Accident
दिल्ली में ताज एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग, दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे।

नई दिल्ली – दिल्ली में चलती ट्रेन में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना के मुताबिक आग ताज एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12280 की तीन बोगियों में भीषण आग लगी है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी यात्री को नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आग कैसे लगी इस बात की जानकारी फिलहाल अभी सामने नहीं आई है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग का कहना है कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। आग बोगी नंबर डी-3, डी-4 और डी-2 के छोटे से हिस्से में लगी थी। आगजनी के कारण इस रूट पर करीब चार ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। अन्य ट्रेन के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Champawat
चंपावत-लोहाघाट हाईवे पर भीषण हादसा, खाई में गिरी कार फिर लगी आग, 2 की मौके पर ही मौत

Champawat Accident : चंपावत जिले के लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बंतोली गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरते ही वाहन में आग लग गई, जिससे दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
चंपावत-लोहाघाट हाईवे पर भीषण हादसा
हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जिले के कनालीछीना क्षेत्र की ओर जा रही कार मरोड़ाखान से लगभग दो किलोमीटर आगे बंतोली गांव के ऊपर एनएच पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन गहरी खाई में गिरने के बाद जोरदार धमाके के साथ आग की चपेट में आ गया।
खाई में गिरी कार फिर लगी आग, हादसे में 2 की मौत
हादसे में वाहन चालक राजेन्द्र कुमार (48 वर्ष), निवासी डीडीहाट की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार बलदेव कुमार (36 वर्ष), निवासी कनालीछीना, पिथौरागढ़ वाहन में आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी भी मौत हो गई।

हादसे में दो बच्चों समेत तीन घायल
दुर्घटना में बलदेव कुमार की पत्नी नीतू देवी (36 वर्ष), पुत्री अक्षिता (8 वर्ष) तथा पुत्र आरव (5 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस फायर एवं एसडीआरएफ राहत-बचाव दल की मदद से तीनों घायलों को खाई से निकालकर आपातकालीन वाहन के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
चिकित्सा अधीक्षक के अनुसार तीनों घायलों को गंभीर चोटें आई हैं और चिकित्सकों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।
big news
देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर मौत

Dehradun Accident : देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राफिक एरा तिराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर यातायात प्रभावित रहा।
Table of Contents
देहरादून में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तिब्बती कॉलोनी निवासी 56 वर्षीय कर्मा स्कूटी से आईएसबीटी की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने ग्राफिक एरा तिराहे के निकट उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि बुजुर्ग ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
बुजुर्ग की मौके पर ही मौत
घटना की सूचना मिलते ही क्लेमेनटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। साथ ही सड़क पर लगे जाम को हटाकर यातायात को सामान्य कराया गया।

पुलिस ने ट्रक चालक को लिया हिरासत में
पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
क्लेमेनटाउन थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि चालक को मौके से हिरासत में लेकर थाने लाया गया है। फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
almora
अल्मोड़ा में अनिंयत्रित होकर खाई में गिरा मैक्स वाहन, जागेश्वर धाम के दर्शनों के लिए जा रहे थे सभी

Almora News : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
Table of Contents
अनियंत्रित होकर खाई में गिरा मैक्स वाहन
जागेश्वर में एक मैक्स वाहन हादसे का शिकार हो गया। वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में चार बच्चों सहित कुल 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाड़ेछीना पहुंचाया गया, जहां दो महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया।
जागेश्वर धाम की यात्रा पर निकले थे सभी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार सभी लोग टनकपुर मेले में व्यापारिक गतिविधियां पूरी करने के बाद परिवार के साथ कैंची धाम और जागेश्वर धाम की यात्रा पर निकले थे। यात्रा के दौरान बाड़ेछीना क्षेत्र में चालक निर्धारित मार्ग के बजाय गलती से धौलछीना रोड की ओर चला गया।

बताया जा रहा है कि बाड़ेछीना से करीब एक किलोमीटर आगे बाड़ेछीना-शेराघाट मोटर मार्ग पर वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद मैक्स वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना के समय वाहन में कई परिवार के सदस्य और बच्चे सवार थे।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। संयुक्त रूप से चलाए गए राहत एवं बचाव अभियान के दौरान सभी घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
Roorkee24 hours agoरूड़की में देर रात पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरा फरार
Cricket24 hours agoIND vs AFG Dream11 Team 3RD ODI 2026
big news19 hours agoहरिद्वार जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, IAS अफसर को किया बर्खास्त, तत्कालीन DM पर हुआ ये एक्शन
Champawat18 hours agoचंपावत-लोहाघाट हाईवे पर भीषण हादसा, खाई में गिरी कार फिर लगी आग, 2 की मौके पर ही मौत
Cricket22 hours agoShreyanka Patil T20 WC Injury Update : विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, यह अनकैप्ड खिलाड़ी करेगी रिप्लेस
Rudraprayag21 hours agoरुद्रप्रयाग में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में तीन लोग घायल…
Haridwar17 hours agoहरिद्वार में विहिप मार्गदर्शक बैठक में संतों ने कहा, सीएम धामी सनातन के रक्षक…
Dehradun23 hours agoदेहरादून में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला आया सामने, समुदाय विशेष के नाबालिग पर लगे आरोप





































