गाली-गलौच में बदल गई।
बैठक में पर्यवेक्षक डॉ. नरेश कुमार, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा और कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद थे। बताया जा रहा है कि नगर अध्यक्ष पद को लेकर कार्यकर्ताओं की राय ली जा रही थी, लेकिन इसी बीच दो गुटों के बीच बहस छिड़ गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।
अफरा-तफरी का माहौल, बैठक में खलल
बैठक सुबह 11:30 बजे शुरू हुई थी और शुरुआती चरण में सब कुछ शांतिपूर्ण था। लेकिन जैसे ही रायशुमारी तेज हुई और मंच से माइक हटाया गया, अचानक एक पक्ष ने दूसरे गुट के वरिष्ठ कार्यकर्ता नरेंद्र मिश्रा को घेर लिया। चश्मदीदों के अनुसार, मिश्रा उम्रदराज हैं और उनके साथ धक्का-मुक्की की गई।
कांग्रेस नेता संजय जुनेजा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि ये संगठन की बैठक थी कोई गुंडों की महफिल नहीं। कुछ असामाजिक तत्व अंदर घुस आए थे…जिससे माहौल बिगड़ गया।
पार्टी ने दी कार्रवाई की चेतावनी
पर्यवेक्षक हरेंद्र बोरा ने बताया कि बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना था और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर नेतृत्व तय करना था। हंगामा करने वालों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
संगठन सृजन के मकसद पर सवाल
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य सक्रिय कार्यकर्ताओं को नेतृत्व में लाना और निष्क्रिय लोगों को हटाना है। लेकिन रुद्रपुर की घटना ने इस मुहिम की गंभीरता और पार्टी अनुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब देखना होगा कि पार्टी इस मामले से क्या सबक लेती है और क्या हंगामा करने वालों पर वाकई कोई ठोस कार्रवाई होती है, या यह सिर्फ एक औपचारिक चेतावनी बनकर रह जाएगी।
Udham Singh Nagar
उत्तराखंड में राष्ट्रविरोधी साजिश का पर्दाफाश !, STF की बड़ी कार्रवाई एक संदिग्ध गिरफ्तार

Uttarakhand News : उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी का दावा है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर युवाओं तक कट्टरपंथी विचारधारा पहुंचाने और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के लिए प्रेरित करने का प्रयास कर रहा था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए केंद्रीय और राज्य स्तर की संबंधित एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में राष्ट्रविरोधी साजिश का पर्दाफाश !
एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के अनुसार, आरोपी की गतिविधियों को लेकर पिछले कुछ समय से गोपनीय सूचनाएं मिल रही थीं। इन जानकारियों के आधार पर विशेष टीम ने गदरपुर निवासी मोहम्मद सलाउद्दीन, पुत्र अब्दुल मलिक, को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान उसके मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट्स की गहन पड़ताल की गई।
STF की बड़ी कार्रवाई एक संदिग्ध गिरफ्तार
एसटीएफ का कहना है कि डिजिटल जांच में टेलीग्राम, सिग्नल और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर कई ऐसे समूह और चैट सामने आए हैं, जिनमें कथित रूप से जिहाद, शहादत और राष्ट्रविरोधी विचारधारा से संबंधित सामग्री साझा की जा रही थी। एजेंसी इन डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

आरोपी के पाकिस्तान से तार जुड़े होने का शक
प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि आरोपी विभिन्न ऑनलाइन नेटवर्क के संपर्क में था। जांच एजेंसियां ये पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि वो इस नेटवर्क का सक्रिय सदस्य था या केवल उसके प्रभाव में कार्य कर रहा था। इसी दौरान कुछ ऐसे डिजिटल संवाद भी सामने आए हैं।
एसटीएफ मामले की जांच में जुटी
जिनमें हथियारों और विस्फोटक सामग्री के भंडारण तथा उनकी आवाजाही से जुड़ी संदिग्ध चर्चाओं के संकेत मिलने का दावा किया गया है। फिलहाल एसटीएफ मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Udham Singh Nagar
बाजपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, इलाके में मची सनसनी

Bazpur News : ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Table of Contents
बाजपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
मिली जानकारी के मुताबिक मामला ग्राम बरहैनी हुलशन गंज के पास का है। जहां सुबह के समय स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही घटनास्थल और उसके आसपास के क्षेत्र की गहन जांच की जा रही है ताकि मामले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जा सकें।
मृतक की अभी तक नहीं हो पाई पहचान
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। युवक कौन है और वह यहां कैसे पहुंचा, इसे लेकर जांच जारी है। पहचान स्थापित करने के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों और अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाई जा रही है।
घटना के बाद ग्रामीणों के बीच विभिन्न तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। शव मिलने की परिस्थितियों को देखते हुए लोग किसी अप्रिय घटना की आशंका भी जता रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। घटनास्थल से मिले संभावित सुरागों को एकत्र कर उनकी पड़ताल की जा रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर युवक के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
बाजपुर के क्षेत्राधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल युवक की मौत के कारणों के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
big news
इश्क में सनक या साजिश? बात न करने पर महिला मित्र को को मारी गोली, इलाके में मची सनसनी

Sitarganj News : उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज क्षेत्र में शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया। जब एक युवक ने कथित तौर पर अपनी महिला मित्र पर गोली चला दी। गोली महिला के सीने के पास से गुजर गई, जिससे वो घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Table of Contents
बात न करने पर युवक ने महिला मित्र को को मारी गोली
मिली जानकारी के मुताबिक घायल महिला को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि गोली शरीर के भीतर नहीं गई है और महिला की हालत फिलहाल स्थिर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
शादीशुदा थी युवक की महिला मित्र
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मामला दोनों के बीच चल रहे व्यक्तिगत विवाद से जुड़ा हो सकता है। पुलिस के अनुसार, घायल महिला मूल रूप से रुद्रपुर की रहने वाली है और उसका विवाह करीब पांच वर्ष पहले नानकमत्ता निवासी एक युवक से हुआ था। पारिवारिक मतभेदों के चलते दोनों लंबे समय से अलग रह रहे हैं और उनका मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
फायरिंग की आवाज से मौके पर मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों की मौजूदगी बढ़ने पर आरोपी वहां से भाग निकला। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार
पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Cricket23 hours agoAUS-W vs PAK-W Dream11 Team Match 21 T20 WC 2026 : फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI
Uttarakhand24 hours agoNagrasu Gurudwara News: नगरासू गुरुद्वारा विवाद सुलझने की ओर डीएम और एसपी की समझाइश के बाद 2 निहंगों ने छोड़ी छत..
Uttarakhand21 hours agoउत्तराखंड कांग्रेस का सचिवालय घेराव, गणेश गोदियाल के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
Uttarakhand19 hours agoमुख्यमंत्री धामी का हरिद्वार दौरा: संत सम्मेलन में किया प्रतिभाग…
almora19 hours agoAlmora News : सोमेश्वर में विकास को नई गति, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रखी नए मोटर मार्ग की आधारशिला







































