big news
देहरादून की सड़कों पर जल्द होगी आधुनिक EV बसों की एंट्री, FREE में ट्रंसपोर्ट कर सकेंगे ये लोग…

मुख्य बिंदु
GREEN TRANSPORT : देहरादून में जल्द दौड़ेंगी आधुनिक मिनी ईवी शटल बसें
DEHRADUN NEWS: राजधानी में यातायात दबाव कम करने और नागरिकों को सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रशासन द्वारा ऑटोमेटेड मैकेनिकल पार्किंग से जुड़े क्षेत्रों में जल्द ही आधुनिक 13-सीटर EV MINI BUS शटल सेवा शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत EV Sakhi Cab Service को और विस्तार देते हुए अब मिनी ईवी बसों को भी बेड़े में शामिल किया जा रहा है।
DEHRADUN NEWS: पहले चरण में खरीदी जाएंगी 5 ईवी बसें
इस उद्देश्य को साकार करने के लिए जिला प्रशासन ने एडॉर्न एजेंसी के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल ने वर्चुअल बैठक के माध्यम से स्मार्ट सिटी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को बसों की खरीद प्रक्रिया, चार्जिंग स्टेशन, स्टॉपेज, रूट चार्ट और डिज़ाइन से जुड़े कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। पहले चरण में 5 आधुनिक EV MINI BUS खरीदी जाएंगी, जबकि भविष्य में आवश्यकता के अनुसार इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।
पार्किंग से बाजार तक फ्री शटल सुविधा, आम जनता को भी मिलेगा लाभ
ऑटोमेटेड मैकेनिकल पार्किंग में वाहन खड़ा करने वाले नागरिकों को इन ईवी शटल बसों के माध्यम से निःशुल्क परिवहन सुविधा दी जाएगी। वहीं, आम जनता के लिए न्यूनतम टिकट दर निर्धारित की जाएगी। ये शटल सेवा परेड ग्राउंड, तिब्बती मार्केट और कोरोनेशन पार्किंग से घंटाघर, सुभाष रोड, गांधी पार्क समेत लगभग 10 किलोमीटर के दायरे में संचालित होगी। पल्टन बाजार, राजपुर रोड और सचिवालय रूट पर 10 ड्रॉप-पिकअप प्वाइंट बनाए जाएंगे।

जाम से राहत और सुव्यवस्थित शहर की ओर प्रशासन की दोहरी पहल
गौरतलब है कि वर्तमान में जिला प्रशासन द्वारा ऑटोमेटेड पार्किंग के साथ ‘ FREE EV Sakhi Cab Service’ भी संचालित की जा रही है, जिसके अंतर्गत ईवी टाटा पंच वाहन नागरिकों को व्यस्त इलाकों तक निःशुल्क पहुंचा रहे हैं। अब मिनी ईवी शटल बस सेवा के जुड़ने से शहर को जाम से राहत, पर्यावरण संरक्षण और स्मार्ट ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा। प्रशासन की यह पहल देहरादून को सुव्यवस्थित, स्मार्ट और ग्रीन सिटी ( GREEN TRANSPORT ) बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
big news
तेल बचाने के लिए स्कूटी चलाकर फंस गए मंत्री जी, इंश्योरेंस और PUC दोनों निकले एक्सपायर, अब हो रहे ट्रोल …

Dehradun News : पीएम मोदी के आह्वान के बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी स्कूटी से अपने कैंप कार्यालय पहुंचे थे। इस से वो पेट्रोल बचत का संदेश देना चाहते थे। लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि अब प्रदेश ही नहीं देशभर में उनकी चर्चाएं हो रही हैं।
Table of Contents
तेल बचाने के लिए स्कूटी चलाकर फंस गए मंत्री जी !
पेट्रोल बचाने और ईंधन संरक्षण का संदेश देने के लिए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद सरकारी वाहन का इस्तेमाल नहीं किया और स्कूटी से अपने आवास रवाना हुए। हालांकि, उनकी यह पहल दूसरे कारणों से चर्चा में आ गई।
इंश्योरेंस और PUC दोनों निकले एक्सपायर
जिस स्कूटी पर मंत्री सवार थे, उसका इंश्योरेंस और प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) एक्सपायर पाया गया। इतना ही नहीं, स्कूटी के पीछे उनका सरकारी वाहन भी चलता नजर आया। मामला सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होने लगे, जिसके बाद मंत्री को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

पूरे मामले को लेकर सामने आई मंत्री जी की सफाई
मामले में मंत्री गणेश जोशी ने सफाई भी दी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पेट्रोलियम पदार्थों की बचत की अपील की थी। इसके साथ ही सीएम धामी ने भी यही बात दोहराई। जिसके बाद उन्होंने कार्यक्रम के बाद ही अपने स्टाफ की स्कूटी से घर जाने का फैसला किया। ताकि लोगों तक पेट्रोल बचत का संदेश जा सके।
मंत्री ने एसएसपी से किया जुर्माना लगाने का अनुरोध
लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि जिस स्कूटी से वो घर पहुंचे उसका इंश्योरेंस और प्रदूषण की अवधि दोनों ही समाप्त हो चुके थे। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा एसएसपी को पत्र दिया गया है जिसमें स्टाफ की स्कूटी के कारण जो भी नियम टूटे हैं उन पर जुर्माना लगाने के लिए अनुरोध किया गया है।

छोटी दूरी तय करने के लिए दोपहिया वाहन का करेंगे इस्तेमाल
इसके साथ ही मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भविष्य में भी वो छोटी दूरी तय करने के लिए दोपहिया वाहन का उपयोग जारी रखेंगे। उन्होंने बताया कि लंबी यात्राओं के लिए चारपहिया वाहनों का इस्तेमाल किया जाएगा। लेकिन काफिले में शामिल वाहनों की संख्या कम रखने की कोशिश की जाएगी।
big news
नैनीताल में भवाली-कैंची मार्ग पर गहरी खाई में गिरा शख्स, रेस्क्यू से पहले ही तोड़ा दम

Nainital News : नैनीताल में भवाली-कैंची मार्ग एक शख्स हादसे का शिकार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक शख्स निगलाट के पास खाई में गिर गया। जब तक रेसक्यू टीम मौके पर पहुंची उसकी मौत हो चुकी थी।
Table of Contents
नैनीताल में भवाली-कैंची मार्ग पर गहरी खाई में गिरा शख्स
नैनीताल में भवाली-कैंची मार्ग पर एक व्यक्ति गहरी खाई में गिर गया। मिली जानकारी के मुताबिक 11 मई 2026 को समय आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल से सूचना प्राप्त हुई कि भवाली-कैंची रोड पर निगलाट के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही SDRF रेस्क्यू टीम उपनिरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

रेस्क्यू के पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम
घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त व्यक्ति, कृष्ण कुमार उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी अज्ञात, संतुलन बिगड़ने के कारण लगभग 120 मीटर गहरी खाई में गिर गया था।
SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रोप रेस्क्यू तकनीक की सहायता से गहरी खाई में उतरकर व्यक्ति तक पहुंच बनाई गई। रेस्क्यू के दौरान पाया गया कि व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। तत्पश्चात टीम द्वारा शव को सुरक्षित बाहर निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।
इनपुट – ललित जोशी (नैनीताल)
big news
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर एक तीर्थयात्री की मौत, अभी तक यमुनोत्री में तीन भक्तों की जा चुकी जान

Uttarkashi News : यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती मौतों ने चिंता बढ़ा दी है। शनिवार को यात्रा मार्ग पर एक और वृद्ध श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।
Table of Contents
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर एक तीर्थयात्री की मौत
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर एक तीर्थयात्री की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को यात्रा मार्ग पर एक बुजुर्ग श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक की पहचान 82 वर्षीय शम्भू केवल, निवासी तमिलनाडु के रूप में हुई है।
शम्भू चारधाम यात्रा के लिए पहुंचे थे उत्तराखंड
जानकारी के अनुसार, शम्भू केवल चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंचे थे और शनिवार को यमुनोत्री धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नौ कैंची के पास पैदल मार्ग में अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई।
अचानक सीने में हुआ था तेज दर्द
बताया जा रहा है कि उन्हें सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत हुई, जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों और यात्रा ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी पहुंचाया। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अखिल राना के अनुसार, प्रारंभिक जांच में वृद्ध श्रद्धालु की मौत हार्ट अटैक के कारण होना सामने आया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Cricket22 hours agoRCB vs KKR Dream11 Team IPL 2026 Match 57: फैंटेसी टिप्स और प्रेडिक्शन..
Cricket22 hours agoENG-W vs NZ-W Dream11 Team 2nd ODI 2026: मैच प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी टिप्स
uttarakhand weather23 hours agoउत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
Breakingnews21 hours agoकुमाऊं कमिश्नर का औचक निरीक्षण, तहसील से SDM कार्यालय तक मिली खामियां ही खामियां, कार्रवाई के निर्देश
big news23 hours agoनैनीताल में भवाली-कैंची मार्ग पर गहरी खाई में गिरा शख्स, रेस्क्यू से पहले ही तोड़ा दम
Pauri20 hours agoपौड़ी में खाई में गिरी जेसीबी, हादसे में चालक की मौके पर ही मौत, इलाके में पसरा मातम
Breakingnews16 hours agoइस दिन खुलेंगे श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट, ऊखीमठ से 17 मई को रवाना होगी उत्सव डोली
big news19 hours agoतेल बचाने के लिए स्कूटी चलाकर फंस गए मंत्री जी, इंश्योरेंस और PUC दोनों निकले एक्सपायर, अब हो रहे ट्रोल …









































