big news
आलोक शर्मा का बड़ा बयान, 2027 से पहले जा सकते हैं सीएम धामी, कहा भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएंगे
हल्द्वानी पहुंचे Congress प्रवक्ता Alok Sharma, 2027 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता Alok Sharma एक दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर बैठक में चर्चा की। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखे आरोप लगाते हुए दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उत्तराखंड की सत्ता से भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएगी।
मुख्य बिंदु
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हुआ केंद्रीय नेत्तृत्व
उत्तराखंड में 2027 में Assembly Election होने हैं। जिसे लेकर सभी पार्टियों ने अपनी गतिविधियां तेज़ कर दी हैं। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व लगातार प्रदेश का दौरा कर रहा है। इसी कड़ी में रविवार को Alok Sharma हल्द्वानी पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन
आलोक शर्मा ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनावी तैयारियों पर चर्चा की और संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट होकर विधानसभा चुनाव मैदान में उतरेगी और जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगी।
राज्य सरकार को बताया पूरी तरह विफल
मीडिया से बातचीत के दौरान आलोक शर्मा ने राज्य सरकार को पूरी तरह फेल बताया। उन्होंने कहा कि लोकसभा और Assembly Election के मुद्दे अलग-अलग होते हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य से जुड़े मुद्दे हावी होंगे। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वो झूठ की राजनीति और खनन माफियाओं को संरक्षण देते हैं। इसके आलावा उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी केंद्र सरकार की नीतियों के साथ-साथ राज्य सरकार की विफलताओं को भी जनता के सामने उजागर करेगी। उनका कहना था कि भाजपा सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी है।
खनन, Paper Leak और बेरोजगारी बड़े मुद्दे, चुनाव से पहले CM Dhami की विदाई के संकेत
आलोक शर्मा ने कहा कि प्रदेश में अवैध खनन, Paper Leak, बेरोजगारी, पलायन और महिला सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ भाजपा सरकार को घेरेगी। उन्होंने दावा किया कि इन मुद्दों को लेकर जनता में सरकार के खिलाफ गहरी नाराजगी है। साथ ही उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि संभव है कि CM Dhami को 2027 के चुनाव से पहले ही पद छोड़ना पड़े। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों का असर अब जनता पर साफ दिखाई देने लगा है।
मनरेगा और केंद्र की योजनाओं पर साधा निशाना
केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आलोक शर्मा ने कहा कि मनरेगा अब रोजगार देने की योजना नहीं रह गई है, बल्कि इसे “पैसा बचाओ योजना” बना दिया गया है। उन्होंने ये भी कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाई गई योजनाओं को भाजपा शासित राज्य अपने तरीके से लागू कर रहे हैं, जिसके नकारात्मक परिणाम आने वाले समय में सामने आएंगे।
big news
NET के 3 पेपर रद्द, NTA के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल, सड़कों पर उतरकर किया विरोध

UGC-NET Exam : UGC-NET जून 2026 में अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र के पेपर रद्द होने से विवाद बढ़ गया है। हजारों छात्रों ने परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
Table of Contents
NET के 3 पेपर रद्द, NTA के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल
UGC-NET जून 2026 की परीक्षा को लेकर विवाद एक बार फिर गहरा गया है। अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र समेत तीन विषयों की परीक्षाएं रद्द किए जाने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ गई है। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा के दौरान कई सवाल दोहराए गए, कुछ प्रश्नों में तथ्यात्मक खामियां थीं और कई जगह भाषा व व्याकरण से जुड़ी गलतियां भी देखने को मिलीं।
सड़कों पर उतरकर किया विरोध
पेपर रद्द होने के फैसले के बाद छात्र संगठनों नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

पूरी परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग
छात्र संगठनों की मांग है कि पूरी परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही, परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक से जुड़े आरोपों की भी जांच की जाए। दिल्ली के ओखला स्थित NTA कार्यालय के बाहर SFI कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए NTA को समाप्त करने की मांग भी उठाई।
छात्रों का कहना है कि परीक्षा रद्द होने और दोबारा परीक्षा की स्थिति से उनके परिणाम प्रभावित हो सकते हैं। इसका असर आगे होने वाले PhD दाखिलों और अकादमिक करियर की प्रक्रिया पर भी पड़ने की आशंका है।
big news
त्यूणी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा पिकअप, एक की दर्दनाक मौत

Dehradun Accident : देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां टियूटाड के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
Table of Contents
त्यूणी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा पिकअप
विकासनगर के त्यूणी में एक पिकअप खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद त्यूणी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में फंसे घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी भेजा गया।
वाहन चालक को लेकर सामने आया सवाल
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन टियूटाड की तरफ से त्यूणी की ओर आ रहा था। इसी दौरान टियूटाड के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हुआ और सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वाहन में तीन लोग मौजूद थे।
हादसे के बाद वाहन मालिक भी मौके पर पहुंचा। उसका कहना है कि दुर्घटना में जान गंवाने वाला व्यक्ति और घायल व्यक्ति वाहन चालक नहीं हैं। वहीं, जिस व्यक्ति के वाहन चलाने की बात सामने आ रही है, उसका मोबाइल फोन फिलहाल बंद बताया जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
ग्रामीणों की सूचना पर त्यूणी पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की मदद से राहत और बचाव कार्य किया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि घायल का उपचार जारी है।
पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। हादसे के समय वाहन कौन चला रहा था और दुर्घटना की वास्तविक वजह क्या रही, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
big news
नैनीताल के मुक्तेश्वर में भीषण सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, 2 की मौत

Nainital News : नैनीताल के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एनडीआरएफ पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को रैस्क्यू करने का काम जारी है।
Table of Contents
नैनीताल के मुक्तेश्वर में भीषण सड़क हादसा
नैनीताल जिले में सुंदर पर्यटक स्थल मुक्तेश्वर घूमने गए पर्यटकों की बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बस में चालक समेत कुल 22 लोग सवार थे। मुक्तेश्वर के समीप सतबुंगा नामक स्थल के पास बस के गिरने की जानकारी मिलने के बाद से ही एनडीआरएफ, पुलिस, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद हैं।

पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 2 की मौत
हादसे के बाद बस की 22 सवारियों को सावधानीपूर्वक एक एक कर निकालने के बाद घायलावस्था में एंबुलेंस से भवाली व नजदीकी सीएचसी सेंटर भेजा गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।
uttarakhand weather6 hours agoउत्तराखंड में आज पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील
Trending3 hours agoमकान की मरम्मत के दौरान मजदूरों को मिला खजाना, दीवार के भीतर से मिला 98 करोड़ का सोना
Chamoli22 hours agoTHDC टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, लापता दो लोगों की हर संभावित स्थान पर हो रही खोजबीन
Dehradun5 hours agoसहस्त्रधारा में सेल्फी के चक्कर में नदी में बही हरियाणा की महिला, पुलिस ने बरामद किया शव
Chamoli4 hours agoड्यूटी से लौट रहे चमोली के जवान की ट्रेन हादसे में मौत, पैतृक गांव में किया गया अंतिम संस्कार
big news1 hour agoNET के 3 पेपर रद्द, NTA के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल, सड़कों पर उतरकर किया विरोध
Haridwar3 hours agoयहां देर रात दर्दनाक हादसा, जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर में युवक की मौत
Cricket40 minutes agoPD vs NDS Dream11 Prediction Match 32 DPL 2026: Pitch Report, Probable XI & Fantasy Tips











































