Haridwar
माघ पूर्णिमा पर हरिद्वार में आस्था का सैलाब, गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं लगा रहे डुबकी

Magh Purnima 2026 : माघ पूर्णिमा के अवसर पर हरिद्वार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आ रही है। कड़ाके की ठंड में भी श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमा रहे हैं।
Table of Contents
Magh Purnima पर हरिद्वार में आस्था का सैलाब
माघ महीने की पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का भव्य नज़ारा देखने को मिला। तड़के भोर से ही हरकी पौड़ी, ब्रह्मकुंड सहित तमाम गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देश के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालु पवित्र गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करते नजर आए।

“हर-हर गंगे” के जयकारों से गकूंज उठे गंगा घाट
हरिद्वार के गंगा घाटों पर “हर-हर गंगे” के जयकारों और मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ देखने को मिल ही है। श्रद्धा, भक्ति और आस्था के इस महासंगम ने हरिद्वार को एक बार फिर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।

बेहद खास होता है माघ पूर्णिमा का स्नान
आपको बता दें कि माघ पूर्णिमा के स्नान को बेहद ही खास माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान को मोक्षदायी और मनोकामनाएं पूर्ण करने वाला माना जाता है।
शास्त्रों में उल्लेख है कि इस दिन देवी-देवता भी पृथ्वी पर आकर गंगा स्नान करते हैं। जिस कारण इस तिथि का महत्व और बढ़ जाता है। इसके साथ ही पौष पूर्णिमा पर पितरों के श्राद्ध और तर्पण का विशेष महत्व है, जिससे पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
Haridwar
भारी बारिश से हरिद्वार में जलभराव, सड़कें बनी तालाब, DM मयूर दीक्षित ने किया स्थलीय निरीक्षण

Haridwar News : पिछले कई घंटो से हो रही मूसलाधार बारिश ने हरिद्वार में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गुरुवार को विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थलीय निरीक्षण किया।
Table of Contents
भारी बारिश से हरिद्वार में जलभराव, सड़कें बनी तालाब
हरिद्वार में लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कें तालाब बन गई हैं। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली है। जिसके बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्थलीय निरीक्षण किया है। जिलाधिकारी ने भगत सिंह चौक, रानीपुर मोड़, कनखल के गुरुबख्श विहार और राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भूमनानंद अस्पताल के निकट जलभराव का जायजा लिया। मौके पर मौजूद स्थिति का आकलन करते हुए उन्होंने अधिकारियों को जल निकासी के लिए तत्काल प्रभाव से कार्य करने के निर्देश दिए।
डीएम ने दिया यातायात प्रबंधन और समन्वय पर जोर
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पुलिस और संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन मार्गों पर पानी भरा है, वहां यातायात को डायवर्ट किया जाए ताकि जाम न लगे और आमजन को राहत मिले। उन्होंने विभागों के बीच आपसी समन्वय बनाकर ‘त्वरित कार्रवाई’ करने की बात कही ताकि जलभराव से उत्पन्न किसी भी अप्रिय स्थिति को टाला जा सके।

नदी किनारे रहने वालों के लिए अलर्ट जारी
जिलाधिकारी ने गंगा के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर आम नागरिकों और श्रद्धालुओं को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी। उन्होंने अपील की कि लोग अनावश्यक रूप से नदी किनारों और घाटों की ओर न जाएं। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन जागरूकता अभियान चलाया जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।
Haridwar
बाइक चोरों पर सिडकुल पुलिस का शिकंजा, 3 चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

Haridwar News : हरिद्वार की थाना सिडकुल पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। आरोपी का एक साथी पहले ही जेल की हवा खा रहा है, जबकि पकड़ा गया संदिग्ध भी कई मामलों में वांछित चल रहा था।
Table of Contents
हरिद्वार में 3 चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
बीते दिनों सिडकुल क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ गई थीं। 6 जुलाई को नवोदय नगर निवासी मनोज चौधरी की पैशन प्रो और 7 जुलाई को सुजीत कुमार राय की सुपर स्प्लेंडर फैक्ट्री के बाहर से चोरी हो गई थी। इन मामलों में थाना सिडकुल में धारा 303 (2) BNS के तहत मुकदमे दर्ज किए गए थे।
चेकिंग के दौरान पकड़ा गया शातिर चोर
मामले के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने 7 जुलाई को सिडकुल के ‘टैप इंडिया’ कंपनी तिराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान राजा बिस्कुट चौक की ओर से आ रहे एक बाइक सवार ने पुलिस को देख भागने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह बाइक समेत गिर गया। पुलिस ने उसे तुरंत दबोच लिया।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
पकड़े गए आरोपी की पहचान रजत उर्फ कार्तिक, निवासी एटा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में रोशनाबाद में रह रहा था। पूछताछ में रजत ने बताया कि उसने अपने साथी सहवाज के साथ मिलकर इन बाइक को चोरी किया था। उल्लेखनीय है कि सहवाज को पुलिस पहले ही एक अन्य चोरी के मामले (मुकदमा संख्या 270/26) में 4 जुलाई को जेल भेज चुकी है।
Haridwar
हरिद्वार आने वाले दें ध्यान वरना हो जाएंगे परेशान, 8 जुलाई से 11 जुलाई तक बंद रहेगा मनसा देवी रोपवे

Haridwar News : हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सूचना है। प्रसिद्ध मनसा देवी और चंडी देवी मंदिरों के रोपवे का संचालन कुछ दिनों के लिए बंद रहेगा।
Table of Contents
हरिद्वार में 8 जुलाई से 11 जुलाई तक बंद रहेगा मनसा देवी रोपवे
8 जुलाई से 11 जुलाई तक मनसा देवी रोपवे बंद रहेगा। कंपनी के अनुसार, 8 जुलाई से 11 जुलाई तक मनसा देवी मंदिर का रोपवे बंद रहेगा। वहीं 13 जुलाई से 16 जुलाई तक चंडी देवी मंदिर के रोपवे का संचालन पूरी तरह स्थगित रहेगा। इस अवधि में श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने के लिए पैदल मार्ग का ही उपयोग करना होगा।
मेंटेनेंस के काम के चलते लिया गया है फैसला
मेंटेनेंस के दौरान रोपवे की तकनीकी जांच, मशीनरी की सर्विसिंग और पुलों का निरीक्षण किया जाएगा। इस प्रक्रिया में सरकारी एजेंसी ब्रिडकुल द्वारा नामित अधिकारी भी निरीक्षण करेंगे, ताकि संचालन शुरू होने से पहले सभी सुरक्षा मानकों की पुष्टि की जा सके।
नए रोपवे की योजना पर भी होगा काम
कंपनी ने बताया कि मेंटेनेंस अवधि के दौरान नए रोपवे की संभावनाओं पर भी काम आगे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए विस्तृत सर्वे कराया जाएगा, जिसे ब्रिडकुल के अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ मिलकर पूरा करेंगे।

यदि सर्वे और तकनीकी रिपोर्ट संतोषजनक रहती है, तो भविष्य में मौजूदा रोपवे के स्थान पर नया रोपवे विकसित करने की दिशा में प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। हालांकि, परियोजना को पूरा करने की समयसीमा अभी तय नहीं की गई है।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से की अपील
रोपवे बंद रहने के दौरान मंदिर प्रशासन और संचालन कंपनी ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है। श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि यात्रा की योजना बनाते समय इन तिथियों का ध्यान रखें और आवश्यकतानुसार पैदल मार्ग का उपयोग करें। इससे मेंटेनेंस कार्य समय पर पूरा हो सकेगा और भविष्य में रोपवे की सेवाएं अधिक सुरक्षित एवं बेहतर तरीके से उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
Uttarkashi22 hours agoयमुनोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौके पर मौत
Udham Singh Nagar23 hours agoकाशीपुर में पेट्रोल पंप पर दर्दनाक हादसा, वाटर कूलर में करंट आने से युवक की मौत !
Pauri21 hours agoसतपुली में पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने से पिकअप वाहन आया चपेट में, चालक सुरक्षित
big news15 hours agoचमोली में भरभराकर गिरी सरकारी अस्पताल की दीवार, मलबे में दबने के कारण डॉक्टर की मौत
Uttarakhand17 hours ago17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, परेड ग्राउंड में छात्रों के साथ करेंगे संवाद
big news15 hours agoमेरठ से अग्निवीर भर्ती की तैयारी करने रानीखेत आए युवक की हत्या, इलाके में मची सनसनी
Cricket60 minutes agoआयरलैंड महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला ड्रीम 11 टीम: मैच प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट, और फैंटेसी टिप्स




































