Champawat
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डीएम का बड़ा एक्शन, बैठक में अधिकारियों की लगाई क्लास

Champawat News : चंपावत में स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार मिल रही शिकायतों और व्यवस्थाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
Table of Contents
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डीएम का बड़ा एक्शन
बुधवार को जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने साफ शब्दों में कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, आयुष्मान भारत योजना, टीबी मुक्त भारत अभियान, जन औषधि केंद्र, एम्बुलेंस सेवाएं और ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सुविधाओं की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि मरीजों को समय पर उपचार, जांच और दवाइयां उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें लापरवाही पाए जाने पर सीधे जवाबदेही तय होगी।
डीएम ने बैठक में अधिकारियों की लगाई क्लास
डीएम ने विशेष रूप से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जननी सुरक्षा योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचना चाहिए। गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच और प्रसवपूर्व देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक संस्थागत प्रसव में आशा कार्यकर्ती की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। साथ ही आशा कार्यकर्तियों के मानदेय और प्रोत्साहन राशि का भुगतान बिना देरी जारी करने के निर्देश दिए।
आशा कार्यकत्रियों की फील्ड में नियमित उपस्थिति अनिवार्य
जिलाधिकारी ने ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजरों और जिला समन्वयक आशा को चेतावनी देते हुए कहा कि आशा कार्यकत्रियों की फील्ड में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकत्रियां सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था की “हाथ और पैर” हैं और उनकी सक्रियता से ही ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी।
बैठक में डीएम ने NHM के अंतर्गत आयोजित सभी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत रिपोर्ट तलब करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रत्येक 15 दिन में NHM और टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा करने के निर्देश दिए।
- लूट मामले में बडोनी की गिरफ्तारी पर भड़का बजरंग दल, SSP ऑफिस में जमकर नारेबाजी
- शीतकाल के लिए बंद हुए आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर, इस दिन बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट
- उत्तराखंड के सरकारी कॉलेज में फर्जी डिग्री का खेल, पुलिस ने असिस्टेंट प्रोफेसर को किया गिरफ्तार
- ऋषिकेश में स्कूली बच्चों को ले जा रही बस हादसे पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार
- उत्तराखंड में आज 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, प्रदेश भर में ठंड बढ़ने के आसार
Champawat
खड़गे की टिप्पणी पर चम्पावत में भड़की भाजपा, कांग्रेस का पुतला फूंककर जताया विरोध

Champawat News : चम्पावत में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला गया और छतार में कांग्रेस पार्टी व मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन कर आक्रोश जताया गया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश सह-प्रभारी अरविंद मेनन ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।
Table of Contents
खड़गे की टिप्पणी पर चम्पावत में भड़की भाजपा
चम्पावत में सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय से जुलूस की शक्ल में निकले।
हाथों में विरोध का संदेश और जुबां पर कांग्रेस के खिलाफ नारे लेकर कार्यकर्ता छतार पहुंचे, जहां कांग्रेस पार्टी और मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन किया गया। भाजपा नेताओं ने टिप्पणी को राजनीतिक मर्यादाओं के खिलाफ बताते हुए कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा।
कांग्रेस का पुतला फूंककर जताया विरोध
प्रदर्शन में भाजपा के प्रदेश सह-प्रभारी अरविंद मेनन ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी कांग्रेस की कार्यप्रणाली को दर्शाती है।
मेनन ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व का अपमान पूरे देश का अपमान है और देश की जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं के बयान पार्टी की नीतियों और राजनीतिक सोच को उजागर करते हैं। प्रदर्शन के जरिए भाजपा ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
big news
कल बनबसा में होगी धामी कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Dhami Cabinet : कल यानी 4 अक्टूबर को चंपावत के बनबसा में प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह जिले में पहली बार मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की जा रही है।
Table of Contents
कल बनबसा में होगी धामी कैबिनेट की बैठक
कल बनबसा में धामी कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 11 बजे एनएचपीसी परिसर, बनबसा में प्रस्तावित है। बैठक में प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों और विभागों की ओर से तैयार किए गए प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही कई प्रस्तावों पर निर्णय भी लिए जा सकते हैं।
चंपावत में पहली बार कैबिनेट बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह जिले चंपावत में पहली बार कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। ऐसे में जिले के स्तर पर भी इस बैठक को खास माना जा रहा है। बैठक को लेकर संबंधित विभागों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं और कैबिनेट के सामने रखे जाने वाले प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

देहरादून से बाहर होती रही हैं बैठकें
उत्तराखंड सरकार समय-समय पर देहरादून से बाहर भी कैबिनेट बैठक आयोजित करती रही है। इसी क्रम में इस बार बैठक के लिए चंपावत जिले के बनबसा को चुना गया है। बैठक में क्षेत्र से जुड़े विषयों के साथ प्रदेशहित से संबंधित प्रस्तावों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
Champawat
नेपाल में जलप्रलय के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट, शारदा नदी उफान पर, प्रशासन अलर्ट मोड में

Champawat News : नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ के बीच उत्तराखंड के सीमावर्ती चम्पावत जिले में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। नेपाल में बिगड़े हालात को देखते हुए टनकपुर क्षेत्र में शारदा नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Table of Contents
नेपाल में जलप्रलय के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट
नेपाल में आई बाढ़ के बाद चंपावत जिले में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। शारदा बैराज, घाटों और आसपास के निचले इलाकों में निगरानी बढ़ाते हुए SDRF को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सेनानायक SDRF के निर्देश पर टनकपुर की टीम संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त कर रही है।
घाटों के आसपास अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील
जवानों ने शारदा घाट, बैराज और नदी किनारे के क्षेत्रों में पहुंचकर स्थानीय लोगों, यात्रियों और मछुआरों को संभावित खतरे के प्रति जागरूक किया। लोगों से नदी और घाटों के आसपास अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की गई है।

नदियों के जलस्तर पर रखी जा रही नजर
SDRF की टीम जरूरी जीवनरक्षक उपकरणों के साथ 24 घंटे तैयार है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में राहत और बचाव अभियान तुरंत शुरू किया जा सके। स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। सिंचाई, राजस्व, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग को आपसी समन्वय के साथ काम करने और नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखने को कहा गया है।
तटीय इलाकों से दूरी बनाए रखने की अपील
जिला प्रशासन के आपदा नियंत्रण कक्ष से भी हालात की निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से उफनती नदियों, शारदा घाट और तटीय इलाकों से दूरी बनाए रखने की अपील की है। बच्चों और पशुओं को भी नदी किनारे न जाने देने की सलाह दी गई है। किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन या जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को तुरंत सूचना देने को कहा गया है।
Breakingnews20 hours agoऋषिकेश में स्कूली बच्चों को ले जा रही बस हादसे पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार
Breakingnews19 hours agoउत्तराखंड के सरकारी कॉलेज में फर्जी डिग्री का खेल, पुलिस ने असिस्टेंट प्रोफेसर को किया गिरफ्तार
Breakingnews15 hours agoलूट मामले में बडोनी की गिरफ्तारी पर भड़का बजरंग दल, SSP ऑफिस में जमकर नारेबाजी
Breakingnews21 hours agoउत्तराखंड में आज 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, प्रदेश भर में ठंड बढ़ने के आसार
Breakingnews19 hours agoशीतकाल के लिए बंद हुए आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर, इस दिन बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट







































