Uttarkashi
बर्फबारी के बीच गंगोत्री पहुंचे शिवभक्त, शिवरात्रि के लिए भर रहे पावन गंगाजल

Uttarkashi News : उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। जिस कारण पहाड़ों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस ठंड के बावजूद भी शिवभक्त गंगोत्री गंगाजल लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
Table of Contents
बर्फबारी के बीच गंगोत्री पहुंचे शिवभक्त
आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के बावजूद गंगोत्री धाम पहुँचकर पावन गंगाजल भर रहे हैं।
शिवभक्तों की आस्था के आगे ठंड भी पड़ी फीकी
गंगोत्री क्षेत्र में मौसम बेहद ठंडा है और चारों ओर बर्फ जमी हुई है, लेकिन शिवभक्तों की आस्था के आगे ठंड और कठिनाइयाँ फीकी पड़ती नजर आ रही हैं। श्रद्धालु बर्फबारी के बीच गंगोत्री धाम से शुद्ध जल लेकर अपने-अपने स्थानों पर भगवान शिव को अर्पित करने की तैयारी में जुटे हैं।

बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं शिवभक्त
शिवभक्तों का कहना है कि गंगोत्री धाम से लाया गया गंगाजल महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को अर्पित करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद श्रद्धालु गंगोत्री पहुंचे रहे हैं। महाशिवरात्रि के नजदीक आते ही गंगोत्री धाम में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है।
Uttarkashi
स्वाइन फ्लू के बाद अब कॉक्ससैकी वायरस की दस्तक, उत्तरकाशी में 8 बच्चों में पुष्टि से हड़ंकप

Uttarkashi News : उत्तरकाशी जिले के भंगेली गांव में बीमार पड़े 15 बच्चों में से आठ में कॉक्ससैकी वायरस की पुष्टि हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार इस वायरस से होने वाली बीमारी को हाथ, पैर और मुंह की बीमारी यानी एचएफएमडी (HFMD) कहा जाता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में अन्य बच्चों की भी जांच कर रही है।
Table of Contents
स्वाइन फ्लू के बाद अब कॉक्ससैकी वायरस की दस्तक
नैनीताल जिले के ज्योलीकोट में दूषित पानी की वजह से लोगों के बीमार पड़ने और मौत की घटना के बाद भंगेली में बच्चों के बीमार होने का मामला चिंता बढ़ाने वाला है।
स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों में एचएफएमडी की पुष्टि की है और बीमारी के दूषित पानी से फैलने की बात कही गई है। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि वायरस पेयजल स्रोत से आने वाले पानी में मौजूद था या इसके पीछे कोई अन्य स्रोत था।
जल संस्थान ने पेयजल के दूषित होने की बात से किया इनकार
जल संस्थान ने पेयजल के दूषित होने की बात से इनकार किया है। पानी को लेकर सामने आए दावों की वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल जल संस्थान ने जल स्रोतों की निगरानी बढ़ा दी है।

बच्चों में मिले एचएफएमडी से मिलते-जुलते लक्षण
भटवाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. वेद मोइक के अनुसार, बीमार बच्चों में हाथ, पैर और मुंह पर दाने निकलने के साथ तेज बुखार, गले में दर्द और भूख कम लगने जैसी शिकायतें सामने आई थीं। गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को बच्चों में एचएफएमडी से मिलते-जुलते लक्षण मिले।
इसके बाद ऐसे लक्षण वाले 15 बच्चों की जांच कराई गई, जिनमें आठ बच्चों में बीमारी की पुष्टि हुई। बताया गया है कि एचएफएमडी आमतौर पर सात वर्ष से कम उम्र के बच्चों में अधिक देखने को मिलती है।
Uttarkashi
उत्तरकाशी में जागड़ा मेले से लौट रहा वाहन हादसे का शिकार, एक की मौत, दो लापता

Uttarkashi News : उत्तरकाशी के मोरी विकासखंड की फतेहपर्वत पट्टी में जागड़ा मेले से लौट रहे ग्रामीणों का वाहन खन्यासणी-पुजेली मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में हड़वाड़ी गांव निवासी उपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग लापता बताए जा रहे हैं।
Table of Contents
उत्तरकाशी में जागड़ा मेले से लौट रहा वाहन खाई में गिरा
उत्तरकाशी में पुजेली, हड़वाड़ी और बरी गांवों के 12 ग्रामीण मंगलवार को खन्यासणी में आयोजित जागड़ा मेले में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी वाहन से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान खन्यासणी और पुजेली गांव के बीच वाहन अचानक सड़क से नीचे खाई में जा गिरा।
हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव शुरू किया। ग्रामीणों ने खाई में फंसे नौ घायलों को बाहर निकाला। घायलों में मस्तू, अरविंद सिंह, रमेश सिंह, राधा, साइकिलू, शिशपाली, जगमोहन, माघी देवी और केदार सिंह शामिल हैं। वहीं, उपेंद्र ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

दो ग्रामीणों के लापता होने की जानकारी
हादसे के बाद दो ग्रामीणों के लापता होने की जानकारी सामने आई। सूचना मिलने पर मोरी पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और देर शाम तक लापता दोनों लोगों की तलाश में अभियान चलाया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।
घायल सभी नौ लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और लापता ग्रामीणों की तलाश जारी रही।
Uttarkashi
उत्तरकाशी में भतीजे ने चाचा पर कुल्हाड़ी से किया वार, इलाज के दौरान मौत

Uttarkashi News : उत्तरकाशी से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां आपसी विवाद में एक युवक ने अपने ही चाचा की हत्या कर दी। इस खबर के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
Table of Contents
उत्तरकाशी में भतीजे ने चाचा पर कुल्हाड़ी से किया वार
उत्तरकाशी जिले के मोरी विकासखंड की फतेपर्वत पट्टी के बरी गांव में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। कहासुनी के बाद एक युवक ने अपने ही चाचा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल चाचा की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
मामूली कहासुनी के बाद युवक ने किया हमला
मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह बरी गांव निवासी करम चंद उर्फ गांधी और उनके भतीजे सुमन चंद उर्फ सुबेन के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और सुमन ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से अपने चाचा पर हमला कर दिया।
हमले में करम चंद की गर्दन और हाथ पर गंभीर चोटें आईं। चोट इतनी गंभीर थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी
वारदात की जानकारी मिलते ही मोरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष दीपक रावत पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस उपाधीक्षक चंचल शर्मा के मुताबिक, घटना की जांच की जा रही है और फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।
Haridwar19 hours agoप्रेम कहानी का खौफनाक अंत, युवक-युवती ने खाया जहर, इलाज के दौरान दोनों की मौत
uttarakhand weather2 hours agoउत्तराखंड में आज 7 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले के मौसम का हाल
Pithoragarh23 hours agoआदि कैलाश यात्रा पर लगी अस्थाई रोक, 20 सितंबर तक टाला गया यात्रा का दूसरा फेज
Uttarkashi3 hours agoउत्तरकाशी में जागड़ा मेले से लौट रहा वाहन हादसे का शिकार, एक की मौत, दो लापता
Uttarkashi2 hours agoस्वाइन फ्लू के बाद अब कॉक्ससैकी वायरस की दस्तक, उत्तरकाशी में 8 बच्चों में पुष्टि से हड़ंकप
Tehri Garhwal29 minutes agoघनसाली में बारिश का कहर, खेलते-खेलते गदेरे में बहा 7 साल का मासूम, 1 किमी दूर मिला शव






































