Uttarakhand
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

उत्तराखंड के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते बदलाव हुआ है। मंगलवार रात से ही कई इलाकों में बारिश हो रही है। जबकि केदारनाथ और बद्रीनाथ में बर्फबारी देखथने को मिली है। मौसम के करवट लेने से जहां एक ओर पर्वतीय जिलों में शीत लहर का कहर देखने को मिल रहा है तो वहीं दूसरी ओर मैदानी इलाकों में भी ठंड में इजाफा हो गया है। मौसम विभाग ने आज बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने आज 5 पर्वतीय जिलों में आज बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 4 नवंबर की रात से पर्वतीय जिलों के कुछ क्षेत्रों में कहीं हल्की वर्षा और 4 हजार मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी
देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि गढ़वाल के तीन जिलों और कुमाऊं के छह जिलों में बारिश की संभावना है। गढ़वाल मंडल में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और कुमाऊं जिले में पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर जिलों मे हल्की बारिश हो सकती है।
Champawat
चंपावत में दर्दनाक हादसा, 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आए मजदूर, एक की मौत, 3 घायल

Champawat News :चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र में शनिवार को बीएसएनएल की फाइबर लाइन बिछाने का कार्य एक दर्दनाक हादसे में बदल गया। काम के दौरान बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक 19 वर्षीय मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मजदूर करंट लगने से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Table of Contents
चम्पावत में 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आए मजदूर
चंपावत जिले के जौलाड़ी वार्ड में बीएसएनएल की फाइबर लाइन के लिए पोल स्थापित किया जा रहा था। इसी दौरान पोल ऊपर से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन से संपर्क में आ गया, जिससे उसमें करंट दौड़ गया। हादसे के समय पोल संभाल रहे चारों मजदूर इसकी चपेट में आ गए।
हाईटेंशन लाइन चपेट में आने से मजदूर की मौत
स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद नेपाल निवासी 19 वर्षीय सुशील शाही को मृत घोषित कर दिया।

घटना में गंभीर रूप से घायल नेपाल निवासी धनजीत बुद्ध को प्राथमिक उपचार के बाद पहले जिला अस्पताल चम्पावत और फिर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं उपेंद्र बहादुर शाही और कमल शाही को मामूली चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पोल खड़ा करते समय उसका 11 केवी बिजली लाइन से संपर्क होना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Uttarkashi
उत्तरकाशी में बारिश बनी आफत! आधी रात गांव में घुसा मलबा, दहशत में जागते रहे लोग

Uttarkashi News : उत्तरकाशी जिले के विकासखंड स्थित किमाणा गांव में देर रात हुई तेज बारिश के बाद पहाड़ी से मलबा और पानी बस्ती की ओर आने लगा, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। संभावित खतरे को देखते हुए गांव के लोग पूरी रात जागकर हालात पर नजर रखते रहे और सुरक्षा के लिए पहरेदारी करते रहे।
Table of Contents
उत्तरकाशी में बारिश बनी आफत! आधी रात गांव में घुसा मलबा
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार पहाड़ी से मलबा और पानी गांव की ओर आ रहा है, जिससे पूरा क्षेत्र खतरे की जद में आ गया है। हालिया बारिश के दौरान बड़ी मात्रा में मिट्टी और मलबा बहकर गांव तक पहुंच गया, जिससे रास्ते, खेत और कई घरों के आसपास गाद जमा हो गई। इसके कारण ग्रामीणों की रोजमर्रा की परेशानियां भी बढ़ गई हैं।

भूस्खलन के चलते गांव में खतरे की आशंका
लगातार हो रहे भूस्खलन के चलते गांव में खतरे की आशंका बनी हुई है। प्रशासन ने भी स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया है। एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि पहाड़ी से आ रहे मलबे और पानी के कारण कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है, जबकि कुछ गौशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।
प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए
एसडीएम कहा कि एहतियात के तौर पर प्रभावित परिवारों के लिए तिरपाल की व्यवस्था कर दी गई है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जा सके। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जाएगा।
Haridwar
हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत

Haridwar News : हरिद्वार के कटारपुर क्षेत्र में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
Table of Contents
हरिद्वार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर
हरिद्वार में बादशाहपुर निवासी 28 वर्षीय सौरभ और पथरी क्षेत्र के पुरुषोत्तम नगर निवासी 25 वर्षीय राजू अपनी-अपनी बाइक से हरिद्वार-लक्सर रोड पर जा रहे थे। इसी दौरान कटारपुर के पास एक अज्ञात चार पहिया वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने पर पथरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

हादसे के बाद दोनों परिवारों में पसरा मातम
हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि मृतक राजू इन दिनों कांवड़ मेले के दौरान निजी सुरक्षा ड्यूटी में तैनात था। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार के साथ-साथ उसके साथियों में भी गहरा शोक है।
दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच जारी
चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह कटारपुर क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर की सूचना मिली थी। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
Cricket19 hours agoTRT-W vs SUL-W Dream11 Prediction Match 17: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
Dehradun22 hours agoमसूरी में कब्रगाह ध्वस्त होने पर बवाल, मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन, NH हुआ जाम
uttarakhand weather4 hours agoउत्तराखंड में आज छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
Cricket8 hours agoTRT vs SUL Dream11 Team Match 17: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips (The Hundred 2026)
Haridwar3 hours agoहरिद्वार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत
Uttarkashi2 hours agoउत्तरकाशी में बारिश बनी आफत! आधी रात गांव में घुसा मलबा, दहशत में जागते रहे लोग
Champawat1 hour agoचंपावत में दर्दनाक हादसा, 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आए मजदूर, एक की मौत, 3 घायल







































