big news
Uttarakhand mausam : राज्य में आज से बारिश और बर्फ़बारी के आसार, जानिए अपने शहर का हाल

Uttarakhand mausam update : उत्तराखंड में आज से तापमान में भारी गिरावट होने के आसार हैं। इसका मुख्य कारण, तीन पहाड़ी जिलों में होने वाली बारिश और बर्फबारी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून( IMD Dehradun ) ने राज्य के तीन पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावनाएं जताई हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग की तरफ से 13 दिसंबर तक के मौसम का पूर्वानुमान भी जारी कर दिया गया है।
Uttarakhand mausam update: इन जिलों में बारिश और बर्फ़बारी की संभावनाएं
मौसम विभाग देहरादून ( IMD Dehradun ) की तरफ से उत्तराखंड के इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज से गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी और चमोली जिले समेत कुमाऊं के पिथौरागढ़ में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इन जिलों के 3,200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी। जबकि निचले इलाकों में सामान्य से कम बारिश देखने को मिल सकती है। जिसके बाद राज्य में शीत लहर बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही हैं।
IMD Dehradun: 13 दिसंबर तक का पूर्वानुमान जारी
मौसम विभाग की और से 13 दिसंबर तक मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है। पूर्वानुमान के मुताबिक अगले पांच दिनों तक भी मौसम फिलहाल शुष्क रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो से तीन दिन में राज्य में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की वृद्धि होगी। इसके बाद अगले दो से तीन दिन में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का हाल
प्रदेश की राजधानी देहरादून में इन दिनों कड़ाके की ठंड से लोग परेशान हैं। देहरादून का अधिकतम तापमान 21° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9° सेल्सियस है। इसके साथ ही धर्मनगरी हरिद्वार का अधिकतम तापमान 23° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान देहरादून के सामान ही 9° डिग्री सेल्सियस है। उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर में अधिकतम तापमान 22° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9° सेल्सियस है। इसके आलावा काशीपुर का अधिकतम तापमान 23° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9° सेल्सियस है। कुमाऊं का प्रवेश द्वार माने जाने वाले हल्द्वानी में भी तापमान राजधानी देहरादून जितना ही है। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 21° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11° सेल्सियस है।
FAQs
देहरादून में आज का तापमान कितना है?
देहरादून का अधिकतम तापमान 21°C और न्यूनतम तापमान 9°C रिकॉर्ड किया जा रहा है।
हरिद्वार का तापमान कितना है?
हरिद्वार का अधिकतम तापमान 23°C और न्यूनतम तापमान 9°C है। सुबह-शाम ठंड बढ़ने की संभावना है।
पिथौरागढ़ में बर्फबारी कब होगी ?
IMD के अनुसार पिथौरागढ़ में आज 3200 मी. के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है, जिससे तापमान में तेज गिरावट आ सकती है।
उत्तराखंड में तापमान कब से गिरना शुरू होगा?
उत्तराखंड में आज से तापमान में भारी गिरावट शुरू होने के आसार हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की वजह से ठंड और बढ़ सकती है।
हल्द्वानी का मौसम कैसा है?
हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 21°C और न्यूनतम तापमान 11°C है। यहां ठंड लगातार बढ़ रही है।
big news
हरिद्वार में मंदिर में घुसकर पुजारी की हत्या से सनसनी, मंदिर के अंदर पड़ा था खून से लथपथ शव

Haridwar News : हरिद्वार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बदमाशों ने मंदिर के अंदर घुसकर पुजारी की हत्या कर दी है। पुजारी का शव मंदिर के अंदर ही खून से लथपथ पड़ा मिला। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
Table of Contents
हरिद्वार में मंदिर में घुसकर पुजारी की हत्या से सनसनी
हरिद्वार के लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित भोगपुर गांव स्थित मंदिर में दिनदहाड़े पुजारी की हत्या से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि कुछ बदमाश मंदिर में घुसे और मंदिर के अंदर ही पुजारी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
मंदिर के अंदर से पुजारी का खून से लथपथ शव बरामद
पुजारी की खून से लथपथ लाश मंदिर के अंदर से बरामद हुई है। मृतक की पहचान राजवीर के रूप में हुई है, जो गोधना गांव, पुरकाजी, जनपद मुजफ्फरनगर का निवासी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह मंदिर में पुजारी के रूप में सेवा करता था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।

तीन महीने से कर रहा था मंदिर में पुजारी का कार्य
मिली जानकारी के अनुसार भोगपुर गांव में ग्रामीण संजय सैनी द्वारा एक निजी मंदिर का निर्माण कराया गया है। जहां गांव के लोग नियमित रूप से पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। करीब तीन महीने पहले एक बुजुर्ग पुजारी गांव आया था और उसी मंदिर में रहने लगा था। वो मंदिर में रहकर पूजा-पाठ के साथ-साथ साफ-सफाई की जिम्मेदारी भी संभाल रहा था।
big news
हरक सिंह रावत के बयान से गरमाया सियासी माहौल, भाजपा और सनातन विचारधारा से जुड़े लोगों पर बोला हमला

Uttarakhand Politics : 2027 चुनाव को से पहले उत्तराखंड में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पर्यटन नगरी मसूरी में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत ने अपने तीखे और विवादित बयानों से सियासी माहौल गरमा दिया।
Table of Contents
हरक सिंह रावत के बयान से गरमाया सियासी माहौल
कांग्रेस के पवरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चाओं में रहते हैं। एक बार लफिर उन्होंने ऐसा बयान दिया है जिस से उत्तराखंड का सियासी माहौल गरमा गया है। मसूरी में उन्होंने मंच से उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और सनातन विचारधारा से जुड़े लोगों पर सीधा हमला बोला है। जिससे राजनीतिक बहस तेज हो गई है।
नकारात्मक घटनाओं के लिए भाजपा व सनातन विचारधारा से जुड़े लोग जिम्मेदार
डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि देश और प्रदेश में जो भी नकारात्मक घटनाएं हो रही हैं, उसके लिए उन्होंने भाजपा और सनातन विचारधारा से जुड़े लोगों को जिम्मेदार ठहराया। उनके बयान ने सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार प्रतिक्रिया पैदा की। उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं।
सरकार की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
हरक सिंह रावत ने कई घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होने कहा कि अपराध करने वाले जयादतर सनातनी है जो भाजपा से जुड़े हुए हैं। बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिल पाया, जो सरकार की नीयत पर सवाल उठाता है।

अंकिता का हत्यारा और पेपर लीक करने वाला भी था सनासनी
उन्होंने कहा कि अकिंता भंडारी की हत्या का आरोपी भी सनातनी ही था। हरक सिंह रावत ने प्रदेश में हुए पेपर लीक मामलों को लेकर भी भाजपा सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से युवाओं का भविष्य खतरे में है इन मामलों में सत्ता से जुड़े लोगों की भूमिका होने की आशंका है।
सत्ता का दुरुपयोग कर चुनाव प्रक्रिया को किया जा सकता है प्रभावित
हरक रावत ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा बयान देते हुए कहा कि उन्हें आशंका है कि सत्ता का दुरुपयोग कर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश हो सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने की अपील की।
रावत ने कहा कि जिस उद्देश्य से उत्तराखंड राज्य का निर्माण हुआ था, वे सपना अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास नहीं हुआ। सम्मेलन के दौरान उन्होंने ये भी कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी उन्हें अवसर देती है तो वह मसूरी से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।
big news
रविवार तड़के टिहरी में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पिकअप, चालक की मौके पर मौत

Tehri News : टिहरी में रविवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
टिहरी में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पिकअप
टिहरी गढ़वाल जिले में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसे (Tehri Accident) में एक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा घुत्तू के पास हुआ है। जहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल को एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचा दिया है।
सुबह करीब साढ़े चार बजे की है घटना
मिली जानकारी के मुताबिक घटना (Tehri Accident) सुबह करीब साढ़े चार बजे की है। इसी वक्त एसडीआरएफ को वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। पिकअप वाहन में चालक समेत दो व्यक्ति और एक खच्चर सवार थे।

चालक समेत दो लोग और खच्चर थे वाहन में सवार
चालक बॉबी(28)पुत्र जगबीर लाल निवासी खलासी पट्टी पालीगढ़ और खच्चर की मौत हो गई। जबकि घायल पूरन सिंह(55 )पुत्र रूप चंद्र सिंह निवासी ग्राम साथियाला पट्टी भिलग टिहरी गढ़वाल को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
Haridwar14 hours agoवैशाखी स्नान पर हरिद्वार में हाई अलर्ट, 10 जोन-33 सेक्टर में बंटा मेला क्षेत्र, चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही नजर
big news17 hours agoहरक सिंह रावत के बयान से गरमाया सियासी माहौल, भाजपा और सनातन विचारधारा से जुड़े लोगों पर बोला हमला
big news18 hours agoरविवार तड़के टिहरी में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पिकअप, चालक की मौके पर मौत
Nainital20 hours agoनैनीताल के घटगड़ में शराब की दुकान खोलने के विरोध में सड़कों पर उतरी महिलाएं, जमकर की नारेबाजी
Nainital19 hours agoहल्द्वानी में “रन फॉर अवेयरनेस” रैली का शुभारंभ, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
Dehradun12 hours agoसीएम धामी की अगुवाई में 17वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड, 14 अप्रैल को आएंगे उत्तराखंड दौरे पर
big news13 hours agoहरिद्वार में मंदिर में घुसकर पुजारी की हत्या से सनसनी, मंदिर के अंदर पड़ा था खून से लथपथ शव










































