big news
उत्तराखंड के तीनों ऊर्जा निगमों में ESMA लागू, कर्मचारी नहीं कर पाएंगें हड़ताल, अधिसूचना जारी

Uttarakhand News : उत्तराखंड में सरकार ने तीनों ऊर्जा निगमों में एस्मा (ESMA) लागू कर दिया है। इसके बाद अब तीनों ऊर्जा निगमों में कर्मचारी हड़ताल नहीं कर पाएंगे।
Table of Contents
उत्तराखंड के तीनों ऊर्जा निगमों में एस्मा लागू
उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के तीनों ऊर्जा निगमों उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल), पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) और उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) में उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम 1966 (एस्मा) लागू कर दिया है।
ऊर्जा निगमों में एस्मा की अधिसूचना जारी
ऊर्जा निगमों में ESMA की अधिसूचना प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम द्वारा जारी कर दी गई है। इसके तहत तीनों निगमों में हड़ताल को तत्काल प्रभाव से बैन कर दिया गया है। इसके बाद भी कोई कर्मचारी अगर हड़ताल करता है तो उस पर एस्मा के तहत कार्रवाई की जाएगी।
तीनों निगमों के प्रबंधन ने भी जारी किए आदेष
अधिसूचना जारी होने के बाद अब तीनों निगमों के प्रबंधन ने भी अपने-अपने स्तर पर इस संबंध में आदेश लागू कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में यूजेवीएनएल की भूमि को निजी पक्षों को सौंपे जाने के आरोपों को लेकर डाकपत्थर क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं केंद्र सरकार के निजीकरण विधेयक के खिलाफ कर्मचारियों ने पहले ही एक दिवसीय हड़ताल कर अपना विरोध दर्ज कराया था।
big news
आज किसानों के साथ देहरादून कूच करेंगे राकेश टिकैत, दिव्यांशु हत्याकांड के आरोपियों कड़ी सजा देने की है मांग

Dehradun News : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का किसानों के साथ देहरादून कूच करेंगे। राकेश टिकैत के इस कूच के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं।
Table of Contents
आज किसानों के साथ देहरादून कूच करेंगे राकेश टिकैत
राजधानी देहरादून के प्रेमनगर में हाल ही में हुए दिव्यांशु हत्याकांड के बाद किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिल रही है। इसी के विरोध में आज भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत किसानों के साथ दून कूच करेंगे। राकेश टिकैत दिव्यांशु हत्याकांड के आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग के लिए किसानों के साथ देहरादून पहुंचेंगे।
सुबह 11 बजे टिकैत पहुंचेंगे देहरादून के आशारोड़ी
मिली जानकारी के मुताबिक राकेश टिकैत आज सुबह 11 बजे देहरादून के आशारोड़ी पहुंचेंगे। अपने कूच के बारे में जानकारी देते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि देहरादून में बढ़ रहीं छात्रों के साथ अपराध की घटनाओं को लेकर वो बेहद ही चिंतित हैं। हाल ही में दिव्यांशु जाटराणा की सरेआम भरेबाजार जिस तरीके से हत्या की गई ये बड़ी चिंता का विषय है।

पुलिस ने लगाई आशारोड़ी क्षेत्र में बैरिकेडिंग
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि आशारोड़ी क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर किसानों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर ही मौजूद रहकर किसानों से ज्ञापन प्राप्त करेंगे। इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक और सख्त इंतजाम किए हैं, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।
big news
बड़ी खबर : उत्तराखंड में इन शिक्षकों को दी जाएगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दिए निर्देश

Uttarakhand News : उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के शिक्षा विभाग ने गंभीर रूप से बीमार हैं या लंबे समय से लगातार अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने का फैसला लिया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में इन शिक्षकों को दी जाएगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति
उत्तराखंड में गंभीर रूप से बीमार और लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्त किया जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे शिक्षकों की सूची तैयार कर शिक्षा महानिदेशालय को भेजी जाए।
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दिए निर्देश
शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने पर शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि ऐसे शिक्षकों और कर्मचारियों की सूची प्राप्त होने के बाद चिकित्सा बोर्ड और विभागीय समिति की सिफारिश के आधार पर आगे की कार्रवाई करते हुए अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी।

मंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष भी इस संबंध में निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन तबादलों के दौरान विभाग में बड़ी संख्या में बीमार शिक्षकों की सूची होने के बावजूद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी और कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई।
एक सप्ताह के भीतर जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्कूलों और कार्यालयों में संबद्ध शिक्षकों व अधिकारियों का पूरा ब्यौरा भी मांगा है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि एक सप्ताह के भीतर ये जानकारी शिक्षा महानिदेशालय को भेजी जाए। जानकारी के अनुसार कई शिक्षक अपनी मूल तैनाती से हटकर अन्य स्कूलों या दफ्तरों में जुड़े हुए हैं, जबकि कुछ अन्य विभागों में भी काम कर रहे हैं।
big news
बाजपुर में चलती बस पर दिनदहाड़े हमला, पथराव और डंडों से तोड़े शीशे, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Bazpur News : टनकपुर से हरिद्वार जा रही रोडवेज की बस पर दिनदहाड़े हमला, यात्रियों में हड़कंप
Bazpur News : उधम सिंह नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग से ऐसा मंजर सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान करके रख दिया है। यहां ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में कुछ आराजक तत्वों ने रोडवेज की बस पर पत्थरबाजी कर दी। जिस कारण बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गई।
Table of Contents
बाजपुर में चलती रोडवेज की बस पर दिनदहाड़े हमला
टनकपुर से हरिद्वार को निकल रही रोडवेज बस कुछ अज्ञात लोगों ने बस पर पथराव कर दिया। चलती बस के डंडों से शीशे तोड़ दिए। जिस कारण बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस चालक ने तत्परता दिखाते हुए बस को तेजी से चलाकर बाजपुर दोराहा चौकी में ला खड़ा किया। बस में सवारी यात्रियों ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
टनकपुर से हरिद्वार जा रही थी रोडवेज की बस
मिली जानकारी के मुताबिक घटना उधम सिंह नगर के गदरपुर ओर केलाखेड़ा के बीच चीनी मिल के पास की है। बुधवार देर शाम रोडवेज की बस में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब चलती बस पर अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया बस में पत्थरबाजी के कारण चीख पुकार मच गई।
बताया जा रहा है कि रोडवेज बस टनकपुर से हरिद्वार जा रही थी। जब बस गदरपुर से केलाखेड़ा के बीच नेशनल हाईवे पर निकल रही थी, तभी बाइक सवार अज्ञात लोगों ने बस पर पथराव कर दिया। इतना ही नहीं हमलावरों ने डंडे मारकर खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। जिसमें चालक घायल हो गया।

ओवरटेक को लेकर हुई थी बहस
चालक ने सूझ-बूझ दिखाते हुए सीधे बस दोराहा चौकी पर रोकी। बस में सवार यात्रियों ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी बाजपुर विभव सैनी का कहना है चालक के द्वारा तहरीर दी गई जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
तहरीर में बताया गया कि कुछ अज्ञात युवकों से ओवरटेक को लेकर उनकी बहस हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने बस के ऊपर हमला कर दिया। हमले के कारण बस भी क्षतिग्रस्त हुई है। उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लते हुए जांच की जा रही है जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।
Cricket11 hours agoसीएसके बनाम पंजाब किंग्स ड्रीम 11 टीम मैच 7 आईपीएल 2026 | CSK vs PBKS Dream11 Prediction
Breakingnews6 hours agoउत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, अधिकारियों के हुए बंपर तबादले, यहां देखें लिस्ट
Cricket5 hours agoDC vs MI Dream11 Team Match 8 IPL 2026 : जानिए बेस्ट ड्रीम 11 टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन..
Haridwar5 hours agoयहां संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिली ग्रामीण की लाश, पत्नी पर लगे हत्या के आरोप
Cricket10 hours agoMUL vs LAH Dream11 Prediction Match 11: PSL 2026 फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
Pauri10 hours agoघर के आंगन से चार साल की मासूम को उठा ले गया गुलदार, झाड़ियों से बरामद हुआ शव
big news11 hours agoआज किसानों के साथ देहरादून कूच करेंगे राकेश टिकैत, दिव्यांशु हत्याकांड के आरोपियों कड़ी सजा देने की है मांग
Dehradun7 hours ago2027 के राष्ट्रीय खेलों के लिए खेल विभाग तैयार, खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए उठाए जा रहे ठोस कदम







































