Dehradun
गढ़वाल मंडल आयुक्त की अध्यक्षता में चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक हुई आहूत, यात्रा को सुगम बनाने के दिए निर्देश।


चारधाम यात्रा की इस प्रथम यात्रा बैठक में बीते यात्रा वर्ष की कार्ययोजना के परिणामों की समीक्षा आगामी श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री धाम और श्री हेमकुंट साहिब यात्रा की तैयारियों के विषय में मंथन हआ। बैठक में गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि चारधाम यात्रा से संबंधित सभी विभाग 15 अप्रैल तक यात्रा तैयारियां पूर्ण कर कार्यप्रगति से अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा व्यवस्थाएं सुगम बनाई जांए ताकि आने वाले यात्रियों में प्रदेश को लेकर अच्छा संदेश जाए।

आयुक्त गढ़वाल मंडल ने चारधाम यात्रा को व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने के लिए सभी विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। यात्रा रूट की सड़के,पैदल मार्ग अच्छे रहें, आपदा के दृष्टिगत आपदा संभावित क्षेत्र के आस पास आपदा बचाव के साधन एवं आधुनिक उपकरण की व्यवस्था रहे। यात्रा रूट एवं पैदल मार्ग पर शौचालय, गर्म पेयजल, आदि की बेहतर सुविधा रहे। उन्होने संबंधित जनपदों के वरिष्ठ पुलिस दुर्घटना संभावित क्षेत्र का चिन्हीकरण के जिलाधिकारियों को 1 सप्ताह के भीतर सूचना देने को कहा साथ ही जिलाधिकारियों को ऐसे क्षेत्रों पर सुधारीकरण के निर्देश भी दिए।

यात्रा रूट पर मादक पदार्थों का सेवन कर वाहन ना चलाए इसकी जांच की जाए ताकि दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। टैक्सी, होटल, भोजन की निर्धारित दर चस्पा रहें। शटल सेवा के लिए आउटसोर्स पर कार्मिक रखे, यात्रा मार्गों परिवहन विभाग द्वारा मोटर साइकिल ग्रुप भी रखे जा रहे हैं। चारधाम यात्रा में जिन चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जा रही है, उनका रोस्टर तय करें। उन्होंने निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा से सम्बन्धित जनपदों के सीएचसी, पीएचसी चिकित्सालयों के चिकित्सकों की ड्यूटी चारधाम यात्रा में न लगाई जाए, वे अपने चिकित्सालयों में ही बने रहेंगे। यात्रा सीजन में प्रत्येक रूट पर सफाई व्यवस्था रहे, प्रत्येक शौचालय में पानी रहे तथा 24 घंटे सफाई कार्मिक तैनात रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई के लिए एक शौचालय में 3 व्यक्तियों की ड्यूटी रहे जो 8-8 घंटे की ड्यूटी पर रहेंगे। पेट्रोल पंप पर शौचालय, पानी की सुविधा के साथ साफ रहें।
यूकाडा हैली टिकेट ब्लैक पर रोक लगाने के लिए सम्बन्धित कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्य योजना बनाएं, टिकेट बुकिंग वेबसाइट का प्रचार प्रसार कराएं। यूटीडीबी यात्रा रजिस्ट्रेशन के दौरान चारधाम यात्रा खुलने की तिथि, विभिन्न सुविधाओं हेतु की बुकिंग के लिए दी गई, वेबसाइट, का विवरण, यात्रा हेतु बनाए गए विभिन्न कंट्रोल रूम के नंबर, एवं आवश्यक एवं महत्वपूर्ण सेवाओं सहित सम्बन्धित अधिकारियों के नंबर चस्पा रहें। बद्रीनाथ, केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वीआईपी दर्शन के स्लॉट दिए जाएं, समय वर्णित रहे। आईजी गढ़वाल के एस नग्याल ने आपदा के दृष्टिगत बेहतर तैयारी रखने, चारधाम यात्रा मार्गों पर सुगम यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव के मध्यनजर यात्रा के लिए होमगार्ड, पीआरडी के जवान की मांग की जाए।
Dehradun
दिवंगत वरिष्ठ कार्यकर्ता अमर मेहता के घर पहुंचे राहुल गांधी, कुछ देर में छात्रों के साथ करेंगे संवाद

Rahul Gandhi Dehradun Visit : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों से संवाद कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शुक्रवार को देहरादून पहुंचे। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
Table of Contents
दिवंगत वरिष्ठ कार्यकर्ता अमर मेहता के घर पहुंचे राहुल गांधी
देहरादून पहुंचने के बाद राहुल गांधी सबसे पहले कांग्रेस के दिवंगत वरिष्ठ कार्यकर्ता अमर मेहता के घर पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।
राहुल गांधी ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
अमर मेहता का जाना कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति
अमर मेहता लंबे समय तक कांग्रेस संगठन से जुड़े रहे और पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। उनके निधन को कांग्रेस ने संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

गौरतलब है कि हाल ही में देहरादून में आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान एक हादसा हो गया था। कार्यक्रम स्थल पर जर्मन हैंगर स्ट्रक्चर लगाया जा रहा था, तभी एल्युमिनियम का एक खंभा गिरने से 65 वर्षीय अमर मेहता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
कुछ ही देर में छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी इसी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करेंगे और उनके साथ सीधा संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम के लिए विशेष मंच तैयार किया गया है, जहां राहुल गांधी छात्रों के सवाल सुनेंगे और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। हालांकि बारिश के कारण थोड़ी परेशानी हो रही है लेकिन राहुल गांधी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में छात्र पहुंचे हैं।
Dehradun
कल देहरादून आएंगे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से करेंगे सीधा संवाद

Dehradun News : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार, 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से सीधा संवाद करेंगे।
Table of Contents
कल देहरादून आएंगे राहुल गांधी
कल होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। पार्टी का कहना है कि राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में छात्र, युवा और अभिभावक इसमें शामिल होने के लिए देहरादून पहुंच रहे हैं।
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से करेंगे सीधा संवाद
कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे शिक्षा, रोजगार और भविष्य से जुड़े अपने विचार, समस्याएं और सुझाव सीधे राहुल गांधी के सामने रख सकें। इस दौरान शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता, रोजगार के अवसर, युवाओं का पलायन और करियर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
पार्टी का दावा है कि कार्यक्रम में छात्रों को बिना किसी औपचारिक प्रक्रिया के खुलकर अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। कांग्रेस का मानना है कि इस संवाद के माध्यम से युवाओं की आवाज को व्यापक स्तर पर उठाने का प्रयास किया जाएगा।

गोदियाल ने की कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से छात्रों और अभिभावकों के आने की लगातार जानकारी मिल रही है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचने की अपील की।
गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस लगातार युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देती रही है और ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जहां छात्रों की बात सीधे राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
Breakingnews
देहरादून में बड़ा खुलासा!, ठगी करता पकड़ा गया पूर्व मुख्य सचिव का बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

EX Ias Son Yashvardhan Arrested in dehradun : राजधानी देहरादून में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर खुद को केंद्र सरकार और सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने का आरोप है। आरोपी की पहचान उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व आईएएस अधिकारी के बेटे यशवर्धन के रूप में हुई है।
Table of Contents
देहरादून में ठगी करता पकड़ा गया पूर्व मुख्य सचिव का बेटा
बता दें कि दिल्ली की रहने वाली एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने प्रभावशाली सरकारी संपर्कों और ऊंचे पद पर होने का दावा करते हुए उससे करीब 4.5 लाख रुपये ले लिए। शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपी लगातार और अधिक रकम की मांग कर रहा था। जांच के दौरान आरोपों के समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
अलग-अलग लोगों के सामने बदलता था अपनी पहचान
पूछताछ में ये बात सामने आई कि आरोपी अलग-अलग लोगों के सामने अपनी पहचान बदलता था। कभी वो खुद को गृह मंत्रालय का अधिकारी बताता, कभी रक्षा मंत्रालय से जुड़ा अफसर और कभी भारतीय सेना का वरिष्ठ अधिकारी होने का दावा करता था।
देहरादून पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून पुलिस को ये भी जानकारी मिली है कि वो कई होटलों में ठहरने के बाद भुगतान किए बिना चला जाता था और होटल कर्मचारियों व सुरक्षा कर्मियों के साथ भी कथित तौर पर धोखाधड़ी करता था।

पुलिस द्वारा की गई तलाशी में आरोपी के पास से सेना की वर्दी, बैज, कैप और वॉकी-टॉकी बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, इन वस्तुओं का इस्तेमाल वो लोगों का भरोसा जीतने और खुद को प्रभावशाली अधिकारी साबित करने के लिए करता था।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान यदि अन्य पीड़ित सामने आते हैं तो उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे और मामले के सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जाएगी।
FAQs (EX Ias Son Yashvardhan Arrested)
1. क्या देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को गिरफ्तार किया है ?
हां देहरादून पुलिस ने यशवर्धन नाम के युवक को गिरफ्तार किया है, जो उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व आईएएस अधिकारी का बेटा बताया जा रहा है।
2. आरोपी पर क्या आरोप हैं?
आरोपी पर खुद को केंद्र सरकार, गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और भारतीय सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने का आरोप है।
3. शिकायत किसने दर्ज कराई थी?
दिल्ली निवासी एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि आरोपी ने प्रभावशाली सरकारी संपर्कों का झांसा देकर उससे करीब 4.5 लाख रुपये ठग लिए।
4. आरोपी लोगों को कैसे झांसे में लेता था?
पुलिस के अनुसार, आरोपी अलग-अलग लोगों के सामने अपनी पहचान बदलता था और खुद को कभी गृह मंत्रालय, कभी रक्षा मंत्रालय तो कभी सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों का भरोसा जीतता था।
5. पुलिस को आरोपी के पास से क्या बरामद हुआ?
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से सेना की वर्दी, बैज, कैप और वॉकी-टॉकी बरामद किए गए हैं।
- गल्ले मारवाल्स बनाम कोलोंबो स्ट्राइकर्स आज की ड्रीम टीम , लंका प्रीमियर लीग मैच 3 (18-07-2026)
- KFL vs DS Dream11 Team Match 2 LPL 2026: ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट, Playing XI, Fantasy Tips
- दिवंगत वरिष्ठ कार्यकर्ता अमर मेहता के घर पहुंचे राहुल गांधी, कुछ देर में छात्रों के साथ करेंगे संवाद
- ‘मक्का ऑफ क्रिकेट’ लॉर्ड्स का पूरा इतिहास और रोमांचक रिकॉर्ड्स..
- उत्तराखंड में लाउडस्पीकरों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, कई धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर
Cricket6 hours agoKFL vs DS Dream11 Team Match 2 LPL 2026: ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट, Playing XI, Fantasy Tips
Udham Singh Nagar23 hours agoकोर्ट में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया नायब नाजिर, 3500 की रिश्वत ने पहुंचाया जेल!
Haridwar23 hours agoहरिद्वार में प्रधान के पति ने अपने ही भाई को मारी गोली, वारदात को अंजाम देकर आरोपी हुआ फरार
Cricket23 hours agoटेस्ट-टी20 के बाद अब क्या वनडे से भी संन्यास ले रहे हिटमैन? जाने पूरा करियर, रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां…
Breakingnews21 hours agoउत्तराखंड में लाउडस्पीकरों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, कई धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर
Cricket20 hours ago‘मक्का ऑफ क्रिकेट’ लॉर्ड्स का पूरा इतिहास और रोमांचक रिकॉर्ड्स..
Dehradun19 hours agoदिवंगत वरिष्ठ कार्यकर्ता अमर मेहता के घर पहुंचे राहुल गांधी, कुछ देर में छात्रों के साथ करेंगे संवाद
Cricket3 minutes agoगल्ले मारवाल्स बनाम कोलोंबो स्ट्राइकर्स आज की ड्रीम टीम , लंका प्रीमियर लीग मैच 3 (18-07-2026)






































