big news
Uttarakhand Politics : चुनाव में हैट्रिक, अब धामी कैबिनेट में दमदार एंट्री !, जानें कौन हैं प्रदीप बत्रा ?

Pradeep Batra ने ली मंत्री पद की शपथ, जानें उनके राजनीतिक सफर के बारे में…
Pradeep Batra : उत्तराखंड के लिए सियासत के लिहाज से आज का दिन खास रहा। चार साल के लंबे इंतजार मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन पांच विधायकों की किस्मत का ताला खुल गया है। विधायक खजान दास, विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक मदन कौशिक और विधायक राम सिंह कैड़ा ने ली मंत्री पद की शपथ ली।
Table of Contents
चुनाव में हैट्रिक के बाद प्रदीप बत्रा की धामी कैबिनेट में एंट्री
आज उत्तराखंड के पांच नए कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली जिसमें रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा भी शामिल हैं। प्रदीप बत्रा हरिद्वार की रुड़की विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक हैं। जो कि इस सीट से लगातार तीन बार जीतते हुए आ रहे हैं।
कौन हैं प्रदीप बत्रा ?
प्रदीप बत्रा राजनीति के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनका मुख्य पेशा व्यवसाय है, जिसमें वे दुकानों, होटल और कंपनी से जुड़े कार्यों का संचालन करते हैं।

उनका जन्म उत्तराखंड में हुआ है और उनके पिता का नाम राम प्रकाश है। शिक्षा की बात करें तो उन्होंने स्नातकोत्तर (मास्टर्स) तक पढ़ाई की है, जो उन्होंने रुड़की स्थित बीएसएम डिग्री कॉलेज से पूरी की।
प्रदीप बत्रा का राजनीतिक जीवन
सबसे पहले प्रदीप बत्रा ने साल 2012 में कांग्रेस पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्होंने जीत हासिल की थी। इसके बाद साल 2017 में उन्होंने फिर से कांग्रेस टिकट से इसी सीट पर चुनाव लड़े और जीते भी। लेकिन साल 2022 में उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया। 2022 में बीजेपी के टिकट से उन्होंने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की।
| वर्ष | पार्टी | चुनाव परिणाम | विवरण |
|---|---|---|---|
| 2012 | कांग्रेस | जीत | पहली बार रुड़की सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने |
| 2017 | कांग्रेस | जीत | दूसरी बार लगातार इसी सीट से जीत हासिल की |
| 2022 | भाजपा | जीत | बीजेपी के टिकट पर तीसरी बार लगातार जीत दर्ज की |
big news
पिथौरागढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, बकरी चराने के लिए गया था जंगल

Pithoragarh News : पिथौरागढ़ में बकरियां चराने और कीड़ा जड़ी निकालने गए युवक की आकाशीय बिजली गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
Table of Contents
पिथौरागढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला क्षेत्र के उच्च हिमालयी इलाके में दर्दनाक हादसे में एक युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक भेड़-बकरियां चराने और कीड़ा-जड़ी एकत्र करने के लिए पहाड़ी क्षेत्र में गया हुआ था।
बकरी चराने के लिए गया था रपकिया तोक
जानकारी के अनुसार, खेत गांव निवासी तेज सिंह (35) पुत्र मदन सिंह उच्च हिमालयी क्षेत्र के रपकिया तोक में गया था। इसी दौरान खराब मौसम के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम सक्रिय हुई। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए धाररचूला लाया गया है। प्रशासन द्वारा मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक तेज सिंह की बिजली की चपेट में आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई थी। लेकिन नेटवर्क ना होने के कारण ग्रामीण इसकी जानकारी प्रशासन को नहीं दे पाए। मंगलवार को ग्रामीण शव के साथ धारचूला पहुंचे। जिसके बाद इसका पता चल सका।
- गंगनहर किनारे मूर्ति पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से भड़का स्वर्णकार समाज
- धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, चकबंदी को लेकर मंत्रिमंडल ने लिया बड़ा फैसला, एक क्लिक में पढ़ें सारे फैसले
- SCO vs USA Dream11 Team CWC League 2: आज की बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन
- पति की बेवफाई के शक में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका के घर फांसी पर झूलता मिला शव
- पिथौरागढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, बकरी चराने के लिए गया था जंगल
big news
धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, नर्सिंग अभ्यर्थियों के भविष्य को लेकर हो सकता है फैसला

Dhami Cabinet Today : सीएम धामी की अध्यक्षता में होगी मंत्रिमंडल की बैठक, लिए जा सकते हैं कई बड़े फैसले
Dhami Cabinet Today : धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज होने जा रही है। सचिवालय में आज दोपहर 1 बजे बैठक शुरू होगी। इस बैठक को बेहद ही अहम माना जा रहा है। बैठक में नर्सिंग अभ्यर्थियों के भविष्य को लेकर फैसला हो सकता है।
Table of Contents
धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज
सीएम धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन में प्रदेश मंत्रिमंडल की अहम बैठक आयोजित होने जा रही है। दोपहर 1 बजे शुरू होने वाली इस बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, कृषि, बागवानी और शहरी विकास सहित कई विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।
नई नियमावलियों और कई नीतिगत प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
माना जा रहा है कि आज होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में कार्मिक विभाग द्वारा कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न प्रस्ताव भी कैबिनेट के समक्ष रखे जाएंगे, जिन पर अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, सरकार इस बैठक में नई नियमावलियों और कई नीतिगत प्रस्तावों को मंजूरी दे सकती है। पर्यटन और परिवहन विभाग से जुड़े मुद्दों पर भी विशेष फोकस रहने की उम्मीद है।
चारधाम यात्रा को लेकर लिए जा सकते हैं बड़े फैसले
प्रदेश में चल रही Char Dham Yatra को अधिक सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सरकार कुछ बड़े फैसले ले सकती है। यात्रियों की सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन, यात्रा सुविधाओं के विस्तार और संचालन व्यवस्था को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा आगामी Kumbh Mela की तैयारियों को लेकर भी कैबिनेट में व्यापक चर्चा हो सकती है। सरकार कुंभ मेले से जुड़े आधारभूत ढांचे, परिवहन व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर संबंधित विभागों से विस्तृत समीक्षा कर सकती है।

नर्सिंग अभ्यर्थियों के भविष्य को लेकर हो सकता है फैसला
माना जा रहा है कि विभिन्न विकास योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मंत्रिमंडल की मुहर लग सकती है। वहीं, बैठक के अंत में नर्सिंग अभ्यर्थियों के आंदोलन से जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा होने की संभावना है।
लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया और वर्षवार नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के मामले में सरकार कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है। हालांकि फिलहाल कैबिनेट बैठक का मुख्य फोकस विभिन्न विभागों के लंबित प्रस्तावों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर रहने की संभावना है।
big news
तेल बचाने के लिए स्कूटी चलाकर फंस गए मंत्री जी, इंश्योरेंस और PUC दोनों निकले एक्सपायर, अब हो रहे ट्रोल …

Dehradun News : पीएम मोदी के आह्वान के बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी स्कूटी से अपने कैंप कार्यालय पहुंचे थे। इस से वो पेट्रोल बचत का संदेश देना चाहते थे। लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि अब प्रदेश ही नहीं देशभर में उनकी चर्चाएं हो रही हैं।
Table of Contents
तेल बचाने के लिए स्कूटी चलाकर फंस गए मंत्री जी !
पेट्रोल बचाने और ईंधन संरक्षण का संदेश देने के लिए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद सरकारी वाहन का इस्तेमाल नहीं किया और स्कूटी से अपने आवास रवाना हुए। हालांकि, उनकी यह पहल दूसरे कारणों से चर्चा में आ गई।
इंश्योरेंस और PUC दोनों निकले एक्सपायर
जिस स्कूटी पर मंत्री सवार थे, उसका इंश्योरेंस और प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) एक्सपायर पाया गया। इतना ही नहीं, स्कूटी के पीछे उनका सरकारी वाहन भी चलता नजर आया। मामला सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होने लगे, जिसके बाद मंत्री को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

पूरे मामले को लेकर सामने आई मंत्री जी की सफाई
मामले में मंत्री गणेश जोशी ने सफाई भी दी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पेट्रोलियम पदार्थों की बचत की अपील की थी। इसके साथ ही सीएम धामी ने भी यही बात दोहराई। जिसके बाद उन्होंने कार्यक्रम के बाद ही अपने स्टाफ की स्कूटी से घर जाने का फैसला किया। ताकि लोगों तक पेट्रोल बचत का संदेश जा सके।
मंत्री ने एसएसपी से किया जुर्माना लगाने का अनुरोध
लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि जिस स्कूटी से वो घर पहुंचे उसका इंश्योरेंस और प्रदूषण की अवधि दोनों ही समाप्त हो चुके थे। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा एसएसपी को पत्र दिया गया है जिसमें स्टाफ की स्कूटी के कारण जो भी नियम टूटे हैं उन पर जुर्माना लगाने के लिए अनुरोध किया गया है।

छोटी दूरी तय करने के लिए दोपहिया वाहन का करेंगे इस्तेमाल
इसके साथ ही मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भविष्य में भी वो छोटी दूरी तय करने के लिए दोपहिया वाहन का उपयोग जारी रखेंगे। उन्होंने बताया कि लंबी यात्राओं के लिए चारपहिया वाहनों का इस्तेमाल किया जाएगा। लेकिन काफिले में शामिल वाहनों की संख्या कम रखने की कोशिश की जाएगी।
Breakingnews13 hours agoधामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, चकबंदी को लेकर मंत्रिमंडल ने लिया बड़ा फैसला, एक क्लिक में पढ़ें सारे फैसले
Breakingnews17 hours agoनानकमत्ता में देर रात भीषण सड़क हादसा, फॉर्च्यूनर कार ने शिक्षक की कार को मारी टक्कर, दो की मौत
big news19 hours agoधामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, नर्सिंग अभ्यर्थियों के भविष्य को लेकर हो सकता है फैसला
Cricket19 hours agoPBKS vs MI Dream11 Team IPL 2026 Match 58: आज की बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI..
Champawat15 hours agoपति की बेवफाई के शक में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका के घर फांसी पर झूलता मिला शव
Cricket14 hours agoSCO vs USA Dream11 Team CWC League 2: आज की बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन
big news16 hours agoपिथौरागढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, बकरी चराने के लिए गया था जंगल
Roorkee11 hours agoगंगनहर किनारे मूर्ति पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से भड़का स्वर्णकार समाज







































