big news
उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 21 फरवरी से 20 मार्च तक होंगी परीक्षाएं

Uttarakhand Board Exam 2026 : उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद ने उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड परीक्षआएं 21 फरवरी 2026 से शुरू होंगी और 20 मार्च तक चलेंगी।
Uttarakhand Board Exam 2026 की परीक्षाओं की डेटशीट जारी
उत्तराखंड बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टीहाईस्कूल और इंटर का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है।
21 फरवरी से 20 मार्च तक होंगी परीक्षाएं
उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी समय-सारणी के मुताबिक उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 21 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। जबकि ये परीक्षाएं 20 मार्च 2026 तक चलेंगी। इस साल प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं में 2 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
ड्राइंग पेंटिंग विषय के साथ शुरू होगी परीक्षाएं
बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 12वीं की ड्राइंग पेंटिंग विषय के साथ शुरू होगी। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने परीक्षा कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया किया परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होगी और दोपहर एक बजडे तक
big news
रामनगर में संदिग्ध हालात में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Ramnagar News : रामनगर में शुक्रवार एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद जहां परिवार में मातम पसरा है।
Table of Contents
रामनगर में संदिग्ध हालात में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी
रामनगर में संदिग्ध हालात में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी मच गई है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
रामनगर के ग्राम शक्तिनगर पूछड़ी इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग का शव घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला, मृतक की पहचान 60 वर्षीय अमीर हुसैन के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
निर्माणाधीन मकान से घर के लिए निकला था मृतक
मृतक के छोटे भाई इकबाल ने बताया कि अमीर हुसैन का एक मकान फौजी कॉलोनी में निर्माणाधीन है। मृतक के भाई ने बताया कि गुरुवार रात वो अपने उसी निर्माणाधीन मकान से घर के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं पहुंचे। जब काफी समय तक उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन पूरी रात खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।
घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला शव
शुक्रवार सुबह घर से कुछ दूरी पर अमीर हुसैन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए आशंका जताई है कि घटना के पीछे कोई साजिश भी हो सकती है।
रामनगर कोतवाल सुशील कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।
big news
कृषि विभाग को मिला स्थाई निदेशक, दिनेश कुमार को सौंपी गई जिम्मेदारी, आदेश जारी

Uttarakhand News : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड कृषि विभाग को स्थाई निदेशक मिल गया है। इस पद पर दिनेश कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Table of Contents
दिनेश कुमार बने कृषि विभाग के स्थाई निदेशक
उत्तराखंड के कृषि विभाग में लंबे समय से लंबित चल रही नियुक्ति पर अब फैसला हो गया है। विभाग को स्थायी निदेशक मिल गया है।
सरकार ने वरिष्ठ अधिकारी दिनेश कुमार को पदोन्नत करते हुए इस जिम्मेदारी के लिए नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलने के बाद कृषि विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

दिनेश कुमार की नियुक्ति के आदेश जारी
कृषि विभाग के स्थाई निदेशक के पद पर दिनेश कुमार की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि ये पद 25 नवंबर 2025 से खाली चल रहा था। इसके साथ ही बीते कुछ समय से कृषि विभाग में स्थायी निदेशक के अभाव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं सामने आ रही थीं। विधानसभा सत्र में भी ये मुद्दा उठा था।
big news
रुद्रपुर में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म, किशोर ने दोस्त के साथ मिलकर मासूम को बनाया शिकार

Rudrapur News : रुद्रपुर में दो किशोरों ने मिलकर किया नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म
Rudrapur News : ऊधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर से 9 साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक किशोर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसी मकान में किराए पर रहने वाली 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।
Table of Contents
रुद्रपुर में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म
रूद्रपुर में नौ साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म की खबर से सनसनी मच गई है। मिली जानकारी के मुताबिक किराये के मकान में रहने वाले एक किशोर ने अपने साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा लिया है। इसके साथ ही दोनों किशोरों से पूछताछ की जा रही है।
एक ही मकान पर किराए पर रहते थे दोनों
मिली जानकारी के मुताबिक मासूम के माता-पिता और आरोपी किशोर के परिजन दोनों एक ही मकान में किराए पर रहते थे। गुरूवार को एक दंपती अपनी बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंची जहां उन्होंने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी।
मासूम के माता-पिता ने बताया कि वो किराए के मकान में रहते हैं। बुधवार रात उनकी 9 साल की बेटी कमरे के बाहर बने बाथरूम में गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी दौरान उसी मकान में किराए पर रहने वाले एक किशोर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उनकी बेटी को कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया मामला
घटना के बाद बच्ची काफी घबराई हुई और परेशान नजर आ रही थी। परिजनों द्वारा पूछने पर उसने पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन कोतवाली पहुंचे, जहां पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया।
पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ प्रशांत कुमार के अनुसार, मिली शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है और आरोपियों को किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Cricket18 hours agoPBKS vs SRH Dream11 Prediction Match 17 IPL 2026 : जानें बेस्ट फैंटेसी टीम और पिच रिपोर्ट…
Cricket22 hours agoकौन है लखनऊ सुपर जाएंट्स के स्टार मुकुल चौधरी , पढ़ें उनकी विस्तृत जीवनी…
Cricket22 hours agoRR vs RCB Dream11 Prediction Match 16 IPL 2026
Cricket23 hours agoQUE vs RAP Dream11 Prediction Match 18 Psl 2026
Haldwani23 hours agoहल्द्वानी में शराब की ओवर रेटिंग पर एक्शन, शराब की दुकानों पर छापेमारी जारी…
Dehradun18 hours agoउत्तराखंड में आज से जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, स्व-गणना कर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया शुभारंभ
Cricket17 hours agoPES vs LAH Dream11 prediction Match 19 PSL 2026 ,11 March 2026
big news21 hours agoहल्द्वानी में स्कूल से घर लौट रही छात्रा लापता, झाड़ियों में मिली ड्रेस लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं







































