big news
नारी शक्ति वंदन संशोधन को लेकर गणेश गोदियाल ने BJP पर किया पलटवार, कही बड़ी बात

Uttarakhand Politics : नारी शक्ति वंदन संशोधन को लेकर BJP में आक्रोश, गणेश गोदियाल ने किया पलटवार
Uttarakhand Politics : संसद में पेश होने के बाद गिरा नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम को लेकर प्रधानमंत्री और भाजपा के तमाम नेता विपक्ष को दोषी करार दे रहे हैं। इसको लेकर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रधानमंत्री सहित भाजपा पर पलटवार किया है।
Table of Contents
गणेश गोदियाल ने BJP पर किया पलटवार
गणेश गोदियाल ने कहा है कि भाजपा विपक्ष के खिलाफ महिला विरोधी होने का एक नेटेरेटिव सेट करना चाहती थी। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर वो इस बिल के पक्षधर थे तो वहां पर बिल गिरते ही भाजपा महिला सांसदों के पास नारों वाली तख्तियां पहले से ही मौजूद कैसे थी ?
उन्होंने कहा कि इसकी तैयारी एक-दो घंटे पहले हो चुकी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बिल को गिराना चाहती थी इसलिए पहले से ही ये तैयारी की गई।
बीजेपी करवा सकती थी बिल के समर्थन में वोटिंग
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यदि भाजपा इस बिल को पास करवाना चाहती तो किसी भी हद तक विपक्ष के तमाम सांसदों को तोड़कर बिल के समर्थन में वोट डलवा सकती थी। अगर अडानी और अंबानी के पक्ष में होता तो बीजेपी हर वो कोशिश करती जिससे ये बिल पास हो गया होता।
लोग समझ गए हैं भाजपा का चाल चरित्र
गोदियाल ने कहा कि अब भाजपा नैरेटिव सेट नहीं कर सकती क्योंकि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम पर विपक्ष को कोस रहे थे, तब उन्हीं के सोशल मीडिया पेज पर 50% से ज्यादा गलियां उन्हें दी जा रही थी, कहा कि अब लोग भाजपा का चाल और चरित्र समझ गए हैं।
big news
हरिद्वार में साधु बाबा की पीट-पीट कर हत्या, दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में मचा हड़कंप

Haridwar News : हरिद्वार से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक साधु बाबा की दिनदहाड़े पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
Table of Contents
हरिद्वार में साधु बाबा की पीट-पीट कर हत्या
हरिद्वार के रोड़ीबेलवाला क्षेत्र स्थित दीनदयाल पार्किंग के पास एक साधु की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावर ने दिन के समय ही बाबा पर डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद से आरोपी फरार
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

आरोपी और बाबा के बीच हुआ था विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार (21 अप्रैल) दोपहर के समय कुलदीप नाम के व्यक्ति ने सूचना दी कि दीनदयाल पार्किंग के अंडरपास के ऊपर, दोनों हाईवे के बीच पीपल के पेड़ के पास रहने वाले एक बाबा के साथ एक नेपाली मूल का व्यक्ति मारपीट कर रहा है। बताया गया कि हमले के दौरान बाबा गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सूचना मिलते ही दरोगा नवीन सिंह चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां करीब 40–45 वर्ष आयु के अज्ञात बाबा घायल अवस्था में मिले, जिनके सिर और माथे पर गंभीर चोटें थीं और खून बह रहा था। पुलिस ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
big news
देहरादून में पुलिस का बड़ा उलटफेर! 50 से ज्यादा अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

Dehradun Police Transfers : देहरादून पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। जिले के पुलिस तंत्र में एक साथ 50 से अधिक थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों का तबादला किया गया है।
Table of Contents
देहरादून में 50 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर
देहरादून पुलिस में बंपर तबादले किए गए हैं। 50 से ज्यादा अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। ये सभी तबादले देर रात किए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार, ये फैसला जिले की कमजोर पड़ती कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।
54 पुलिसकर्मियों के किए गए हैं तबादले
देहरादून पुलिस में हुए इस व्यापक फेरबदल के तहत कुल 54 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें 6 इंस्पेक्टर, 40 उपनिरीक्षक (दरोगा) और 8 महिला उपनिरीक्षक शामिल हैं।
देखें ट्रांसफर की पूरी लिस्ट


big news
Kedarnath Dham : केदारनाथ धाम के कपाट खुले, बाबा केदार जयकारों के बीच यात्रा का शुभारंभ

Kedarnath Dham : केदारनाथ धाम के कपाट आज भक्तों के लिए खुल गए हैं। इसके साथ ही बाबा केदार जयकारों के बीच केदारनाथ यात्रा का शुभारंभ अगले छह महीनों तक भक्त बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे।
Table of Contents
केदारनाथ धाम के कपाट खुले
Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह आठ बजे शुभ मुहूर्त में वैदिक रीति-रिवाजों और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरा मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “जय बाबा केदार” के जयघोषों से गूंज उठा। इस पवित्र अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और दिव्य क्षण के साक्षी बने।
कपाट खुलने के ऐतिहासिक क्षण के सीएम धामी बने साक्षी
कपाट खुलने के ऐतिहासिक क्षण के सीएम धामी साक्षी बने। शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने बाबा के दर पर पूजा-अर्चना की। कपाट खुलते ही धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। जहां हजारों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। सीएम धामी ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर तीर्थयात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और व्यवस्थाओं की सराहना की।

कम समय में और व्यवस्थित तरीके से दर्शन संभव
सीएम धामी ने बताया कि इस बार बद्री-केदार मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन के लिए पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। जिससे कम समय में और व्यवस्थित तरीके से दर्शन संभव हो पा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि अब तक 18 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का पंजीकरण हो चुका है। जो इस वर्ष एक नया रिकॉर्ड बनाने की ओर संकेत कर रहा है।
उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप देवभूमि को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि ‘ग्रीन यात्रा’ का संदेश पूरे देश में पहुंचे।
big news24 hours agoहल्द्वानी के मदरसन कंपनी के बाहर जोरदार प्रदर्शन, पुलिस वे कई नेताओं को लिया हिरासत में
big news7 hours agoदेहरादून में पुलिस का बड़ा उलटफेर! 50 से ज्यादा अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट
Rudraprayag5 hours agoकेदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं, श्रद्धालुओं से की 5 संकल्प लेने की अपील
Haldwani23 hours agoहल्द्वानी में पिज़्ज़ा स्टोर्स पर खाद्य विभाग का छापा, सैंपलिंग से मचा हड़कंप
Cricket5 hours agoUltimate MI vs CSK Dream11 Team 33rd Match IPL 2026: Winning Tips
big news7 hours agoKedarnath Dham : केदारनाथ धाम के कपाट खुले, बाबा केदार जयकारों के बीच यात्रा का शुभारंभ
big news4 hours agoहरिद्वार में साधु बाबा की पीट-पीट कर हत्या, दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में मचा हड़कंप
Pithoragarh3 hours agoपिथौरागढ़ में पासपोर्ट कार्यालय बनकर तैयार, जानें किस दिन जिले को मिलेगी सौगात ?






































