big news
चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सीमित संख्या की बाध्यता खत्म, सरकार ने मानी चारधाम होटल एसोसिएशन की मांग

Char Dham Yatra 2026 : चारधाम होटल एसोसिएशन की मांग को आखिरकार सरकार ने मान लिया है। सरकार ने सीमित संख्या की बाध्यता को खत्म कर दिया है।
Table of Contents
चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सीमित संख्या की बाध्यता खत्म
सरकार ने चारधाम यात्रा 2026 में श्रद्धालुओं की सीमित संख्या की बाध्यता खत्म कर दिया है। चारधाम होटल एसोसिएशन इसकी लंबे समय से मांग कर रहा था। मांग पूरी होने पर संगठन ने सरकार का आभार व्यक्त किया है।
कहा कि सरकार ने जो सीमित संख्या की बाध्यता हटाई है उससे स्थानीय व्यापारियों और होटल व्यवसाययों के चेहरे खिले हुए नजर आ रहे हैं। जल्द ही होटल एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनका धन्यवाद ज्ञापित करेगा।
पंजीकरण पोर्टल पूरे साल भर खोलने की मांग
चारधाम होटल एसोसिएशन की सरकार से मांग की है कि चार धाम यात्रा पूरे 12 महीने चलती है। 6 महीने शीतकालीन यात्रा और 6 महीने ग्रीष्मकाल, ऐसे में सरकार को पंजीकरण पोर्टल पूरे साल भर खोल देना चाहिए। ताकि यात्री अपना पंजीकरण कर सकें, उन्होंने कहा कि यात्री कई साल पहले चार धाम यात्रा की प्लानिंग करते हैं उसके लिए भी ये व्यवस्था बेहतर होगी।

पंजीकरण के लिए उत्तराखंड की ही कंपनी को दिया जाए काम
चारधाम होटल एसोसिएशन ने एक और मांग उठाते हुए कहा कि जो कंपनी पंजीकरण कर रही है वो गुजरात की है, उसको हटाकर उत्तराखंड की कंपनी को पंजीकरण का काम दिया जाना चाहिए ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके।
बता दें कि चार धाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है। 19 अप्रैल को मां यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुल रहे हैं, जबकि 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। जबकि 23 अप्रैल को बद्री विशाल के कपाट विधिवत रूप से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। 23 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि नियत हुई है।
big news
2027 के चुनाव से पहले सियासी पारा हाई, टिकट बंटवारे को लेकर मचा भाजपा और कांग्रेस में घमासान

Uttarakhand Politics : विधानसभा चुनावों से पहले बढ़ रहा सियासी तापमान, कांग्रेस-बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू
Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के लिए कुछ ही महीनों का समय बाकी है। कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों ही पार्टियां इसकी तैयारियों में जुट गई है। केंद्रीय नेताओं के दौरे हो रहे हैं। इसके साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है।
Table of Contents
2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा हाई
उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। टिकट वितरण को लेकर अब भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में टिकट बेचने की परंपरा रही है और आगामी चुनाव को देखते हुए यही प्रक्रिया फिर दोहराई जा रही है।
टिकट बंटवारे को लेकर मचा भाजपा और कांग्रेस में घमासान
बीजेपी प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी के इन आरोपों पर कांग्रेस ने कड़ा जवाब दिया है। प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने भाजपा के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और निराधार बताते हुए कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में टिकट तय प्रक्रिया, सर्वे और कार्यकर्ताओं की मेहनत के आधार पर दिए जाते हैं।
प्रतिमा सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि यदि किसी के पास कोई ठोस सबूत है तो उसे सार्वजनिक किया जाए, अन्यथा इस तरह के बयान सिर्फ राजनीतिक माहौल को खराब करने के लिए दिए जा रहे हैं।
आरोप लगाने वालों की ही छवि ही होती है प्रभावित
प्रतिमा सिंह ने ये भी कहा कि इस तरह की बयानबाजी से आरोप लगाने वालों की ही छवि प्रभावित होती है। कुल मिलाकर, टिकटों को लेकर शुरू हुआ ये विवाद अब सियासी आरोप-प्रत्यारोप का रूप ले चुका है। जिसमें दोनों दल एक-दूसरे पर लगातार हमलावर हैं।
big news
रामनगर में संदिग्ध हालात में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Ramnagar News : रामनगर में शुक्रवार एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद जहां परिवार में मातम पसरा है।
Table of Contents
रामनगर में संदिग्ध हालात में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी
रामनगर में संदिग्ध हालात में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी मच गई है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
रामनगर के ग्राम शक्तिनगर पूछड़ी इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग का शव घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला, मृतक की पहचान 60 वर्षीय अमीर हुसैन के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
निर्माणाधीन मकान से घर के लिए निकला था मृतक
मृतक के छोटे भाई इकबाल ने बताया कि अमीर हुसैन का एक मकान फौजी कॉलोनी में निर्माणाधीन है। मृतक के भाई ने बताया कि गुरुवार रात वो अपने उसी निर्माणाधीन मकान से घर के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं पहुंचे। जब काफी समय तक उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन पूरी रात खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।
घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला शव
शुक्रवार सुबह घर से कुछ दूरी पर अमीर हुसैन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए आशंका जताई है कि घटना के पीछे कोई साजिश भी हो सकती है।
रामनगर कोतवाल सुशील कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।
big news
कृषि विभाग को मिला स्थाई निदेशक, दिनेश कुमार को सौंपी गई जिम्मेदारी, आदेश जारी

Uttarakhand News : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड कृषि विभाग को स्थाई निदेशक मिल गया है। इस पद पर दिनेश कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Table of Contents
दिनेश कुमार बने कृषि विभाग के स्थाई निदेशक
उत्तराखंड के कृषि विभाग में लंबे समय से लंबित चल रही नियुक्ति पर अब फैसला हो गया है। विभाग को स्थायी निदेशक मिल गया है।
सरकार ने वरिष्ठ अधिकारी दिनेश कुमार को पदोन्नत करते हुए इस जिम्मेदारी के लिए नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलने के बाद कृषि विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

दिनेश कुमार की नियुक्ति के आदेश जारी
कृषि विभाग के स्थाई निदेशक के पद पर दिनेश कुमार की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि ये पद 25 नवंबर 2025 से खाली चल रहा था। इसके साथ ही बीते कुछ समय से कृषि विभाग में स्थायी निदेशक के अभाव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं सामने आ रही थीं। विधानसभा सत्र में भी ये मुद्दा उठा था।
Cricket22 hours agoPBKS vs SRH Dream11 Prediction Match 17 IPL 2026 : जानें बेस्ट फैंटेसी टीम और पिच रिपोर्ट…
Cricket22 hours agoPES vs LAH Dream11 prediction Match 19 PSL 2026 ,11 March 2026
Dehradun23 hours agoउत्तराखंड में आज से जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, स्व-गणना कर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया शुभारंभ
big news23 hours agoकृषि विभाग को मिला स्थाई निदेशक, दिनेश कुमार को सौंपी गई जिम्मेदारी, आदेश जारी
big news21 hours agoरामनगर में संदिग्ध हालात में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Breakingnews22 hours agoबड़ी खबर : देहरादून से पाकिस्तानी ISI एजेंट का हैंडलर गिरफ्तार, लंबे समय से था ISI एजेंट शहजाद भट्टी के संपर्क में
Breakingnews5 hours agoबड़ी खबर : सुबह-सुबह रूद्रप्रयाग में भूकंप के तेज झटकों से डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग
Cricket4 hours agoCSK vs DC Dream11 Prediction Match 18 IPL 2026








































