Udham Singh Nagar
खटीमा में आज होगा भव्य छठ महोत्सव, मुख्यमंत्री धामी रहेंगे मुख्य अतिथि

खटीमा: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खटीमा के रेलवे पार्क स्थित छठ घाट पर पूर्वांचल सेवा समिति द्वारा भव्य छठ महोत्सव का आयोजन सोमवार को किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
लगभग 35 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे इस पारंपरिक पर्व की तैयारियां इस बार भी पूरी रौनक के साथ चल रही हैं। पूर्वांचल समाज की महिलाओं का तीन दिन का व्रत पर्व 25 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होगा।
नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी के निर्देशन में छठ घाट की साफ-सफाई, रंग-रोगन व सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। समिति अध्यक्ष साकेत प्रसाद सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी छठ महापर्व भव्य रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी के अलावा नगर के कई गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

छठ महापर्व के दौरान व्रती महिलाएं कड़े नियमों का पालन करते हुए 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं। यह पर्व कार्तिक शुक्ल चतुर्थी से “नहाय खाय” के साथ शुरू होकर सप्तमी को उगते सूर्य को अर्घ्य देने पर संपन्न होता है। सोमवार की शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा…जबकि मंगलवार की भोर में व्रती महिलाएं पुनः घाट पर पहुंचकर उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी। इस अवसर पर महिलाएं अपने परिवार की सुख-समृद्धि और संतान के दीर्घायु जीवन की कामना करेंगी।
सोमवार रात को पूर्वांचल के प्रसिद्ध कलाकारों और स्थानीय विद्यालयों के बच्चों द्वारा झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। मंगलवार प्रातः प्रसाद वितरण के साथ आयोजन का समापन होगा।
Udham Singh Nagar
KASHIPUR: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, गुस्साए लोगों ने वाहन को लगाईं आग

KASHIPUR में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और बाइक सवार की मौके पर मौत
मुख्य बिंदु
काशीपुर (KASHIPUR): उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. तेज रफ्तार खनन सामग्री से लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद गुस्साए लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने ट्रक को आग लगा दी. हालात इतने बिगड़ गए कि मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें _ देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, शिमला बाईपास चौक पर ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार
काशीपुर में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक, काशीपुर के कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ढकिया नंबर एक गांव निवासी जयपाल सिंह (60 वर्ष) सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे अपनी बाइक से किसी काम से निकले थे. घर से कुछ ही दूरी पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.
बाइक सवार की मौके पर मौत
टक्कर इतनी भीषण थी कि जयपाल सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए, जिससे मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया.

आक्रोशित भीड़ ने ट्रक को लगाईं आग
इसके बाद लोगों ने हादसे के लिए ट्रक चालक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए ट्रक संख्या UP21 CT 6334 को आग लगा दी. देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा और क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई.सूचना मिलते ही कुंडेश्वरी चौकी पुलिस और काशीपुर कोतवाली की टीम मौके पर पहुंची.
ये भी पढ़ें _ Champawat: पड़ोसी ने बुजुर्ग की दरांती से हमला कर की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल
हादसे के बाद परिजनों में मचा कोहराम
कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया और आग बुझाने के लिए दमकल विभाग को बुलाया गया. बताया जा रहा है कि मृतक जयपाल सिंह दूध का कारोबार करता था और उसके निधन से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है.
Udham Singh Nagar
CM ने खटीमा में विंटर कार्निवाल का किया शुभारंभ, कहा- ये मेरे लिए विधानसभा सीट नहीं बल्कि मेरा घर है…

Khatima News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवंती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में छात्र संघ द्वारा आयोजित विंटर कार्निवाल में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया व हौसला अफज़ाई की। उन्होंने विंटर कार्निवाल का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया व छात्र संघ के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को उनके सफल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी।
Table of Contents
CM ने खटीमा में विंटर कार्निवाल का किया शुभारंभ
खटीमा में सीएम धामी ने विंटर कार्निवल का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज छात्र संघ द्वारा पहली बार विंटर कार्निवल के अंतर्गत भजन क्लबिंग जैसे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन की शुरुआत की जा रही है। मेरा मानना है, इस प्रकार की पहल केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, लोक परंपराओं और युवा चेतना के संगम का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि भजन क्लंबिंग जैसे आयोजन ये सिद्ध करते हैं कि हमारा युवा वर्ग आधुनिकता के साथ-साथ अपनी जड़ों से भी मजबूती से जुड़ा हुआ है और संगीत, भक्ति और संस्कृति के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देना, ऐसे आयोजनों की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इस पहल के लिए मैं, छात्र संघ की पूरी टीम को बधाई देता हूँ। ऐसा आयोजन कर आप सभी ने नेतृत्व क्षमता, संगठन शक्ति और सामाजिक दायित्व का परिचय दिया है।
खटीमा मेरे लिए विधानसभा सीट नहीं बल्कि मेरा घर है…
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि जिन छात्र-छात्राओं ने आज इस कार्यक्रम का संचालन किया है, वही छात्र कल राज्य और देश का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि खटीमा मेरे लिए कोई विधानसभा सीट नहीं बल्कि ये मेरा घर है, मेरी कर्मभूमि है और मेरी पहचान है। खटीमा की मिट्टी ने मुझे सेवा का संस्कार दिया है, यही वो धरती है जहाँ से मैंने जनसेवा की पहली सीढ़ी चढ़ी थी। यही वजह है कि यहां की हर गली, हर गांव मेरे दिल के बेहद करीब है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने खटीमा में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल सहित बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर ठोस कदम उठाए हैं। खटीमा में हमने विकास को केवल योजनाओं तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे ज़मीन पर उतारने का काम किया है। हमने एक ओर जहां क्षेत्र में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए गदरपुर-खटीमा बाईपास और नौसर में पुल का निर्माण कराया है, वहीं पूरे क्षेत्र में सड़कों के व्यापक नेटवर्क का विकास भी सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि हमने खटीमा में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना करने के साथ-साथ चकरपुर में राष्ट्रीय स्तर के आधुनिक खेल स्टेडियम का निर्माण भी कराया है।
पंतनगर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे का निर्माण जल्द होगा शुरू
सीएम धामी ने कहा कि हमने जहां एक ओर खटीमा में आधुनिक आईटीआई और पॉलीटेक्निक कॉलेज तथा 100 बेड के नए अस्पताल परिसर का निर्माण कर बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया है वहीं, विद्यार्थियों के लिए “साथी केंद्र” की स्थापना करने के साथ ही औद्योगिक विकास को गति देने लिए सिडकुल की स्थापना भी की गई है। इतना ही नहीं, हम खटीमा और टनकपुर के बीच एक भव्य सैन्य स्मारक भी बनाने जा रहे हैं, जिस पर जल्द ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार पंतनगर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे के निर्माण के लिए भी संकल्पित है, जिस पर शीघ्र ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
यही नहीं, हमने एक ओर जहां राजकीय महाविद्यालय खटीमा में एमकॉम और एमएससी की कक्षाएं शुरू कराई, वहीं जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में एकलव्य विद्यालय का संचालन भी प्रारंभ किया। उन्होंने कहा कि हम जहां एक ओर जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना का निर्माण पुनः प्रारंभ कर पूरे तराई क्षेत्र की पेयजल और सिंचाई की समस्या का समाधान करने की दिशा में कार्य कर रहे है वहीं, क्षेत्र के लोगों को उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए एम्स के सेटेलाइट सेंटर की स्थापना करने के साथ-साथ खुरपिया में इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी के माध्यम से इस पूरे क्षेत्र के विकास को गति देने का प्रयास भी कर रहे हैं।
Udham Singh Nagar
जसपुर में टायर पंचर की दुकान में लगी भीषण आग, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

Jaspur News : जसपुर में देर रात एक टायर पंचर की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में दहशत मच गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और फायर यूनिट को दी। जिसके बाद फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
Table of Contents
जसपुर में टायर पंचर की दुकान में लगी भीषण आग
जसपुर में लकड़ी मंडी पतरामपुर रोड स्थित कुमायूं ट्रक यूनियन जसपुर कार्यालय के बराबर में हासिम पुत्र अतीक अहमद की टायर रिपेयरिंग पंचर की दुकान है। जिसमें रविवार देर रात करीब को 12 बजे अचानक दुकान में आग लग गई। जिस से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
दुकान के आस-पास रहने वाले लोगों ने आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड कार्यालय को दी। जिस पर अग्निशमन प्रभारी अधिकारी श्याम बहादुर थापा के नेतृत्व में फायर यूनिट के साथ घटना स्थल पर पहुंची। फायर कर्मियों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए हौज रील, मॉनिटर ब्रांच का प्रयोग कर आग को बुझाना शुरू किया।
आग से भारी नुकसान की आशंका
दुकान के भीतर टायर, गैस सिलिंडर व गैस कंप्रेशर था जिसके फटने की संभावना थी इसके लिए एक हौज फैलाकर फोम का प्रयोग किया गया। आग को विकराल रूप धारण करते देख तुरन्त सहोता पेपर मिल के फायर टेंडर बुलाकर सहायता ली गई।
आग पर घंटों भारी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया गया। अग्नि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। अग्निकांड के नुकसान की कीमत का भी आंकलन नहीं हो पाया है।
Cricket10 hours agoSA-W vs PAK-W Dream11 Prediction: मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स…
Cricket12 hours agoPAK vs USA Dream11 Prediction: क्या पाकिस्तान करेगा दमदार वापसी या USA फिर करेगा उलटफेर?
Cricket21 hours agoNED vs Namibia Dream11 Team Today – मैच प्रेडिक्शन, फैंटेसी टिप्स, प्लेइंग 11 और पूरी जानकारी…
Accident11 hours agoRoorkee: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, हालत गंभीर, चालक हिरासत में
Champawat11 hours agoचंपावत में छुट्टी पर आए जवान का निधन, परिजनों में कोहराम, आज शारदा घाट होगा अंतिम संस्कार
big news10 hours agoBJP विधायक दुर्गेश्वर लाल के बयान से मचा सियासी घमासान, पूर्व MLA को कह दिया मंत्री का चपरासी, देखें वीडियो
Rudraprayag7 hours agoRudraprayag: रामपुर न्याल्सू गाँव में पहाड़ी से गिरी महिला, हादसे में गंवाई जान
Accident10 hours agoVikasnagar Accident: चिट्टाड से सवारी लेकर आ रहा वाहन हादसे का शिकार, एक की मौत 7 घायल






































