big news
उत्तराखंड सरकार की फिर हुई किरकिरी आखिर कौन है जिम्मेदार !
देहरादून: उत्तराखंड शासन का एक आदेश जो सरकार की खूब किरकिरी करा रहा है। दरअसल गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस पर पहले 24 नवंबर को अवकाश घोषित किया गया था, इसके बाद कई अलग-अलग संस्थानों में 24 नवंबर की छुट्टी तय की गई थी, लेकिन अचानक 23 नवंबर की रात 9:00 बजे के बाद एक दूसरा आदेश आया जिसमें 24 नवंबर की छुट्टी को कैंसिल करते हुए 25 नवंबर का अवकाश का आदेश जारी किया गया। इस आदेश से सरकार की खूब किरकिरी हो रही है।
सरकार का आदेश चर्चाओं में !
कई शैक्षणिक संस्थान आज भी इसलिए नहीं खुल पाए क्योंकि पहले से अवकाश तय था। ऐसे में सोशल मीडिया से लेकर चौराहे और नुक्कड़ पर लोग इस बात की खूब चर्चा कर रहे हैं कि आखिर शासन के अधिकारी इतनी गहरी निंद्रा में क्यों सोए रहते हैं।

सवाल उठ रहे हैं कि क्या पहले से ही शासन के अधिकारी इस पर कोई तैयारी नहीं करते या अचानक कुंभकर्णी नींद टूटने के बाद ही यह सब याद आता है। यह पहला आदेश नहीं है बल्कि इससे पहले भी कई बार इस तरह के मामले सामने आए हैं जनक केवल शासन स्तर पर सवाल खड़े करते हैं बल्कि सरकार की भी जमकर किरकिरी करते है।
big news
विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी ने तेज की तैयारियां, कांग्रेस समेत कई दलों के कार्यकर्ताओं ने थामा BJP का दामन

Uttarakhand Politics : विधानसभा चुनावों में भले ही अभी लंबा समय बाकी है लेकिन राजनैतिक दलों ने अभी से अपनी कमर कस ली है। इसी बीच कार्यकर्ताओं के दल बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। आज कांग्रेस समेत तमाम दलों के कई कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थामा।
Table of Contents
कांग्रेस समेत कई दलों के कार्यकर्ताओं ने थामा BJP का दामन
भाजपा कार्यालय में आज कांग्रेस समेत सपा, बसपा, यूकेडी और निर्दलीय कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी शामिल रहे। पौड़ी से नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी समेत कई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्यों, सैनिकों ने भाजपा का दामन थामा। इसी के साथ कांग्रेस के युवा प्रवक्ता और युवा नेता अमनप्रीत ने भी भाजपा से प्रेरित होकर कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा।
इस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जिस तरीके से भाजपा सरकार काम कर रही है इसी से प्रेरित होकर कांग्रेस के अधिक से अधिक कार्यकर्ता भाजपा का दामन थाम रहे हैं और इसकी संख्या भी बढ़ाने वाली है।

विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी ने तेज की तैयारियां
प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारीयां तेज़ कर दी हैं। राज्य से जुड़े बड़े राजनितिक मामले, गठबंधन, प्रमुख अभियानों की दिशा और संगठनात्मक प्राथमिकताओं के मंथन के लिए व मंत्रियों और संगठन पदाधिकारियों की भूमिकाओं की चर्चा के लिए देहरादून में भजापा की कोर कमेटी की बैठक होनी सुनिश्चित हुई है।
14 फरवरी को होगी कोर कमेटी की बैठक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने बताया कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में आगामी 14 फरवरी को कोर कमेटी की बैठक की जाएगीउन्होने बताया की कमेटी में आगामी विधानसभा के चुनावों को मध्यनज़र रखते हुए कार्यक्रमों को तय किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्राये भी निकाली जाएगी।
big news
देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, शिमला बाईपास चौक पर ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार

Dehradun Accident : देहरादून में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन सड़क हादसों में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। बीते दिन शिमला बाईपास चौक के पास दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।
Table of Contents
शिमला बाईपास चौक पर ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत
शनिवार शाम राजधानी देहरादून के शिमला बाईपास चौक के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक शिमला बाईपास चौक पर एक महिला की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद से ही ट्रक चालक फरार है।
सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा
कंट्रोल रूम के माध्यम से चौकी ISBT पर सूचना मिली कि शिमला बाईपास चौक पर एक महिला ट्रक की चपेट में आ गई है। सूचना पर तत्काल चौकी आईएसबीटी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायल महिला को 108 एंबुलेंस के माध्यम से दून अस्पताल भिजवाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सड़क पार करने के दौरान ये हादसा हुआ।

वाहन चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार
पुलिस के मुताबिक एक बुजुर्ग महिला उम्र 55 वर्ष, शिमला बाईपास चौक पर सड़क पार करने के दौरान ट्रक संख्या UK07CB0196 की चपेट में आ गई। वाहन चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। मौके से ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
मृतक महिला की पहचान मुर्शिदुल निशा पत्नी मोहम्मद कमर निवासी बंसल होम शिमला बाईपास पटेलनगर देहरादून उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस द्वारा शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
big news
डीएम ने हल्द्वानी RTO दफ्तर में मारा छापा, जिलाधिकारी के पहुंचते ही कार्यालय में हड़कंप, देखें वीडियो
Haldwani News : हल्द्वानी आरटीओ ऑफिस में आज जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने छापा मारा। इस कार्रवाई से मौके पर हड़ंकप मच गया। छापे की खबर सुनते ही कार्यालय में सक्रिय बिचौलिए नौ दो ग्यारह हो गए।
Table of Contents
डीएम ने हल्द्वानी RTO दफ्तर में मारा छापा
जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने आज हल्द्वानी के आरटीओ कार्यालय में छापेमारी कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। डीएम के पहुंचते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया और परिसर में घूमने वाले दलाल मौके से फरार हो गए। जिलाधिकारी ने रिकॉर्ड रूम का बारीकी से निरीक्षण किया।

गड़बड़ियां मिलने पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी
निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड व्यवस्था सही न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सभी कर्मचारियों को नेम प्लेट और आई कार्ड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी को कार्यालय परिसर में शिकायत पेटिका नहीं मिली, जिस पर उन्होंने तत्काल शिकायत पेटिका लगाने के निर्देश दिए।

हर 7 दिनों में CCTV की रिकॉर्डिंग देखने के निर्देश
जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की हर 7 दिनों की रिकॉर्डिंग देखने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने निर्देश दिया कि कार्यालय परिसर में फ्लेक्सी लगाई जाए। जिसमें स्पष्ट लिखा हो कि यहां सरकार द्वारा कोई निर्धारित एजेंट नहीं है। उन्होंने परिवहन अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
Cricket20 hours agoOman vs ZIM Dream11 Prediction : आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 8वां मैच (9-2-2026)
Cricket14 hours agoSA vs CAN Dream11 Prediction – आज का मैच, फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और पूरी जानकारी…
Dehradun12 hours agoबड़ी खबर ! भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का जल्द बढ़ सकता है वेतन
uttarakhand weather15 hours agoउत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, इन इलाकों में होगी बारिश और बर्फबारी
Haridwar13 hours agoशारदीय कांवड़ यात्रा को लेकर गंगा घाटों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध, 9 जोन और 19 सेक्टरों में बांटा गया मेला क्षेत्र
Dehradun14 hours agoउत्तरायणी कौथिक महोत्सव 2026 का भव्य समापन, सीएम धामी ने प्रेरक व्यक्तियों को किया सम्मानित
Dehradun9 hours agoमुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई सचिव समिति की बैठक, नए कार्यों के लिए 15 फरवरी तक स्वीकृतियां लेने के निर्देश
Business13 hours agoAye Finance IPO Review: आज से खुला 1010 करोड़ का बड़ा IPO, क्या आपको पैसा लगाना चाहिए? जानिए GMP, Price Band और पूरा सच!





































