Accident
रूड़की में भीषण सड़क हादसा, तेज़ रफ़्तार कार के नहर में गिरने से दो की मौत
Roorkee Accident: तेज़ रफ़्तार ने छीनी 2 परिवारों की खुशियां
मुख्य बिंदु
Roorkee Accident: रुड़की में एक बार फिर तेज रफ्तार ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार किया सेल्टोस (Kia Seltos) कार अनियंत्रित होकर सीधे गंगनहर में जा गिरी। इस हादसे में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई।
Roorkee में तेज़ रफ़्तार कार हुई दुर्घटना का शिकार
दरअसल, शनिवार तीन जनवरी को देर रात पुलिस को सूचना मिली कि मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर झाल के पास एक कार गंगनहर में गिरी हुई है। जिस पर तत्काल Manglaur कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पहुंचने पर देखा पुलिस ने देखा कि ग्रे रंग की किया सेल्टोस गंगनहर में पूरी तरह डूबी हुई थी। इसके बाद, पुलिस ने तत्काल झाल कर्मियों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कार तक पहुंचने का प्रयास किया।
हादसे में दो युवकों की मौत
रेस्क्यू के दौरान, पानी के भीतर कार की तलाशी ली गई, जहां दोनों युवक अचेत अवस्था में पाए गए। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने दोनों को बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस की सहायता से रुड़की के सिविल अस्पताल भेजा गया। जहाँ हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान
- सौरभ शर्मा (25 वर्ष) पुत्र राजकुमार शर्मा
- पुनीत (25 वर्ष) पुत्र आशुतोष, निवासी कुराली थाना जानी, मेरठ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई।
इसके बाद, दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन की मदद से गंगनहर से बाहर निकलवाया गया। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हादसे के सभी पहलुओं की गहन जांच की जाएगी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि जांच में हर बिंदु को गंभीरता से परखा जाएगा, ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है
पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद परिवारों में कोहराम मच गया। वाहन के पंजीकृत स्वामी विवेक शर्मा ने पुलिस को फोन पर बताया कि दोनों युवक किसी निजी कार्य से रुड़की आए थे। फिलहाल, पुलिस की शुरुआती जांच में यही सामने आया है कि तेज रफ्तार के चलते चालक मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे गंगनहर में जा गिरी। हादसे के बाद दोनों परिवारों में गहरा शोक पसरा हुआ है।
Read more….
ROORKEE: मंगलौर में सनसनीखेज हत्या, युवक का शव श्मशान घाट के कूड़ेदान में मिला…
Haridwar Accident : हरिद्वार में तेज रफ्तार ने ली 3 जानें, मौके का मंजर देख कांप उठे लोग !
big news
पिथौरागढ़ के धारचूला में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, हादसे में पूर्व सैनिक की मौत

Pithoragarh News : पिथौरागढ़ के धारचूला में भीषण सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। धारचूला में कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में पूर्व सैनिक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
पिथौरागढ़ के धारचूला में दर्दनाक सड़क हादसा
पिथौरागढ़ के धारचूला में एक कार हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कार संख्या यूके 05-9992 बुधवार दोपहर में धारचूला से सिनियाखोला जा रही थई। लेकिन रास्ते में कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में वाहन स्वामी और चालक कमल राम जौहरी (64) पुत्र हरी राम निवासी नौगांव की मौके पर ही मौत हो गई।

कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल
हादसे में जहां कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दो लोग घायल हो गए। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में सीनियाखोला निवासी नर सिंह (50) और निवासी नौगांव निवासी विजेंद्र थापा (30) घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। दोनों की ही हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे से गांव में शोक की लहर
बताया जा रहा है कि दोपहर में स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी थी। जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया। चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। लेकिन अन्य दो को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। इस हादसे के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया है। पूर्व सैनिक की मौत के बाद परिजनों मेंल कोहराम मच गया है।
big news
हल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर, पिकअप ने स्कूटी को मारी टक्कर, 20 साल की युवती की मौत

Haldwani Accident : हल्द्वानी में पिकअप और स्कूटी की भिड़ंत, एक युवती की मौत, एक घायल
Haldwani Accident : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। हल्द्वानी-कालाढूंगी रोड पर भाखड़ा पुल के पास एक तेज रफ्तार हल्द्वानी में पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
हल्द्वानी में तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी को मारी टक्कर
हल्द्वानी में मंगलवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां हल्द्वानी-कालाढूंगी रोड पर भाखड़ा पुल के पास पिकलअप चालक की रफ्तार के कारण एक युवती को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
मिली जानकारी के मुताबिक भाखड़ा पुल के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार 20 वर्षीय युवती भावना रावत की ही मौत हो गई। जबकि उसकी साथी अस्पताल में भर्ती है। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

चालक की लापरवाही के कारण हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। पिकअप बेहद ही तेज रफ्तार से कालाढूंगी की ओर से आ रहा था इसी दौरान सामने से आ रही स्कूटी के बीच उसकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में स्कूटी सवार दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
एक युवती गंभीर रूप से घायल
आनन-फानन में आस-पास मौजूद लोग उन्हें अस्पातल ले गए। जहां डॉक्टरों ने चकलुवा निवासी भावना रावत को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी साथी लामाचौड़ निवासी नेहा जोशी की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
big news
रविवार तड़के टिहरी में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पिकअप, चालक की मौके पर मौत

Tehri News : टिहरी में रविवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
टिहरी में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पिकअप
टिहरी गढ़वाल जिले में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसे (Tehri Accident) में एक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा घुत्तू के पास हुआ है। जहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल को एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचा दिया है।
सुबह करीब साढ़े चार बजे की है घटना
मिली जानकारी के मुताबिक घटना (Tehri Accident) सुबह करीब साढ़े चार बजे की है। इसी वक्त एसडीआरएफ को वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। पिकअप वाहन में चालक समेत दो व्यक्ति और एक खच्चर सवार थे।

चालक समेत दो लोग और खच्चर थे वाहन में सवार
चालक बॉबी(28)पुत्र जगबीर लाल निवासी खलासी पट्टी पालीगढ़ और खच्चर की मौत हो गई। जबकि घायल पूरन सिंह(55 )पुत्र रूप चंद्र सिंह निवासी ग्राम साथियाला पट्टी भिलग टिहरी गढ़वाल को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
Cricket4 hours agoMI vs PBKS Dream11 Prediction Match 24 IPL 2026
big news23 hours agoमंदिर में हुई पुजारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, 48 घंटे के अंदर हत्यारे को किया गिरफ्तार
big news21 hours agoउत्तराखंड में शुरू होंगे 50 स्विफ्ट स्कूल, सरकारी स्कूलों में आएगा क्रांतिकारी बदलाव, जानें क्यों है ये खास ?
big news24 hours agoमहिला कांग्रेस ने किया शिक्षा मंत्री के सरकारी आवास का घेराव, निजी स्कूलों में मनमानी के खिलाफ किया प्रर्दशन
big news5 hours agoपिथौरागढ़ के धारचूला में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, हादसे में पूर्व सैनिक की मौत
Nainital5 hours agoनैनीताल के भीमताल में मिनी ट्रक में गाय ले जाने को लेकर बवाल, पुलिस ने 3 युवकों को लिया हिरासत में
Cricket4 hours agoKAR vs ISL Dream11 Prediction Match 25 PSL 2026 : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स
big news2 hours agoमहिलाएं लकड़ी लेने जंगल जाती हैं इसलिए गुलदार खा जाता है, वन मंत्री के बयान को कांग्रेस ने बताया शर्मनाक












































