Dehradun
देहरादून में बार में आग की घटना पर DM का एक्शन, बार का लाइसेंस 15 दिन के लिए सस्पेंड

देहरादून के राजपुर रोड स्थित सर्किल बार में हुई आगजनी की घटना पर कार्रवाई हुई है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने घटना को गंभीरता से लेते हुए बार का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया है।
सर्किल बार में आग की घटना के बाद बार लाइसेंस निलंबित
राजपुर रोड स्थित सर्किल बार मेंआयोजकों की लापरवाही से आगजनी की घटना सामने आने के बाद जिला प्रशासन का सख्त रूख देखने को मिला है। इस घटना पर सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने बार का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। जिलाधिकारी ने संयुक्त टीम बनाकर घटना की जांच कराई जांच में मानकों का उल्लंघन एवं घोर लापरवाही सामने आई जिससे बड़ी जनहानि हो सकती थी। इसको गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा बार का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है।
अनुज्ञापन में दी गई शर्तों का हुआ था उल्लंघन
संयुक्त जांच टीम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि राजपुर रोड़ स्थित सर्किल बार एफ0एल0-7 बार में तृतीय तल के हॉल में जिसमें घटना के समय लगभग 40-50 लोगों की भीड़ मौजूद थी। जबकि दो बार मैन Juggling & Fire show का प्रदर्शन कर रहे थे, जिसमें आग से खेला जा रहा था। इसी दौरान दो बार मैन झुलस गए थे। बार मैनों को मुख्यतः शराब परोसने के प्रयोजन हेतु नियुक्त किया जाता है। जबकि सर्किल एफ0एल0-7 बार में नियमों का उल्लंघन कर अन्य ऐसे कार्य हेतु प्रयोजन में लाया जा रहा था जिसके लिए वे दक्ष नहीं थे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बार अनुज्ञापन में दी गयी शर्तों का उल्लंघन किया गया है।
आयोजकों की इस घोर लापरवाही से वहां मौजूद लगभग 50 लोगों की जनहानि हो सकती थी। इसके साथ ही दो बार मैन जो इस फायर शो के प्रदर्शन के दौरान जख्मी हुए हैं उनके जीवन के साथ खिलवाड़ किया गया। सभी तथ्यों के दृष्टिगत प्रकरण आबकारी अधिनियम की धारा-34 (b) & (e) “Power to cancel or suspend the License etc” के अनुपालन के विरूद्व बार लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है।
Breakingnews
देहरादून में उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने किया सचिवालय कूच, पुलिस ने रास्ते में बैरिकेड लगाकर रोका

Dehradun News : उत्तराखंड में लंबित भर्तियों को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा सड़कों पर उतर आए। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के नेतृत्व में युवाओं ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में सचिवालय कूच किया।
Table of Contents
देहरादून में उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने किया सचिवालय कूच
देहरादून में उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने आज सचिवालय कूच किया। हालांकि सचिवालय पहुंचने से पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया, जिसके बाद युवाओं ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया।
परेड ग्राउंड से निकला पैदल मार्च
प्रदर्शनकारी पहले देहरादून के परेड ग्राउंड में एकत्र हुए। इसके बाद वे पैदल मार्च करते हुए सचिवालय की ओर बढ़े। जैसे ही जुलूस सुभाष रोड पर पहुंचा, वहां पहले से तैनात पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर आगे बढ़ने से रोक दिया। इससे नाराज युवाओं ने मौके पर ही धरना शुरू कर दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

अपनी मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन
बेरोजगार युवाओं ने सरकार से कई प्रमुख मांगें रखीं। इनमें उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के माध्यम से असिस्टेंट इंजीनियर (AE) और जूनियर इंजीनियर (JE) की भर्ती जल्द जारी करने, विभिन्न लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को शुरू करने, उत्तराखंड पुलिस में 1,500 पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी करने और 400 महिला पुलिस कांस्टेबल पदों पर तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग शामिल रही।
बेरोजगार संघ ने सरकार पर साधा निशाना
उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम कंडवाल ने आरोप लगाया कि रोजगार के मुद्दे पर युवाओं से किए गए वादे अब तक पूरे नहीं किए गए हैं। उनका कहना था कि सरकार ने बड़ी संख्या में सरकारी भर्तियां निकालने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक अपेक्षित कदम नहीं उठाए गए हैं।
Dehradun
रातभर बरपा बारिश का कहर!, मसूरी में पहाड़ी टूटी, घरों में मलबा घुसने से लोग परेशान

Mussoorie News : लगातार बारिश के बीच मसूरी के जेपी बैंड क्षेत्र में रविवार देर रात बड़ा हादसा टल गया। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर बहकर पीडब्ल्यूडी आवासों में घुस गए।
Table of Contents
मसूरी में देर रात पहाड़ी टूटकर घरों में घुसा मलबा
मसूरी में पहाड़ी टूटने के कारण घरों में मलबा घुस गया। जिससे घरों के कमरे मिट्टी से भर गए और सामान क्षतिग्रस्त हो गया। एक परिवार ने पांच बच्चों समेत घर से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। जिस से बड़ा हादसा टल गया।
मलबा निस्तारण में लापरवाही के लगाए आरोप
स्थानीय लोगों ने घटना को केवल प्राकृतिक आपदा मानने से इनकार करते हुए आरोप लगाया कि ऊपरी क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का मलबा नियमों के विपरीत ढलानों और जल निकासी मार्गों में डाला गया था, जो बारिश के साथ नीचे बह आया। लोगों का कहना है कि प्राकृतिक नालों से छेड़छाड़ और मलबा निस्तारण में लापरवाही ने खतरे को कई गुना बढ़ा दिया।

सभासद ने की निर्माण कार्यों की समीक्षा
घटना के बाद क्षेत्रीय सभासद शिवानी भारती मौके पर पहुंचीं और निर्माण कार्यों की जांच की मांग की। नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी और एसडीएम राहुल आनंद के निर्देश पर प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।
हाल ही में पानी वाले बैंड पर सड़क धंसने की घटना के बाद जेपी बैंड में मलबा आने से पहाड़ी क्षेत्रों में अनियोजित निर्माण और निगरानी व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
Dehradun
मसूरी जाने वालों के लिए बड़ी खबर, देहरादून-मसूरी मार्ग अग्रिम आदेशों तक पूरी तरह बंद

Mussoorie News : लगातार हो रही बारिश का असर अब पहाड़ी सड़कों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। पहाड़ों की रानी मसूरी को जोड़ने वाला देहरादून-मसूरी मुख्य मार्ग कोल्हूखेत स्थित पानीवाला बैंड के पास क्षतिग्रस्त हो गया है।
Table of Contents
देहरादून-मसूरी मार्ग अग्रिम आदेशों तक पूरी तरह बंद
देहरादून-मसूरी मार्ग का एक हिस्सा धंसने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही अगले आदेश तक रोक दी है।
रविवार को देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में हुई मूसलाधार बारिश के कारण सड़क को नुकसान पहुंचा। मार्ग का हिस्सा धंसने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई, जिसके चलते प्रशासन ने तत्काल यातायात बंद करने का निर्णय लिया।

लोगों से यातायात संबंधी अपडेट लेकर यात्रा करने की अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे फिलहाल देहरादून-मसूरी मार्ग का उपयोग करने से बचें और यात्रा से पहले संबंधित विभाग की ओर से जारी यातायात संबंधी अपडेट अवश्य प्राप्त करें।
संबंधित विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन कर रही हैं। सड़क की मरम्मत और सुरक्षा संबंधी कार्य पूरा होने के बाद ही मार्ग पर यातायात बहाल करने का निर्णय लिया जाएगा। तब तक यह मार्ग अग्रिम आदेशों तक बंद रहेगा।
Cricket19 hours agoJK vs CS Dream11 Team Today: Lanka Premier League 2026 Prediction (22-07-2026)
Pithoragarh22 hours agoधारचूला में आकाशीय बिजली गिरने से शख्स की दर्दनाक मौत, बकरियां चराने के दौरान हुआ हादसा
Business23 hours agoLohia Corp Ltd IPO 2026: प्राइस बैंड, लॉट साइज और GMP की पूरी जानकारी…
Cricket23 hours agoदुष्कर्म मामले में IPL क्रिकेटर Abhishek Porel की बड़ी मुश्किलें, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिए गिरफ्तारी का आदेश
Business24 hours agoXtranet Technologies Ltd IPO: संपूर्ण जानकारी, प्राइस बैंड, लौट साइज़, वित्तीय विश्लेषण और निवेश की रणनीति
Dehradun22 hours agoरातभर बरपा बारिश का कहर!, मसूरी में पहाड़ी टूटी, घरों में मलबा घुसने से लोग परेशान
Breakingnews19 hours agoदेहरादून में उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने किया सचिवालय कूच, पुलिस ने रास्ते में बैरिकेड लगाकर रोका
Cricket5 hours agoSOB-W vs WEF-W Dream11 Team Today: The Hundred Women’s 2026 2nd Match (22-07-2026)







































