Uttarakhand
हरिद्वार से अमित शाह की उत्तराखंड को बड़ी सौगात, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

हरिद्वार में अमित शाह के कार्यक्रम में पांच लोगों को मिला भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र
Haridwar News: उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर राज्य भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में हरिद्वार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.
मुख्य बिंदु
अमित शाह की हरिद्वार को 427 करोड़ की सौगात
इस कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह ने हरिद्वार को 427 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी. इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड में ई-जीरो एफआईआर सेवा का भी शुभारंभ किया, जिसे राज्य की कानून व्यवस्था और डिजिटल पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
ई-जीरो एफआईआर सेवा का शुभारंभ
कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने डिजिटल बटन दबाकर ई-जीरो एफआईआर प्रणाली का शुभारंभ किया. इस नई प्रणाली के माध्यम से अब उत्तराखंड के लोग 1930 टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर ई-जीरो एफआईआर दर्ज करा सकेंगे.

ये भी पढ़ें_ आज एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, हरिद्वार में बीजेपी नेताओं के साथ करेंगे सीक्रेट बैठक
अमित शाह ने कहा कि इस सेवा के शुरू होने से अपराध से जुड़े मामलों में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और अधिक आसान और तेज हो जाएगी. इससे खासकर साइबर अपराध और अन्य आपराधिक मामलों में तुरंत कार्रवाई संभव हो सकेगी. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में दर्ज पहली ई-जीरो एफआईआर की कॉपी गृह मंत्री अमित शाह को भेंट की.
उत्तराखंड पुलिस में नए आरक्षियों को नियुक्ति पत्र
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस में नई भर्ती के तहत पांच आरक्षियों को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र भी सौंपे.
बताया गया कि राज्य में हाल ही में करीब 2000 आरक्षियों की भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई है, जिससे पुलिस बल को और मजबूत किया जाएगा. गृह मंत्री ने नए आरक्षियों को ईमानदारी और समर्पण के साथ जनता की सेवा करने की सलाह दी.

ये भी पढ़ें_ Dehradun : अमित शाह के दौरे के मद्देनजर हरिद्वार देहरादून एनएच रहेगा टोल फ्री, नहीं देना होगा कोई शुल्क
सीएए के तहत पांच लोगों को मिली भारतीय नागरिकता
कार्यक्रम में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए पांच हिंदू परिवारों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
गृह मंत्री अमित शाह ने जिन लोगों को नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपा, उनमें शामिल हैं—
- बलूचिस्तान के शैलेश
- पाकिस्तान के जसपाल कुमार
- पाकिस्तान की दुर्गा राजपूत
- अफगानिस्तान की हंसेरी बाई
इन लोगों ने वर्षों से भारत में रहकर नागरिकता पाने का इंतजार किया था. प्रमाण पत्र मिलने के बाद उन्होंने भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार का आभार व्यक्त किया.
1100 करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम के दौरान डिजिटल माध्यम से 1100 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया.
ये भी पढ़ें_ बड़ी खबर : धामी कैबिनेट की अहम बैठक समाप्त, 5 प्रस्तावों पर लगी मंत्रिमंडल की मुहर
इन योजनाओं में सड़क, शहरी विकास, आधारभूत ढांचे और जनसुविधाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं. सरकार का कहना है कि इन योजनाओं के पूरा होने के बाद हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों में विकास की रफ्तार और तेज होगी.
‘विकल्प रहित संकल्प’ पुस्तक का विमोचन
कार्यक्रम में अमित शाह ने मुख्यमंत्री धामी के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों और योजनाओं को समर्पित “विकल्प रहित संकल्प” पुस्तक का भी विमोचन किया. इस पुस्तक का संपादन गिरिजा शंकर जोशी ने किया है. पुस्तक में धामी सरकार के चार वर्षों के दौरान राज्य में हुए विकास कार्यों, योजनाओं और उपलब्धियों का विस्तृत विवरण दिया गया है.
Uttarakhand
BJP संगठन में बड़ा अपडेट, इन नेताओं को मिली सह-संयोजक की जिम्मेदारी, देंखे लिस्ट

Uttarakhand Politics : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद पार्टी के विभिन्न प्रदेश प्रकोष्ठों में संगठनात्मक विस्तार किया गया है। इसके तहत कई प्रकोष्ठों में नए सहसंयोजकों की जिम्मेदारी तय की गई है। नियुक्तियों से संबंधित आदेश प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी की ओर से जारी किया गया है।
Table of Contents
उत्तराखंड BJP में हुआ प्रदेश प्रकोष्ठों की टोली का विस्तार
नई जिम्मेदारियों के तहत सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में देहरादून महानगर से साधना शर्मा को सहसंयोजक बनाया गया है। शिक्षक प्रकोष्ठ में पौड़ी से अनु पंत और प्रबुद्ध प्रकोष्ठ में पौड़ी से अविनाश पोखरियाल को जिम्मेदारी मिली है।
महिला स्वयं सहायता समूह प्रकोष्ठ में अल्मोड़ा से मोहिनी कनवाल और नैनीताल से पलक ठाकुर को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं, लघु उद्योग प्रकोष्ठ में देहरादून महानगर से अजीत नेगी को यह दायित्व सौंपा गया है।
इन नेताओं को मिली सह-संयोजक की जिम्मेदारी
खेलकूद प्रकोष्ठ में पिथौरागढ़ से विपिन उपाध्याय और ऊधमसिंह नगर से गोविंद सिंह बिष्ट को सहसंयोजक बनाया गया है। चिकित्सा प्रकोष्ठ में उत्तरकाशी से डॉ. विजय बडोनी को जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ में देहरादून ग्रामीण से ललित सिंह राणा और नैनीताल से धर्मेन्द्र शर्मा को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में चमोली से सोहन लाल खंडूरी, आर्थिक प्रकोष्ठ में देहरादून महानगर से महेश गुप्ता और दिव्यांग प्रकोष्ठ में पौड़ी से अपूर्व कुमार नौटियाल को नई जिम्मेदारी मिली है।
| प्रकोष्ठ | जिला/क्षेत्र | सह-संयोजक |
|---|---|---|
| सांस्कृतिक प्रकोष्ठ | देहरादून महानगर | साधना शर्मा |
| शिक्षक प्रकोष्ठ | पौड़ी | अनु पंत |
| प्रबुद्ध प्रकोष्ठ | पौड़ी | अविनाश पोखरियाल |
| महिला स्वयं सहायता समूह प्रकोष्ठ | अल्मोड़ा | मोहिनी कनवाल |
| महिला स्वयं सहायता समूह प्रकोष्ठ | नैनीताल | पलक ठाकुर |
| लघु उद्योग प्रकोष्ठ | देहरादून महानगर | अजीत नेगी |
| खेलकूद प्रकोष्ठ | पिथौरागढ़ | विपिन उपाध्याय |
| खेलकूद प्रकोष्ठ | ऊधमसिंह नगर | गोविंद सिंह बिष्ट |
| चिकित्सा प्रकोष्ठ | उत्तरकाशी | डॉ. विजय बडोनी |
| सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ | देहरादून ग्रामीण | ललित सिंह राणा |
| सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ | नैनीताल | धर्मेन्द्र शर्मा |
| पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ | चमोली | सोहन लाल खंडूरी |
| आर्थिक प्रकोष्ठ | देहरादून महानगर | महेश गुप्ता |
| दिव्यांग प्रकोष्ठ | पौड़ी | अपूर्व कुमार नौटियाल |
Nainital
वीकेंड पर कैंची धाम जा रहे हैं? पहले जान लें पुलिस का नया ट्रैफिक प्लान, वरना हो जाएंगे परेशान

Nainital News : वीकेंड पर कैंची धाम जाने की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए जरूरी अपडेट है। नैनीताल पुलिस ने 19 और 20 सितंबर को कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए विशेष ट्रैफिक और डायवर्जन प्लान लागू किया है। ये व्यवस्था सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगी।
Table of Contents
वीकेंड पर कैंची धाम जा रहे हैं तो जान लें ट्रैफिक प्लान
कैंची धाम में सप्ताहांत के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने निजी वाहनों की पार्किंग और श्रद्धालुओं के लिए शटल सेवा की व्यवस्था की है। पुलिस का उद्देश्य कैंची धाम और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों का दबाव कम करना और यातायात को सुचारु बनाए रखना है।
भारी वाहनों के लिए बदले जाएंगे रूट
अल्मोड़ा और रानीखेत की ओर से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहनों को क्वारब और खैरना क्षेत्र से डायवर्ट किया जाएगा। यातायात की स्थिति को देखते हुए जरूरत पड़ने पर इन वाहनों को रामगढ़ और मुक्तेश्वर के रास्ते हल्द्वानी की ओर भेजा जा सकता है।
हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले आवश्यक सेवाओं से जुड़े भारी वाहनों को निर्धारित रूट से आवागमन की अनुमति रहेगी। वहीं अन्य भारी वाहनों को ट्रैफिक की स्थिति के अनुसार भवाली सैनेटोरियम तिराहे पर कुछ समय के लिए रोका जा सकता है और फिर चरणबद्ध तरीके से आगे रवाना किया जाएगा।
निजी वाहनों के लिए पार्किंग और शटल की व्यवस्था
कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के निजी वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा कराया जाएगा। हल्द्वानी की ओर से भीमताल होते हुए कैंची धाम आने वाले वाहनों के लिए भीमताल विकास भवन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
वाहन पार्क करने के बाद श्रद्धालु शटल या सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से भवाली होते हुए कैंची धाम पहुंच सकेंगे। इसी तरह नैनीताल और गेठिया की ओर से आने वाले वाहनों को भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। यहां से श्रद्धालुओं को शटल सेवा के जरिए कैंची धाम भेजा जाएगा।

सड़क किनारे पार्किंग पर रोक
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क किनारे या ऐसी जगहों पर वाहन खड़े नहीं किए जा सकेंगे, जहां से यातायात प्रभावित होता हो। निर्धारित पार्किंग स्थल भर जाने की स्थिति में वाहनों को उपलब्ध वैकल्पिक पार्किंग स्थलों की ओर भेजा जाएगा।
इसके अलावा भवाली से पर्वतीय इलाकों की ओर जाने वाले वाहनों के रूट में भी यातायात की स्थिति के अनुसार बदलाव किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर वाहनों को रामगढ़ और खुटानी मार्ग से आगे भेजने की व्यवस्था की जा सकती है।
इमरजेंसी वाहनों के लिए रास्ता रहेगा सुगम
ट्रैफिक प्लान के दौरान एंबुलेंस, दमकल वाहनों और अन्य आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों की आवाजाही को प्राथमिकता दी जाएगी। पुलिस की ओर से इन वाहनों के लिए निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
पुलिस ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से की अपील
नैनीताल पुलिस ने कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करें और पुलिस की ओर से लागू डायवर्जन व शटल व्यवस्था का पालन करें। वीकेंड के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों से यात्रा की योजना इसी ट्रैफिक व्यवस्था के अनुसार बनाने को कहा गया है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज इन जिलों के लिए IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें पूरे हफ्ते का वेदर अपडेट

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में मानसून की गतिविधियां अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रही हैं, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम अभी भी पूरी तरह साफ नहीं हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के देहरादून केंद्र ने 19 सितंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
Table of Contents
आज इन जिलों के लिए IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग के कुछ इलाकों में आज गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली और तेज गर्जना की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
पर्वतीय जिलों में होगी हल्की बारिश
बीते 24 घंटों में प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां अपेक्षाकृत कमजोर रही हैं। इसके बावजूद स्थानीय मौसम में बदलाव के कारण कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें दर्ज की गईं। मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में 19 सितंबर को भी हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है।

पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली में भी फुहारों के आसार
सीमांत और पर्वतीय जिलों पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, मैदानी जिलों में फिलहाल भारी बारिश से राहत मिलने की संभावना है। हालांकि दिन के समय उमस और हल्की गर्मी का असर महसूस किया जा सकता है।
24 सितंबर तक इन जिलों में जारी रह सकता है बारिश का दौर
मौसम विभाग के पांच दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक 20 से 24 सितंबर के बीच उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में 20 सितंबर से मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।
Dehradun19 hours ago4 साल बाद भी अंकिता को न्याय का इंतजार! सड़कों पर उतरे लोग, VIP की पहचान की मांग
uttarakhand weather2 hours agoउत्तराखंड में आज इन जिलों के लिए IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें पूरे हफ्ते का वेदर अपडेट
Nainital2 hours agoवीकेंड पर कैंची धाम जा रहे हैं? पहले जान लें पुलिस का नया ट्रैफिक प्लान, वरना हो जाएंगे परेशान
Uttarakhand25 minutes agoBJP संगठन में बड़ा अपडेट, इन नेताओं को मिली सह-संयोजक की जिम्मेदारी, देंखे लिस्ट






































