Tehri Garhwal
टिहरी की नई SSP श्वेता चौबे ने संभाली कमान, सख्त और ईमानदार छवि से कानून-व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद
आईपीएस श्वेता चौबे ने संभाला एसएसपी टिहरी का कार्यभार, नशा उन्मूलन और महिला सुरक्षा पर जोर
TEHRI GARHWAL: आईपीएस श्वेता चौबे टिहरी गढ़वाल जिले की नई पुलिस कप्तान होंगी. उन्होंने 5 अप्रैल 2026 को आधिकारिक तौर पर एसएसपी टिहरी का पदभार ग्रहण किया. उनकी नियुक्ति से जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सख्त और प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है. श्वेता चौबे अपनी ईमानदार और अनुशासित कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले समय में पुलिसिंग और मजबूत होगी.
मुख्य बिंदु
सोमवार को पूजा अर्चना के बाद संभाली जिम्मेदारी
कार्यभार ग्रहण करने से पहले श्वेता चौबे ने जनपद पहुंचकर भद्रकाली मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इसके बाद वे नई टिहरी स्थित पुलिस कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्हें पुलिस बल द्वारा औपचारिक सलामी दी गई. पदभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की और जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक मैनेजमेंट और जनसुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की.

सख्त और पारदर्शी कार्यशैली पर जोर
अपने संबोधन में SSP श्वेता चौबे ने साफ कहा कि कानून-व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें. उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि जनता के साथ संवेदनशील और मित्रवत व्यवहार पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन अपराध और अव्यवस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कामकाज को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए.

महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर खास फोकस
नई SSP ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध रोकथाम, नशा उन्मूलन और यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता में रखा है. उन्होंने निर्देश दिए कि इन अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए ताकि आमजन को सुरक्षित माहौल मिल सके. इसके साथ ही उन्होंने सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने की बात कही, जिससे पुलिस और जनता के बीच भरोसा मजबूत हो सके.

बेहतर कानून-व्यवस्था की उम्मीद
श्वेता चौबे की सख्त, ईमानदार और अनुशासित छवि को देखते हुए स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि जिले में कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी. उनके नेतृत्व में अपराध पर लगाम और पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ने की संभावना है.
Tehri Garhwal
ADM के औचक निरीक्षण में खुली स्कूलों की पोल, दो शिक्षक मिले गायब, नोटिस जारी

Tehri News : टिहरी में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बुधवार को विकासखंड भिलंगना के अंतर्गत राजकीय हाई स्कूल दोणी और राजकीय प्राथमिक विद्यालय दोणी का औचक निरीक्षण कर विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था, शिक्षक उपस्थिति और उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्ष-कक्षाओं, कार्यालय, शिक्षण व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
Table of Contents
ADM के औचक निरीक्षण में खुली स्कूलों की पोल
राजकीय हाई स्कूल दोणी के निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका, प्रवेश एवं नामांकन पंजिका, छात्र-छात्रा उपस्थिति पंजिका, शिक्षक उपस्थिति पंजिका, अवकाश पंजिका और अन्य विद्यालयी अभिलेखों का अवलोकन किया। विद्यालय में कुल पांच शिक्षक कार्यरत पाए गए, जिनमें एक शिक्षक अवकाश पर तथा एक शिक्षक राजकीय कार्य से घनसाली में होना बताया गया।
निरीक्षण के दौरान दो शिक्षक मिले गायब
अपर जिलाधिकारी ने कक्षाओं में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उनसे विषयवार प्रश्न पूछकर शिक्षण और सीखने के स्तर की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों से भी विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की प्रगति और कमजोर विद्यार्थियों के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए।

गायब मिले दोनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी
विद्यालय में प्रधानाचार्य का पद रिक्त पाए जाने पर अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को रिक्त पद को भरने के लिए आवश्यक पत्रावली तैयार कर विभाग को प्रेषित करने के निर्देश दिए। इसके बाद अपर जिलाधिकारी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय दोणी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के समय विद्यालय में कार्यरत दोनों शिक्षक मौके पर अनुपस्थित पाए गए जिसके कुछ समय पश्चात दोनों शिक्षक विद्यालय में उपस्थित हुए। इस पर अपर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए दोनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
big news
मुनिकीरेती के मालागूंठी के पास भीषण सड़क हादसा, डंपर और स्विफ्ट की टक्कर में दो की मौत

Tehri News : टिहरी के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत मालागूंठी के पास सोमवार को डंपर और स्विफ्ट डिजायर कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि स्विफ्ट कार संख्या UK12F-5035 का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चार लोग वाहन के अंदर फंस गए। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई।
Table of Contents
मुनिकीरेती के मालागूंठी के पास भीषण सड़क हादसा
मिली जानकारी के अनुसार स्विफ्ट डिजायर कार ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रही थी, जबकि डंपर संख्या UK08CA-4949 श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर आ रहा था। मालागूंठी के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौकी ब्यासी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। साथ ही मुख्य आरक्षी मोहन सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंची टीम ने स्थिति का जायजा लेते हुए स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

कार में फंस गए थे चार लोग
टक्कर के कारण स्विफ्ट कार में सवार एक पुरुष और तीन महिलाएं अंदर फंस गए थे। एसडीआरएफ जवानों ने आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद सभी को वाहन से बाहर निकाला। घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया।
श्रीनगर गढ़वाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं सभी
मुनिकीरेती थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान के अनुसार हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। सभी लोग श्रीनगर गढ़वाल के बताए जा रहा है, हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Tehri Garhwal
रक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास तैयारी, 26 अगस्त को भी खुले रहेंगे डाकघर

Tehri News : भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन नजदीक आते ही डाक विभाग ने राखियों को समय पर पहुंचाने के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। दूर रह रहे भाइयों तक बहनों की राखियां समय पर पहुंच सकें, इसके लिए टिहरी मंडल के सभी डाकघरों में राखियों की डाक को प्राथमिकता के आधार पर भेजने की व्यवस्था की गई है।
Table of Contents
रक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास तैयारी
टिहरी मंडल के डाकघर अधीक्षक गंगा सिंह राणा ने सभी डाकघरों के अधिकारियों और कर्मचारियों को राखियों की डाक समय पर भेजने के निर्देश दिए हैं। मंडल के 353 शाखा डाकघरों और 42 प्रधान डाकघरों में राखियों की डाक को प्राथमिकता दी जा रही है।
26 अगस्त को भी खुले रहेंगे डाकघर
रक्षाबंधन के मद्देनजर 26 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद डाकघर खुले रहेंगे, ताकि बहनों द्वारा भेजी गई राखियां समय पर भाइयों तक पहुंचाई जा सकें। इसके साथ ही डाक विभाग की ओर से राखी भेजने वाली बहनों को डाक शुल्क में 10 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी जा रही है।

समय रहते राखियां डाक के माध्यम से भेजने की अपील
विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे समय रहते राखियां डाक के माध्यम से भेजें, जिससे त्योहार के दिन बहन का प्यार भाई की कलाई तक पहुंच सके। राखी भेजने वाली कमला चमोली ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का पवित्र त्योहार है। उन्होंने सभी भाइयों और बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हूं।
Breakingnews18 hours agoदेहरादून में घर में घुस कर दिनदहाड़े महिला की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
uttarakhand weather19 hours agoउत्तराखंड में आज 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन से प्रदेश की 108 सड़कें बंद
Breakingnews14 hours agoरायपुर में हुई हत्या का हुआ खुलासा, नौकर ने ही सिर्फ इसलिए उतार दिया मौत के घाट
Chamoli16 hours agoचमोली में घास लेने गई महिलाओं पर भालू ने किया हमला, एक की मौके पर मौत, 1 घायल
धर्म-कर्म17 hours agoजन्माष्टमी पर ऐसे करें लड्डू गोपाल की पूजा, लगाएं ये भोग मिलेगी कान्हा की कृपा










































