Uttarakhand
यमुनोत्री धाम जाने के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ रही भारी भीड़, सुबह तीन बजे से है ये नजारा।

उत्तरकाशी – चारधाम के पहले प्रमुख पड़ाव यमुनोत्री सहित यमुना घाटी में आज सोमवार को सुहाना मौसम बना हुआ है। जानकीचट्टी से यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सुबह करीब तीन बजे से मां यमुना के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ जा रही है।

चारधाम यात्रा शुरू होते ही गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर ट्रैफिक जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। रविवार को यात्रा के तीसरे दिन भी यमुनोत्री हाईवे पर रुक-रुककर जाम लगता रहा। इधर, गंगोत्री हाईवे पर सुक्की के सात मोड़ पर वाहनों की कतार लग गई, जिससे धाम की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री घंटों जाम में फंसे रहे।

जिले में स्थित गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन के साथ धामों के दर्शन व पूजन को उमड़ रही तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ से गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर जाम की स्थिति बनी हुई है। यमुनोत्री हाईवे पर यात्रा के पहले दिन जहां पालीगाड से जानकीचट्टी तक जाम लगा रहा, वहीं शनिवार को दूसरे दिन हाईवे पर रानाचट्टी, भूस्खलन जोन ओजरी डाबरकोट, पालीगाड के बीच तड़के चार बजे से ही साढ़े चार घंटे तक जाम रहा।

दिनभर बड़कोट से राड़ी टॉप तक भी वाहन रेंगते रहे। रविवार को तीसरे दिन दुबाटा, गंगनानी, खरादी, कुथनौर, पालीगाड में मध्य रात्रि से वाहन फंसे रहे। इस बीच रानाचट्टी, हनुमान चट्टी, फूलचट्टी क्षेत्र में रुक-रुककर जाम की स्थिति रही। गंगोत्री हाईवे पर सुक्की के सात मोड़ में दोपहर बाद करीब ढाई बजे जाम लगा। इसके चलते तीर्थयात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। बाद में पुलिस ने गंगनानी, सोनगाड़ से गेट सिस्टम से वाहनों की आवाजाही करवाकर पौन घंटे बाद जाम खुलवाया। हालांकि, यहां हाईवे संकरा होने से जाम की स्थिति बनी हुई है।
Uttarakhand
Dehradun News: देहरादून पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

Dehradun News : अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़
देहरादून में आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी कराने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का देहरादून पुलिस और उत्तराखंड एसटीएफ की संयुक्त टीम ने भंडाफोड़ किया है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में गिरोह के तार दुबई से संचालित महादेव एप और रेडीबुक बैटिंग एप से जुड़े पाए गए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य को अपराध मुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के निर्देश पर देहरादून पुलिस और एसटीएफ द्वारा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त संगठित गिरोहों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
बसंत विहार क्षेत्र में आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टेबाजी की सूचना मिलने पर एसएसपी देहरादून और एसएसपी एसटीएफ द्वारा संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने 07 मई 2026 की रात बसंत विहार क्षेत्र स्थित ऋषि विहार कॉलोनी में किराये के फ्लैट में छापा मारकर ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 5 अभियुक्तों को आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार किया। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे ऑनलाइन वेबसाइट और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ग्राहकों को जोड़कर सट्टेबाजी करवाते थे।
पुलिस ने मौके से 03 लैपटॉप, 17 मोबाइल फोन, 22 एटीएम कार्ड और एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर कनेक्शन समेत बड़ी मात्रा में डिजिटल सामग्री बरामद की है। अभियुक्तों के खिलाफ थाना बसंत विहार में धारा 3/4 जुआ अधिनियम 1867 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे रेडीबुक बैटिंग एप के माध्यम से आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खिलाते थे। एप के यूजर आईडी और पासवर्ड उन्हें सुमित यादव नामक व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराए जाते थे, जो दिल्ली-गुड़गांव में रहता है। सुमित यादव को यह एक्सेस दुबई से प्राप्त होता था।
अभियुक्तों ने बताया कि वे सट्टा खेलने वालों के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड बनाकर उनके खातों में पैसे जमा कराने के बाद ऑनलाइन सट्टेबाजी करवाते थे। पुलिस को कई बैंक खातों की जानकारी भी मिली है, जिनमें पैसों का लेनदेन किया जा रहा था। इन खातों की जांच की जा रही है।
जांच में यह भी सामने आया कि ऋषि विहार स्थित फ्लैट अंकित कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी मोहम्मदपुर इमलीखेड़ा, तहसील रुड़की, जिला हरिद्वार का है। यह फ्लैट सुमित यादव द्वारा अभियुक्तों को किराये पर दिलवाया गया था। पुलिस के अनुसार सुमित यादव पूर्व में महादेव बैटिंग एप और उसके संचालक सौरभ चंद्राकर से भी जुड़ा रहा है। महादेव एप के भारत में प्रतिबंधित होने के बाद उसने रेडीबुक बैटिंग एप पर काम शुरू किया।
पुलिस को जानकारी मिली है कि महादेव एप और रेडीबुक बैटिंग एप दोनों का संचालन दुबई से किया जा रहा था। मामले में पुलिस द्वारा बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और बैंकिंग दस्तावेजों की जांच की जा रही है। साथ ही ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त
- सुनील शर्मा निवासी सरगुजा, छत्तीसगढ़
- संदीप गुप्ता निवासी सरगुजा, छत्तीसगढ़
- संदीप कुमार निवासी औरंगाबाद, बिहार
- अकरंद शर्मा निवासी सरगुजा, छत्तीसगढ़
- अभिषेक शर्मा निवासी सरगुजा, छत्तीसगढ़
बरामदगी
- 03 लैपटॉप
- 17 मोबाइल फोन
- 22 एटीएम कार्ड
- एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर कनेक्शन
- ऑनलाइन सट्टेबाजी से संबंधित डिजिटल सामग्री
Uttarakhand
Doiwala News : एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध एक्शन मोड पर दून पुलिस , सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार….

Doiwala News : ऑपरेशन प्रहार के तहत 2 अभियुक्तों के विरुद्ध हुई कार्यवाही
आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु सम्पूर्ण राज्य में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।
इसी क्रम में दिनांक 07/05/2026 को डोईवाला पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्र के सुसवा नदी के पास ग्राम खैरी से 02 अभियुक्तो (1) मोहन सिंह पुत्र स्व0 प्रेम सिंह निवासी दूधली थाना क्लेमनटाऊन देहरादून उम्र-43 वर्ष (2) केशव राम पुत्र स्व0 हरिराम निवासी सत्तीवाला, थाना डोईवाला, देहरादून उम्र-55 वर्ष को ताश के पत्तो से हार-जीत की बाजी लगाते हुए 5200/- नगद व ताश की गड्डी के साथ गिरफ्तार किया गया, मौके पर अभियुक्तगण की स्कूटी सं0- UK07BF-6322 को चैक करते हुए कागजो में त्रुटि पाये जाने पर उसे नियमानुसार एमवी एक्ट मे सीज करते हुए दोनों अभियुक्तो के विरूद्ध थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0- 145/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।विवरण गिरफ्तार अभियुक्त
1- मोहन सिंह पुत्र स्व0 प्रेम सिंह निवासी दूधली, थाना क्लेमनटाऊन, देहरादून, उम्र-43 वर्ष
2- केशव राम पुत्र स्व0 हरिराम निवासी सत्तीवाला, थाना डोईवाला, देहरादून, उम्र-55 वर्ष
बरामदगी का विवरण
1- नगदी 5200/- रूपये
2- ताश की गड्डी – 01
3- स्कूटी UK07BF-6322 (एमवी एक्ट मे सीज)
Haridwar
Haridwar News : लक्सर में 9 शिक्षकों की सेवा समाप्त, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

Haridwar News : एक साथ 9 शिक्षक बर्खास्त , न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई
हरिद्वार के लक्सर शिक्षा विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा एक साथ लक्सर के 9 शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई।
लक्सर के खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि इन सभी शिक्षकों के खिलाफ माननीय उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई थी, जिसके आदेश आने के बाद इनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं।

खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार के अनुसार, इन शिक्षकों की नियुक्ति गलत तरीके से हुई थी। मामले की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई।


उन्होंने बताया कि सेवा समाप्त किए गए शिक्षकों में पांच उर्दू शिक्षक और चार प्राइमरी शिक्षक शामिल हैं। इनमें से कई लोगों ने जम्मू से शिक्षा प्राप्त की थी और जिला हरिद्वार में आवेदन किया था। वर्तमान में ये सभी शिक्षा विभाग में कार्यरत थे।
खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि इन शिक्षकों के स्नातकोत्तर स्तर पर अंक मानक स्तर से कम पाए गए, जिसके चलते उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं।
Cricket5 hours agoRR vs GT Dream11 Team IPL 2026 Match 52 : राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच के लिए बेस्ट फैंटेसी टिप्स..
Uttarakhand5 hours agoयमकेश्वर में विकास और अध्यात्म का संगम: सीएम योगी और सीएम धामी ने किया विकास योजनाओं का शिलान्यास, एआई बॉट से किया संवाद
Cricket5 hours agoPAK-W vs ZIM-W Dream11 Team 3rd ODI 2026: ड्रीम 11 टीम, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स…
Uttarakhand3 hours agoचम्पावत : नाबालिग दुष्कर्म मामले में सनसनीखेज मोड़, पीड़िता ने कबूला- “दोस्त के कहने पर रचा था षड्यंत्र”..
Uttarakhand3 hours agoकेदारनाथ धाम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया BPCL अस्पताल का लोकार्पण..
Haridwar2 hours agoHaridwar News : लक्सर में 9 शिक्षकों की सेवा समाप्त, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप
Uttarakhand1 hour agoDoiwala News : एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध एक्शन मोड पर दून पुलिस , सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार….
Uttarakhand17 minutes agoDehradun News: देहरादून पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार






































