Uttarkashi
यमुनोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौके पर मौत

Uttarkashi Accident :उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जरड़ा खड्ड के पास एक डंपर अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
यमुनोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरा डंपर
प्राप्त जानकारी के अनुसार डंपर संख्या JK-02 CS-0136 किसी कार्य के सिलसिले में यमुनोत्री हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान जरड़ा खड्ड के समीप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते डंपर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में चालक की मौके पर मौत
राहगीरों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी एसआई भूपेंद्र रावत अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के सहयोग से दुर्गम खाई में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद चालक के शव को बाहर निकालकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

जम्मू-कश्मीर निवासी के रूप में हुई मृतक की पहचान
पुलिस ने मृतक की पहचान हरजीत सिंह पुत्र जगत सिंह, निवासी डोडा, जम्मू-कश्मीर के रूप में की है। हादसे की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
हादसे की वास्तविक वजह जानने के लिए जांच जारी
चौकी प्रभारी एसआई भूपेंद्र रावत के अनुसार, प्रारंभिक जांच में डंपर में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था। शुरुआती जांच में वाहन के अनियंत्रित होने के कारण दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह जानने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
Uttarkashi
उत्तरकाशी के बलाड़ी गांव में सांप के काटने से महिला की मौत, 6 महीने पहले ही हुआ था पति का निधन

Uttarkashi News : उत्तरकाशी जिले के नौगांव विकासखंड के बलाड़ी गांव में सर्पदंश की एक दुखद घटना सामने आई है। खेत में कृषि कार्य के दौरान जहरीले सांप के काटने से 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
Table of Contents
बलाड़ी गांव में सांप के काटने से महिला की मौत
उत्तरकाशी जिले के बलाड़ी गांव निवासी सुगंधरा देवी (58) शनिवार को अपने टमाटर के खेत में निराई-गुड़ाई का कार्य कर रही थीं। इसी दौरान खेत में छिपे एक विषैले सांप ने उनके हाथ पर काट लिया। सर्पदंश के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी।
परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौगांव लेकर निकले, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।
पहले पति का निधन, अब पत्नी की मौत
ग्रामीणों के अनुसार, सुगंधरा देवी मेहनती और सरल स्वभाव की महिला थीं। उनके पति भरत सिंह होमगार्ड विभाग में कार्यरत थे, जिनका लगभग छह महीने पहले हृदयगति रुकने से निधन हो गया था।

पति के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारियां सुगंधरा देवी ने संभाल रखी थीं। अब उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का एक और पहाड़ टूट पड़ा है।
गांव में दौड़ी शोक की लहर
घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने इसे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।
परिवार को उचित मुआवजा देने की उठी मांग
जिला पंचायत सदस्य विजय बंधानी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा देने की मांग की है।
उनका कहना है कि प्राकृतिक और आकस्मिक घटनाओं से प्रभावित परिवारों को समय पर राहत उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।
Breakingnews
उत्तरकाशी में 13 साल के किशोर पर चौथी की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, खून से सने कपड़ों में घर पहुंची मासूम

Uttarkashi News : 13 साल के किशोर ने किया 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म
Uttarkashi News : उत्तरकाशी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 13 साल के किशोर पर नौ साल की चौथी की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है। इस खबर से बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
Table of Contents
उत्तरकाशी में 13 साल के किशोर पर चौथी की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप
उत्तरकाशी मुख्यालय के पुरोला प्रखंड से सटे एक गांव से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां कक्षा 6 में पढ़ने वाले 11 साल के किशोर पर नौ साल की चौथी कक्षा की बच्चे से दुष्कर्म करने के आरोप लगे हैं। घटना बुधवार की बताई जा रही है। इस घटना के बाद से हर कोई हैरान है।
खून से सने कपड़ों में घर पहुंची मासूम
बताया जा रहा है कि बच्ची खून से सने कपड़ों में घर पहुंची। तब इस मामले का खुलासा हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची के पिता काम से शाम को घर लौटे तो देखा उनकी बच्ची खून से लथपथ थी जब बच्ची से इसके बारे में पूछा को बच्ची ने इस बारे में पिता को बताया।
जिसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंची। पिता कि तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। बच्ची को मेडिकल के लिए उत्तरकाशी भेजा गया है। जबकि किशोर से पूछताछ की जा रही है।
साथ खेलने के दौरान घटना को दिया अंजाम
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार घटना बुधवार की बताई जा रही है। आरोप है कि घटना के समय छात्रा की मां पास के गांव में आयोजित मेले में गई हुई थी, जबकि उसके पिता मजदूरी के लिए खेतों में काम करने गए थे। इसी दौरान छात्रा और किशोर गांव के मंदिर परिसर में खेल रहे थे। शिकायत में कहा गया है कि खेलते-खेलते किशोर छात्रा को मंदिर के पीछे की ओर ले गया, जहां उसके साथ कथित रूप से गलत हरकत की गई।
Uttarkashi
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा, आग बुझाते समय फॉरेस्ट गार्ड की चट्टान से गिरकर मौत

Uttarkashi News : आग बुझाते समय फॉरेस्ट गार्ड की पहाड़ी से गिरकर मौत
Uttarkashi News : उत्तरकाशी से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां आग बुझाते समय फॉरेस्ट गार्ड की चट्टान से गिरकर मौत हो गई। इस खबर से इलाके में मातम पसर गया है।
Table of Contents
उत्तरकाशी में आग बुझाते समय फॉरेस्ट गार्ड की चट्टान से गिरकर मौत
उत्तरकाशी जिले के टौंस वन प्रभाग की पुरोला रेंज के बिणाई बीट क्षेत्र में बुधवार देर रात जंगल में आग लगने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। सूचना मिलते ही फॉरेस्ट गार्ड मोहन सिंह भी आग बुझाने के अभियान में शामिल हुए।

हादसे के कारणों का लगाया जा रहा पता
आग पर नियंत्रण पाने के प्रयास के दौरान उनका पैर फिसल गया, जिससे वे पास की ऊंची चट्टान से गहरी खाई में जा गिरे। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
big news19 hours agoसौरभ बहुगुणा बने उत्तराखंड के सबसे पावरफुल मंत्री !, आदेश जारी होने के बाद चर्चाओं के बाजार गर्म
Haldwani21 hours agoRapido ऐप से सवारियां ढो रहीं 6 प्राइवेट बाइक सीज, सादी वर्दी में पहुंचे थे अधिकारी
Uttarakhand20 hours agoकेसी वेणुगोपाल का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस है एकजुट, राम मंदिर पर भी दिया बड़ा बयान
Breakingnews18 hours agoधामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, 10 प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक क्लिक में पढ़ें सभी फैसले
Cricket22 hours agoBig Bash League in India: चेन्नई में रचा जाएगा इतिहास, पहली बार भारत में होगा BBL का मैच!
Udham Singh Nagar3 hours agoकाशीपुर में पेट्रोल पंप पर दर्दनाक हादसा, वाटर कूलर में करंट आने से युवक की मौत !
Pauri41 minutes agoसतपुली में पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने से पिकअप वाहन आया चपेट में, चालक सुरक्षित





































