Haridwar
हरिहर आश्रम में दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव का 24 दिसंबर को होगा भव्य आयोजन, देश के संत सहित राजनीतिक हस्तियां होगी शामिल।

हरिद्वार – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत सहित कई राज्यों के नेता 24 दिसंबर को हरिद्वार के हरिहर आश्रम में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस आयोजन को लेकर आश्रम और अखाड़े ही नहीं प्रशासन की ओर से भी तैयारी की जा रही है।

बता दें कि जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज के आचार्य महामंडलेश्वर पद के 25 साल पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश के कई संत और राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी। आश्रम के अनुसार हरिहर आश्रम में दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव 24 दिसंबर से 26 दिसंबर तक चलेगा।
Haridwar
एक साल तक बेटी के साथ करता रहा अश्लील हरकतें, मां की शिकायत पर पिता गिरफ्तार

Haridwar News : धर्मनगरी हरिद्वार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता पर अपनी ही बेटी के साथ अश्लील और आपत्तिजनक हरकतें करने के आरोप लगे हैं। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Table of Contents
एक साल तक बेटी के साथ करता रहा अश्लील हरकतें
हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति पर अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ अश्लील और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मां की शिकायत पर पिता गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, मामला बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र का है। महिला ने 31 अक्टूबर को पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका पति पिछले करीब एक साल से उनकी नाबालिग बेटी के साथ आपत्तिजनक हरकतें कर रहा था। महिला का कहना है कि कई बार विरोध करने और समझाने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
महिला और बच्चों के साथ गाली-गलौज और मारपीट के भी आरोप
महिला ने ये भी आरोप लगाया कि उसका पति आए दिन उसके और बच्चों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। इस वजह से नाबालिग बेटी भय और मानसिक परेशानी में रहने लगी थी। बाद में बेटी ने अपनी मां को आपबीती बताई, जिसके बाद मां ने हिम्मत जुटाकर पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
मामले की गंभीरता को देखते हुए बहादराबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(2), 115(2), 352 और पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 व 9(एल)(एन)/10 के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।
Haridwar
कुंभ मेले में नहीं होगी राशन की कमी, केंद्र ने उत्तराखंड को दिया बड़ा आवंटन

Haridwar News : धर्मनगरी हरिद्वार में प्रस्तावित अर्धकुंभ मेला-2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य सरकार आयोजन को व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसी बीच केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखंड को बड़ी मदद मिली है। केंद्र ने अर्धकुंभ मेले के लिए राज्य को 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित किया है। इसमें गेहूं और चावल की बराबर मात्रा शामिल है।
Table of Contents
कुंभ मेले के लिए केंद्र ने उत्तराखंड को दिया बड़ा आवंटन
अर्धकुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं और अन्य व्यवस्थाओं के लिए खाद्यान्न की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तराखंड सरकार ने केंद्र से अतिरिक्त आवंटन की मांग की थी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर इस फैसले की जानकारी दी।
7,260 मीट्रिक टन गेहूं और 7,260 मीट्रिक टन चावल शामिल
केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की ओर से आवंटित कुल खाद्यान्न में 7,260 मीट्रिक टन गेहूं और 7,260 मीट्रिक टन चावल शामिल हैं। सरकार का मानना है कि इस अतिरिक्त आवंटन से मेले के दौरान खाद्य सामग्री की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी।
सीएम धामी ने जताया पीएम मोदी का आभार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार के इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताया है। गौरतलब है कि इससे पहले हरिद्वार अर्धकुंभ-2027 को लेकर आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की गई थी। इसके साथ ही मेले के लोगो का अनावरण और थीम सॉन्ग का लोकार्पण भी किया गया। आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु अर्धकुंभ से जुड़ी जरूरी जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे।
Haridwar
Haridwar News : गंगा में बोलेरो समेत बह गए तीन लोग, दो को बचाया, चालक लापता

Haridwar News : हरिद्वार के कनखल क्षेत्र स्थित बैरागी कैंप में गंगा के तेज बहाव के बीच बड़ा हादसा हो गया। यहां बोलेरो वाहन धोने के दौरान तीन लोग गंगा में बह गए। सूचना मिलने पर पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि बोलेरो चालक लापता हो गया।
Table of Contents
गंगा में बोलेरो समेत बह गए तीन लोग
घटना मंगलवार, 27 अक्टूबर की देर शाम बैरागी कैंप के पास बड़े टापू के सामने की है। पुलिस को कुंभ मेले के कार्य में लगे मजदूरों और कर्मचारियों से गंगा में वाहन बहने की सूचना मिली थी। इसके बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
रेस्क्यू टीम ने दो को बचाया
पुलिस के अनुसार, बोलेरो चालक पुष्कर सिंह (38), निवासी सिमलखेत, चौखुटिया, सोनप्रयाग से सवारियां लेकर हरिद्वार आया था। सवारियों को छोड़ने के बाद वह हिमांशु रावत (23) और राकेश सिंह (28) के साथ बोलेरो धोने के लिए गंगा में उतरा। इसी दौरान पानी का बहाव तेज होने से तीनों वाहन समेत नदी में बहने लगे।
लापता चालक की तलाश अब भी जारी
रेस्क्यू टीम ने हिमांशु और राकेश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन चालक पुष्कर सिंह का पता नहीं चल सका। देर रात तक पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें गंगा में उसकी तलाश में जुटी रहीं। अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
Dehradun24 hours agoकांग्रेस नेता सोनिया आनंद पर धोखाधड़ी का आरोप, इंसाफ के लिए SSP के दर पहुंचे बुजुर्ग
Haldwani21 hours agoहल्द्वानी में ऊंचापुल में कार सर्विस सेंटर में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
Dehradun20 hours agoCM धामी का पंचायत प्रतिनिधियों को बड़ा तोहफा, कर दीं 4 बड़ी घोषणाएं
uttarakhand weather3 hours agoउत्तराखंड में आज 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना, घाटियों में कोहरा छाने की संभावना
Haridwar52 minutes agoएक साल तक बेटी के साथ करता रहा अश्लील हरकतें, मां की शिकायत पर पिता गिरफ्तार







































