Nainital
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल करेंगी कैंची धाम दर्शन, सुरक्षा के चलते मंदिर के समय में हुआ बदलाव

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आज नैनीताल जिले पहुंच रही हैं। जिसके चलते कैंची धाम के दर्शन के समय में बदलाव किया गया है। इस दौरान राष्ट्रपति कल सुबह करीब 8:30 बजे प्रसिद्ध कैंची धाम के दर्शन करेंगी।
12 बजे बाद ही होंगे श्रद्धालुओं को दर्शन
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन ने सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर के दर्शन समय में बदलाव किया है। कल श्रद्धालुओं को 12 बजे बाद ही दर्शन हो पाएंगे। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि 4 नवंबर को दोपहर 12 बजे से पहले कैंची धाम न पहुंचें, क्योंकि राष्ट्रपति के आगमन के दौरान दर्शन बंद रहेंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के चलते लिया गया है फैसला
प्रशासन का कहना है कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम के बाद दोपहर 12 बजे से श्रद्धालुओं के लिए मंदिर दर्शन के लिए खोला जाएगा। कैंची धाम में हर दिन हजारों श्रद्धालु बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में सुरक्षा कारणों से यह व्यवस्था की गई है।
big news
भीमताल में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, घटना में पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल

Bhimtal News : उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में जंगली जानवरों के हमले में लोग जान गंवा रहे हैं। भीमताल में देर रात महिला को गुलदार ने शिकार बना लिया।
Table of Contents
भीमताल में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार
नैनीताल जिले के भीमताल में गुलदार ने एक महिला को अपना शिकार बना लिया। मिली जानकारी के मुताबिक महिला दोपहर को अपने पालतू जानवरों के लिए घास लेने के लिए जंगल गई थी। लेकिन देर शाम तक वो वापस घर नहीं लौटी।
जिस पर परिजनों को चिंता हुई और उन्हें आस-पास के इलाकों में उनकी तलाश शुरू की। लंबी तलाश के बावजूद जब महिला का कोई सुराग नहीं मिला, तो मामले की जानकारी स्थानीय प्रशासन और वन विभाग को दे दी गई।

देर रात जंगल से बरारमद किया गया क्षत-विक्षत शव
सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से तलाश अभियान शुरू किया। देर रात जंगल क्षेत्र में महिला का शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिला। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि उस पर गुलदार ने हमला किया, जिसके चलते उसकी जान चली गई।
घटना में पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल
घटना के बाद इलाके के लोगों में गहरा रोष देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि काफी समय से गांव के आसपास गुलदार की मौजूदगी बनी हुई है। उन्होंने कई बार वन विभाग से पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन उनकी शिकायतों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई
Nainital
“तुम जानते नहीं पापा विधायक हैं हमारे”… MLA के बेटे को दबंगई पड़ी भारी, SDM ने सिखाया सबक

Nainital News : नैनीताल से सत्ता के नशे में चूर विधायक के बेटे का वीडियो सामने आया है। जहां नैनीताल में घूमने आए यूपी के भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल के बेटे ने SDM को धौंस दिखाई। लेकिन एसडीएम ने उसकी सारी हेकड़ी उतार कर रख दी।
Table of Contents
SDM से MLA के बेटे को दबंगई पड़ी भारी
गुरुवार सुबह करीब 10:15 को नैनीताल घूमने आए यूपी के भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल का बेटा राहुल पटेल अपनी सफेद रंग की फॉर्च्यूनर में था। फॉर्च्यूनर जब मॉल रोड के जाम में फंसी, तो उसने हूटर बजाना शुरू कर दिया।
हूटर बजता देख ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए खड़े एसडीएम नवाजिश खालिक ने राहुल की गाड़ी रोक ली। इस पर राहुल ने कहा- तुम हमें नहीं जानते, पापा विधायक हैं हमारे। ये सुनकर एसडीएम और भड़क गए उन्होंने फौरन गाड़ी में सवार राहुल को बाहर निकलने को कहा। उसके ड्राइवर को भी बाहर बुलाया। दोनों बाहर निकले तो एसडीएम ने कार को सीज कर दिया।
फोन मिलाता रह गया शख्स और कार हो गई सीज
इस दौरान विधायक का बेटा अपने फोन से किसी को कॉल भी मिलाता दिखा। लेकिन कोई भी फॉर्च्यूनर सीज होने से रोक नहीं पाया। इस पूरी घटना के दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया। मिली जानकारी के मुताबिक हूटर बजाने पर SDM द्वारा रुकवाई फॉर्च्यूनर यूपी के फतेहपुर जिले की जहानाबाद विधानसभा सीट है। यहां से विधायक राजेंद्र पटेल हैं। उन्हीं का बेटा राहुल पटेल छुट्टियां मनाने नैनीताल पहुंचा था।

शहर के फेमस मॉल रोड पर जब उसकी फॉर्च्यूनर (UP33-V-0003) जाम में फंसी, तो उसने हूटर बजाना शुरू कर दिया। कार राहुल का ड्राइवर चला रहा था। इस दौरान वहां पर नैनीताल के उपजिलाधिकारी नवाजिश खालिक वहां मौजूद थे। बिना किसी आपात स्थिति के हूटर बजता देख SDM ने तुरंत फॉर्च्यूनर को रुकवा लिया। विधायक के बेटे से हूटर बजाने का कारण पूछा।
गलती मानने की जगह भड़क गया था विधायक का बेटा
विधायक के बेटे ने SDM और पुलिस से की तीखी बहस SDM के पूछताछ करने पर अपनी गलती मानने की जगह राहुल भड़क गया। उसने स्थानीय पुलिस और SDM के साथ तीखी बहस शुरू कर दी। बीच सड़क पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। जिस कारण सड़क पर लंबा जाम भी लग गया था।
राहुल पटेल ने अपने विधायक पिता की पावर का हवाला देते हुए धौंस जमाने की कोशिश की। लेकिन नैनीताल प्रशासन के आगे उनकी एक न चली। SDM और ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस ने बिना किसी दबाव में आए कार को मौके पर ही सीज कर दिया।
big news
रामनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौत, तीन घायल

Ramnagar News : रामनगर में तेज रफ्तार का कहर, आपस में भिड़ीं दो बाइकें, एक की मौत
Ramnagar News : नैनीताल जिले के रामनगर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कानिया चौराहे पर मंगलवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
रामनगर में दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में एक की मौत
रामनगर में कानिया चौराहे पर मंगलवार शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक रामनगर के ग्राम सांवल्दे निवासी तीन युवक अमित उर्फ दिगंबर पुत्र गोविंद सिंह (उम्र 19 वर्ष), भास्कर पुत्र अमीर सिंह (उम्र 21 वर्ष) और उमेश पुत्र वीरेंद्र सिंह (उम्र 21 वर्ष) बाइक से रामनगर जा रहे थे। जैसे ही वो कानिया चौराहे पर पहुंचे वैसे ही पाटकोट निवासी पंकज पुत्र नंदलाल की बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई।

टक्कर में बाइकों के उड़े परखच्चे
बाइकों की टक्कर इतनी भीषण थी कि इसमें दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। जिस कारण चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने चारों को आनन-फानन में रामनगर के रामदत्त संयुक्त अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने अमित उर्फ दिगंबर को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
तेज रफ्तार और लापरवाही बताई जा रही हादसे की वजह
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हादसा होना सामने आया है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हादसे की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
big news6 hours agoधामी सरकार ने बांटे दायित्व, 14 नेताओं को मिला तोहफा, देखें दायित्वधारियों की लिस्ट…
Breakingnews22 hours agoउत्तराखंड में फिर बड़ा फेरबदल, आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले, यहां देखें लिस्ट
Delhi22 hours agoअस्मिता नेशनल योगासना चैंपियनशिप में उत्तराखंड की बेटियों का कमाल, गोल्ड मेडल किया अपने नाम
Uttarakhand24 hours agoउत्तराखंड की पारंपरिक पोशाक : संस्कृति और विरासत का प्रतीक…
Cricket6 hours agoGT vs RR Dream11 Team Match 9 IPL 2026 : आज की बेस्ट फैंटेसी टीम और प्रेडिक्शन…
Uttarakhand4 hours ago14 अप्रैल को उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम मोदी, प्रस्तावित दौरे की तैयारियों में जुटा प्रशासन
Cricket6 hours agoRAP vs ISL Dream11 Team Match 12 PSL 2026 : फैंटेसी प्रेडिक्शन, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट..
Cricket4 hours agoSRH vs LSG Dream11 Team Match 10 IPL 2026: आज की बेस्ट ड्रीम 11 टीम, पिच रिपोर्ट और संभावित XI..






































