Rudraprayag
अगस्त्यमुनि में डोली के प्रवेश को लेकर गरमाया मामला, लोगों ने गेट तोड़ने का किया प्रयास
Rudraprayag: अगस्त्यमुनि में दूसरे दिन भी गेट के बाहर खड़ी रही डोली, मौके पर जमकर हुआ हंगामा
मुख्य बिंदु
रुद्रप्रयाग (Rudraprayag): उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में अगस्त्यमुनि में मैदान निर्माण को लेकर पिछले एक महीने से धरना चल रहा है। जिसके बाद कल मकर संक्रांति के पर्व पर केदारनाथ हाईवे पर अगस्त्यमुनि में मुनि महाराज की डोली ने जमकर तांडव मचाया। डोली को कल मंदिर से रवाना होकर अगस्त्य ऋषि के मैदान में जाना था। जहां सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शन कर रहे भक्त डोली का इंतजार कर रहे हैं।
अगस्त्यमुनि में दूसरे दिन भी गेट पर घंटों खड़ी रही मुनि महाराज की डोली
लेकिन मैदान का गेट उपर से बंद होने पर डोली ने मैदान के अंदर प्रवेश नहीं किया। जिसके बाद आज गुरुवार को भी माहौल गरम रहा। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मामले में हंगामा बढ़ने के बाद प्रवेश गेट को तोड़ना शुरू कर दिया है।
ये भी पढ़ें- कालीमठ और चामुंडा की देव डोलियों ने किया गंगा स्नान, हरिद्वार, देवप्रयाग में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
गुरुवार को मकर संक्रांति पर निकली अगस्त्य ऋषि की ऐतिहासिक डोली यात्रा के दूसरे दिन भी भारी विवाद हुआ। मैदान का गोल गेट नहीं तोड़े जाने पर बुधवार को डोली ने प्रवेश नहीं किया था। जबकि आज गुरुवार को दोबारा डोली मैदान में प्रवेश के लिए पहुंची। लेकिन गेट न तोड़े जाने पर डोली ने आज भी मैदान में प्रवेश नहीं किया। जिसके बाद मौके पर जमा भीड़ में से कई लोग जिनमें औरतें भी शामिल थी गेट के ऊपर चढ़ कर गेट तोड़ने लगे।
आक्रोश में आए लोगों ने गेट तोड़ने का किया प्रयास
स्टेडियम निर्माण के खिलाफ स्थानीय लोग लम्बे समय से प्रदर्शन कर रहे थे। जिसके चलते साल के पहले दिन ही त्रिभुवन चौहान और अन्य को थाने में हाजिरी भी लगानी पड़ी थी। साथ ही जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने भी गेट को हटाने की बात कही थी। लेकिन मामले में किसी भी तरह की प्रशासनिक कार्रवाई न होने से स्थानीय लोग आक्रोश में हैं। उनका कहना है कि ये भूमि अगस्त्य ऋषि मुनि महाराज की है जहाँ पर गेट निर्माण नहीं किया जाना चाहिए था।
डोली समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि
15 सालों बाद अगस्त्य ऋषि की डोली यात्रा का आयोजन किया गया, जिसको लेकर प्रशासन को पहले से सूचना दे दी गई थी। लेकिन प्रशासन ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
ये भी पढ़ें – रुद्रप्रयाग पुलिस ने दो गुमशुदा महिलाओं को किया बरामद, पिछले साल 21 महिलाऐं हुई थी लापता
big news
तुंगनाथ और मध्यमहेश्वर के कपाट खुलने की तिथि की हुई घोषणा, इस दिन से कर पाएंगे दर्शन

Rudraprayag News : द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। आज वैसाखी के पावन पर्व पर कपाट खुलने की तारीखों का ऐलान किया गया।
Table of Contents
तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि की हुई घोषणा
तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खोल दिए जाएंगे। आज भगवान तुंगनाथ के पुजारी विजय भारत मैठाणी व मंदिर समिति ग्रामीणों की उपस्थिति में वैसाखी के पावन पर्व पर कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की गई। बता दें कि 20 अप्रैल को भगवान की चल विग्रह डोली शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कू से अपनी यात्रा शुरू करेगी। यात्रा के दौरान पुंडखी में भोग अर्पित किया जाएगा और रात्रि विश्राम भूतनाथ मंदिर में होगा।

21 अप्रैल भूतनाथ मंदिर से रवाना होगी डोली
21 अप्रैल को डोली सुबह लगभग 11 बजे भूतनाथ मंदिर से आगे बढ़ेगी। ये यात्रा पाब गांव, चलियाखोड़ और बनियाकुंड होते हुए अपने दूसरे पड़ाव चोपता पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम किया जाएगा। 22 अप्रैल को डोली सुबह 8 बजे चोपता से प्रस्थान कर ग्रीष्मकालीन गद्दी स्थल तुंगनाथ धाम पहुंचेगी। यहां पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी, जिसके बाद मंदिर के कपाट सुबह 11 बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे।

21 मई को खोल दिए जाएंगे मध्यमहेश्वर धाम के कपाट
तुंगनाथ के साथ ही आज द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर के कपाट खुलने की तिथि का भी ऐलान किया गया। पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में आज मध्यमहेश्वर धाम के कपाट खोलने की तारीख की घोषणा हुई। इस साल 21 मई को मध्यमहेश्वर धाम के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे।
big news
बैसाखी के पावन पर्व पर खुले मां गौरामाई मंदिर के कपाट, सैंकड़ों श्रद्धालु बने इस पल के साक्षी

Rudraprayag News : गौरीकुंड स्थित गौरामाई मंदिर के खुले कपाट, छह महीने यहीं दर्शन देंगी मां गौरा
Rudraprayag News : आज बैसाखी पर्व के शुभ अवसर पर बाबा केदारनाथ के अंतिम पड़ाव गौरीकुंड स्थित मां Gauramai mandir के कपाट विधिविधानपूर्व खोल दिए गए हैं। इसी के साथ बाबा केदार के धाम की यात्रा की आध्यात्मिक शुरुआत हो गई है।
Table of Contents
बैसाखी के पावन पर्व पर खुले मां गौरामाई मंदिर के कपाट
बैसाखी के पावन पर्व पर गौरामाई मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं। बाबा केदारनाथ के अंतिम पड़ाव गौरीकुंड स्थित गौरामाई मंदिर (Gauramai mandir) के कपाट आज सुबह आठ बजे शुभ मुहूर्त में विधिविधान पूर्व खोले गए। इस ऐतिहासिक पल के सैकड़ों श्रद्धालु साक्षी बने।
पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल
गौरामाई मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही पूरा इलाका मां के जयकारों से गूंज उठा। कपाट खुलते ही पूरे क्षेत्र में आस्था और उल्लास का वातावरण बन गया। इस पावन क्षण में लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।

बता दें कि सुबह गौरी गांव स्थित मां गौरी मंदिर में आचार्य गणों ने पूजा की। जिसके बाद मां गौरामाई की भोग मूर्तियों को कंडी में गौरामाई मंदिर तक लाया गया। जिसके बाद मंदिर के कपाट खोल दिए गए। अब अगले छह महीने तक गौरामाई भक्तों को इसी मंदिर में दर्शन देंगी।
Breakingnews
बड़ी खबर : सुबह-सुबह रूद्रप्रयाग में भूकंप के तेज झटकों से डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

Rudraprayag Earthquake : रूद्रप्रयाग में भूकंप से डोली धरती, 5.02 रही तीव्रता
Rudraprayag Earthquake : शनिवार सुबह-सुबह रूद्रप्रयाग में भूकंप के तेज झटकों से धरती डोल उठी। भूकंप के झंटके महसूस होते ही लोगों में दहशत मच गई और लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।
Table of Contents
सुबह-सुबह रूद्रप्रयाग में भूकंप के तेज झटकों से डोली धरती
शनिवार सुबह उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में भूकंप के तेज झटके (Rudraprayag Earthquake) महसूस किए गए। झटकों के कारण क्षेत्र में लोगों के बीच हलचल मच गई।
कई लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। हालांकि, शुरुआती जानकारी के अनुसार किसी बड़े नुकसान या हताहत की खबर सामने नहीं आई है।

रिक्टर पैमाने पर 5.02 रही तीव्रता
बता दें कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप (Rudraprayag Earthquake) की तीव्रता 5.02 रही। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी मुताबिक रूद्रप्रयाग जिले में भूकंप के झटके सुबह 5:13:17 बजे महसूस किए गए।
भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग से करीब 10 किलोमीटर पूर्व में था। जबकि इसकी गहराई जमीन से 15 किलोमीटर नीचे बताई जा रही है।
Cricket23 hours agoPBKS vs LSG Dream11 Prediction Match 29 IPL 2026
big news22 hours agoबड़ी खबर : देहरादून में यहां पति ने पत्नी को चाकू से गोद डाला, इलाज के दौरान महिला की मौत
big news23 hours agoMussoorie घूमने का बना रहे हैं प्लान तो जान लें जरूरी बात, शाम पांच बजे बाद वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री !
CHAR DHAM YATRA21 hours agoट्रांजिट कैंप से श्रद्धालुओं का दल चारधाम यात्रा के लिए निकला, सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
big news4 hours agoआज खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, अक्षय तृतीया पर होगा चारधाम यात्रा का आगाज
big news1 hour agoगंगोत्री धाम के खुले कपाट, चारधाम यात्रा 2026 का हुआ भव्य आगाज, सीएम धामी बने दिव्य पल के साक्षी
Breakingnews2 hours agoकेदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई बाबा की पंचमुखी उत्सव डोली, जयकारों से गूंज उठी पूरी केदारघाटी












































